Wednesday, February 25News That Matters

Month: July 2021

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में कोविड की तीसरी लहर रोकने को लेकर हो रही है ताबड़तोड़ बैठक स्वास्थ्य मंत्री ने दिये दिशा निर्देश

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में कोविड की तीसरी लहर रोकने को लेकर हो रही है ताबड़तोड़ बैठक स्वास्थ्य मंत्री ने दिये दिशा निर्देश

Featured, उत्तरकाशी, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, ऋषिकेश, खबर
*कोविड की तीसरी लहर रोकने को मुस्तैद रहे : डा. धन सिंह रावत* *जनपद देहरादून के स्थानीय विधायकों के साथ बैठक में की मंत्रणा*   *स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जिला प्रशासन को दिये आवश्यक निर्देश* देहरादून देहरादून जनपद की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने तथा कोविड की संभावित तीसरी लहर के रोकथाम के लिए स्थानीय विधायकों के साथ मंत्रणा की गई। स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन को मेडिकल कालेज सहित शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिये गये। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ सामंजस्य बनाकर कार्य करने को कहा गया। यह बात प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दून मेडिकल कालेज के सभागार में जनपद देहरादून की स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा बैठक के दौर...
मुख्यमंत्री धामी का ऐलान नही होगी अबकी बार कावड़ यात्रा ओर दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री धामी का ऐलान नही होगी अबकी बार कावड़ यात्रा ओर दिए ये निर्देश

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, कोटद्वार, चमोली
मुख्यमंत्री धामी का ऐलान नही होगी अबकी बार कावड़ यात्रा ओर दिए ये निर्देश *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवङ यात्रा के संबंध में सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की* *बैठक में कोविड के डेल्टा प्लस वैरियेन्ट के पाये जाने, कोविड की तीसरी लहर की आशंका और देश-विदेश में इसके दुष्प्रभावों पर गहन विचार-विमर्श किया गया* इस संबंध में विशेषज्ञों की राय पर भी विचार किया गया। *मनुष्य जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आगामी काँवड़ यात्रा  को स्थगित रखने का निर्णय लिया गया* *मुख्यमंत्री ने सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक को यथोचित कार्यवाही करने के निर्देश दिय*। *यह भी निर्देश दिए कि पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी कार्यवाही हेतु अनुरोध किया जाय, ताकि वैश्विक माहमारी को रोकने में सफल हो सकें*...
उत्तराखंड राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण के चलते इस साल भी कावड़ यात्रा को स्थगित कर दिया है।

उत्तराखंड राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण के चलते इस साल भी कावड़ यात्रा को स्थगित कर दिया है।

उत्तराखंड, खबर
वैश्विक महामारी को संक्रमण की वजह से पिछले साल की कावड़ यात्रा संचालित नहीं हो पाई थी। लेकिन इस साल पुराना संक्रमण के संभावित तीसरी लहर को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है जिसके तहत इस साल भी कावड़ यात्रा संचालित नहीं की जाएगी। आपको बता दें कि हरिद्वार के व्यापारी लंबे समय से कावड़ यात्रा संचालित करने की मांग कर रहे हैं। क्योंकि पिछले साल भी कावड़ यात्रा संचालित ना होने और वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के चलते लागू कर्फ्यू की वजह से काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है। जिसके चलते वह सरकार से मांग कर रहे थे की कावड़ यात्रा संचालित की जाए जिससे उनको थोड़ी राहत मिल सके। यही नहीं पिछले महीने तत्कालिक मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कावड़ यात्रा को स्थगित कर दिया था। लेकिन राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री की कमान संभाली पुष्कर सिंह धामी ने शुरुआती दिनों में कावड़ यात्रा सं...
उत्तरखंड के   मुख्यमंत्री धामी की धोनी से तेज़ बेटिंग करोडो के    विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये  दी  वित्तीय स्वीकृति।

उत्तरखंड के मुख्यमंत्री धामी की धोनी से तेज़ बेटिंग करोडो के विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये दी वित्तीय स्वीकृति।

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र खानपुर के अन्तर्गत 10 विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये 1.85 करोड़, विधानसभा क्षेत्र टिहरी में विभिन्न 6 निर्माण कार्यों हेतु 2.63 करोड़, विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के 3 निर्माण कार्यों हेतु 1.16 करोड़, तथा विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर के अधीन 5 निर्माण कार्यों हेतु 94.14 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कपकोट में सरयू नदी के उद्गम स्थल सरमूल सौधारा के विकास तथा सरयू नदी के संरक्षण हेतु 98.71 लाख तथा बागेश्वर नगर पालिका के अन्तर्गत अग्निकुण्ड में सरयू नदी के पार्श्व पर हनुमान मन्दिर के समीप घाट निर्माण हेतु 99.33 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकासखण्ड डोईवाला के अन्तर्गत सौंग नदी में राजीवनगर केशवपुरी बस्ती एवं सीपैट के नजदीक बाढ़ सुरक्षा कार्यों हे...
बड़ी खबर- उत्तराखंड में CM धामी ने अफसरों को दिया 30 दिन का ये अल्टिमेटम, ये आदेश किए जारी…. पढ़े रिपोर्ट

बड़ी खबर- उत्तराखंड में CM धामी ने अफसरों को दिया 30 दिन का ये अल्टिमेटम, ये आदेश किए जारी…. पढ़े रिपोर्ट

Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर सचिवालय से, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादून । उत्तराखंड के इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, प्रभारी सचिवों को 30 दिन का टास्क दे दिया गया है. अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री आनंद वर्धन ने शासन के सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए वित्तीय वर्ष 2021 22 हेतु तमाम योजनाओं, कार्यक्रमों परियोजनाओं हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति हेतु एक माह के भीतर पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं. आदेश में स्पष्ट लिखा गया है कि 15 अगस्त तक सभी विभाग के अधिकारी वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति करवा लें, इसके लिए बक़ायदा समय सीमा निर्धारित कर दी है। अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी इस आदेश से का मकसद चरणबद्ध तरीके से सरकार के कामों को गति देना है. गौरतलब है कि उत्तराखंड में अगले 4 महीनों में चुनाव होने हैं ऐसे में राज्य सरकार इस वर्...
उत्तराखंड की सबसे बड़ी 2 करोड़ की लूट का पर्दाफाश, एक करोड़ के गहने और 10 लाख कैश के साथ 5 गिरफ्तार , इस गैंग का है हाथ

उत्तराखंड की सबसे बड़ी 2 करोड़ की लूट का पर्दाफाश, एक करोड़ के गहने और 10 लाख कैश के साथ 5 गिरफ्तार , इस गैंग का है हाथ

उत्तराखंड, Featured, खबर, खबर अपराध जगत से, देहरादून, हरिद्वार
हरिद्वार: हरिद्वार के ज्वालापुर में शहर की अब तक की सबसे बड़ी डकैती मामले में उत्तराखंड पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. घटना के 48 घंटे बाद ही इस घटना के खुलासे के दूसरे चरण में एसटीएफ और पुलिस की टीम ने इस बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले ताऊ गैंग के पांच अन्य अज्ञात बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार होने वालों में सतीश चौधरी (पुत्र महेंद्र निवासी थाना सलेमपुर जिला बुलंदशहर), अमित उर्फ फौजी (पुत्र किरण पाल निवासी थाना भवन शामली), संजय उर्फ राजू (पुत्र तेजवीर निवासी ग्राम बसोदी थाना शिकारपुर जिला बुलंदशहर), नितिन मलिक (पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ग्राम कुरमाली थाना शामली) और विकास उर्फ हिमांशु निवासी रोहिणी दिल्ली शामिल हैं. वारदात को अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड बुलंदशहर का कुख्यात सतीश चौधरी है, जो पूरे नॉर्थ इंडिया में इस तरह की वारदातों को अंजाम देने के लिए जाना ज...
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने की  हरेला पर्व को ऐतिहासिक बनाने की घोषणा,जानिए कहां और कैसे वह मनाएंगे लोकपर्व हरेला

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने की हरेला पर्व को ऐतिहासिक बनाने की घोषणा,जानिए कहां और कैसे वह मनाएंगे लोकपर्व हरेला

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
कुमाऊं भ्रमण के बाद 15 से 20 जुलाई तक 06 दिवसीय गढ़वाल भ्रमण पर रहेंगे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत। आपको बता दें कि इस दौरे में पूर्व सीएम पौड़ी, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, चमोली व टिहरी के कई कार्यक्रम में भाग लेंगे जिसमें वृक्षारोपण, पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट वार्ता, लोकार्पण कार्यक्रम, रक्तदान शिविर, प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात, प्रसिद्ध मठ मंदिरों के दर्शन इत्यादि। इस दौरे की विशेष बात यह है कि इस बार पूर्व सीएम त्रिवेंद्र लोकपर्व हरेला को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मनाएंगे जहां पर वह स्थानीय कार्यकर्ताओं, लोगों के साथ वृक्षारोपण करेंगे। जिस प्रकार से कुमाऊं भ्रमण में त्रिवेंद्र सिंह रावत को भरपूर प्यार मिला, कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया उसको देखते हुए गढ़वाल भ्रमण को लेकर भी इसी प्रकार की आशंका जताई जा रही है। पूर्व सीएम ने कहा है कि गढ़वाल भ्रमण का उनका उद्द...
उत्तराखंड में इस बाबा ने साधु बनकर की करोड़ो की ठगी, ऐसे देता था घटना को अंजाम… जानिए सीएम पुष्कर और DGP अशोक कुमार के साथ क्यों वायरल हो रही ये तस्वीरे…

उत्तराखंड में इस बाबा ने साधु बनकर की करोड़ो की ठगी, ऐसे देता था घटना को अंजाम… जानिए सीएम पुष्कर और DGP अशोक कुमार के साथ क्यों वायरल हो रही ये तस्वीरे…

Featured, उत्तराखंड, ऋषिकेश, खबर, खबर अपराध जगत से, पहाड़ की बात
उत्तराखंड पुलिस ने ऋषिकेश में साधु के भेष में रह रहे ठग महेंद्र उर्फ जोगी प्रियव्रत अनिमेष को गिरफ्तार किया है । अनिमेष पर साधु बनकर जोहटी हितेंद्र पवार की पत्नी से 1.75 करोड़ की ज्वेलटी ठगने का आरोप है । पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुलाई को ठग अनिमेष कि अध्यात्म और नेतिक मूल्यों पर आधारित किताब मानस मोती की लांचिंग बीजापुट गेस्ट हाउस में की थी ।हम आपको बता दें कि बाबा बीते दिनों डीजीपी अशोक कुमार को भी मिल चुका था । वहीं इसके बड़े पॉलीटिकल और अधिकारियों से कनेक्शन है , लेकिन कनेक्शन कितने ही बड़े हो अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर नहीं जाता । आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ठग ने आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों पर आाधारित अपनी पुस्तक 'मानस मोती' का विमोचन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी से नौ जुलाई को देहरादून के बीजापुर अतिथि गृह में करवाया था। मुख्यमंत्री कार्...
गजबः उत्तराखंड के इस ठेके में सेल्समैन ने दो दिन में बेच दी 1.90 लाख रुपये की शराब.. पैसे लेकर हो गया फरार

गजबः उत्तराखंड के इस ठेके में सेल्समैन ने दो दिन में बेच दी 1.90 लाख रुपये की शराब.. पैसे लेकर हो गया फरार

Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर अपराध जगत से, नैनीताल, पहाड़ की बात
रामनगर: क्षेत्र में स्थित एक शराब ठेके में काम करने वाला कर्मचारी शराब कारोबारी के 1.90 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। अब कारोबारी की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपित सेल्समेन पर मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल विपिन कांडपाल शराब कोराबारी हैं जो कि भवानीगंज स्थित देसी शराब की दुकान के स्वामी हैं। उन्होंने अपने यहां हिमांशु निवासी धुमाकोट पौड़ी गढ़वाल को बतौर सेल्समैन रख रखा था। शराब कारोबारी विपिन कांडपाल से मिली जानकारी के अनुसार सेल्समेन के पास दो दिन की बिक्री के करीब एक लाख 90 हजार रुपये जमा थे। जो कारोबारी को उससे लेने थे। मगर पहले तो इसले खुद रुपए जमा नहीं किए और ऊपर से कारोबारी ने कारण जानने के लिए फोन किया तो फोन बंद आ रहा था। जब परेशान कारोबारी ने भवानीगंज पहुंचकर देखा तो दुकान भी बंद मिली। तब जाकर कारोबारी विपिन कांडपाल ने कोतवाली में तहरीर दी। उसने बताया कि कोतवाली में सेल्स...
उत्तराखंड में बन रही कोरोना की तीसरी लहर की स्थितियां, जानिए कब होगा इसका सबसे ज्यादा असर…क्या कहते है दून के एक्सपर्ट.. पढ़े रिपोर्ट

उत्तराखंड में बन रही कोरोना की तीसरी लहर की स्थितियां, जानिए कब होगा इसका सबसे ज्यादा असर…क्या कहते है दून के एक्सपर्ट.. पढ़े रिपोर्ट

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डा. एनएस बिष्ट ने कहा कि मानसून के बाद तीसरी लहर आ सकती हैं। उत्तराखंड में तीसरी लहर की पूरी स्थितियां बन रही हैं। कहा कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार या संभावित लहर का विश्लेषण हवा की आर्द्रता (नमी), जनसंख्या घनत्व (भीड़भाड़) और कोरोना के नये उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) पर टिका है। चौथा कारण है कि जांज दर में कितनी तेजी से चल रही है। कहा कि ज्यादातर राज्यों में जांच की दर कम हुई है। भले ही संक्रमण की दर में कमी आई हो। वहीं केरल और महाराष्ट्र में मरीज काफी मिल रहे हैं, यहां पर जांच की दर ज्यादा है। वायु में आर्द्रता बढ़ने के साथ वायरस का बाहरी आवरण कमजोर पड़ जाता है। ऐसे में ऐरोसॉल या वायुकणों पर आधारित संक्रमण में कमी आना तय है। मानसून से बढ़ी नमी का यह लाभ तभी तक है जब तक भीड़भाड़ कम है। जैसे ही जनसंख्या घनत्व बढ़ता है वैसे ही वलगम की बूंदों पर अधारित संक्रमण में तेज...