Saturday, January 24News That Matters

Month: February 2021

त्रिवेंद्र सरकार का सराहनीय फैसला, पहली बार फायर ब्रिगेड में होगी महिलाओं की भर्ती, अधिसूचना जारी

त्रिवेंद्र सरकार का सराहनीय फैसला, पहली बार फायर ब्रिगेड में होगी महिलाओं की भर्ती, अधिसूचना जारी

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून: त्रिवेंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए एक और सराहनीय निर्णय लिया है। अब फायर ब्रिगेड (अग्निशमन) में महिलायें भी शामिल हो सकेंगीं। अभी तक फायर ब्रिगेड में महिलाओं की नियुक्ति नहीं की जाती थी। लेकिन अब फायर ब्रिगेड में महिलाओं के लिए भी नौकरी के दरवाजे खोल दिए गये हैं। सरकार ने अग्निशमन एवं आपात सेवा अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी सेवा नियमावली में संशोधन कर महिलाओं को भर्ती का मौका दिया है। इस संबंध में शासन की ओर से नियमावली की अधिसूचना जारी कर दी गई। प्रदेश में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन में फायरमैन और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर पुरुषों की नियुक्ति की जाती थी। अग्निशमन एवं आपात सेवा अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी सेवा नियमावली में संशोधन कर महिलाओं की नियुक्ति की व्यवस्था कर दी है। फायर कार्मिक के पद पर महिलाओं के लिए आयु सीमा 21 से 25 वर्ष और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी क...
राज्यमंत्री रेखा आर्य ने की इस अधिकारी के खिलाफ एसआईटी जांच कराने की मांग, जानिए पूरा मामला

राज्यमंत्री रेखा आर्य ने की इस अधिकारी के खिलाफ एसआईटी जांच कराने की मांग, जानिए पूरा मामला

Featured, उत्तराखंड
देहरादून: भेड़ एवं ऊन विकास बोर्ड के सीईओ डॉ. अविनाश आनंद की एसआईटी जांच कराने की मांग की गई है। आपको बता दें की भेड़ एवं ऊन विकास बोर्ड में फैले भ्रष्टाचार को लेकर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी भी सवाल खड़े कर चुकी हैं। उन्होंने भी बोर्ड के सीईओ डॉ. अविनाश आनंद के खिलाफ मनमाने तरीके से ऑस्ट्रेलिया से कम गुणवत्ता की मरीन भेड़ के आयात का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने अपने पत्र में बोर्ड के निदेशक पर आय से अधिक संपत्ति होने का भी जिक्र किया था। आपको बता दें, बोर्ड के सीईओ डॉ. अविनाश आनंद पर सिर्फ भ्रष्टाचार के ही आरोप ही नहीं लगे हैं बल्कि उन पर राज्य भेड़, बकरी शशक पालक कोऑपरेटिव फेडरेशन में प्रबंधक कुमाऊं मंडल के पद पर कार्यरत पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार दुमका को मूल पद पर भेजने का भी आरोप है। इस पूरे प्रकरण को लेकर राज्य मंत्री रेखा आर्य ने गहरी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि...
18 मार्च को सीएम त्रिवेंद्र का काम बोलेगा, और डंके की चोट पर बोलेगा

18 मार्च को सीएम त्रिवेंद्र का काम बोलेगा, और डंके की चोट पर बोलेगा

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
18 मार्च को सीएम त्रिवेंद्र का काम बोलेगा, और डंके की चोट पर बोलेगा                                                                                                                                                                                                                      देहरादूनः सूबे की त्रिवेंद्र रावत सरकार अपने चार साल के कार्यकाल का पूरा हिसाब किताब आम जन के समक्ष रखने जा रही है। यह हिसाब ठीक चार साल पूरे होने पर 18 मार्च को दिया जायेगा। प्रदेशभर में कामों का लेखा जोखा रखने के लिए बाकायद जनपद स्तर पर आयोजन किए जाएंगे। अधिकारियों से लेकर विधायकों को भी इस आयोजन के लिए निर्देशित किया गया है। जाहिर तौर पर 18 मार्च को बातें कम काम ज्यादा के बैनर पर सूबे में सीएम त्रिवेंद्र का काम बोलेगा। और डंके की चोट पर बोलेगा।                                                                ...
मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने दिए निर्देश ,देहरादून मे निरंजपुर मंडी होगी शिमला बाईपास रोड पर स्थानांतरित

मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने दिए निर्देश ,देहरादून मे निरंजपुर मंडी होगी शिमला बाईपास रोड पर स्थानांतरित

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून: मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने निरंजनपुर मंडी स्थित मंडी परिषद् की भूमि को चिकित्सा शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने और निरंजपुर मंडी को शिमला बाईपास रोड पर स्थानांतरित करने के लिए एमडीडीए के उपाध्यक्ष, जिलाधिकारी देहरादून, प्रधानाचार्य दून मेडिकल कालेज और निदेशक मंडी की एक समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं।                                                                              शुक्रवार को मुख्य सचिव ओम प्रकाश की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में राजकीय दून मेडिकल कालेज के चिकित्सालय एवं सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय के लिए बहुउद्देशीय भवन निर्माण एवं भविष्य में कालेज के विस्तारीकरण के मद्देनजर निरंजपुर सब्जी मंडी की लगभग 17.96 एकड़ भूमि चिकित्सा शिक्षा विभाग को हस्तांतरित किए जाने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्‍य सचिव ने समिति गठन के साथ ही शिमला बाईपास रोड पर मंड...
सीएम आवास में नीति आयोग के उपाध्यक्ष डाॅ राजीव कुमार ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से की भेंट, दोनो के मध्य उत्तराखण्ड से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार विमर्श

सीएम आवास में नीति आयोग के उपाध्यक्ष डाॅ राजीव कुमार ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से की भेंट, दोनो के मध्य उत्तराखण्ड से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार विमर्श

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
शनिवार को सीएम आवास में नीति आयोग के उपाध्यक्ष डाॅ राजीव कुमार ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट की। दोनो के मध्य उत्तराखण्ड से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार विमर्श हुआ।                                                                                                                                                                                                                                               मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की परियोजनाओं के लिए केंद्र की परियोजनाओं की भांति ही डिग्रेडेड फोरेस्ट लैंड पर क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण की अनुमति दी जानी चाहिए। राज्य की परियोजनाओं में क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण के लिए दोगुनी भूमि देनी होती है। जबकि केन्द्र की परियोजनाओं के लिये ऐसा नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फोरेस्ट क्लीयरेंस के लिए जरूरी औपचारिकताओं का सरलीकरण क...
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बद्रीपुर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बद्रीपुर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बद्रीपुर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया मुख्यमंत्री ने 508.75 लाख की लागत की योजनाओं का शिलान्यास व 416.06 लाख की लागत की योजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया उनमें . मुख्यमंत्री की घोषणा के अन्तर्गत 151.13 लाख की लागत की बद्रीपुर पेयजल योजना का सुदृढ़ीकरण कार्य (भाग 3), बद्रीपुर समीप तुलिप फार्म में 160.27 लाख की लागत का 1000 कि0ली0 क्षमता के ऊर्ध्व जलाशय का निर्माण कार्य, वैभव विहार नवादा में 99.75 लाख की लागत से 600 कि0ली0 क्षमता के ऊर्ध्व जलाशय का निर्माण कार्य, 97.60 लाख की लागत से हरिपुर नवादा ग्राम सभाओं में क्षतिग्रस्त पाईप लाइनों को बदलने का कार्य का शिलान्यास शामिल है। इसके साथ ही, लोकार्पण की गई योजनाओं में विधानस...
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को लच्छीवाला वन विश्राम गृह परिसर में आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारी समिति द्वारा आयोजित ‘‘भारतीय संस्कृति एवं उसका महत्व व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘‘ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को लच्छीवाला वन विश्राम गृह परिसर में आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारी समिति द्वारा आयोजित ‘‘भारतीय संस्कृति एवं उसका महत्व व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘‘ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को लच्छीवाला वन विश्राम गृह परिसर में आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारी समिति द्वारा आयोजित ‘‘भारतीय संस्कृति एवं उसका महत्व व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘‘ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।                                                                           इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए सतत् प्रयास कर रही है। आज हर क्षेत्र में महिलायें आगे आई हैं, चाहे वो महिला स्वयं सहायता समूह हो या रूरल ग्रोथ सेन्टर हो या फिर महिला मंगल दल की भूमिका हो। प्रदेश में महिलाओं का वर्चस्व इसी बात से साबित होता है कि राज्य की 13 जिला पंचायतों में से 10 जिला पंचायतों में महिला अध्यक्ष है। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम के तहत उधम सिंह नगर जनपद देश के टॉप टेन जनपदों में चुना गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान ...
सीएम त्रिवेंद्र रावत ने 17 लोगों को बांटा दायित्व, जाने किसे मिला क्या जिम्मा..

सीएम त्रिवेंद्र रावत ने 17 लोगों को बांटा दायित्व, जाने किसे मिला क्या जिम्मा..

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने 17 लोगों को दायित्व दिया                                                                                                                                                                                                                       मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विभिन्न आयोगों, निगम, परिषद, समितियों में 17 लोगों को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सलाहकार का दायित्व सौंपा है। सभी दायित्व धारियों को राज्यमंत्री स्तर का दर्जा दिया गया है 1- रामसूरत नौटियाल, चिन्यालीसौढ़-उपाध्यक्ष राज्य स्तर मत्स्य पालक विकास अभिकरण 2- कैलाश पंत, रानीखेत -अध्यक्ष-उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति 3- प्रताप सिंह रावत,चकराता -उपाध्यक्ष-वन विकास निगम 4- कमल जिंदल, सितारगंज-उपाध्यक्ष-उत्तराखंड वन व पर्यावरण सलाहकार समिति 5- संजय सिंह ठाकुर, रुड़की-उपा...
सांसद बलूनी का है संकल्प- उत्तराखंड में बनायेंगे विश्वस्तरीय कैंसर अस्पताल ⁩

सांसद बलूनी का है संकल्प- उत्तराखंड में बनायेंगे विश्वस्तरीय कैंसर अस्पताल ⁩

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
देवभूमि उत्तराखंड में आज कल डेढ़ साल बाद राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रिय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी अपने उत्तराखंड प्रवास पर हैं और इस समय हल्द्वानी में हैं। सांसद बलूनी ने आज मीडिया से रामनगर में बातचीत में कहा कि, वे अब स्वस्थ हैं और उन्होंने सबसे पहले अपने गाँव जाकर अपने कुल देवीदेवताओं का आशीर्वाद लिया। साथ ही उत्तराखंड के विकास के लिए अपनी भागीदारी जितनी हो, उसके लिए आशीर्वाद माँगा। उन्होंने कहा कि, मैं उत्तराखंड में फिजिकली मौजूद नहीं था, लेकिन ऐसा कोई पल नहीं था जब मैं उत्तराखंड के सरोकारों के साथ ही प्रदेश के लोगों की सहूलियत के लिए काम नहीं करता रहा। सांसद बलूनी ने कहा कि, जब गंभीर रूप से बीमार के बाद इलाज कराने के लिए मुंबई के अस्पताल में भर्ती था। तब यही सोचता था कि जिस तरह का इलाज मुझे मिल रहा है, वैसा ही इलाज उत्तराखंड में भी मिलना चाहिए। इसके बाद मैंने उतराखंड में विश्व स्त...
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई उत्तराखण्ड कैम्पा की बैठक ,वनाग्नि रोकने के लिये हो समेकित प्रयास

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई उत्तराखण्ड कैम्पा की बैठक ,वनाग्नि रोकने के लिये हो समेकित प्रयास

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
• *मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई उत्तराखण्ड कैम्पा की बैठक।* • *वनाग्नि रोकने के लिये हो समेकित प्रयास - मुख्यमंत्री* • *वन रक्षक चौकियों एवं रेसक्यू सेन्टरों के लिये आरईएस एवं आरडब्लूडी को नामित किया जायेगा कार्यदायी संस्था।* मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड कैम्पा की बैठक आयोजित हुयी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि वनों के विकास के लिए वनाग्नि रोकने के लिये प्रभावी प्रयास किये जायें। इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाय। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि वन प्रहरियों की व्यवस्था, स्वयं सेवी संस्थाओं, वन पंचायतों तथा इको डेवलपमेंट कमेटी के माध्यम से की जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि वन रक्षक चौकियों, रेस्क्यू सेन्टरों के निर्माण तथा अन्य अवस्थापना सुविधाओं के निर्माण कार्यों में आरईएस तथा आरडब्लूडी क...