*समुदायिक भवन गुनियाल गांव में आयोजित रक्षा बंधन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री*
*क्षेत्र की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी।*
*मुख्यमंत्री ने गुनियाल गांव पंपिग पेयजल योजना तथा चन्द्रोटी में मिनी ट्यूबवेल लगाये जाने की घोषणा की।*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सामुदायिक भवन, गुनियाल गांव में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के पवित्र बंधन का त्यौहार है। रक्षा बंधन महिलाओं के सम्मान का भी पर्व है। उन्होंने कहा कि महिलायें हर क्षेत्र में आगे आयें इसके लिये प्रयासरत हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र वासियों की मांग पर गुनियालगांव में पंपिंग पेयजल योजना तथा चन्द्रेली में मिनी ट्यूबवेल लगाये जाने की घोषणा की।
...
• *प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा।*
• *केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों हेतु मार्गदर्शन के लिये मुख्यमंत्री ने जताया प्रधानमंत्री का आभार*
• *प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रधानमंत्री को दी गयी पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी।*
मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाये जाने तथा वासुकीताल क्षेत्र के साथ ही आस-पास के क्षेत्रों को भी नये लोकेशन के रूप में विकसित करने के निर्देश दिये।
प्रधानमंत्री जी ने स्थानीय जन भावनाओं के अनुरूप ईशानेश्वर मंदिर के पुनःनिर्माण, आस्था चौक पर “ ऊँ“ कार की प्रतिमा स्थापित करने, शंकराचार्य समाधि एवं शिव उद्यान के डिजाइन में जन भावनाओं के अनुरू...
रक्षाबंधन पर आंगनबाङी और आशा कार्यकत्रि बहनों को सीएम पुष्कर धामी का तोहफा
रक्षाबंधन पर आंगनवाड़ी और आशा कार्यकत्रि को एक-एक हजार रुपये की सम्मान राशि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रत्येक आंगनबाङी और आशा कार्यकत्रि को एक-एक हजार रूपये की अतिरिक्त सम्मान राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी और आशा कार्यकत्रि बहनों को ये एक छोटा सा उपहार है। आंगनवाड़ी और आशा कार्यकत्रि बहनों का राज्य के विकास में बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विशेष रूप से कोविड से लङाई में उनकी बहुत बङी भूमिका रही है। राज्य सरकार इनके कार्यों का सम्मान करती है। ...
देहरादून: आम आदमी पार्टी के रोड शो ,में जेब कतरों ने भी दिखाई हाथ की सफाई
मंगलवार को देहरादून में आम आदमी पार्टी पूरे जोश में नजर आई क्योंकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देहरादून के दिल कहे जाने वाले घंटाघर से राजपुर रोड तक रोड शो निकाल रहे थे।। ऐसे में अरविंद केजरीवाल को देखकर पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश भी हाई नजर आ रहा था । लेकिन इसी रोड शो में जेब कतरों का भी जोश कम नही था क्योंकि रोड
शो में एक दो नही बल्कि 17 लोगों के मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए। कभी देहरादून के भीड़ भरे बाजारों मैं अपने टप्पे बाजी का हुनर आजमाने वाले जेब कतरे इन दिनों कोविड के चलते मायूस नजर आ रहे थे।। लेकिन आज आम आदमी पार्टी का रोड शो मानो उनके लिए बहार बनकर आ गया।।...
पहाडी राज्य उत्तराखंड में आज देखिये मैदान से लेकर पहाड़ तक कितने लोग कोरोना पाजिटिव आये
उत्तराखंड में आज 31 कोरोना पाजिटिव केस आये
उत्तराखंड में आज एक्टिव केस 330
उतराखंड में आज तक कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 3 लाख 42 हज़ार 637
वहीं उत्तराखंड मे 3 लाख 28 हज़ार 885 आज तक ठीक हुए
आज 41 लोग डिस्चार्ज हुये/ ठीक हुए
आज उत्तराखंड में कोरोना के (31) मामले सामने आये।
देहरादून 04
हरिद्वार 00
पौड़ी 02
उतरकाशी 03
टिहरी 00
बागेश्वर 07
नैनीताल 01
अल्मोड़ा 03
पिथौरागढ़ 01
उधमसिंह नगर 02
रुद्रप्रयाग 02
चंपावत 02
चमोली 04
आज कोरोना से मरने वालों की संख्या है 01...
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया निशुल्क जांच योजना का शुभारंभ*
*राज्य के प्रमुख जिला, उप जिला चिकित्सालयों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर चरणबद्ध तरीके से निःशुल्क जांच योजना आज से लागू*
उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं के विकास एवं विस्तार के लिये एक नयी योजना अस्तित्व में आ गयी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत की उपस्थिति में निःशुल्क पैथोलॉजी जांच योजना का शुभारम्भ करते हुए इसे राज्य की जनता को समर्पित किया। देहरादून के जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन) अस्पताल) में आयोजित शुभारम्भ कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपुर विधायक खजान दास द्वारा की गयी।
*निशुल्क जांच योजना से आमजन को मिलेगा लाभ: मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस निःशुल्क जांच योजना का लाभ समाज...
आखिर क्यों बोले उपनल कर्मचारी महासंघ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का व्यवहार ठीक नहीं है क्या मंत्री हरक सिंह रावत का भी ऐसा ही होगा कल व्यवहार उठा सवाल ?
आपको बता दे कि आज उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों के द्वारा मंत्री गणेश जोशी के आवास में धरना दिया गया धरना में उपनल महासंघ की जिला कार्य करने में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भाग लिया जिसमें सुबह 10:00 बजे मंत्री
गणेश जोशी के यहां धरने पर कर्मचारी बैठ गए थे
और मंत्री के द्वारा कर्मचारियों से मिला भी नहीं गया जो कि एक बहुत ही शर्मनाक बात है ये आरोप उपनल कर्मचारी महासंघ ने लगाया
बता दे कि ये ही मंत्री उपनल कर्मचारियों के धरने में आकर कर्मचारियों का अस्वस्थ करके गए थे कि आप की मांगों को लेकर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी
ओर आज जब मंत्री से उपनल कर्मचारी वही आश्वासन लेकर गए तो मंत्री के द्वारा कर्मचारियों के साथ अच...
उत्तराखंड: 60 लाख की ठगी के आरोप में एसटीएफ ने नाइजीरियन युवक को दिल्ली से किया गिरफ्तार
साइबर ठगी को लेकर स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड व साइबर पुलिस स्टेशन ने बड़ी कार्यवाई की। क्रिप्टो करेंसी में दो करोड़ रुपये कमाने का लालच देकर 60 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के आरोप में एसटीएफ ने एक नाइजीरियन मूल के युवक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि आरोपी नाइजीरियन युवक अवैध रूप से दिल्ली में रहता था। वह देवप्रयाग में भी एक व्यक्ति से साइबर ठगी कर चुका है। आरोपी के पास से आठ मोबाइल फोन, दो लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किए गए हैं। बता दें कि स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा कुछ दिन पहले भी एक नाइजीरियन अभियुक्त को अन्य प्रकरण में महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया था।...
उत्तराखंड: में यहा खाई में गिरी कार, SDRF द्वारा किया गया सकुशल रेस्क्यू
17 अगस्त 2021 को SDRF की पोस्ट श्रीनगर में प्रभारी मुख्य आरक्षी भगत कंडारी को थाना श्रीनगर से सूचना प्राप्त हुई है कि खिरसु रोड पर बलोड़ी ग्राम मे एक गाडी गिरने कि सूचना है.
सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरण तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। घटनास्थल पर एक आल्टो 800 कार गहरी खाई में गिरी हुई थी व कार में सवार मदद के लिए आवाज़ दे रहे थे। SDRF द्वारा बिना समय गवाए ,तुरंत
150 मी गहरी खाई में उतर दो लोगों को घायल अवस्था में रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से निकाल कर उपचार हेतु 108 से अस्पताल भेजा गया।
कार सवार किसी आवश्यक कार्य से कीर्तिनगर से ख़िरसु जा रहे थे कि अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। कार सवार व्यक्तियों का विवरण निम्न है-
1 विमला उम्र...