Wednesday, February 25News That Matters

Month: August 2021

उत्तराखंड:में अरविंद केजरीवाल ने कर दी घोषणा , अजय कोठियाल ही होंगे आम आदमी पार्टी के सीएम कैंडिडेट

उत्तराखंड:में अरविंद केजरीवाल ने कर दी घोषणा , अजय कोठियाल ही होंगे आम आदमी पार्टी के सीएम कैंडिडेट

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
अरविंद केजरीवाल ने कर दी घोषणा , अजय कोठियाल ही होंगे आम आदमी पार्टी के सीएम कैंडिडेट अरविंद केजरीवाल का एलान, कर्नल अजय कोठियाल होंगे सीएम पद का चेहरा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज फिर देहरादून पहुंचे हैं। इस दौरान देहरादून में बड़ी घोषणा की। उन्होंने एलान किया कि उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में आप पार्टी से कर्नल अजय कोठियाल सीएम पद का चेहरा होंगे। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले मनीष सिसौदिया देहरादून आये थे। उन्होंने कहा था कि इस पर हम जनता की राय जानेंगे। हमनें प्रदेश की जनता से सुझाव लिए हैं। आप से सीएम कैंडिडेट किसे बनाना चाहिए इस पर लोगों का बेहतरीन जवाब आया है। लोगों ने कहा कि जब से उत्तराखंड बना है तो कुछ पार्टी और नेताओं ने उत्तराखंड को लूट लिया। अब हमें पार्टियां नहीं बल्कि देशभक्त फौजी चाहिए। बहुत बड़े स्तर पर लोगो...
दुखद घटना घनसाली मोटर मार्ग पर  टैंकर और स्कूटी की टक्कर, युवक की मौत परिजनों में कोहराम

दुखद घटना घनसाली मोटर मार्ग पर टैंकर और स्कूटी की टक्कर, युवक की मौत परिजनों में कोहराम

Featured, उत्तराखंड, टिहरी गढ़वाल, पहाड़ की बात
दुखद घटना घनसाली मोटर मार्ग पर टैंकर और स्कूटी की टक्कर, युवक की मौत परिजनों में कोहराम   टिहरी: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला टिहरी के घनसाली से सामने आया है। यहां मंगलवार की सुबह टिहरी के एक परिवार के लिए अमंगल लेकर आई। घनसाली मोटर मार्ग पर सुबह तेज रफ्तार टैंकर ने एक स्कूटी सवार को रौंद दिया । हादसें में युवक की मौेके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं जवान बेटे की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। बता दें कि टिहरी घनसाली में ज़ीरो ब्रिज के समीप तेज रफ्तार एक पानी के टैंकर ने स्कूटी में चढ़ गई।हादसे में स्कूटी सवार यवुक की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानि...
मुख्यमंत्री धामी से मुख्यमंत्री आवास में केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शिष्टाचार भेंट की इस अवसर पर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की

मुख्यमंत्री धामी से मुख्यमंत्री आवास में केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शिष्टाचार भेंट की इस अवसर पर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्य में पर्यटन की विभिन्न गतिविधियों एवं राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गईं। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, विधायक एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधायक केदार सिंह रावत, भाजपा के महामंत्री संगठन अजय कुमार, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, पुनीत मित्तल उपस्थित थे।...
 देहरादून: जमीन बेचने के नाम पर कर्नल से हड़पे 1.25 करोड़ रुपये

 देहरादून: जमीन बेचने के नाम पर कर्नल से हड़पे 1.25 करोड़ रुपये

Featured, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, देहरादून
   देहरादून: जमीन बेचने के नाम पर कर्नल से हड़पे 1.25 करोड़ रुपये     देहरादून में फ्लैट दिलाने के नाम पर महिला समेत तीन व्यक्तियों ने कर्नल से सवा करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर दी। रायपुर थाना पुलिस ने फिलहाल तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शूरू कर दी है। दून के गांधी रोड निवासी कर्नल दिनेश कुमार ने बताया कि वह भारतीय सेना में तैनात हैं और उनकी वर्तमान तैनाती क्लेमेनटाउन कैंट में है। उन्हें देहरादून में एक फ्लैट की जरूरत थी। उनकी मुलाकात अभय मित्तल के माध्यम से रजनीश सिंह, दर्शन सोलंकी और रजनी राठी से हुई। तीनों ने आइटी पार्क के पास उन्हें एक प्लाट दिखाया। आरोपितों ने कहा कि यहां वह उन्हें फ्लैट बनाकर देंगे। आरोपितों ने कर्नल दिनेश कुमार से अग्रिम धनराशि की मांग की। तीनों ने प्लाट की कीमत एक करोड़, 25 लाख रुप...
पिता की मौत के बाद 30 साल की उम्र में पहली बार बेटी ने देखा पिता का चेहरा, फूटफूट रो पड़ीं मां-बेटी

पिता की मौत के बाद 30 साल की उम्र में पहली बार बेटी ने देखा पिता का चेहरा, फूटफूट रो पड़ीं मां-बेटी

Featured, उत्तराखंड, नैनीताल, पहाड़ की बात
पिता की मौत के बाद 30 साल की उम्र में पहली बार बेटी ने देखा पिता का चेहरा, फूटफूट रो पड़ीं मां-बेटी बता दे कि सात माह की दुधमुही बेटी व पत्नी को ठुकराने वाले युवक की 30 साल बाद गुमनाम मौत हो गई। पिता से कभी नहीं मिलने की जिद पाल कर बैठी बेटी मौत के बाद मां के साथ मोर्चरी तक पहुंची। जहां मां और बेटी फूट-फूट कर रोए। 30 साल बाद पिता की मौत पर बेटी व पत्नी का यह प्यार देखकर सभी की आंखों में आंसू आ गए। नैनीताल जिले में थाना मुक्तेश्वर निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कहा जा रहा है कि काठगोदाम, गौलापार में दुकान पर श्रमिक का काम करने वाले दीवान ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जिसके बाद उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद तबीयत में सुधार आया। सोमवार को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज करने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच उसकी मौत हो गई। मौत क...
उत्तराखंड: 18, 19 व 20 को   मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया  भारी बारिश का येलो अलर्ट

उत्तराखंड: 18, 19 व 20 को मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया भारी बारिश का येलो अलर्ट

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात
उत्तराखंड: 18, 19 व 20 को मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया भारी बारिश का येलो अलर्ट     मौसम विभाग ने राज्य के नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी, चमोली व देहरादून के लिए 18, 19 व 20 में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में इसके बाद बारिश में तेजी आने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 को नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिले में कहीं कहीं भारी बारिश व तीव्र बौछार पड़ सकती हैं। गढ़वाल मंडल के भी कुछ जिलों में बारिश संभावित है। 19 को नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी, चमोली व देहरादून में कहीं कहीं तीव्र बौछार, भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। 20 को भी राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में तीव्र बौछार, भारी से बहुत बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें स...
हल्द्वानी में वीडियो बनाकर चार साल से कर रहा था दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया केस

हल्द्वानी में वीडियो बनाकर चार साल से कर रहा था दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया केस

Featured, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, नैनीताल
हल्द्वानी में वीडियो बनाकर चार साल से कर रहा था दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया केस   हल्द्वानी बनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी युवती ने पड़ोसी युवक पर चार साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस दौरान युवक ने युवती से निकाह करने की बात का भरोसा दिलाया और होटल सहित कई जगहों पर लेकर जाकर दुष्कर्म किया। युवती भी भरोसे में रही। इसके बाद जब उसके रिश्ते आने लगे तो आरोपित ने मना करवा दिया। इस पर युवती ने सभी रिश्ते मना कर दी। इसके बाद जब युवती ने आरोपित से निकाह करने की बात की तो वह टालमटोल करने लगा। इस पर इसका माथा ठनका और विश्वासघात का शक हुआ। इसके बाद वह निकाह के लिए आरोपित पर दबाव बनाया तो वह मुकर गया। इस पर युवती ने पुलिस के पास जाने का फैसला किया। अब युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बनभूलपुरा क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती ने 15 अगस्त को पुलिस को तहर...
उत्तराखंड: पेड़ से लटका मिला युवक का शव परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड: पेड़ से लटका मिला युवक का शव परिजनों में कोहराम

Featured, उत्तराखंड
उत्तराखंड: पेड़ से लटका मिला युवक का शव परिजनों में कोहराम    बता दे की  कालाढूंगी। कालाढूंगी के धापला में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के पहुंचने के बाद युवकी की शिनाख्त स्थानीय युवक के तौर पर हुई। परिजनों में घटना की खबर मिलते ही कोहराम मच गया।     कालाढूंगी रेंज के निहाल तराई भावर बीट संख्या दो बी में वनकर्मी गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान वन बीट अधिकारी नवीन भट्ट एवं बीट वॉचर नंदन सिंह ने एक पेड़ पर शव लटके देखा। वनकर्मियों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया। युवक की पहचान कालाढूंगी के वार्ड 4 निवासी चंदन सिंह राणा (35) उर्फ गुड्डू पुत्र गंगा सिंह राणा के रूप में हुई। पुलिस क्षेत्राधिकारी बीएस भाकुनी ने भी मौका मुआयना कर जानकारी ली। परिजनों...
बंगाली महासभा उत्तराखण्ड के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से की भेंट,जाति प्रमाण पत्र से ‘‘पूर्वी पाकिस्तान’’ शब्द हटाये जाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

बंगाली महासभा उत्तराखण्ड के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से की भेंट,जाति प्रमाण पत्र से ‘‘पूर्वी पाकिस्तान’’ शब्द हटाये जाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
बंगाली महासभा उत्तराखण्ड के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से की भेंट। जाति प्रमाण पत्र से ‘‘पूर्वी पाकिस्तान’’ शब्द हटाये जाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार।     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में कैबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डेय एवं विधायक सौरभ बहुगुणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बंगाली महासभा के सदस्यों ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद उधमसिंह नगर में विस्थापित बंगाली समाज को जारी किये जाने वाले जाति प्रमाण पत्र से ‘‘पूर्वी पाकिस्तान’’ शब्द के लिये उनका आभार व्यक्त किया। बंगाली समुदाय की प्रमुख मांग थी कि विस्थापित बंगाली समाज को जारी किये जाने वाले जाति प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तान शब्द को हटा दिया जाय जिसकी वे वर्षों से मांग कर रहे हैं।...
मुख्यमंत्री से टी.एचडी.सी. के सीएमडी ने की भेंट, मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष हेतु सौंपा एक करोड़ का चेक

मुख्यमंत्री से टी.एचडी.सी. के सीएमडी ने की भेंट, मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष हेतु सौंपा एक करोड़ का चेक

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री से टी.एचडी.सी. के सीएमडी ने की भेंट।* *मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष हेतु सौंपा एक करोड़ का चेक।*   मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सचिवालय में टी.एच.डी.सी. लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  राजीव बिश्नोई ने भेंटकर मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष हेतु एक करोड़ की धनराशि का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने टी.एच.डी.सी. द्वारा प्रदेश में संचालित जल विद्युत परियोजनाओं के माध्यम से विद्युत उत्पादन में दिए जा रहे योगदान तथा समय-समय पर आपदा राहत कार्यों में दिए जा रहे सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल, विधायक  विजय सिंह पंवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।...