Tuesday, February 24News That Matters

Month: July 2021

चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने   क्षेत्र में करोड़ों की योजनाओं के शिलान्यास-लोकार्पण किया

चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने क्षेत्र में करोड़ों की योजनाओं के शिलान्यास-लोकार्पण किया

Featured, उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल
*चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की योजनाओं के शिलान्यास-लोकार्पण* *300 यूनिट फ्री बिजली देने की बात करना बेईमानी: महाराज* *जलागम विकास निधि के बजट में अतिरिक्त 6.50 करोड़ की वृद्धि*     पोखड़ा। जनपद पौड़ी प्रभाग में जलागम फेज-2 परियोजना के अंतर्गत 62 ग्राम पंचायतों में जलागम विकास निधि के बजट में अतिरिक्त 6.50 करोड़ की वृद्धि की गई है। उक्त बात सोमवार को अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने ब्लाक मुख्यालय पर 3 करोड़ 38 लाख 82 हजार की लागत से बनने वाले विकासखण्ड कार्यालय भवन के अनावासीय भवन का शिलान्यास और लघु सिंचाई विभाग द्वारा नाबार्ड मद से बनने वाली 26.91 लाख रूपये की चैक डैम घल्डियाल, भदोली, सकनोली योजना के शिलान्यास अवसर पर कही। सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि जलागम फेज-2 परियोजना के...
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु ने सोमवार को सचिवालय में केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु ने सोमवार को सचिवालय में केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए

Featured, उत्तराखंड
मुख्य सचिव ने की केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा पोर्टल बेस्ड मॉनिटरिंग की जाए : मुख्य सचिव   मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु ने सोमवार को सचिवालय में केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों में गति लाने के लिए आवश्यक मैन पावर, मशीनरी एवं मटीरियल की पर्याप्तता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में गति लाने के लिए वीकली टारगेट निर्धारित कर अचीवमेंट की समीक्षा नियमित रूप से की जाए। उन्होंने पोर्टल बेस्ड मॉनिटरिंग किए जाने के भी निर्देश दिए। वीकली टारगेट और अचीवमेंट बेस्ड मॉनिटरिंग की जाए मुख्य सचिव डॉ. सन्धु ने अगले एक-दो दिनों में पोर्टल तैयार कर इसकी नियमित रूप से पोर्टल बेस्ड मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैठकों में लिए जाने वाल...
उत्तराखंड: अहमदाबाद मेल से हरिद्वार पहुंचे छह यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव,  मचा हड़कंप

उत्तराखंड: अहमदाबाद मेल से हरिद्वार पहुंचे छह यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव,  मचा हड़कंप

Featured, उत्तराखंड, हरिद्वार
उत्तराखंड: अहमदाबाद मेल से हरिद्वार पहुंचे छह यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव,  मचा हड़कंप  जीआरपी ने चेकिंग के दौरान उक्त छह यात्रियों से आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट मांगी थी। इनके पास रिपोर्ट न होने पर जीआरपी के जवानों ने इन यात्रियों की जांच करवाई थी। अहमदाबाद मेल से हरिद्वार पहुंचे अहमदाबाद के छह यात्रियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। जहां एक ओर राज्य में कोरोना संक्रमण के बेहद कम मामले सामने आने के बाद लोग राहत महसूस कर रहे थे। वहीं अब सोमवार को यह मामला सामने आने के बाद से हरिद्वार के लोगों में दहशत है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को अहमदाबाद मेल से हरिद्वार पहुंचे यात्रियों की रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने चेकिंग के दौरान उक्त छह यात्रियों से आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट मांगी थी।     रिपोर्ट न होने प...
UJVNL मुख्यालय पर जाकर ऊर्जा निगम के पदाधिकारियों व संघर्षरत साथियो को उत्तराखंड जनरल ओबीसी एम्पलाइज एसोसिएशन ने पूर्ण समर्थन दिया

UJVNL मुख्यालय पर जाकर ऊर्जा निगम के पदाधिकारियों व संघर्षरत साथियो को उत्तराखंड जनरल ओबीसी एम्पलाइज एसोसिएशन ने पूर्ण समर्थन दिया

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
UJVNL मुख्यालय पर जाकर ऊर्जा निगम के पदाधिकारियों व संघर्षरत साथियो को उत्तराखंड जनरल ओबीसी एम्पलाइज एसोसिएशन ने पूर्ण समर्थन दिया उत्तराखंड जनरल ओबीसी एम्पलाइज एसोसिएशन द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार ऊर्जा निगम के साथियो द्वारा अपनी जायज मांगो के प्रति चलाये जा रहे सांकेतिक आन्दोलन को समर्थन देने हेतु आज दिनांक 26.07.2021 (सोमवार) को प्रातः 11.00 बजे UJVNL मुख्यालय पर जाकर ऊर्जा निगम के अपने क्रान्तिकारी पदाधिकारियों व संघर्षरत साथियो को एसोसिएशन का पूर्ण समर्थन दिया गया। एसोसिएशन की ओर से ऊर्जा निगम के आन्दोलनरत साथियो की जायज मांगो पर पूर्ण समर्थन देते हुए इस आन्दोलन मे तन, मन से निगम कार्मिको के साथ खडे रहने की बात कही गयी है। आज आन्दोलन स्थल UJVNL मुख्यालय पर जाकर ऊर्जा निगम कार्मिको को दिये गए समर्थन मे एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष के साथ महासचिव वीरेन्द्र सिंह ग...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को न्यू कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश किया।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को न्यू कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश किया।

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री आवास स्थित गौशाला में मुख्यमंत्री ने गौ माता से आशीर्वाद लिया।       मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को न्यू कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश किया। विधि विधान से पूजा अर्चना कर मुख्यमंत्री  धामी ने मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  बंशीधर भगत,  गणेश जोशी,  यतीश्वरानंद, डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  मदन कौशिक, मेयर  सुनील उनियाल गामा,विधायक  हरबंस कपूर,  सौरभ बहुगुणा, मुन्ना सिंह चौहान, सहदेव सिंह पुंडीर,  खजानदास,  शक्तिलाल शाह मौजूद थे।...
पूर्व मुख्यमंत्री    हरीश रावत ने कहा सफाई कर्मचारी बंधुओं, में पहले भी आपके साथ था और आज भी हम आपके साथ हैं, आपके संघर्ष के साथ खड़े हैं

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा सफाई कर्मचारी बंधुओं, में पहले भी आपके साथ था और आज भी हम आपके साथ हैं, आपके संघर्ष के साथ खड़े हैं

Featured, उत्तराखंड
  पूर्व मुख्यमंत्री     हरीश रावत ने कहा सफाई कर्मचारी बंधुओं, में पहले भी आपके साथ था और आज भी हम आपके साथ हैं, आपके संघर्ष के साथ खड़े हैं   पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लिखते है कि राज्य के सफाईकर्मी अपने अस्तित्व को बचाने के लिए सरकार से गुहार लगा रहे हैं, हड़ताल पर बैठे हुये हैं, हल्द्वानी में ऐसे कुछ सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, कुछ लोगों को जेल भेजा गया है, उत्पीड़न की कार्यवाही की जा रही है। मैं समझ नहीं पा रहा हूंँ कि राज्य सरकार हमारे सबसे कमजोर तपका और जो हमारे जीवन की रक्षा करता है, हमारे शहरों को रहने लायक रखते हैं, सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है, क्या कह रहे हैं वो कुछ पद नियमित कर दो। आप जितने कर सकते हो उतने नियमित कर दो, कुछ और सुरक्षाएं मांग रहे हैं। एक जो भ्रम फैला हुआ है कि आपने  नगर_निगमों, नगर पालिकाओं में सारे पद समाप्त कर दिये हैं, सफाई कर...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क, देहरादून में शौर्य दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क, देहरादून में शौर्य दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क, देहरादून में शौर्य दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी।       मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने कारगिल युद्ध में विपरीत परिस्थितियों में वीरता का परिचय देते हुए घुसपैठियों को सीमा पार खदेड़ा। कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड के सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर घोषणा की कि उत्तराखंड से द्वितीय विश्व युद्ध की वीरांगना एवं वेटरन को अब प्रतिमाह पेंशन 8 हजार रुपए से बढ़ा...
उत्तराखंड: डेढ़ साल की बच्ची को निवाला बनाने वाले आदमखोर बाघ का अंत

उत्तराखंड: डेढ़ साल की बच्ची को निवाला बनाने वाले आदमखोर बाघ का अंत

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, रुद्रप्रयाग
उत्तराखंड: डेढ़ साल की बच्ची को निवाला बनाने वाले आदमखोर बाघ का अंत     रुद्रप्रयाग जिले के सिल्ला-ब्राह्मण गांव में शनिवार रात को गुलदार ने डेढ़ वर्ष की बच्ची को निवाला बना लिया। गुलदार घर के आंगन से बच्ची को उठा ले गया। बता दें कि बीते शुक्रवार को गुलदार ने इसी क्षेत्र में एक महिला पर हमला किया था। जाबर तोक ( उत्तरी जखोली वन प्रभाग) तहसील वसुकेदार, रुद्रप्रयाग में छोटी बच्ची को घर से उठाकर अपना निवाला बनाने वाले आदमखोर बाघ को शिकारी जोय हुकिल ने किया ढेर , अब तक 42 आदमखोर बाघों से जोय हुकिल अपनी ज़िंदगी को दांव पर लगा कर पहाड़ के जनमानस को निजात दिला चुके हैं...
उत्तराखंड : 22 साल का लड़का कोटद्वार की मालिनी नदी में डूब गया दर्दनाक मौत

उत्तराखंड : 22 साल का लड़का कोटद्वार की मालिनी नदी में डूब गया दर्दनाक मौत

Featured, उत्तराखंड, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल
उत्तराखंड : 22 साल का लड़का कोटद्वार की मालिनी नदी में डूब गया दर्दनाक मौत कोटद्वार उत्तराखंड में लगातार हो रही मानसूनी बारिश ने जहां नदियों का जलस्तर बढ़ा दिया है, तो वहीं आये दिन कोई न कोई अप्रिय घटना देखने को मिल रही है। जिसके चलते कोटद्वार की मालिनी नदी में एक युवक डूब गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम राहत - बचाव कार्य में जुटी, लेकिन अंधेरा और मौसम ख़राब होने की वजह से युवक के शव की तलाश नही हो सकी। वहीं दिन निकलते ही एसडीआरएफ की टीम फिर युवक की तलाश करने नदी में उतरी और कई घण्टों की मशक्कत के बाद युवक के शव को नदी से निकला जा सका। हादसा उस समय हुआ जब तीन-चार युवक रविवार की शाम अपना काम ख़त्म करके मालिनी नदी में नहाने गये। नहाते वक्त ही एक युवक नदी में बने गहरे गड्ढों में डूब गया, मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई। ...
सीएम चेहरे पर हरदा बोले मैं वो चेहरा हूँ जो ये सुनिश्चित करेगा की 2022 में प्रदेश में कांग्रेस का सीएम हो

सीएम चेहरे पर हरदा बोले मैं वो चेहरा हूँ जो ये सुनिश्चित करेगा की 2022 में प्रदेश में कांग्रेस का सीएम हो

Featured, उत्तराखंड
सीएम चेहरे पर हरदा बोले मैं वो चेहरा हूँ जो ये सुनिश्चित करेगा की 2022 में प्रदेश में कांग्रेस का सीएम हो           -उत्तराखंड में कांग्रेस में जब से नई टीम घोषित हुई है उसके बाद से लगातार चेहरे की लड़ाई सामने देखने में आ रही थी प्रीतम सिंह और गणेश गोदियाल के बीच बयानों के तीर चल रहे थे लेकिन माहौल खराब होता देख आलाकमान ने बात संभाली और सीधे कहा कि हम चुनाव सामूहिक नेतृत्व के बैनर तले लड़ेंगे ऐसे में कल तक हरीश रावत के चेहरे पर चुनाव लड़ने की बात करने वाले प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल अब सीधे तौर पर कह रहे हैं कि हमारे पास चेहरे तो बहुत हैं लेकिन विधानसभा चुनाव हम कांग्रेस के चेहरे पर लड़ेंगे साफ है कांग्रेस आलाकमान के निर्देश के बाद अब बयानों में बदलाव देखे जा रहे हैं वहीं चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत तो पहले ही इस बात पर बेहद स...