Tuesday, February 24News That Matters

Month: July 2021

दर्दनाकः गांव से सब्‍जी लेकर हल्‍द्वानी आ रहा था युवक, वाहन पलटने से मौत,किसी ने नहीं की मदद..

दर्दनाकः गांव से सब्‍जी लेकर हल्‍द्वानी आ रहा था युवक, वाहन पलटने से मौत,किसी ने नहीं की मदद..

Featured, उत्तराखंड, खबर, नैनीताल, पहाड़ की बात
नैनीताल से सटे गांव से सब्जी लेकर हल्द्वानी मंडी जा रहे युवक की मैक्स वाहन पलटने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी बाल बाल बच गया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव मोर्चरी में रखवा दिया है। तड़के हुई घटना से पूरा गांव गमगीन है। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि हल्द्वानी रोड में बल्दियाखान के पास मैक्स यूए-04, डी, 8595 पलट गई है। सूचना पर एसओ विजय मेहता व अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंचे। समीपवर्ती रूसी गांव से भी ग्रामीण पहुंच गए थे। ग्रामीणों व पुलिस ने सड़क पर पलटी मैक्स को बमुश्किल हटाया मगर चालक सुन्दर सिह मेहरा पुत्र हरक सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी रूसी गांव नैनीताल मौके पर ही दम तोड़ चुका था। जबकि गाड़ी में ही सवार खगन सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी रूसी गांव बाल बाल बच गया। पुलिस के अनुसार सुंदर रोज की तरह रूसी गांव से सब्जी लेकर हल्द्वानी जा रहा था। बल्दियाखान के पास एकाएक चालक क...
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड  के पहाड़ी जिलो में मौसम हो रहा है ख़राब ,  अलर्ट  जारी  , आप रहे सतर्क

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के पहाड़ी जिलो में मौसम हो रहा है ख़राब , अलर्ट जारी , आप रहे सतर्क

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड
  देहरादून: *देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र ने प्रदेश में अगले 48 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी* *मौसम विभाग की ये चेतावनी देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिलों के विभिन्न स्थानों को लेकर जारी की गई है* इन जिलोें के अलावा  टिहरी, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश का अंदेशा जताया गया है मौसम विभाग ने राज्य में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी और कई जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए कल यानी शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है जबकि अगले 24 घंटे में बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं, मैदानी जिलों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चल सकता है।...
उत्तराखंडः घर में अकेला कमाऊं पूत था शहीद हिमांशु नेगी, एक भाई दिव्यांग और दूसरे का है हाथ खराब

उत्तराखंडः घर में अकेला कमाऊं पूत था शहीद हिमांशु नेगी, एक भाई दिव्यांग और दूसरे का है हाथ खराब

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, पहाड़ की बात
जन्मदिन से दो दिन पहले दुनिया को कह गए अलविदा, परिवार में छाया मातम  काशीपुर : उत्तराखंड के जवान हिमांशु नेगी शहीद हो गए है। वह घर में अकेले कमाने वाले थे। हिमांशु का एक भाई दिव्यांग है और दूसरे का एक हाथ खराब है। छोटी बहन बीएससी में पढ़ रही है। इस दौरान हिमांशु के शहीद होने की सूचना से परिवार गम में डूब गया है। बता दें कि दो जुलाई को हिमांशु का जन्मदिन है और अब इसी दिन उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। हिमांशु के पिता हीरा सिंह नेगी ने बताया कि 27 मार्च 2019 को हिमांशु कुमाऊँ रेजीमेंट में बतौर सिपाही भर्ती हुआ था। घर में 90 वर्षीय दादी सरूली देवी, मां कमला देवी, भाई बिरेंद्र व चंदन है। उसकी छोटी बहन दीपा राम नगर के पीएनजी कॉलेज में बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा है। हिमांशु के दादा जय सिंह भी फौज में सिपाही थे। वह भी 1980 में गंगटोक में ही शहीद हुए थे। हिमांशु का सपना था कि वह बहन और भाइयों ...
सीएम तीरथ को चुनौती देंगे कर्नल कोठियाल,आप पार्टी से गंगोत्री विधानसभा सीट पर लड़ेंगे उपचुनाव

सीएम तीरथ को चुनौती देंगे कर्नल कोठियाल,आप पार्टी से गंगोत्री विधानसभा सीट पर लड़ेंगे उपचुनाव

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने गंगोत्री विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अपने वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल के नाम का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को चुनौती देते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ उपचुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। यानी, उत्तराखंड आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को गंगोत्री विधानसभा के उपचुनाव सीट के लिए चुनौती दी है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, गंगोत्री विधानसभा के उपचुनाव सीट पर चुनाव लड़ने की हिम्मत दिखाते हैं तो आम आदमी पार्टी की तरफ से उनके वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल, मुख्यमंत्री के खिलाफ ताल ठोकेंगे। वही, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नवीन ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के सितंबर तक चुनाव अनिवार्य रूप से लड़ने की बात का जिक्र किया है, साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री में यदि हिम्मत है तो वह ग...
राहतः कुमाऊं से गढ़वाल डायरेक्ट बस,7 साल बाद अल्मोड़ा से शुरू हुआ संचालन, देखें टाइमिंग

राहतः कुमाऊं से गढ़वाल डायरेक्ट बस,7 साल बाद अल्मोड़ा से शुरू हुआ संचालन, देखें टाइमिंग

Featured, उत्तराखंड, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल
देहरादून: कुमाऊं से गढ़वाल जाने के लिए लोगों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अल्मोड़ा-श्रीनगर सेवा का संचालन 7 साल बाद दोबारा शुरू हो गया है। ये दोनों ही मंडल के यात्रियों के लिए सुखद खबर है। दोनों शहर के बीच यात्रा करने वालों को अब बार-बार वाहन नहीं बदलना पड़ेगा।बस सुबह छः बजे श्रीनगर से चलती है। रोडवेज बस शुरू करने को लेकर लगातार अपील विभाग के पास पहुंचा रहे थी। जनता की परेशानी को देखते हुए अल्मोड़ा से श्रीनगर के लिए एकमात्र रोडवेज को शुरू कर दिया गया है। बस अल्मोड़ा से श्रीनगर को सुबह 6 बजे रवाना हुई। यह बस बग्वालीपोखर, गनाई, द्वाराहाट, नयालचौड़ी, गैरसैंण, कर्णप्रयाग होते हुए श्रीनगर पहुंचेगी। वहां से दूसरे दिन अल्मोड़ा के लिए प्रस्थान करेगी। बस का संचालन रोडवेज को आर्थिक मजबूती भी देगा। इस बारे में रोडवेज के प्रभारी स्टेशन इंचार्ज उमेश भट्ट ने बताया कि रोडवेज की ...
दर्दनाकः उत्तराखंड में यहां गहरी खाई में गिरा स्कूटी सवार, मौके पर हुई युवक की मौत, मचा हड़ंकप

दर्दनाकः उत्तराखंड में यहां गहरी खाई में गिरा स्कूटी सवार, मौके पर हुई युवक की मौत, मचा हड़ंकप

Featured, उत्तराखंड, खबर, पहाड़ की बात, रुद्रप्रयाग
रूद्रप्रयाग मुख्यालय के पीडब्लूडी ऑफिस के पास हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई बताया जाता है कि युवक एक स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था तभी उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, घटना की सूचना के बाद डीडीएमओ व पुलिस की टीम मौके पर पहुची, एवं रेस्क्यू अभियान चलाते हुए उसे गहरी खाई से बाहर निकाला एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि यह घटना आज सुबह साढे 11 बजे करीब घटी जब स्कूटी सवार युवक रूद्रप्रयाग से तिलवाड़ा जा रहा था, तभी अचानक पीडब्लूडी आफिस के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर मन्दाकिनी नदी के किनारे खाई में गिर गयी, जिससे स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, घटना की स्थानीय लोगों ने तुरन्त पुलिस व आपदा प्रबन्धन की टीम को इसकी सूचना दी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुच रेस्क्यू आपरेशन चलाकर शव को बाहर निकला गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए...
दुविधाः चीनी 1.640 किलो और आदेश दो किलो बांटने का जारी,हल्द्वानी के सस्ता गल्ला विक्रेता परेशान

दुविधाः चीनी 1.640 किलो और आदेश दो किलो बांटने का जारी,हल्द्वानी के सस्ता गल्ला विक्रेता परेशान

Featured, उत्तराखंड, खबर, नैनीताल, पहाड़ की बात
हल्द्वानी: सस्ता गल्ला स्वामियों को दो किलो चीनी वितरण करने के आदेश दिए गए हैं लेकिन सस्ता गल्ला स्वामियों को जून में चीनी वितरण के लिए 1 किलो 640 ग्राम चीनी मिल गई है। इससे सस्ता गल्ला विक्रेताओं की परेशानियां बढ़ गई है। जिला पूर्ति अधिकारी के आदेश के बाद राशन कार्ड धारक दुकानों में दो किलों चीनी लेने पहुंच रहे हैं। चीनी का पूरा कोटा दुकानदारों के पास नहीं है तो उन्होंने चीनी बांटना शुरू नहीं किया। राशन दुकानदारों का कहना है कि अगर दो किलो चीनी बांट भी देते हैं तो यह चीनी सभी कार्ड धारकों को नहीं मिल मिलेगी और ऐसे में दुकान के बाहर टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है। कुमाऊं के छह जिलों के अलावा पौड़ी और चमोली के आंशिक क्षेत्र के 10 लाख 78 हजार राशन कार्ड धारकों को जून, जुलाई और अगस्त में दो-दो किलो चीनी देने का फैसला किया गया है। इसके आरएफसी गोदामों से सस्ता गल्ला दुकानदारों ने चीनी का...
उत्तराखंड में शोक की लहर, देश के लिए फर्ज निभाते हुए पहाड़ के दो सपूत शहीद, जवान बेटो की मौत से गांव में पसरा मातम

उत्तराखंड में शोक की लहर, देश के लिए फर्ज निभाते हुए पहाड़ के दो सपूत शहीद, जवान बेटो की मौत से गांव में पसरा मातम

Featured, अल्मोड़ा, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तराखंड के दो सपूत शहीद हो गए । जिसके बाद से समूचे उत्तराखंड में शोक की लहर है । बताते चले कि सिक्किम से हासीमारा , असम जाते समय 07 कुमाऊं रेजीमेंट के हमारे 02 लाल शहीद हो गए।मूल रूप से उत्तराखंड के जिला अल्मोड़ा के ग्राम मासमोली के 20 वर्षीय हिमांशु और ग्राम सारना के 21 वर्षीय बृजेश रौतेला अपना फर्ज निभाते हुए शहीद हुए हैं । मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत , पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत , पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत , केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक समेत जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है । सैन्यधाम , उत्तराखंड के अपने इन वीर सपूतों की शहादत पर तमाम गणमान्यों ने शत - शत नमन किया है । सभी ने ईश्वर से पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को सम्बल प्रदान करने की प्रार्थना की है ।...
मौसम अपडेटः पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी, इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

मौसम अपडेटः पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी, इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तराखंड में मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में राजधानीके अलावा पौड़ी और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। टिहरी, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 48 घंटे में राज्य के मैदानी क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले 24 घंटे के लिए राज्य के नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और आकाशीय बिजली गिरने की  संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए अलर्ट और शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी देहरादून में आसपास के इलाकों में गुरुवार को आसमान में आंशि...
पहाड़ी राज्य पर दुःखद ख़बर : 600 फुट गहरी खाई में गिरा कुमाऊँ रेजिमेंट के जवानों से भरा ट्रक , 3 जवान शहीद हों गए ,3 घायल , जय हिंद सर.

पहाड़ी राज्य पर दुःखद ख़बर : 600 फुट गहरी खाई में गिरा कुमाऊँ रेजिमेंट के जवानों से भरा ट्रक , 3 जवान शहीद हों गए ,3 घायल , जय हिंद सर.

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात
पहाड़ी राज्य पर दुःखद ख़बर : 600 फुट गहरी खाई में गिरा कुमाऊँ रेजिमेंट के जवानों से भरा ट्रक , 3 जवान शहीद हों गए ,3 घायल , जय हिंद सर पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के लिए एक बेहद बुरी खबर है। बता दे कि सिक्किम में कुमाऊं रेजिमेंट के जवानों से भरा ट्रक खाई में जा गिरा, जिसमें 3 जवानों की मौत हो गई है। ओर जिसमें से एक जवान का नाम बृजेश रौतेला बताया जा रहा है मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी सिक्किम में सेना के जवानों को ले जा रहा एक ट्रक बुधवार को खाई में जा गिरा जिससे तीन जवानों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना न्यू जवाहलाल नेहरू रोड पर हुई। यह मार्ग गंगटोक को सोमगो झील और भारत-चीन सीमा के निकट नाथुला से जोड़ता है। अधिकारी के मुताबिक ट्रक में कुमाऊं रेजिमेंट के छह जवान सवार थे जो गंगटोक की तरफ जा रहे थे। यह हादसा चालक के वाहन से नियंत्रण खोने ...