Tuesday, February 24News That Matters

Month: August 2021

दुखद खबर:बागेश्वर के दोबाड़ गांव में भूस्खलन से दो दर्जन पशुओं की मौत

दुखद खबर:बागेश्वर के दोबाड़ गांव में भूस्खलन से दो दर्जन पशुओं की मौत

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, बागेश्वर
दुखद खबर:बागेश्वर के दोबाड़ गांव में भूस्खलन से दो दर्जन पशुओं की मौत बागेश्वर के कपकोट के तहत आने वाले दोबाड़ गांव में एक पशुशाला भूस्खलन की चपेट में आकर नेस्तेदाबूद हो गई। पशुशाला में हादसे के वक्त दो दर्जन पशु बंधे हुए थे। हादसा सुबह चार बजे हुआ। ग्रामीण मलबे को हटा कर दबे हुए पशुओं को निकाल रहे हैं। तहसील से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में सभी दो दर्जन पशुओं की मौत हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 4 बजे अतिवृष्टि के कारण ग्राम दोबाड़ में लोकपाल सिंह पुत्र कल्याण सिंह की गौशाला के पीछे भूस्खलन शुरू हुआ।   भूस्खलन का मलबा पशुशाला पर गिरा और देखते ही देखते पूरी पशुशाला मलबे के नीचे दब गई।लोकपाल सिंह ने बताया कि उस वक्त उनकी पशुशाला में 2 बैल, एक दुधारू गाय, एक बछिया, 12 बड़ी और 8 छोटी बकरियां बंधाी थी। सभी पशु मलबे में दब कर मर गए।...
उत्तराखंड: में पकड़ा गया दिल्ली का शातिर अपराधी हत्या और लूट समेत 14 मामले हैं दर्ज

उत्तराखंड: में पकड़ा गया दिल्ली का शातिर अपराधी हत्या और लूट समेत 14 मामले हैं दर्ज

Featured, उत्तराखंड, ऋषिकेश, खबर अपराध जगत से
उत्तराखंड: में पकड़ा गया दिल्ली का शातिर अपराधी हत्या और लूट समेत 14 मामले हैं दर्ज थाना नरेला दिल्ली और ऋषिकेश एसओजी देहात की टीम ने दिल्ली से फरार एक शातिर अपराधी को श्यामपुर से गिरफ्तार किया है। दिल्ली में इसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, लूट मामलों में 14 मामले दर्ज हैं। नरेला दिल्ली थाने की पुलिस आरोपित को अपने साथ ले गई।   शुक्रवार को थाना नरेला दिल्ली प्रभारी निरीक्षक महेश नारायण पुलिस टीम के साथ ऋषिकेश पहुंचे। दिल्ली पुलिस टीम ने ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह नेगी व एसओजी प्रभारी देहात ओम कांत भूषण से संपर्क कर अपने थाना क्षेत्र के एक वांछित अभियुक्त के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नरेला दिल्ली में हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपित की लोकेशन ऋषिकेश थाना क्षेत्र में आई है। इसके बाद दिल्ली और ऋ...
उत्तराखंड: मौसम विभाग ने 24 अगस्त तक किया  राज्य के इन जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

उत्तराखंड: मौसम विभाग ने 24 अगस्त तक किया राज्य के इन जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तराखंड: मौसम विभाग ने 24 अगस्त तक किया राज्य के इन जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर  गढ़वाल व कुमाऊं के करीब करीब सभी जिलों में बारिश का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं आकाशीय बिजली गिरने व गर्जना होने की भी संभावना है।   मौसम विभाग के अनुसार, आज  राज्य में कहीं कहीं तीव्र बौछार व कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। 22 को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में कहीं कहीं तीव्र बौछार व भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 23 को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। 24 को राज्य के कुमाऊं क्षेत्र के जिलों में व उससे लगे गढ़वाल मंडल के जिलों में कहीं कहीं तीव्र बौछार व भ...
उत्तराखंड:15 वर्षीय किशोरी ने गंगानहर में लगाई छलांग, लापता

उत्तराखंड:15 वर्षीय किशोरी ने गंगानहर में लगाई छलांग, लापता

Featured, उत्तराखंड, हरिद्वार
  उत्तराखंड:15 वर्षीय किशोरी ने गंगानहर में लगाई छलांग, लापता पिरान कलियर। गंगनहर में अचानक एक किशोरी ने छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने उसको बचाने का प्रयास किया, लेकिन डूबने के बाद किशोरी लापता हो गई। कलियर नगर पंचायत क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी शुक्रवार को कलियर गंगनहर के पुल पर पहुंची   जैसे ही वह रेलिंग पर चढ़कर नहर में कूदने लगी तो आसपास खड़े लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी और वह गंगनहर के तेज बहाव में बहकर लापता हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और किशोरी के परिजनों को दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने किशोरी की तलाश की,     लेकिन किशोरी का कुछ पता नहीं चल पाया। किशोरी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि घर में कोई ऐसी बात नहीं हुई थी, जिससे वह यह कदम उठा सकती थी। एसओ एसओ धर्मेंद्र राठी का कहन...
उत्तराखंड:के बेटे पवनदीप राजन का कुमाऊनी गीत सुनकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी हुये मंत्रमुग्ध

उत्तराखंड:के बेटे पवनदीप राजन का कुमाऊनी गीत सुनकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी हुये मंत्रमुग्ध

Featured, उत्तराखंड, चम्पावत, पहाड़ की बात
उत्तराखंड:के बेटे पवनदीप राजन का कुमाऊनी गीत सुनकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी हुई मंत्रमुग्ध देश दुनिया में रहने वाले उत्तराखंडियों का सीना गर्व से चौड़ा करने वाले सुरीली आवाज के धनी और इंडियन आइडल सीजन 12 के विजेता पवनदीप राजन को हर कोई जीत की बधाई दे रहा है। पवनदीप की जीत के साथ ही हर उत्तराखंडी का जैसे एक सपना पूरा हो गया हो, क्योंकि इंडियन आईडल सीजन 12 में पहले एपिसोड से लेकर ग्रैंड फिनाले तक पहाड़ के पवनदीप की आवाज को बुलंद रखने और उनको प्रोत्साहित करने के लिए उत्तराखंड के लोग पवनदीप के साथ खड़े रहे। ऐसे में ट्रॉफी जीतने के बाद पवनदीप के घर आने वाले है और साथ ही चल रही है उनकी इस जीत को यादगार बनाने के लिए उनके गृह जनपद चंपावत में जश्न की तैयारियां मुंबई में भी आज महाराष्ट्र के राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने पवनदीप से मुलाकात कर पवनदीप को ...
2023 तक बनेगी उत्तराखंड की सबसे लंबी डबल लेन सुरंग,यमनोत्री  से गंगोत्री जाने में होगी 45 मिनट की बचत ,ये होगी देश की पहली अत्याधुनिक टनल

2023 तक बनेगी उत्तराखंड की सबसे लंबी डबल लेन सुरंग,यमनोत्री  से गंगोत्री जाने में होगी 45 मिनट की बचत ,ये होगी देश की पहली अत्याधुनिक टनल

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात, पहाड़ की बात
  2023 तक बनेगी उत्तराखंड की सबसे लंबी डबल लेन सुरंग,    यमनोत्री  से गंगोत्री  जाने में 45 मिनट की बचत ,ये होगी देश की पहली अत्याधुनिक टनल   उत्तराखंड  में साढ़े चार किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड टू लेन मोटर टनल  का काम चल रहा है. अगस्त 2023 तक ये टनल बनकर तैयार हो जाएगी. ये टनल उत्तराखंड की सबसे बड़ी मोटर टनल होगी. चाइना बॉर्डर से लगे सीमांत उत्तरकाशी में यमुनोत्री नेशनल हाइवे पर सिलक्यारा और बड़कोट के बीच उत्तराखंड की सबसे लंबी और देश की सबसे बड़ी ब्यास (डायामीटर) वाली डबल लेन मोटर सुरंग का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है. 4531 मीटर लंबी इस अत्याधुनिक सुरंग के निर्माण से गंगोत्री  और यमुनोत्रीधाम के बीच की दूरी 26 किमी कम हो जाएगी. इससे यमनोत्री से गंगोत्री जाने में 45 मिनट की बचत होगी.       नेशनल हाईवे एन्ड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पो...
दो दिवसीय उतराखंड दौरे पर भाजपा के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने प्रवास कार्यक्रमों में दिए जरुरी दिशा निर्देश

दो दिवसीय उतराखंड दौरे पर भाजपा के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने प्रवास कार्यक्रमों में दिए जरुरी दिशा निर्देश

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, हरिद्वार
दो दिवसीय उतराखंड दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने प्रवास कार्यक्रमों में दिए जरुरी दिशा निर्देश भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों के साथ आयोजित बैठक में प्रवास कार्यक्रमों को लेकर जानकारी ली और जरुरी दिशा निर्देश दिये। दो दिवसीय उतराखंड दौरे पर पहुचे . नड्डा ने हरिद्वार के निकट आयोजित एक होटल में आयोजित बैठक में प्रवास के दौरान जन समस्या को सुनकर उनके निस्तारण पर बल दिया। नड्डा ने जनता के साथ अधिक संवाद स्थापित करने और प्रवास कार्यक्रमों में अधिक सक्रियता बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। ज़िला,मंडल,शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर किस तरह और बेहतर संवाद स्थापित हो सकता है और प्रवास कार्यक्रम और उपयोगी बने इसे लेकर जरूरी निर्देश दिये।     उन्होंने सरकार द्वारा किये जा रहे जन कल्याण के कार्यों को आम जन तक पहुचाने में संगठ...
दुखद:कोटद्वार में उफनाई नदी में बह बाइक सवार युवक  यूपी में मिला शव

दुखद:कोटद्वार में उफनाई नदी में बह बाइक सवार युवक यूपी में मिला शव

Featured, उत्तराखंड, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल
दुखद:कोटद्वार में उफनाई नदी में बह बाइक सवार युवक यूपी में मिला शव   कोटद्वार (पौड़ी)। जनपद बिजनौर के अंतर्गत बढ़ापुर से दूध लेकर कोटद्वार की ओर आ रहा एक युवक लालढंग से लखन वन मोटर मार्ग पर मैली स्रोत में बह गया। दोपहर बाद स्वजनों ने मंडावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नदी से युवक का शव बरामद किया।   जानकारी के अनुसार, चिल्खिया (बढ़ापुर) निवासी वसीम पुत्र खलील अन्य दिनों की भांति लालढांग क्षेत्र से दूध लेकर कोटद्वार की ओर आ रहा था। वन विभाग की चिल्लर खाल चेक पोस्ट से करीब 2 किलोमीटर पहले बरसाती नदी मैली स्रोत को पार करने के दौरान वसीम की बाइक नदी के तेज बहाव में बहने लगी। वसीम बाइक को बचाने के प्रयास में स्वयं भी नदी के तेज बहाव में फंसकर उत्तर प्रदेश की सीमा की ओर बह गया...
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष . जगत प्रकाश नड्डा एवं मुख्यमंत्री  धामी ने हरिद्वार में विकास पर आधारित पुस्तक,  उत्तराखंड विकास के स्वर्णिम पथ ओर युवा नेतृत्व विकल्प रहित संकल्प” पत्रिका का विमोचन किया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष . जगत प्रकाश नड्डा एवं मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में विकास पर आधारित पुस्तक, उत्तराखंड विकास के स्वर्णिम पथ ओर युवा नेतृत्व विकल्प रहित संकल्प” पत्रिका का विमोचन किया

Featured, उत्तराखंड, हरिद्वार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष . जगत प्रकाश नड्डा एवं मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में विकास पर आधारित पुस्तक, उत्तराखंड विकास के स्वर्णिम पथ ओर युवा नेतृत्व विकल्प रहित संकल्प" पत्रिका का विमोचन किया   भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष . जगत प्रकाश नड्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के एक स्थानीय होटल में उत्तराखंड के विकास पर आधारित पुस्तक "उत्तराखंड विकास के स्वर्णिम पथ पर" एवं " युवा प्रदेश युवा नेतृत्व विकल्प रहित संकल्प" पत्रिका का विमोचन किया। उत्तराखंड सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों एवं केन्द्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में हो रहे कार्यों की जानकारी "उत्तराखंड विकास के स्वर्णिम पथ पर" पत्रिका में दी गई है "युवा प्रदेश युवा नेतृत्व विकल्प रहित संकल्प" पत्रिका में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केबिनेट ...
उत्तराखंड : बलूनी ने किया वादा उत्तराखंड में जल्द होगा टाटा कैंसर का अस्प्ताल , भाजपा फिर से उत्तराखंड में बना रही है प्रचंड बहुमत की सरकार

उत्तराखंड : बलूनी ने किया वादा उत्तराखंड में जल्द होगा टाटा कैंसर का अस्प्ताल , भाजपा फिर से उत्तराखंड में बना रही है प्रचंड बहुमत की सरकार

Featured, उत्तराखंड, हरिद्वार
उत्तराखंड : बलूनी ने किया वादा उत्तराखंड में जल्द होगा टाटा कैंसर का अस्प्ताल , भाजपा फिर से उत्तराखंड में बना रही है प्रचंड बहुमत की सरकार   हरिद्वार उत्तराखंड खबर महत्वपूर्ण है     जो लोग अथवा जिनके परिजन कैंसर जैसी घातक बीमारी से परेशान हैं उनके लिए राहत देने वाली खबर है। हरिद्वार में बहुत जल्दी ही कैंसर का अस्पताल शुरू हो सकता है। इसके लिए राज्य सरकार की टाटा इंस्टीट्यूट के अधिकारियों से अंतिम चरण की वार्ता हो चुकी है। हरिद्वार और हल्द्वानी में राज्य सरकार ने इसके लिए भवन चिन्हित करने की कवायद भी शुरू कर दी है। हर सूरत में 2021 में ही अत्याधुनिक सुविधाओं वाला यह अस्पताल हरिद्वार अथवा हल्द्वानी में काम करना शुरू कर देगा। यह दावा किया है इस इंस्टिट्यूट को स्थापित कराने के लिए बड़ी शिद्दत से जुटे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और उ...