Thursday, February 26News That Matters

Month: August 2021

स्कूटी नहीं दिलाने पर नौवीं के छात्र ने उठाया आत्महत्या का कदम

स्कूटी नहीं दिलाने पर नौवीं के छात्र ने उठाया आत्महत्या का कदम

Featured, उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल
स्कूटी नहीं दिलाने पर नौवीं के छात्र ने उठाया आत्महत्या का कदम..   आपको बता दें कि उत्तराखंड के श्रीनगर से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है जहां नौवीं के छात्र ने परिजनों द्वारा स्कूटी ना दिलाने पर फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। घर के इकलौते बेटे द्वारा यह कदम उठाने के बाद परिवार में सन्नाटा पसर गया। मिली जानकारी के मुताबिक श्रीनगर के न्यू डांग के रहने वाले प्रदीप भंडारी का बेटा दीपांशु 15 साल का था और वह नौवीं कक्षा में पढ़ता था। कई दिनों से दीपांशु अपने माता पिता से स्कूटी दिलाने की जिद कर रहा था।   दीपांशु की जिद के चलते जब परिजनों द्वारा उसे डांट लगाई गई तो उसने दूसरे कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगा ली। परिजनों के दरवाजा खोलने के बाद उन्होंने देखा कि उनका बेटा दीपांशु फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उससे पहले ही दीपांशु दम...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जल -जीवन यात्रा का फ्लैग ऑफ किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जल -जीवन यात्रा का फ्लैग ऑफ किया।

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जल -जीवन यात्रा का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में अनमोल ग्राम स्वराज संस्थान द्वारा जन जागरण अभियान के अंतर्गत प्रारंभ की जा रही जल -जीवन यात्रा का फ्लैग ऑफ किया। इस यात्रा का आयोजन सामाजिक संगठन महादेव सेना एवं ग्राम स्वराज संस्थान के तत्वाधान में किया जा रहा है। 16 अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा में शिवालयों में जलाभिषेक कर स्वच्छता, नशामुक्त तथा जल संरक्षण की शपथ कराई जाएगी।     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अनमोल ग्राम स्वराज संस्थान द्वारा स्वच्छता, नशामुक्ति एवं जल संरक्षण की दिशा में यह अच्छी पहल की जा रही है। जल संरक्षण की दिशा में अनेक प्रयासों की जरूरत है। स्वच्छ भारत अभियान की दिशा में सबको मिलकर आगे बढ़ना होगा। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री गणेश जोशी, जल जीवन यात्रा के संयोजक र...
उत्तराखंड:डेल्टा वैरिएंट की आशंका के चलते रोजाना 70 से 80 मरीज पहुंच रहे जिला अस्पताल

उत्तराखंड:डेल्टा वैरिएंट की आशंका के चलते रोजाना 70 से 80 मरीज पहुंच रहे जिला अस्पताल

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
उत्तराखंड: डेल्टा वैरिएंट की आशंका के चलते रोजाना 70 से 80 मरीज पहुंच रहे जिला अस्पताल   रुद्रपुर। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर और डेल्टा वैरिएंट की आशंका के चलते रोजाना 70 से 80 मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि मौसम बदलने से लोगों को गले में खरास, बुखार, खांसी, जुखाम आदि बीमारियां हो रही हैं। मरीजों और तीमारदारों को घबराने की जरूरत नहीं है।     स्वास्थ्य विभाग की मानें तो अभी तक राज्य में तीसरी लहर की दस्तक नहीं हुई है। एहतियात के लिए जिले से भी कोरोना संक्रमितों के सैंपल दिल्ली लैब में जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद लोगों में कोरोना का इस कदर डर फैल गया है कि वायरल होने पर सीधे डॉक्टर से सलाह ले रहे हैं। मरीजों व तीमारदारों की ओपीडी कक्ष से गेट के बाहर तक लंबी लाइन लगी हुई है। जिला अस...
असम में सेना के लांसनायक ने तीखी बहस के बाद लेफ्टिनेंट को मारी गोली, हिरासत में लिया गया आरोपी

असम में सेना के लांसनायक ने तीखी बहस के बाद लेफ्टिनेंट को मारी गोली, हिरासत में लिया गया आरोपी

Featured, उत्तराखंड, पिथौरागढ़
असम में सेना के लांसनायक ने तीखी बहस के बाद लेफ्टिनेंट को गोली मारी, हिरासत में लिया गया आरोपी      मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले लेफ्टिनेंट संजय चंद के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए तिनसुकिया सिविल अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से असॉल्ट राइफल और 20 राउंड कारतूस जब्त किए हैं.   असम के तिनसुकिया जिले में सेना के एक जवान ने शनिवार को अपने ही सहकर्मी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दोनों ड्यूटी पर थे, तभी शनिवार सुबह दोनों की तीखी बहस हुई और विवाद इतना बढ़ा की लांसनायक राजेंद्र प्रसाद ने अपने इंसास असॉल्ट राइफल की मैगजीन में मौजूद सभी गोलियां लेफ्टिनेंट संजय चंद के शरीर में उतार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. लाइपुली इलाके स्थित सेना के शिविर के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना की जानकारी प...
महाभारत एवं रामायण सर्किट के विकास को केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री से मिले महाराज, असम राइफल्स में उत्तराखंड के लोगों की भर्ती पुनः शुरू की जाए

महाभारत एवं रामायण सर्किट के विकास को केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री से मिले महाराज, असम राइफल्स में उत्तराखंड के लोगों की भर्ती पुनः शुरू की जाए

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
*महाभारत एवं रामायण सर्किट के विकास को केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री से मिले महाराज* *असम राइफल्स में उत्तराखंड के लोगों की भर्ती पुनः शुरू की जाएः महाराज* *देहरादून एवं हल्द्वानी में लड़कियों के भर्ती हेतु लगे कैंप* देहरादून /दिल्ली। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने शनिवार को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री  अजय भट्ट से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर महाभारत और रामायण सर्किट के बारे में विस्तृत चर्चा की।   राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ महाभारत और रामायण सर्किट के विकास को लेकर प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने शनिवार को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की।...
महाभारत एवं रामायण सर्किट के विकास को केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री से मिले महाराज , असम राइफल्स में उत्तराखंड के लोगों की भर्ती पुनः शुरू की जाए बोले  महाराज

महाभारत एवं रामायण सर्किट के विकास को केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री से मिले महाराज , असम राइफल्स में उत्तराखंड के लोगों की भर्ती पुनः शुरू की जाए बोले महाराज

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*महाभारत एवं रामायण सर्किट के विकास को केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री से मिले महाराज* *असम राइफल्स में उत्तराखंड के लोगों की भर्ती पुनः शुरू की जाएः महाराज* *देहरादून एवं हल्द्वानी में लड़कियों के भर्ती हेतु लगे कैंप* देहरादून /दिल्ली। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री   सतपाल महाराज ने शनिवार को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री । अजय भट्ट से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर महाभारत और रामायण सर्किट के बारे में विस्तृत चर्चा की। राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ महाभारत और रामायण सर्किट के विकास को लेकर प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री   सतपाल महाराज ने शनिवार को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री   अजय भट्ट से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। केंद्र...
दुखद ख़बर देवभूमि  का एक और लाल शहीद , घर पर कोहराम

दुखद ख़बर देवभूमि का एक और लाल शहीद , घर पर कोहराम

Featured, उत्तराखंड, पिथौरागढ़
दुखद खबर  देवभूमि  का एक और लाल शहीद , घर पर कोहराम देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने में हमेशा आगे रहने वाले सैन्य धाम उत्तराखंड का एक और सैनिक के शहीद होने का दुखद समाचार मिला है। बता दे कि पिथौरागढ़ जिले के बढ़ाबे टोली गांव का निवासी सेना का जवान संजय चंद के शहादत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।   बताया जा रहा है कि संजय चंद असम में तैनात थे। जहां से उनकी शहादत की खबर आई है वही पिथौरागढ़ की विधायक चंद्र पंत ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुखी परिवार को ढाढस बताते हुए कहा है कि हम सब इस दुख की घड़ी में शहीद संजय चंद के परिवार के साथ खड़े हैं...
मुख्यमंत्री  धामी से मुख्यमंत्री आवास में इंटरनेशनल रोटरी क्लब के अध्यक्ष  शेखर मेहता के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने भेंट

मुख्यमंत्री  धामी से मुख्यमंत्री आवास में इंटरनेशनल रोटरी क्लब के अध्यक्ष  शेखर मेहता के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने भेंट

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में इंटरनेशनल रोटरी क्लब के अध्यक्ष  शेखर मेहता के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखण्ड में शिक्षा स्वास्थ्यस्वास्थ्य, पर्यावरण व जल संरक्षण एवं अन्य क्षेत्रों में रोटरी क्लब द्वारा राज्य सरकार को सहयोग देने पर चर्चा की गई।     मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार  युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में अनेक कार्य कर रही है। इसमें रोटरी क्लब द्वारा क्या सहयोग दिया जा सकता है, इस दिशा में प्रयास हों। उत्तराखण्ड में सीमान्त एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन को रोकने के लिए रोटरी क्लब से सहयोग की अपेक्षा मुख्यमंत्री ने की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के सीमान्त क्षेत्रों से पलायन रोकना जरूरी है। इन क्षेत्रों में रह रहे लोग को सीमा प्रहरी के रूप में विशेष भूमिका रहती है। बैठक के द...
पहाडी राज्य उत्तराखंड में आज देखिये मैदान से लेकर पहाड़ तक कितने लोग कोरोना पाजिटिव आये

पहाडी राज्य उत्तराखंड में आज देखिये मैदान से लेकर पहाड़ तक कितने लोग कोरोना पाजिटिव आये

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
पहाडी राज्य उत्तराखंड में आज देखिये मैदान से लेकर पहाड़ तक कितने लोग कोरोना पाजिटिव आये उत्तराखंड में आज 38 कोरोना पाजिटिव केस आये उत्तराखंड में आज एक्टिव केस 492   उतराखंड में आज तक कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 3 लाख 42 हज़ार 374 वहीं उत्तराखंड मे 3 लाख 28 हज़ार 476 आज तक ठीक हुए आज 59 लोग डिस्चार्ज हुये/ ठीक हुए           आज उत्तराखंड में कोरोना के (38) मामले सामने आये। देहरादून 08 हरिद्वार 06 पौड़ी 00 उतरकाशी 01 टिहरी 02 बागेश्वर 02 नैनीताल 03 अल्मोड़ा 04 पिथौरागढ़ 03 उधमसिंह नगर 01 रुद्रप्रयाग 04 चंपावत 02 चमोली 02 आज कोरोना से मरने वालों की संख्या है 00...
उत्तराखंड : डीजीपी हो तो अशोक कुमार जैसा , पुलिस कर्मियों को बधाई अब मिलेगा आपको को भी साप्ताहिक अवकाश

उत्तराखंड : डीजीपी हो तो अशोक कुमार जैसा , पुलिस कर्मियों को बधाई अब मिलेगा आपको को भी साप्ताहिक अवकाश

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड : डीजीपी हो तो अशोक कुमार जैसा , पुलिस कर्मियों बधाई अब मिलेगा आपको को भी साप्ताहिक अवकाश   उत्तराखंड के पुलिस कर्मियों के लिए एक खुशी की खबर है। अन्य विभागों की तरह ही उन्हें भी अब सप्ताहिक अवकाश  मिलेगा। साथ ही अगर परिवार में किसी की शादी की सालगिरह है या जन्मदिन है, किसी पुलिस कर्मी ने अवकाश के लिए आवेदन किया है तो तत्काल उसे अवकाश मिल जाएगा। इसके लिए डीजीपी अशोक कुमार ने आदेश जारी कर दिया है।    दरअसल, सभी विभागों में एक दिन का साप्ताहिक अवकाश रहता है। लेकिन पुलिस विभाग ऐसा विभाग है, जहां दिन रात कर्मचारी ड्यूटी पर रहते हैं। उन्हें सप्ताह में एक दिन का भी अवकाश नहीं मिल पाता है। जिससे पुलिस कर्मियों के मनोबल पर असर पड़ता है।   लगातार उठ रही मांग और पुलिस कर्मियों के परेशानी को देखते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने एक जनवरी को प्रदेश के नौ जनपदों के म...