Thursday, February 26News That Matters

Month: July 2021

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत  ने क्यो कहा भाजपा फिर से कांठ की हांडी को फिर से चुनावी चुल्हे पर चढ़ाना चाहती है  एक रिपोर्ट

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने क्यो कहा भाजपा फिर से कांठ की हांडी को फिर से चुनावी चुल्हे पर चढ़ाना चाहती है एक रिपोर्ट

Featured, उत्तराखंड, खबर, पहाड़ की बात
चुनाव निकट हैं भाजपा फिर से कांठ की हांडी को फिर से चुनावी चुल्हे पर चढ़ाना चाहती है। 2016 में जिस स्टिंग का सहारा लेकर हमारी सरकार बर्खास्त की थी, उसी स्टिंग को लोगों को दिखाकर हमारी छवि धूमिल करने का कुप्रयास कर रहे हैं। मुझे कोई एतराज नहीं, खूब दिखाएं, बड़े-बड़े पर्दों पर भी दिखाएं। मगर राज्य के कुछ और स्टिंग भी चर्चा में आये हैं, उनको भी दिखाने का साहस दिखाएं। भाजपा की नंबर-1, 2, 3, तीनों सरकारें इस स्टिंग के गर्भ से पैदा हुई हैं और सारी दुनिया जानती है कि इस स्टिंग का गर्भधारण कराने वाला कौन है? भाजपा के मीडिया विभाग को हिम्मत करनी चाहिये और यह गर्भधारण करवाने वाले बाप का नाम भी सार्वजनिक रूप से लेना चाहिये, जो अपने उत्पत्तिकर्ता का नाम भूल जाता है, उसे पछताना पड़ता है। इस स्टिंग का गर्भधारण कराने वाला सारे देश में प्रख्यात है। भाजपा को अपनी सरकारों के उत्पत्तिकर्ता का नाम लेते रहना च...
देश का पहला क्रिप्टोगेमिक गार्डन  नौ हजार फीट की ऊंचाई पर  उत्तराखंड के चकराता में हुआ  तैयार

देश का पहला क्रिप्टोगेमिक गार्डन नौ हजार फीट की ऊंचाई पर उत्तराखंड के चकराता में हुआ तैयार

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून
उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र स्थित देववन में देश के पहले क्रिप्टोगेमिक गार्डन (गैर बीज वाले पौधे) की शुरुआत रविवार को हुई। नौ हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित और तीन एकड़ में फैले इस गार्डन में क्रिप्टोग्राम की लगभग 76 प्रजातियां हैं। क्रिप्टोग्राम वे आदिम पौधे हैं, जो बीजों के माध्यम से नहीं फैलते हैं। इसमें शैवाल, काई, फर्न, कवक और लाइकेन शामिल हैं। मुख्य वन संरक्षक, अनुसंधान संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि यह देश का पहला क्रिप्टोगेमिक उद्यान है, जिसे इन प्रजातियों के पारिस्थितिक महत्व को देखते हुए तैयार किया गया है। इस उद्यान के माध्यम से इस समूह के पौधों के बारे में लोगों को जागरूक करने में आसानी होगी। क्रिप्टोग्राम वे पौधे हैं, जो जुरासिक युग से पृथ्वी पर मौजूद हैं। यह पौधे अच्छे जैव संकेतक भी हैं, क्योंकि लाइकेन जैसी प्रजातियां प्रदूषण से प्रभावित क्षेत्रों में नहीं आती हैं।   इन ...
आसमान से बरसी आफत: आकाशीय बिजली गिरने से 50 से अधिक लोगो की मौत

आसमान से बरसी आफत: आकाशीय बिजली गिरने से 50 से अधिक लोगो की मौत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
आसमान से बरसी आफत: आकाशीय बिजली गिरने से 50 से अधिक लोगो की मौत उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली का भयंकर कहर देखने को मिला है. अलग-अलग जगह पर 27 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. क्या प्रयागराज क्या फिरोजाबाद, सिर्फ जगह बदली लेकिन आकाशीय बिजली का कहर समान दिखा. फिरोजाबाद जिले में भीषण गर्मी के बाद तेज बरसात ने दस्तक दी. लेकिन उस समय लोगों को ये नहीं पता था कि ये बरसात आफत लाने वाली है, गांव में कोहराम मचाने वाली है. फिरोजाबाद के तीन गांवों में तीन लोगों ने आकाशीय बिजली की वजह से अपनी जान गंवा दी.  शिकोहाबाद के गांव नगला उमर में 2 किसान रामसेवक और हेमराज अपने खेत पर काम कर रहे थे तभी तेज बारिश आ गई और ये दोनों नीम के पेड़ के नीचे बैठ गए. तभी आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी और इन दोनों की वहीं मौत हो गई. दूसरे गांव नगला चाट में भी एक किसान अमर सिंह की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई. तीसरे गांव क...
बड़ी खबर  पहाड़ी  राज्य उत्तराखंड  में   फिर हुई    पदों की भर्तियों  रद्द   तो जाने क्यों कहा हरीश रावत ने भाजपा अभी इसमे  भ्रष्टाचार ढूंढ रही है

बड़ी खबर पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में फिर हुई पदों की भर्तियों रद्द तो जाने क्यों कहा हरीश रावत ने भाजपा अभी इसमे भ्रष्टाचार ढूंढ रही है

Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर रोजगार से
  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर निशाना साधा ओर कहा कि आज फिर एक और भर्ती को रद्द करने का समाचार है। आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में प्रोफेसरों की अन्य बड़े पदों की भर्तियों को रद्द किया गया है और कहा जा रहा है कि नये सिरे से विज्ञप्ति निकालेंगे। मैं पिछले 4 साल से लगातार देख रहा हूंँ कि भाजपा पूर्व में निकाली गई विज्ञप्तियों पर रोक लगाती है। जहां परीक्षाएं हो गई हैं उनमें भ्रष्टाचार ढूंढ करके, चाहे वो भ्रष्टाचार अब तक न मिला हो, उन परीक्षाओं को रद्द कर देती है और जहां परीक्षाएं हो जा रही हैं तो पदों में भारी कटौती कर दी जा रही है, तो भर्ती का शगुफा और रद्द करने का खेल, ये भाजपा की राजनीति से खाता है मेल और अब इस खेल को नौजवान समझ गये हैं और मुझे विश्वास है कि 2022 में वो, भाजपा की भर्ती को भी अब रद्द कर देंगे।...
हमारा विकास का एजेंडा है  P .M नरेंद्र मोदी  के द्वारा  उत्तराखंड के अंदर जो काम किए हैं उन्हें घर-घर तक पहुंचाना हमारा एजेंडा है: मुख्यमंत्री धामी

हमारा विकास का एजेंडा है P .M नरेंद्र मोदी के द्वारा उत्तराखंड के अंदर जो काम किए हैं उन्हें घर-घर तक पहुंचाना हमारा एजेंडा है: मुख्यमंत्री धामी

Featured, उत्तराखंड, खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में मीडिया के साथ वार्ता की उन्होंने कहा कि वे एक सैनिक के पुत्र हैं। बिना राजनीतिक पृष्ठभूमि के मुख्य सेवक के रूप में काम करने का अवसर देने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृह मंत्री और केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया। उन्होंने प्रधानमंत्री का और केंद्रीय मंत्रियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड के विकास के प्रपोजलों को उनके सामने रखा है। आश्वासन दिया गया है कि उन सब को जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में सस्ती और 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने पर लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ श्रद्धा और आस्था का विषय है, श्रद्धा और आस्था का विषय भगवान से जुड़ा हुआ रहता। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता है कि किसी भी कीमत पर लोगों की जान ...
उत्तराखंड पहाड़ पुत्र बलूनी बोले उत्तराखंड में आप के लिए राजनीति में कोई स्कोप नहीं जाने क्यों

उत्तराखंड पहाड़ पुत्र बलूनी बोले उत्तराखंड में आप के लिए राजनीति में कोई स्कोप नहीं जाने क्यों

Featured, उत्तराखंड, खबर, पहाड़ की बात
अरविंद केजरीवाल की पोल खोल गए बलूनी दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की उत्तराखंड को चार गारंटी AAP की सरकार बनने पर 300 यूनिट मुफ़्त बिजली : केजरीवाल पुराने बिल माफ: केजरीवाल 24 घंटे पॉवर सप्लाई:केजरीवाल किसानों को खेती के लिए फ्री बिजली : केजरीवाल अरविंद केजरीवाल की पोल खोलते बलूनी   बलूनी ने केजरीवाल के वादोें को हवाई बताया दिल्ली की जनता से किए गए वादों पर स्पष्टीकरण दे केजरीवाल केजरीवाल बताये हर बिल के साथ सरचार्ज, क्या होता है केजरीवाल बताये हर बिल के साथ एनर्जी चार्ज क्या होता है ये फिक्स चार्ज क्या होता है बताओ केजरीवाल आप हर उपभोक्ता से पैसा वसूला जाता है। फ्री पानी की घोषणा ओर टैंकरों से पानी पिला रहे हैं केजरीवाल मोहल्ला क्लीनिक की सच्चाई जगजाहिर दिल्ली में कोई नया अस्पताल नहीं स्कूलों को लेकर किया गया प्रचार हवाई हैं...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद पर हरदा ने बोला  जुबानी  हमला फिर   बोले हम सस्ता में  आये तो  200 यूनिट तक  देगे  हम बिजली मुफ्त

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद पर हरदा ने बोला जुबानी हमला फिर बोले हम सस्ता में आये तो 200 यूनिट तक देगे हम बिजली मुफ्त

Featured, उत्तराखंड, खबर, विपक्ष बोलता
केजरीवाल  उत्तराखंड में 300 यूनिट बिजली प्रति परिवार फ्री देने का वादा। दिल्ली में मुख्यमंत्री के रूप में Arvind Kejriwal का यह दूसरा टर्म है और वहां लोगों को केवल 200 यूनिट तक बिजली फ्री दी जा रही है। 200 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च करने पर पूरा बिल वसूल किया जाता है। सनद रहे दिल्ली में वाणिज्यिक पर 7 रुपया 75 पैसा पर यूनिट बिजली का बिल वसूला जाता है, जबकि उत्तराखंड में 5 रुपया 80 पैसा देना पड़ता है। फिर दिल्ली की आमदनी और उत्तराखंड की आमदनी का कोई मुकाबला नहीं है। यदि उत्तराखंड का बजट भी दिल्ली के वार्षिक_बजट के बराबर हो तो कांग्रेस 400 यूनिट तक बिजली का बिल माफ कर देगी। राज्य के संसाधनों को देखकर हमारा वादा है कि सत्ता में आने के वर्ष 100 यूनिट और दूसरे वर्ष में 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त देंगे।...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से शिष्टाचार भेंट की ओर नई परियोजना पर  चर्चा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से शिष्टाचार भेंट की ओर नई परियोजना पर चर्चा की।

Featured, उत्तराखंड, खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से उत्तराखण्ड राज्य में लघु जल विद्युत परियोजनाओं के विकास और निर्माण के लिए नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा अनुदान दिये जाने हेतु नई नीति व दिशा-निर्देश शीघ्र निर्धारित करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के अंतर्गत कई लघु जल विद्युत परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है जबकि कुछ नई परियोजनाओं को प्रारम्भ किया जाना है। इन परियोजनाओं के टैरिफ को कम किये जाने के लिए केन्द्रीय वित्तीय सहायता की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार द्वारा सोलर स्ट्रीट लाईट योजना के तहत उत्तराखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में पथ प्रकाश की सुविधा उपलब्ध कराये जाने के लिये 90 प्रतिशत केन्द्रांश पर कुल 19665 संख्या सोलर स्ट्री...
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के ग्राम सुमगढ़  में  आपदा ने ले ली तीन लोगों की जान  मलबे में दबकर  खत्म होगा गया पूरा परिवार

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के ग्राम सुमगढ़ में आपदा ने ले ली तीन लोगों की जान मलबे में दबकर खत्म होगा गया पूरा परिवार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर, पहाड़ की बात
दुःखद ख़बर उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से है जहा शनिवार देर रात अतिवृष्टि के बाद आए मलबे में एक घर दब गया। कपकोट में हुई इस घटना में परिवार के तीन सदस्य मलबे में दब गए। तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं।  ये दुःखद घटना ग्राम सुमगढ़ ऐठाण के ईटावन तोक की है। सूचना के बाद रविवार की सुबह राजस्व पुलिस, एसडीआरएफ, डॉक्टरों की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। यहां कई पालतू जानवर भी मलबे में दबे हुए हैं।  गृहस्वामी गोविंद सिंह पंडा 38, उनकी पत्नी खष्टी देवी 32 और सात वर्षीय बालक हिमांशु पंडा मलबे में दब गए। वहीं कपकोट के सरन गांव में भी कई घरों में मलबा घुसने की सूचना है। बता दें कि सुमगढ़ में वर्ष 2010 में स्कूल भवन में मलबा घुसने से 18 बच्चों की मौत हो गई थी...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय  मंत्री   ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से उत्तराखण्ड राज्य में हवाई सेवाओं के सुदृढीकरण से संबंधित विषयों पर चर्चा की। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय  मंत्री  ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से उत्तराखण्ड राज्य में हवाई सेवाओं के सुदृढीकरण से संबंधित विषयों पर चर्चा की। 

Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर दिल्ली से
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री  ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से उत्तराखण्ड राज्य में हवाई सेवाओं के सुदृढीकरण से संबंधित विषयों पर चर्चा की।  मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ में स्थित एयरस्ट्रिप को हवाई सेवाओं की दृष्टि से अधिक व्यवहार्य बनाये जाने के लिए सर्वे हेतु भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) को हस्तगत किये जाने  तथा क्षेत्रीय संपर्क योजना के अंतर्गत पिथौरागढ़ से हवाई सेवा हेतु की गयी निविदा प्रक्रिया के उपरांत हवाई सेवा के सुचारू संचालन के लिये सबंधित को निर्देशित करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को पूर्व में लिये गये सैद्धांतिक निर्णयों से अवगत कराते हुए बताया कि भारत सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना के अंतर्गत पूर्व स्वीकृत मार्ग को पाइन्ट टू पाइन्ट करने के राज...