Thursday, September 24News That Matters

आपके अपने उत्तराखंड में आपका स्वागत है,अभिनंदन है यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी

मुख्यमंत्री धामी ने शासकीय आवास पर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया….

योगी जी और धामी जी ने उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की….

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के आपसी समन्वय और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास पर भी विस्तृत बातचीत हुई..

 

 

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का मुख्यमंत्री धामी ने किया मुख्यमंत्री आवास आने पर स्वागत..

मुख्यमंत्री योगी जी और धामी जी ने
विभिन्न समसामयिक विषयों पर आपसी विचार विमर्श किया….

उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी देवभूमि उत्तराखंड में मौजूद.. योगी धामी ने किया कही विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार विमर्श…

मुख्यमंत्री धामी ने शासकीय आवास पर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उनसे उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा हुई, साथ ही दोनो राज्यों के आपसी समन्वय और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास पर भी विस्तृत बातचीत हुई।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। आज वह मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में शामिल होने के बाद शाम को ही योगी केदारनाथ धाम जाएंगे। वहीं आठ अक्तूबर को बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद वह वापस लखनऊ लौट जाएंगे..

बता दे कि आज मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह 24वीं बैठक है। बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में आयोजित होगी। बैठक में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के अलावा इन चारों राज्यों के दो-दो मंत्री और केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी भाग लेंगे। इस बैठक में उत्तराखंड की ओर से दून वैली इको जोन का नोटिफिकेशन रद्द करने और सीमांत क्षेत्र से पलायन और इसके निदान के एजेंडे को चर्चा के लिए रखा जाएगा

वही कल यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड पहुंचने पर सरकार के मंत्रियों एवं भाजपा संगठन द्वारा उनकर जमकर स्वागत किया गया । साथ ही उन्हें गंगाजली भेंट कर, गंगोत्री यमनोत्री धाम आने का दिया न्यौता…

वही शुक्रवार क़ो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देर सांय मुख्यमंत्री आवास में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने भेंट की…

इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों द्वारा विभिन्न समसामयिक विषयों पर आपसी विचार विमर्श किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *