Wednesday, February 25News That Matters

Month: August 2021

उत्तराखंड:SDRF के आरक्षी जवान राजेन्द्र नाथ ने बहुत खराब मौसम मे यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एलब्रुस को फतह किया

उत्तराखंड:SDRF के आरक्षी जवान राजेन्द्र नाथ ने बहुत खराब मौसम मे यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एलब्रुस को फतह किया

Featured, उत्तराखंड
उत्तराखंड:SDRF के आरक्षी जवान राजेन्द्र नाथ ने बहुत खराब मौसम मे यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एलब्रुस को फतह किया     12 अगस्त को SDRF के जवान आरक्षी राजेन्द्र नाथ ने बहुत खराब मौसम मे यूरोप महाद्वीप स्थित सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस् को फतह करके इतिहास रचा है। ऐसा करने वाले वह उत्तराखण्ड पुलिस के प्रथम पुलिस कर्मी बन गए है।   360 एक्सप्लोरर महाराष्ट्र द्वारा दिनाँक 09 अगस्त से 17 अगस्त 2021 तक यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस (5642 मीटर) पर एक्सपीडिशन का आयोजन किया गया था। जिसका उदेश्य स्वतंत्रता दिवस पर माउंट एलब्रुस पर आरोहण कर भारतीय ध्वज फहराना था, किंतु दिनाँक 13,14,15 को खराब मौसम की चेतावनी चलते टीम ने बड़ा साहस दिखाते हुए 12 ऑगस्ट को ही एल्ब्रुस् को फतह कर वहा तिरंगा फहराया । वर्ष 2001 से पुलिस में सेवा दे रहे आ...
प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने स्वतन्त्रता दिवस पर किया झण्डारोहण, बोले कर्मचारियो अधिकारी से आओ ले सकल्प हम निष्ठा एवं ईमानदारी से जनहित में कार्य करें।

प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने स्वतन्त्रता दिवस पर किया झण्डारोहण, बोले कर्मचारियो अधिकारी से आओ ले सकल्प हम निष्ठा एवं ईमानदारी से जनहित में कार्य करें।

Featured, उत्तराखंड, कोटद्वार, पहाड़ की बात, पौड़ी गढ़वाल
प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने स्वतन्त्रता दिवस पर किया झण्डारोहण, बोले कर्मचारियो अधिकारी से आओ ले सकल्प हम निष्ठा एवं ईमानदारी से जनहित में कार्य करें।   15 अगस्त को महेन्द्र सिंह राणा ने विकासखण्ड मुख्यालय द्वारीखाल में स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर झण्डारोहण किया।     अपने सम्बोधन में राणा ने कहा कि आज हम स्वतन्त्रता की 75वीं वर्ष गांठ मना रहे है सबसे पहले मैं उन शहीदों को नमन करता हॅू जिन्होने आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी आज उन्हीं स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों की बदोलत हम आज खुली हवा में सांस ले रहे है, हमारे स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए देश की स्वतन्त्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी कर्मचारी अधिकारी अपनी निष्ठा एवं ईमानदारी से जनहित में कार्य करें। तथा विकास ...
मोबाइल ई-कोर्ट का हुआ फ्लैग-ऑफ,चमोली सहित इन पांच जिलों में ये होगा फायदा

मोबाइल ई-कोर्ट का हुआ फ्लैग-ऑफ,चमोली सहित इन पांच जिलों में ये होगा फायदा

Featured, उत्तराखंड, नैनीताल, पहाड़ की बात
मोबाइल ई-कोर्ट का हुआ फ्लैग-ऑफ,चमोली सहित इन पांच जिलों में ये होगा फायदा हल्द्वानी/ उत्तराखंड   देशभर के साथ-साथ नैनीताल हाईकोर्ट में आज 75 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान ने हाईकोर्ट में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद मुख्य न्यायाधीश के द्वारा 5 ई कोर्ट मोबाइल वैनों को हरी झंडी दिखाकर पिथौरागढ़, चंपावत,उत्तरकाशी, टिहरी व चमोली जिलों के लिए रवाना किया गया। मोबाइल वैन को विभिन्न जिलों को रवाना करने से पहले शॉर्ट डॉक्युमेंट्री के द्वारा हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं व अधिकारियों को ई कोर्ट की बारीकियों से अवगत कराया गया। इस दौरान हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल धनंजय चतुर्वेदी द्वारा बताया गया कि कोर्ट से दुष्कर्म, हत्या, दुर्घटना समेत विभिन्न मामलों में गवाहों स्थानीय व्यक्ति, डॉक्टर,पुलिस आदि को बयान दर्ज ...
पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद, डोईवाला में किया ध्वजारोहण,  देश से भ्रष्टाचार,अशिक्षा,पर्यावरण संकट दूर करने की आवश्यकता

पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद, डोईवाला में किया ध्वजारोहण, देश से भ्रष्टाचार,अशिक्षा,पर्यावरण संकट दूर करने की आवश्यकता

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
*- पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद, डोईवाला में किया ध्वजारोहण।* *- आज देश के लिए बलिदान ही नही बल्कि देश के लिये जीने की आवश्यकता है: पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र* *- देश से भ्रष्टाचार,अशिक्षा,पर्यावरण संकट दूर करने की आवश्यकता है: त्रिवेन्द्र* *- अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य दर्शाता है कि प्रधानमंत्री मोदी 56 इंची नही बल्कि 58 इंची का सीना रखते हैं: त्रिवेन्द्र*     देहरादून : आजादी के आंदोलन की 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीदों का स्मरण किया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। आज नगर पालिका परिषद् डोईवाला द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सीएम और क्षेत्रीय विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।जहां उन्होंने...
पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने 102 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी साधु सिंह बिष्ट जी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया साथ ही माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित भी किया

पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने 102 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी साधु सिंह बिष्ट जी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया साथ ही माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित भी किया

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
आज युवाओं को चाहिये कि वो राष्ट्र के प्रति नई ऊर्जा, नई सोच और एक प्रेरणा के साथ अपने स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति आदर्श जागृत करें: पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र  पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने 102 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी  साधु सिंह बिष्ट जी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया साथ ही माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित भी किया     देहरादून। 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश भर में "एक दौड़ देश के नाम युवा संकल्प यात्रा" का आयोजन किया गया इसी क्रम में युवा मोर्चा डोईवाला मंडल द्वारा 102 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी श्री साधु सिंह बिष्ट जी के निवास से पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला तक दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वतंत्रता सेनानी  साधु सिंह बिष्ट जी के पैर छूकर उनका आ...
स्वामित्व योजना के लाभार्थी बैंक से ऋण आदि का लाभ लेकर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाएँगे: पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र

स्वामित्व योजना के लाभार्थी बैंक से ऋण आदि का लाभ लेकर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाएँगे: पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
स्वामित्व योजना के लाभार्थी बैंक से ऋण आदि का लाभ लेकर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाएँगे: पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र  स्वामित्व योजना के चलते जमीनी विवाद में आएगी कमी, भूमि पैमाइश में पारदर्शिता से भ्रष्टाचार भी होगा खत्म: त्रिवेन्द्र       देहरादून। 75 वें स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मनाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक डोईवाला त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत डोईवाला सभागार में स्वामित्व लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र वितरित किए इस अवसर पर संबोधित करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा 24 अप्रैल 2020 को प्रधानमंत्री मोदी जी ने इस योजना की शुरूआत की थी इस योजना से आबादी श्रेणी 6(2) के कब्जेदारों को स्वामित्व कार्ड मिला है जिससे उन्हें भूमि संबंधी सभी अधिकार प्राप्त हो गए हैं। अब लाभार्थी बैंक से ऋण आदि का लाभ लेकर अ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराडीसैंण) विधानसभा परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराडीसैंण) विधानसभा परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया*

Featured, उत्तराखंड, चमोली, पहाड़ की बात
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराडीसैंण) विधानसभा परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया* *विधानसभा अध्यक्ष  प्रेमचंद अग्रवाल भी रहे मौजूद* चमोली 15 अगस्त,2021(सू0वि0)     75वाॅ स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराडीसैंण) विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण किया।   इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष  प्रेमचन्द अग्रवाल, थराली विधायक  मुन्नी देवी शाह, रूद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक  महेश नेगी, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं स्कूली बच्चे मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर गैरसैण की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।     मुख्यमंत...
वीकेंड पर तीर्थनगरी में वाहनों का लगा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

वीकेंड पर तीर्थनगरी में वाहनों का लगा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश, देहरादून, हरिद्वार
वीकेंड पर तीर्थनगरी में वाहनों का लगा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन   ऋषिकेश। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तीर्थनगरी में सैलानियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। यहां संचालित होटल और कैंप पर्यटकों से पैक हो गए हैं। क्षेत्र में सैलानियों की भीड़ देख स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिल गए हैं। वाहनों का दबाव बढ़ने से नेपालीफार्म से लेकर तपोवन तक दिनभर वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे।   शनिवार को मुनिकीरेती, तपोवन, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला और ऋषिकेश क्षेत्र में पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली। यहां संचालित होटल पर्यटकों से फुल हो गए हैं। इसके अलावा शिवपुरी, तपोवन, बैरागढ़, मोहनचट्टी, फूलचट्टी, घट्टूगाड़, नैल आदि जगहों पर संचालित कैप सैलानियों से भर गए हैं। पर्यटकों की आवाजाही से नेपालीफार्म से श्यामपुर चौकी दिनभर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। बढ़ती गरमी और उमस से स्थानीय लो...
कोरोना कुंभ फर्जीवाड़ा: मोबाइल नंबरों का सत्यापन पूरा, 120 पन्नों जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी

कोरोना कुंभ फर्जीवाड़ा: मोबाइल नंबरों का सत्यापन पूरा, 120 पन्नों जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी

Featured, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, हरिद्वार
कोरोना कुंभ फर्जीवाड़ा: मोबाइल नंबरों का सत्यापन पूरा, 120 पन्नों जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी     आखिरकार मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार ने कुंभ में हुई कोरोना टेस्टिंग फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय को सौंप दी है। 15 दिन में होने वाली जांच करीब सवा दो महीने में पूरी हुई है। 120 पन्नों की जांच रिपोर्ट में ढाई हजार दस्तावेज भी लगाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार कोरोना टेस्टिंग में कई गंभीर अनियमितता मिली हैं। हालांकि, जिला प्रशासन ने जांच रिपोर्ट के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।कोरोना संक्रमण की दूूसरी लहर के साए में धर्मनगरी में कुंभ आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं के कोरोना टेस्ट किए गए, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्घालुओं से संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।   इस व्यवस्था में अकेले कुंभ मेला प्रशासन की ओर से ही अलग से ही लैबों से...
उत्तराखंड में कल से खुलेंगे छठी से आठवीं तक के स्कूल,  जानिए पूरी गाइडलाइन

उत्तराखंड में कल से खुलेंगे छठी से आठवीं तक के स्कूल, जानिए पूरी गाइडलाइन

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तराखंड में कल से खुलेंगे छठी से आठवीं तक के स्कूल, जानिए पूरी गाइडलाइन   उत्तराखंड सरकार की ओर से अनुमति मिलने के बाद सोमवार 16 अगस्त से छठी से आठवीं तक के स्कूल खुल जाएंगे। देहरादून जिले में 1239 सरकारी, 900 से ज्यादा निजी और 11 केंद्रीय विद्यालयों में इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि, कुछ निजी स्कूल अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं। स्कूल आने वाले छात्रों को अभिभावक का सहमति पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर आना होगा।     मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. मुकुल कुमार सती ने कहा कि स्कूल खुलने से पहले हर कक्षा के साथ पूरे परिसर को सैनिटाइज करने का आदेश दिया गया है। बिना मास्क व थर्मल स्क्रीनिंग के किसी भी छात्र, शिक्षक और कर्मचारी को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाना है। स्कूल में साफ-सफाई का ध्यान रखने के साथ सैनिटाइजर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करनी होगी। छात्रों...