Wednesday, February 25News That Matters

Month: July 2021

मसूरी में बारिश का कहर जारी, कही ढ़हा पुश्ता, कहीं गिरे पेड़, जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़के बंद..

मसूरी में बारिश का कहर जारी, कही ढ़हा पुश्ता, कहीं गिरे पेड़, जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़के बंद..

Featured, उत्तराखंड, खबर, पहाड़ की बात
मसूरी: बीते देर रात लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी द्वारा बनाए जा रहे निर्माणाधीन बिल्डिंग का पुश्ता ढह गया. अकादमी रोड पर पुश्ते के ढहने से साथ ही एक बड़ा पेड़ भी गिर गया. जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है. मार्ग बाधित होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, मसूरी फायर सर्विस द्वारा देर रात पेड़ काटकर छोटी गाड़ियों के लिए रास्ता बनाया गया है, लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है. जिससे यमुनोत्री, पुरोला, कैंपटी और नैनबाग आदि जगह जाने वाले बड़े वाहन और बस फंस गए हैं. इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मसूरी में लगातार हो रही बारिश से कई जगह भूस्खलन और मलबा आने से मार्ग बाधित हो गए हैं. वहीं मसूरी अकादमी रोड पर लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी की नवनिर्मित बिल्डिंग का पुश्ता ढह जाने ...
उत्तराखंड में मंगल की सुबह अमंगल..मरीज ले जा रहा 108 वाहन दुर्घटनाग्रस्त, आधे घंटे तक स्टीयरिंग के बीच फंसा रहा चालक

उत्तराखंड में मंगल की सुबह अमंगल..मरीज ले जा रहा 108 वाहन दुर्घटनाग्रस्त, आधे घंटे तक स्टीयरिंग के बीच फंसा रहा चालक

Featured, उत्तराखंड, नैनीताल, पहाड़ की बात
हल्द्वानी: काठगोदाम-हेड़ाखान मार्ग पर आपातकालीन 108 वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बोल्डर से जा टकराया. हादसे में वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. घटना में चालक स्टीयरिंग और डैशबोर्ड के बीच बुरी तरह फंस गया.चालक करीब आधा घंटे तक वाहन में ही फंसा रहा. सूचना के बाद मौके पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने काफी मशक्कत कर डैशबोर्ड काटकर चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि 108 वाहन का चालक कमल हेड़ाखान से हल्द्वानी गर्भवती को ले जा रहा था. इस दौरान 108 वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बोल्डर से जा टकराया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को निजी वाहन से अस्पताल को भेजा. जबकि चालक मामूली घायल बताया जा रहा है. थाना प्रभारी विमल मिश्रा का कहना है कि क्रेन की मदद से 108 वाहन के अगले हिस्से को खींचकर चालक को निकाला गया, जो गाड़ी में ही फंस गया था. प्रथम दृष...
उत्तरखंड पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा   स्वाभिमानी उत्तराखंडियों की दशा को होटल्स के बाहर खड़े कुत्तों जैसी बताना, बहुत दु:खद

उत्तरखंड पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा स्वाभिमानी उत्तराखंडियों की दशा को होटल्स के बाहर खड़े कुत्तों जैसी बताना, बहुत दु:खद

Uncategorized
आप पार्टी की प्रवक्ता ने यह अत्यधिक कष्ट पहुंचाने वाली टिप्पणी की है। आप_पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को इस टिप्पणी के लिए उत्तराखंडियों से माफी मांगनी चाहिये। उठा सवाल क्या आप की महिला प्रवक्ता के लिए उत्तराखंड के लोगो के हालात ऐसे है उत्तराखंड में राजनीतिक दल भले ही उनके लिए एक दूसरे के कार्यकर्ता कुछ भी हो लेकिन जनता उनके लिए चुनावी साल में तो भगवान होती ही है वैसे भी टीवी चैनलों में होने वाले डिबेट का स्तर अब कैसा होता जा रहा है यह सभी जानते हैं ऊपर से प्रवक्ता भी उन्हें क्या बोलना है इस पर ध्यान नहीं देते हैं कुछ भी बोल देते हैं जबकि किसी भी मुद्दे से पर सोच समझकर और तोलमोल कर बोलना चाहिए यह हमें बचपन से सिखाया जाता है ऐसा ही वाक्या आम आदमी पार्टी की एक प्रवक्ता के साथ हुआ जो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है आपको बता दें इन दिनों उत्तराखंड में फ्री बिजली का मुद्दा बड़ा...
उत्तरखंड बड़ी खबर   सुशीला तिवारी अस्पताल में देर रात हुआ हंगामा

उत्तरखंड बड़ी खबर सुशीला तिवारी अस्पताल में देर रात हुआ हंगामा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
हल्द्वानी  सुशीला तिवारी अस्पताल में देर रात हुआ हंगामा डॉक्टरों औऱ तीमारदारों के बीच जमकर मारा मारी , मरीज़ के परिजनों ने डॉक्टरो पर मारपीट का लगाया आरोप सीसीटीवी के जरिये पुलिस मामले की जांच में जुटी । अक्सर विवादों में रहता है हलद्वानी का सुशीला तिवारी अस्पताल
उत्तराखंड में छात्रवृत्ति घोटाले में एसआईटी की जांच अब अंतिम दौर में अब तक लगभग 120 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल जाने पूरी रिपोर्ट

उत्तराखंड में छात्रवृत्ति घोटाले में एसआईटी की जांच अब अंतिम दौर में अब तक लगभग 120 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल जाने पूरी रिपोर्ट

Featured, उत्तराखंड, खबर
साल 2018 से मामले की जांच करते हुए एसआईटी ने 51 मुकदमे हरिद्वार और 32 देहरादून में दर्ज किए थे। उत्तराखंड में छात्रवृत्ति घोटाले में एसआईटी की जांच अब अंतिम दौर में चल रही है। अब तक लगभग 120 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। दस्तवेजों को सत्यापित करने वाले 25 अधिकारियों के खिलाफ विभिन्न कोर्ट में चार्जशीट जल्द दाखिल की जा सकती है। एसआईटी ने पूरे प्रकरण में 83 मुकदमे दर्ज किए हैं आपको बता दें कि साल 2018 से मामले की जांच करते हुए एसआईटी ने 51 मुकदमे हरिद्वार और 32 देहरादून में दर्ज किए थे। इनमे अब तक सरकारी अधिकारियों समेत कुल 53 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसआईटी के मुताबिक इनमें 135 शिक्षण संस्थान और उनके मालिक आरोपी हैं। कुल 83 मुकदमों में से 77 में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। इनमें लगभग 120 शिक्षण संस्थान और उनके मालिक शामिल हैं। एसआईटी के अ...
उत्तरखंड सावधान देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई

उत्तरखंड सावधान देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर, नैनीताल, पिथौरागढ़, पौड़ी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत आज प्रदेश के तीन जिलों पौड़ी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में अनेक स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। जहकि कई स्थानों पर गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अंदेशा भी जताया है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के ज़्यादातर अन्य हिस्सों में भी अनेक स्थानों पर हल्की और मध्यम बारिश होने के आसार हैं।...
उत्तरखंड स्वास्थ्य मंत्री ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण कहा लापरवाही पर नापेंगे जिम्मेदार अधिकारी

उत्तरखंड स्वास्थ्य मंत्री ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण कहा लापरवाही पर नापेंगे जिम्मेदार अधिकारी

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दिल्ली दौरे से लौटते ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधे कोरोनेशन अस्तपाल का रूख किया। जहां उन्होंने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों एवं उनके तीमारदारों से मुलकात कर उनका हालचाल जाना। औचक निरीक्षण के दौरान डा. रावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह मरीजों के ईलाज में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। उन्होंने कहा कि अस्पातल परिसर की प्रत्येक दिन सफाई सुनिश्चित की जाय। साथ ही उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपलब्ध सभी सुविधाओं का लाभ आम लोगों को मिले। डाँक्टरों द्वारा मरीजों को बाहर से दवाई लिखे जाने वह उन्होंने भारी नाराजगी जताई उन्होंने कहा कि मरीजों को दवा अस्पताल से ही उपलब्ध कराई जाय। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट किया वह किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे और लापरवाह...
उत्तरखंड सिंचाई मंत्री ने सिंचाई विभाग में रिक्त 2046 पदों को शीघ्र भरने के दिए निर्देश  भ्रामक एवं गलत सूचनाएं देने  पर सख्त कार्यवाही के निर्देश

उत्तरखंड सिंचाई मंत्री ने सिंचाई विभाग में रिक्त 2046 पदों को शीघ्र भरने के दिए निर्देश भ्रामक एवं गलत सूचनाएं देने पर सख्त कार्यवाही के निर्देश

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर
देहरादून। प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक मैं विभागीय अधिकारियों को सिंचाई विभाग में समूह 'क', 'ख' और 'ग' के अंतर्गत सीधी भर्ती एवं पदोन्नति के स्वीकृत रिक्त पदों को शीघ्र भरने के भरने के निर्देश दिए हैं। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को यमुना कॉलोनी स्थित सिंचाई विभाग के सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभाग में समूह 'क', 'ख' और 'ग' के अंतर्गत सीधी भर्ती एवं पदोन्नति के स्वीकृत रिक्त 2046 पदों को शीघ्र भरा जाये। महाराज ने कहा कि प्रदेश के बेरोजगार नवयुवकों को रोजगार देने के लिए शीघ्र ही विभागीय रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए ताकि कोरोनाकाल में युवाओं को राहत मिल सके। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने समीक्षा बैठक के दौरान बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में पूंजी लेखा मद के अनुम...
लोकप्रिय नेता व सांसद अनिल बलूनी   की मुहिम ला रही है रंग जल्द उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में मील का पत्थर होगा टाटा कैंसर इंस्टीट्यूट

लोकप्रिय नेता व सांसद अनिल बलूनी की मुहिम ला रही है रंग जल्द उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में मील का पत्थर होगा टाटा कैंसर इंस्टीट्यूट

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने कहा कि हम उत्तराखंड में शीघ्र ही 'टाटा कैंसर इंस्टीट्यूट' की स्थापना की ओर बढ़ रहे हैं जो कि उत्तराखंड राज्य की स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में मील का पत्थर होगा। उन्होंने कहा उनका प्रयास है टाटा कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापना के साथ ही तत्काल उपचार के स्तर पर भी कार्य प्रारंभ कर दे।* *सांसद बलूनी ने कहा कि जब वे स्वयं कैंसर से जूझ रहे थे और अस्पताल के बिस्तर पर मुंबई में निरंतर सोचते रहते थे कि जिस स्तर का उपचार मिल रहा है क्या मेरे राज्य के एक आम आदमी को ऐसा उपचार मिल पाएगा। *केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व की मजबूत सरकार और आमजन के लिए तमाम योजनाओं के प्रति संवेदनशील नेतृत्व के प्रति अटूट विश्वास था। तभी से इस विचार को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयास जारी थे।* *सांसद बलूनी ने कहा कि टाटा कैंसर ...
उत्तराखंड : उसकी बाइक  गिराई 12 लाख लुटे ओर फरार हो  गये  पुलिस ने कहा  मामला संदिग्ध है

उत्तराखंड : उसकी बाइक गिराई 12 लाख लुटे ओर फरार हो गये पुलिस ने कहा मामला संदिग्ध है

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से
रुद्रपुर समाचार आज यहां गल्ला मंडी में दोपहर करीब 2:15 बजे एक कंपनी के कर्मचारी से 12 लाख रुपए लूट लिए गए। व्यापारियों से वसूली करने के बाद यह कर्मचारी मोटरसाइकिल से लौट रहा था, तभी गल्ला मंडी में राज महल होटल के पास इसे दो बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया और उसकी बाइक को गिराने के बाद नोटों से भरा थैला छीन कर फरार हो गए। थैले में 1200000 रुपए की रकम थी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसएसपी दिलीप सिंह कुँवर, एसपी सिटी ममता बोरा, एस पी क्राइम मौके पर पहुंच गए और सीएमएस कंपनी के कर्मचारी आदित्य से पूछताछ की। वह उत्तर प्रदेश के बहादुराबाद का रहने वाला बताया जाता है। पुलिस पूछताछ के लिए उसे कोतवाली ले गई है, हालांकि जिस तरह यह घटना होना बता रहा है, सीसीटीवी फुटेज में ऐसा नहीं आया है। इसलिए पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर भी जांच कर रही है। एसओजी इंचार्...