Thursday, February 26News That Matters

Month: July 2021

नैनीताल: संदिग्ध परिस्थितियों में हाईकोर्ट कर्मचारी की मौत, क्षेत्र में दहशत का माहौल ..जांच में जुटी पुलिस

नैनीताल: संदिग्ध परिस्थितियों में हाईकोर्ट कर्मचारी की मौत, क्षेत्र में दहशत का माहौल ..जांच में जुटी पुलिस

Uncategorized
नैनीताल। हाईकोर्ट कंपाउंड क्षेत्र में रहने वाले चतुर्थ श्रेणी में कार्यरत कर्मचारी की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई।जिनका शव उनके आवास में संदिग्ध अवस्था पाए गया। स्थानीय लोगों ने उनके शव को जमीन पर पड़ा देखा जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट क्षेत्र परिसर में रहने वाले चतुर्थ श्रेणी में कार्यरत प्रकाश जोशी अपने आवास में ही सन्दिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था मे पाए गए। काफी देर तक जब प्रकाश जोशी घर से बाहर नही आये तो पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन दूसरी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नही हुई। अनहोनी होने की आशंका पर पड़ोसियों ने दरवाजे को खोला तो प्रकाश जोशी अपने कमरे में बेसुध पड़ा हुआ था। जिसके बाद पड़ोसियों द्वारा उसे तत्काल बीड़ी पांडे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों न...
उत्तराखंड: शादी के मंडप से दूल्हे को ले उड़ी प्रेमिका, फिर जो हुआ हर कोई देख कर रह गया दंग…

उत्तराखंड: शादी के मंडप से दूल्हे को ले उड़ी प्रेमिका, फिर जो हुआ हर कोई देख कर रह गया दंग…

Featured, उत्तराखंड, खबर, पहाड़ की बात, हरिद्वार
हरिद्वार,प्रेमी द्वारा शादी के मंडप से दुल्हन को भगा ले जाने के समाचार तो आम हैं, लेकिन हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव से इसके उलट समाचार है। यहां दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंच गया था। शादी की रस्में शुरू ही होने वाली थीं कि अचानक दूल्हा कहीं नजर नहीं आया। उसे जमकर खोजा गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं। अलबत्ता पता चला कि उसकी प्रेमिका भी उसकी शादी के मंडप में आ गई थी, और वह उसे भगा ले गई। इस पर बारात के बिन दुल्हन वापस जाने व दुल्हन के बारात आने के बावजूद बिन ब्याहे रह जाने की अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई। ऐसे में बीच का रास्ता निकालते हुए दूल्हे के छोटे भाई से दुल्हन यानी उसकी होने वाली भाभी से शादी करा दी गई। बताया गया है कि पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात बहुत ही धूमधाम के साथ पहुंची थी। दुल्हन के परिजनों और ग्रामीणों ने बारातियों का शानदार स्वागत ...
पीएम मोदी से मिले सीएम पुष्कर धामी, इन मुद्दों पर हुई लंबी वार्ता.. पढ़े रिपोर्ट

पीएम मोदी से मिले सीएम पुष्कर धामी, इन मुद्दों पर हुई लंबी वार्ता.. पढ़े रिपोर्ट

Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर दिल्ली से, देहरादून, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। उत्तराखण्ड के सीएम पद की शपथ के बाद प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट करने आए  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड राज्य के विकास में केन्द्र सरकार के सहयोग पर प्रधानमन्त्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड तीव्र गति से विकास पथ पर आगे बढ रहा है।  प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री बनने पर धामी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि युवा नेतृत्व में राज्य का तेजी से चहुँमुखी विकास होगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य से संबंधित ज्वलंत मुद्दों के बारे मे बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री को कोविड की सम्भावित तीसरी लहर को देखते हुए राज्य सरकार की तैयारियों के बारै में अवगत कराया। साथ ही चारधाम यात्रा, कांवङ यात्रा पर भी चर्चा की।प्रधानमंत्री से मुख्यमंत्...
उत्तराखंड में मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी भर्ती के अब बदल जाएंगे मानक, जानिए अब कैसे भरे जाएंगे रिक्त पद

उत्तराखंड में मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी भर्ती के अब बदल जाएंगे मानक, जानिए अब कैसे भरे जाएंगे रिक्त पद

Uncategorized
उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ की कमी दूर करने को सेवा नियमावली में संशोधन किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने विधानसभा में विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।  रावत ने मेडिकल कॉलेज फैकल्टी भर्ती में अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष होने के कारण अनुभवी चिकित्सकों की तैनाती न होने पर, सेवा नियमावली में जरूरी बदलाव करने को कहा। साथ ही उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से पैरा मेडिकल स्टाफ की भर्ती और सभी मेडिकल कॉलेजों को हर दिन मेडिकल बुलेटिन जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पिथौरागढ़ व हरिद्वार में स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों का भूमि पूजन 15 अगस्त से पहले व नवंबर से  अल्मोड़ा और रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू करने को कहा। बैठक में महाधिवक्ता  एसएन बाबुलकर, सचिव स्वास्थ्य पंकज पांडे, कुलपति एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय प्रो. हेमचंद्र, उत्तराखंड चिकित्सा सेव...
उत्तराखंडः मॉर्निंग वॉक पर निकला था युवक, रास्ते में ही तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा… जवान बेटे की मौत से मच गया कोहराम

उत्तराखंडः मॉर्निंग वॉक पर निकला था युवक, रास्ते में ही तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा… जवान बेटे की मौत से मच गया कोहराम

उत्तराखंड, Featured, खबर, खबर अपराध जगत से, नैनीताल, पहाड़ की बात
हल्द्वानी: लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के गिनती के पास अज्ञात वाहन ने मॉर्निंग वॉक (Morning walk) पर निकले एक युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल (Sushila Tiwari Hospital) में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया. फिलहाल, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है. बताया जा रहा है कि लालकुआं वार्ड नंबर तीन निवासी 30 वर्षीय लक्ष्मण सिंह बिष्ट लालकुआं- हल्दूचौड़ के बीच हाईवे (highway) पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था. इस दौरान हल्द्वानी से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने लक्ष्मण सिंह बिष्ट को रौंद दिया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. बताया जा रहा कि लक्ष्मण सिंह सेंचुरी पेपर मिल में ठेके ...
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का बड़ा ऐलान, निजी विद्यालयों ने अगर ऐसा किया तो होगी सख्त कार्यवाही…

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का बड़ा ऐलान, निजी विद्यालयों ने अगर ऐसा किया तो होगी सख्त कार्यवाही…

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादून-शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि निजी विद्यालयों में कोविड के दौर में अनावश्यक शुल्क लिए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बीच सिर्फ ट्यूशन फीस ही जमा की जा सकती है। कहा कि अनियमितताओं को दूर करने के लिए प्रदेश में जल्द ही फीस एक्ट लागू किया जाएगा। तैयारियां पूरी होने के बाद सीघ्र ही इस संबंध में शासनादेश जारी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री शुक्रवार को अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित जीजीआईसी नैनीताल के शुभारंभ के लिए यहां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में सरस्वती मूर्ति का अनावरण भी किया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों तक गरीब बच्चों को लाभ मिलेगा। प्रत्येक विकासखंड में चयनित किए गए दो अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। प्रदेश के 190 ...
इस दिन होंगे कुमाऊं यूनिवर्सिटी के Exams , स्थगित हुई परीक्षाओं का रिजल्ट बनाने का ढांचा तैयार… ऐसे मिलेगे नंबर…

इस दिन होंगे कुमाऊं यूनिवर्सिटी के Exams , स्थगित हुई परीक्षाओं का रिजल्ट बनाने का ढांचा तैयार… ऐसे मिलेगे नंबर…

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, नैनीताल, पहाड़ की बात
नैनीताल: बीते दिन विवि प्रशासनिक भवन में संपन्न हुई विद्या परिषद की बैठक में विषम सेमेस्टरों के परीक्षार्थियों को प्रमोट करने के संबंध में चर्चा हुई तथा बैठक में तय मानतों पर मुहर भी लग गई। इसके अलावा ये भी तय हुआ कि वार्षिक पद्धति और यूजी, पीजी व व्यावसायिक कोर्स सम सेमेस्टर की परीक्षाएं सितंबर-अक्टूबर में होंगी। कुलपति प्रो एनके जोशी की अध्यक्षता में हुआ इस बैठक में विवि में बीटेक पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया। बीएएलएलबी कोर्स भी डॉ राजेंद्र प्रसाद लॉ कॉलेज में शुरू करने पर चर्चा हुई। प्रस्तावित नैक ग्रेडिंग की तैयारियों के लिए समिति का गठन किया जा रहा है। 18 मार्च से स्थगित विवि की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं से संबंधित परीक्षार्थियों का परीक्षाफल निम्न मानकों के आधार पर घोषित होगा :- 1. प्रथम सेमेस्टर को छोड़ अंतरिम विषम सेमेस्टर में जिनके द्वारा विद्यार्थियों द्वारा कुछ विषय...
उत्तराखंड का लाल ड्यूटी के दौरान शहीद, 6 जुलाई को ही की थी बेटी की सगाई , घर में मच गया कोहराम.. पत्नी-बच्चों का रो-रोकर है बुरा हाल

उत्तराखंड का लाल ड्यूटी के दौरान शहीद, 6 जुलाई को ही की थी बेटी की सगाई , घर में मच गया कोहराम.. पत्नी-बच्चों का रो-रोकर है बुरा हाल

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी हवलदार महावीर सिंह गुसाईं उम्र 47 वर्ष मणिपुर में ड्यूटी करते हुए शहीद हो गए। 20 आसाम राइफल में तैनात कोटद्वार निवासी हवलदार महावीर का ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।कोटद्वार निवासी हवलदार महावीर सिंह गुसाईं उम्र 47 वर्ष मणिपुर में ड्यूटी करते हुए शहीद हो गए। 20 आसाम राइफल में तैनात कोटद्वार निवासी हवलदार महावीर का ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बटालियन ने कोटद्वार भाबर स्थित घमंडपुर गांव में परिजनों को यह सूचना दी है। सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। शहीद महावीर का पार्थिव शरीर आज घर पहुंचेगा। जहां अंतिम सलामी और दर्शनों के बाद अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाया जाएगा। शहीद के बड़े भाई रणवीर सिंह गुसाई ने बताया कि बटालियन की ओर से उनके निधन की सूचना मिली। शुक्रवार रात...
उत्तराखंड में वीकेंड के लिए नई गाइडलाइन जारी,यहां जाने से पहले पढ ले ये खबर , वरना हो जाएगी परेशनी

उत्तराखंड में वीकेंड के लिए नई गाइडलाइन जारी,यहां जाने से पहले पढ ले ये खबर , वरना हो जाएगी परेशनी

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
अगर आप वीकेंड पर मसूरी जाने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. अगर आपने शनिवार या रविवार या दोनों दिन के लिए पहले से मसूरी के होटल में बुकिंग नहीं कराई है, तो आपको मसूरी में एंट्री नहीं मिलेगी. दरअसल, लॉकडाउन में मिली छूट के बाद उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों पर बेतहाशा बढ़ती भीड़ तो देखकर इस तरह का फैसला किया गया है. मसूरी के लोकल लोगों को तो छूट मिली रहेगी, लेकिन बाहर से आने वाले पर्यटकों पर सख्ती बरती जाएगी. राज्य में एंट्री के लिए पर्यटकों के पास उनकी कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट का होना अनिवार्य है. टिहरी के कैंप्टी फॉल में सैकड़ों पर्यटकों के पहुंचने और कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं करने की शिकायत के बाद डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने सख्त निर्देश जारी किया है. आदेश के मुताबिक, एक बार में 50 पर्यटक ही कैंप्टी फॉल जा पाएंगे और उन्हें पूल में आधे घंटे का टाइम दिया जाएगा. कोविड गाइ...
उत्तराखंड में CBI की बड़ी कार्यवाही, गढ़वाल यूनिवर्सिटी के पूर्व चांसलर के घर सहित यहां की जा रही छापेमारी.. जानिए क्या है मामला

उत्तराखंड में CBI की बड़ी कार्यवाही, गढ़वाल यूनिवर्सिटी के पूर्व चांसलर के घर सहित यहां की जा रही छापेमारी.. जानिए क्या है मामला

Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर दिल्ली से, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादून:उत्तराखंड और यूपी के 14 स्थानों पर सीबीआई की टीमों की छापेमारी जारी है।एचएनबी गढवाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व वाइस चांसलर जे एल कॉल के आवास और दफ्तर भी सीबीआई टीमें खंगाल रही हैं ऐसी जानकारी मिल रही है। बताया जा रहा हे कि पूर्व वीसी के तत्कालीन ओएसडी के ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है।विभिन्न बैंकों में तीन लॉकर्स का भी सीबीआई को पता चला है। छापेमारी में सीबीआई के हाथ गड़बड़ी से जुड़े कई अहम दस्तावेज लगे हैं।सीबीआई ने देहरादून, नोएडा और श्रीनगर में छापेमारी की है। सीबीआई ने पूछताछ के लिए विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एके झा, असिस्टेंट रजिस्ट्रार संजय ध्यानी और एके मोहंती और मायाराम नौटियाल को तलब किया है...