Tuesday, February 24News That Matters

Month: July 2021

उत्तराखंड में 10वीं के छात्र ने पहले बनाई वीडियो… फिर लगा ली फांसी… बच्चें की मौत से मचा कोहराम…

उत्तराखंड में 10वीं के छात्र ने पहले बनाई वीडियो… फिर लगा ली फांसी… बच्चें की मौत से मचा कोहराम…

Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर अपराध जगत से, नैनीताल, पहाड़ की बात
नैनीताल के हल्दूचौड़ क्षेत्र में दसवीं के छात्र ने फंदे लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर ने खुदकुशी करने से पहले किसी नुकीली चीज से अपने हाथ पर एन लिखा था और इंस्‍टा पेज पर एक वीडिया भी अपलोड की है। माना जा रहा है क‍ि मामला प्रेेम प्रसंग का भी हो सकता है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मुडिय़ा बरेली निवासी मुरारी लाल परिवार के साथ हल्दूचौड़ के शिवालिक पुरम आवासीय कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। मुरारी का 10वीं में पढऩे वाला बड़ा बेटा विशाल उम्र 15 वर्ष पांच बजे उठा और दरवाजे में बहार से चिटकनी लगाकर फांसी के फंदे पर झूल गया। छह बजे जब मां उठी तो उसने देखा कि विशाल टिन सेट के एंगिल से रस्से के सहारे लटका हुआ था। शोर मचा कर उसने आसपास के लोगों को बुलाया। लेकिन तब तक किशोर की मौत हो चुकी...
गढ़वाली वेब सीरीज ‘संजोग’ रिलीज,गढ़रत्न लोक गायक नरेंद्र ने इस सीरीज के लिए कही ये बड़ी बात…

गढ़वाली वेब सीरीज ‘संजोग’ रिलीज,गढ़रत्न लोक गायक नरेंद्र ने इस सीरीज के लिए कही ये बड़ी बात…

Featured, उत्तराखंड, खबर, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पहाड़ की बात, पौड़ी गढ़वाल
जानिए क्या कुछ है इस सीरीज में खास और कब-कब आएगे इसके एपिसोड अनिल बिष्ट इंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल के बैनर तले बनी गढ़वाली वेब सीरीज संजोग शनिवार को रिलीज हो गई। हर शनिवार शाम पांच बजे इसका 20 मिनट का ऐपिसोड दिखाया जाएगा। यह सीरीज समाज में अमीरी-गरीबी के भावों को दर्शाती है। शनिवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में गढ़रत्न लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, वरिष्ठ रंगकर्मी गौरीशंकर थपलियाल, गढवाली फिल्मों के निर्देशक गणेश वीरान की मौजूदगी में वेब सीरीज संजोग का प्रोमो सार्वजनिक किया गया। इस दौरान बताया गया कि वेब सीरीज के लिए 27 एपिसोड बनकर तैयार हो गए हैं। इसमें दिखाया गया है कि जीवन में भौतिक सुख सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए लोग शार्टकट रास्ता अपनाते हुए अपने गांव को छोड़कर शहर चले जाते हैं। लेकिन धीरे-धीरे जीवन संघर्ष की आपाधापी में यह सोचने को मजबूर हो जाते हैं कि उनका मूल ग...
हरदा बोले-कुछ लोगों के लिए अंगूर हमेशा-हमेशा के लिए खट्टे हो गये,मुख्यमंत्री चयन का सीन नाटकीय तरीके से हुआ समाप्त

हरदा बोले-कुछ लोगों के लिए अंगूर हमेशा-हमेशा के लिए खट्टे हो गये,मुख्यमंत्री चयन का सीन नाटकीय तरीके से हुआ समाप्त

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात, सोशल मीडिया/इंवेट/मेले/कौथिग
उत्तराखंड में बीजेपी (BJP) के विधायक दल ने पुष्कर सिंह धामी  को नया नेता चुना है. वे प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे. इसको लेकर बीजेपी में तीन दिनों से जारी घटनाक्रम को लेकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस  नेता हरीश रावत ने कहा कि ''भाजपा के मुख्यमंत्री चयन का सीन नाटकीय तरीके से समाप्त हुआ. कुछ लोगों के लिए अंगूर हमेशा-हमेशा के लिए खट्टे हो गए हैं.'' रावत ने अपने इस बयान से मुख्यमंत्री पद के दावेदारों पर निशाना साधा है. प्रदेश में मुख्यमंत्री बदल गया है तो प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जहां प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की और उन्हें बधाई दी वही कांग्रेस में अपने साथी रहे और वर्तमान में मुख्यमंत्री के सबसे ज्यादा दावेदार माने जा रहे सतपाल महाराज को लेकर इशारों इशारों में चुटकी भी हरीश रावत ने ले ली हरीश रावत बोले की “भाजपा के मुख्...
पहाड़ी राज्य में उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर..शादी की तैयारियों के बीच ढ़ह गया घर,खुशियों में पसर गया मातम, कई लोग हो गए घायल

पहाड़ी राज्य में उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर..शादी की तैयारियों के बीच ढ़ह गया घर,खुशियों में पसर गया मातम, कई लोग हो गए घायल

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, खबर, पहाड़ की बात
इस गांव में सब कुछ हो गया तबाह..ढह गए दर्जनो घर, उखड़ गए खंबे.. उधमसिंह नगर के सितारगंज में तेज बारिश के बीच अंधड़ ने नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर तबाही मचाई। तेज आंधी में नगर क्षेत्र के करीब 25 मकान क्षतिग्रस्त हो गए और मकान की छत व दीवार गिरने से दस लोग घायल हो गए। तेज आंधी में ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के कई खंभे उखड़ कर सड़क पर आ गिरे। जिससे बिजली व पेयजल भी आपूर्ति ठप हो गई। यहां वार्ड नंबर एक वाल्मीकि बस्ती निवासी सुखलाल बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे थे। विवाह को लेकर घर में खुशी का माहौल था लेकिन शुक्रवार रात आंधी ने खुशियों का माहौल फीका कर दिया। अंधड़ की चपेट में आकर सुखलाल का कच्चा मकान बेटी के विवाह से दस दिन पहले ही क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। हादसे में सुखलाल के गंभीर चोटें आयी हैैं। घर में रखा अधिकांश सामान बर्बाद हो गया है। शुक्रवार रात नगर की व...
क्या है पुष्कर धामी का राजनाथ कनेक्शन, कैसे एक छात्र नेता से आज चुने गए उत्तराखंड के सीएम… पढ़े पूरी रिपोर्ट

क्या है पुष्कर धामी का राजनाथ कनेक्शन, कैसे एक छात्र नेता से आज चुने गए उत्तराखंड के सीएम… पढ़े पूरी रिपोर्ट

Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर सचिवालय से, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादून: पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे. लखनऊ विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त धामी ABVP के जमाने से ही तेज-तर्रार नेता को तौर पर जाने-जाते रहे हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से नजदीकी धामी के मुख्यमंत्री बनने में काफी काम आई. लखनऊ विवि में थे छात्रनेता देहरादून: धामी जब लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ते थे तो वहां उनका जलवा था. छात्रों की समस्याओं को उठाने में उनका कोई सानी नहीं था. खासकर पहाड़ (तब उत्तराखंड अलग राज्य नहीं बना था) से लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ने आए छात्रों को जरा भी कोई दिक्कत होती तो पुष्कर सिंह धामी उनकी भरपूर मदद करते थे. इसी दौरान 1990 से 1999 तक जिले से लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न पदों में रहे. AVBP का राष्ट्रीय सम्मेलन किया था आयोजित, राजनाथ हुए थे प्रभावित इसी दौरान लखनऊ में AVBP का राष्ट्रीय सम्म...
बिग ब्रेकिंगः पुष्कर सिंह धामी कल लेंगे 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ… धामी के सीएम बनने पर उनकी  माता व पत्नी ने कही ये बड़ी बात…

बिग ब्रेकिंगः पुष्कर सिंह धामी कल लेंगे 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ… धामी के सीएम बनने पर उनकी माता व पत्नी ने कही ये बड़ी बात…

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादून:  प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी को चुना गया.  बीजेपी ने विधान मंडल की बैठक में खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगा दी है. जिसके बाद यह तय हो गया कि धामी ही प्रदेश के अगले सीएम होंगे. नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 'मेरे सामने चुनौतियां कई हैं, ऐसे में मेरा मकसद अपने काम से जनता का भरोसा जीतना है'. वहीं उधम सिंह नगर जनपद की नेपाल बॉर्डर से लगी खटीमा विधानसभा से दूसरी बार विधायक पुष्कर सिंह धामी के प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने से उनके घर पर जहां समर्थकों का जमावड़ा लग गया है। वही राज्य के नए मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी की मां बिशना देवी अपने बेटे के मुख्यमंत्री बनने से बहुत खुश हैं। वहीं मीडिया से वार्ता में उन्होंने कहा कि उनको जो सपना था वह आज पूरा हुआ है साथ ही उनके पति का जो 1 वर्ष पूर्व देहांत हुआ था उनका भी सपना था कि उ...
पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के 11वें सीएम…, विधानमंडल की बैठक में लगी मुहर…

पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के 11वें सीएम…, विधानमंडल की बैठक में लगी मुहर…

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर सचिवालय से, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी नए सीएम बन गए है।  ऊधमसिंहनगर जिले की खटीमा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे पुष्कर सिंह धामी लगातार दूसरी बार से विधायक हैं।  पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के करीबी माने जाने वाले धामी भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी में अन्य पदों पर कार्य कर चुके हैं और युवाओं में उनकी पकड़ को बेहतर माना जाता है. बेरोजगारी के साथ ही विकास के मुद्दों को लेकर वह प्रखर रहे हैं. पुष्कर सिंह धामी को लेकर याद किया जाता है 2002 से 2008 का वह दौर जब उन्होंने पूरे प्रदेश में भ्रमण कर अनेक बेरोजगार युवाओं को संगठित कर विशाल रैलियां की थीं. तब की सरकार से राज्य के उद्योगों में युवाओं को 70 प्रतिशत आरक्षण दिलाने की घोषणा कराना उनकी बड़ उपलब्धि मानी जाती है. अगले साल चुनाव को देखते हुए युवाओं के बीच अच्छी पैठ वाले नेता के तौर पर पहचान के क...
उत्तराखंड को जाते-जाते ये बड़ा तोहफा दें गए पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत…इस्तीफे देने से पहले किया ऐलान

उत्तराखंड को जाते-जाते ये बड़ा तोहफा दें गए पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत…इस्तीफे देने से पहले किया ऐलान

खबर, पहाड़ की बात
पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत जाते-जाते हजारों युवाओं को बड़ा तोहफा दे गए। एक वर्ष से करोना महामारी के कारण विश्व की अर्थ व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है । उत्तराखंड राज्य की अर्थव्यवस्था भी अछुती नहीं रही है तथा रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है । हमारी सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से राजकीय विभागों में सीधी भर्ती के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया को आगामी छः माह में पूर्ण कर बेरोजगार युवाओ को 20000 से अधिक नियुक्तियां प्रदान करने का प्रयास किया जायेगा । विभिन्न विभागों में तृतीय एवं द्वितीय श्रेणी के पदों की स्थिति निम्रवत है। ...
उत्तराखंड के शहीद हिमांशु नेगी का पार्थिव शरीर पुहंचा गांव, अंतिम विदाई देने उमड़ा जन सैलाब, हर आंख हुई नम ,गांव में शोक

उत्तराखंड के शहीद हिमांशु नेगी का पार्थिव शरीर पुहंचा गांव, अंतिम विदाई देने उमड़ा जन सैलाब, हर आंख हुई नम ,गांव में शोक

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, खबर, पहाड़ की बात
उत्तराखंड के वीर सपूत शहीद हिमांशु नेगी का पार्थिव शरीर उनके आवास पांडेय कलोनी हेमपुर पहुंचा। शव के पहुंचते ही महौल गमहीन हो गया। शहीद हिमांशु नेगी के आवास बड़ी संख्या लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा। उसके बाद पर ही उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। कल उनका जन्मदिन था और आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। जवान बेटे की शहादत से परिवार सदमें में है । इस दौरान तमाम, राजनीतिक संगठनों के लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें नम आंखों से विदाई दी। पूरा माहौल हिमाशु नेगी अमर रहे के नारों से गूंज उठा। शहीद हिमांशु रामनगर के यूथ फॉउंडेशन कैंप से आर्मी का प्रशिक्षण ले चुके हैं। उनके निधन पर यूथ फाउंडेशन परिवार ने गहरा दुख प्रकट किया है। कर्नल अजय कोठियाल ने उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। हिमांशु नेगी के पिता हीरा सिंह दैनिक मजदूरी करते हैं। बता दें कि शहीद हिमांशु नेगी ...
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 10 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर आएंगे उत्तराखंड

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 10 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर आएंगे उत्तराखंड

उत्तराखंड, Featured, खबर, खबर सचिवालय से, देहरादून
देहरादूनः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 10 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। वह देहरादून में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रदेश संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुट गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने नड्डा के दौरे की पुष्टि की है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष 10 व 11 जुलाई को देहरादून में रहेंगे। इस दौरान वे मंडल कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे। अगले दो-तीन दिन में उनके कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। प्रदेश भाजपा ने रामनगर में हुए चिंतन शिविर में विधानसभा चुनाव को लेकर रोडमैप तैयार किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष इस चुनावी रोडमैप का आगाज करेंगे। इसकी शुरुआत पार्टी जिला व मंडल कार्यसमितियों की बैठकों से करेगी। मंत्रियों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व का...