Tuesday, February 4News That Matters

उत्तराखंड:यहा पलट गया छोटा हाथी ,  छात्र छात्राएं थे सवार पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल

उत्तराखंड:यहा पलट गया छोटा हाथी ,  छात्र छात्राएं थे सवार पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल

जनपद टिहरी गढ़वाल के थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के  अंतर्गत  सोमवार को जमोला, मुनिकीरेती से गुलर की तरफ जाता एक छोटा हाथी वाहन संख्या- UK-07CV-8121 अनियंत्रित होकर बांसकाटल के समीप पटल गया जिसमें  स्कूली छात्र-छात्राएं सवार थे।

 

 

 

दुर्घटना की सूचना मिलती ही #एसएसपी महोदया के आदेशानुसार #टिहरी_पुलिस तुरन्त मौके पर पंहुची और देखा तो पाया कि उक्त दुर्घटना में 08 छात्र-छात्राएं घायल हुए है जिसमें से 06 को सामान्य चोटें व 02 को गम्भीर चोटें आयी है। घायल छात्र-छात्राओं को पुलिस द्वारा अविलम्ब उपचार हेतु बांसकटल स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां से गम्भीर रुप से घायल 02 छात्राओं को हॉयर-सेन्टर रेफर किया गया।

 

पूछताछ करने पर पता चला कि उक्त वाहन जमोला से उद्यान विभाग का सामान छोड़ने के पश्चात गुलर की तरफ जा रहा था कि तभी स्थान बांसकटल में उक्त वाहन की स्पीड़ कम होने के कारण घेरघार इंटर कॉलेज के घर जाते हुये छात्र-छात्राएं उसमें दौड़ कर पीछे से चढ़ गये जिस कारण उक्त वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
————————————
#विवरण_घायल_छात्र_छात्राएं

1-मोनिका पुत्री प्यारेलाल निवासी ग्राम भैरगड़ी, थाना मुनि की रेती, टि0ग0 ( गम्भीर )
2-मनीषा पुत्री किशन सिंह निवासी ग्राम बांसकटल, थाना मुनि की रेती, टि0ग0 ( गम्भीर )
3-पार्वती पुत्री राजेन्द्र निवासी ग्राम बांसकटल, थाना मुनिकीरेती, टि0ग0।
4-रेशमा पुत्री दीवान सिंह निवासी ग्राम बांसकटल, थाना मुनि की रेती, टि0ग0।
5-रिंकी पुत्री गजे सिंह निवासी ग्राम भैरगड, थाना मुनि की रेती, टि0ग0।
6-सुनीता पुत्री भगवान सिंह निवासी ग्राम भैरगडी, थाना मुनि की रेती, टि0ग0।
7-गणेश पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी ग्राम बांसकटल, थाना मुनि की रेती, टि0ग0।
8-सचिन पुत्र दीवान सिंह निवासी ग्राम बांसकटल, थाना मुनि की रेती, टि0ग0।
————————————-
#विवरण_चालक

विजय शर्मा पुत्र प्रद्युम्न शर्मा निवासी चंद्रमणि, नया गांव, देहरादून।
————————————–

#विवरण_पुलिस_टीम

1.प्रभारी निरीक्षक थाना मुनिकीरेती श्री कमल मोहन भण्डारी, जनपद टिहरी गढ़वाल।
2.वरिष्ठ उप-निरीक्षक थाना मुनिकीरेती श्री रमेश कुमार सैनी, जनपद टिहरी गढ़वाल।
3.प्रभारी चौकी व्यासी उप-निरीक्षक मोहन सिंह नेगी, थाना मुनिकीरेती,टिहरी गढ़वाल।
4.आरक्षी पंकज सालार, चौकी शिवपुरी, थानामुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल।
5.आरक्षी मनीष रावत, चौकी गूलर, थानामुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल।
6.आरक्षी देवराज, थानामुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *