Thursday, February 26News That Matters

Month: August 2021

रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस कर रही है शिनाख्त…

रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस कर रही है शिनाख्त…

Featured, उत्तराखंड, नैनीताल
    रानीखेत एक्सप्रेस  की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस कर रही है शिनाख्त…   दिल्ली से आने वाली एक्सप्रेस की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। शव को लालकुआं रेलवे स्टेशन लाया गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी द्वारा शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई जा रही है। फिलहाल शव की शिनाख्‍त हो नहीं सकी है। बता दें कि इस स्‍थान के आसपास पहले भी ट्रेन से कटकर कई लोगों की मौत हो चुकी है।       बुधवार की सुबह करीब पांच बजे हल्दी-लालकुआं के बीच   दुर्घटना के बाद लोको पायलट द्वारा गाड़ी रोककर शव को लालकुआं लाया गया। सूचना पर जीआरपी काठगोदाम थाने के इंचार्ज नरेश कोहली के नेतृत्व में पुलिस बल लालकुआं पहुंच गया। जीआरपी द्वारा शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक टांडा रेंज ...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने ड्रोन के माध्यम से श्री केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण अधिकारियों को कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिये

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने ड्रोन के माध्यम से श्री केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण अधिकारियों को कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिये

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारपुरी को संवारने का संकल्प जल्द होगा पूरा।* *मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने ड्रोन के माध्यम से श्री केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण* *श्री केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का ड्रीम प्रोजक्ट* *मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिये*       मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने ड्रोन के माध्यम से श्री केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का ड्रीम प्रोजक्ट है। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि श्री केदारनाथ धाम में पुनर्निमाण कार्...
ऋषिकेश:  बैराज जलाशय में एक शव मिलने से मचा हड़कंप

ऋषिकेश: बैराज जलाशय में एक शव मिलने से मचा हड़कंप

Featured, उत्तराखंड, ऋषिकेश
ऋषिकेश। थाना लक्ष्मणझूला अंतर्गत पशुलोक बैराज जलाशय में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने एसडीआरएफ ढालवाला की मदद से शव को बैराज जलाशय से बाहर निकाला। थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने बताया कि शव किसी अज्ञात व्यक्ति का है। शव करीब 20 दिन पुराना है। जिसकी उम्र करीब 25 साल है। थाना पुलिस ने शव का पंचनामाभर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में भेज दिया है। थाना पुलिस इस ओर छानबीन में जुट गई है। रेस्क्यू टीम में लाल सिंह, संदीप, प्रेम, लक्ष्मण, दीपक जोशी, दबास आदि थे।...
उत्तराखंड:मौसम विज्ञान केंद्र ने गढ़वाल और कुमाऊ के इन जिलों में किया ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड:मौसम विज्ञान केंद्र ने गढ़वाल और कुमाऊ के इन जिलों में किया ऑरेंज अलर्ट जारी

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड:मौसम विज्ञान केंद्र गढ़वाल और कुमाऊ के इन जिलों में किया ऑरेंज अलर्ट जारी उत्तराखंड में देहरादून, नैनीताल समेत कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। हालांकि, गढ़वाल के कुछ हिस्सों में यह क्रम हल्का पड़ा है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए कुमाऊं समेत पौड़ी, टिहरी और देहरादून में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। इधर, पहाड़ों में बारिश के कारण उपजी दुश्वारियां बरकरार हैं। प्रदेश में अब भी 30 से अधिक संपर्क मार्ग बाधित हैं। इससे कई गांवों में रोजमर्रा की वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित है। कर्णप्रयाग के पास बार-बार मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध है।       कुमाऊं के बागेश्वर में भी आठ सड़कें बंद होने से करीब 10 हजार लोग प्रभावित हैं। दारमा मार्ग 48वें दिन भी नहीं खुल सका। चंपावत जिले में टनकपुर-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर भारतोली के पास मलबा आने से बंद सड़क 11 ...
हल्‍द्वानी में घर से भाग रहे जोड़े को स्वजनों ने पकड़ा, हंगामे के बाद शादी पर बनी सहमति

हल्‍द्वानी में घर से भाग रहे जोड़े को स्वजनों ने पकड़ा, हंगामे के बाद शादी पर बनी सहमति

Featured, उत्तराखंड, नैनीताल
हल्‍द्वानी में घर से भाग रहे जोड़े को स्वजनों ने पकड़ा, हंगामे के बाद शादी पर बनी सहमति   प्यार में पागल जोड़े ने साथ भागने की कोशिश की तो पकड़े गए। स्वजनों ने खुल्लम-खुल्ला प्यार का विरोध किया तो दोनों जिद पर अड़ गए। इस तरह देर रात मुहल्ले में हंगामा होता रहा। जिसमें पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया और शादी पर सहमति बन गई।   शादी में वीडियो बनाने वाला युवक राजपुरा क्षेत्र में एक शादी में गया था। जहां उसे एक लड़की पसंद आ गई। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा तो मुलाकात भी होने लगी। ऐसे में अब दोनों ने घर से भागकर शादी करने का मन बनाया तो बीच में परिवार वाले आ गए हैं। 24 वर्षीय स्थानीय युवक व 20 वर्षीय युवती ने सोमवार दो अगस्त को घर से भागने की योजना बनाई। सामान पैक कर जब दोनों ने भागने का प्रयास किया तो घर वालों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने प्र...
उत्तराखंड:किसान आंदोलन से जुड़े किसान करनैल सिंह की सड़क हादसे में मौत

उत्तराखंड:किसान आंदोलन से जुड़े किसान करनैल सिंह की सड़क हादसे में मौत

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
उत्तराखंड:किसान आंदोलन से जुड़े किसान करनैल सिंह सड़क हादसे में मौत   काशीपुर। ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार एक किसान घायल हो गए। उन्हें चिंताजनक हालत में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर फरार हो गया।   बाजपुर के तोता बैरिया निवासी करनैल सिंह (52) पेशे से काश्तकार हैं। सोमवार की रात आठ बजे वह बाजार से घर लौट रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया है। करनैल पिछले एक साल से किसान आंदोलन से जुड़े थे और उनका दिल्ली बॉर्डर पर आनाजाना लगा रहता था। आठ अगस्त को उन्हें फिर आंदोलन में भाग लेने दिल्ली जाना था। उनकी गिनती क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों में होती थी...
सावधान: अगर आपको भी आए अनजाने नंबर से कॉल तो हो सकता है आपके साथ यह

सावधान: अगर आपको भी आए अनजाने नंबर से कॉल तो हो सकता है आपके साथ यह

Featured, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, हरिद्वार
युवक के मोबाइल पर कॉल आने के बाद उसके क्रेडिट कार्ड से रुपये कट गए। पीड़ित युवक ने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।     रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के मुुताबिक यूपी के बलिया निवासी राकेश कुमार हाल निवासी टीएचडीसी कालोनी ने शिकायत देकर बताया कि 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे के उनके मोबाइल पर फोन आया। जिसके बाद उनके आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड से दो बार में 41000 और 31000 रुपये कट गए। इसके बाद राकेश कुमार ने एक मोबाइल नंबर पर फोन किया। कॉल उठाने वाले ने कहा कि टेक्निकल दिक्कतों के चलते पैसे कट गए हैं। जल्द ही रुपया वापस कर दिया जाएगा। राकेश ने बताया कि उनके साथ कुल 72 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने राकेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामला साइबर सेल को ट्रांसफर कर दिया है।...
उत्तराखंड:महिला वनकर्मी से अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक टिप्पणी करना वन दरोगा को पड़ गया भारी

उत्तराखंड:महिला वनकर्मी से अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक टिप्पणी करना वन दरोगा को पड़ गया भारी

Featured, उत्तरकाशी, उत्तराखंड
उत्तराखंड:महिला वनकर्मी से अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक टिप्पणी करना वन दरोगा को पड़ गया भारी उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूमि वन संरक्षण वन प्रभाग में महिला वनकर्मी से अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में वन दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। महिला वनकर्मी ने वन क्षेत्राधिकारी और एसपी को पत्र लिखकर वन दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। विभागीय महिला शिकायत निवारण समिति ने प्रारंभिक जांच की। जांच के बाद वन संरक्षक भागीरथी वृत्त ने वन दरोगा को निलंबित करने के आदेश जारी किए।  15 जुलाई को वन क्षेत्राधिकारी इंद्रावती रेंज कोटबंगला को लिखे शिकायती पत्र में महिला वनकर्मी ने वन दरोगा रविंद्र प्रसाद चमोली पर अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। महिला वनकर्मी ने बताया था कि वह वन आरक्षी पद पर तैनात है। वन दरोगा रविंद ने नौ माह पूर्व नवंबर 2020 में विभाग...
ऋषिकेश: बहन के साथ सामान लेने जा रहा युवक हेंवल नदी में बहा, एक दिन बाद शव बरामद

ऋषिकेश: बहन के साथ सामान लेने जा रहा युवक हेंवल नदी में बहा, एक दिन बाद शव बरामद

Featured, उत्तराखंड, ऋषिकेश
ऋषिकेश: बहन के साथ सामान लेने जा रहा युवक हेंवल नदी में बहा, एक दिन बाद शव बरामद नरेंद्रनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पसर में हेंवल नदी में बहकर एक किशोर की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब युवक अपनी बहन के साथ सामन लाने के लिए बाजार जा रहा था। हेंवल नदी पार करते वक्त वो पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया।  पुलिस के मुताबिक शिवपुरी से 10 किलोमीटर आगे ग्राम पंचायत पसार के तोक गांव ढाईकला (डिंडोली) निवासी वीरेंद्र सिंह (17 वर्ष) पुत्र रणवीर सिंह घर से अपनी बहन विनीता के साथ दुकान में सामान लेने के लिए दौडयगला जा रहा था। गांव से करीब एक किलोमीटर आगे जब वह देवल नदी को पार कर रहे थे, तभी अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर वीरेंद्र नदी में बह गया। सूचना पाकर गांव से नागरिक मौके पर पहुंचे। देर शाम तक घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर आगे किशोर का शव बरामद किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब...
यहां दिखा 15 फीट लंबा अजगर  पूरे इलाके में हड़कंप

यहां दिखा 15 फीट लंबा अजगर पूरे इलाके में हड़कंप

Featured, उत्तराखंड, नैनीताल
लालकुआ कोतवाली बिंदुखत्ता क्षेत्र अंतर्गत खुरपियाखत्ता में एक विशाल 15 फीट लंबा अजगर दिखाई देने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद इस अजगर का रेस्क्यू किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 10 बजे के आस-पास खुरियाखत्ता के एक आवासीय परिसर के पास एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। जिसको देखकर लोग दहशत में आ गये। यह सांप स्थानीय निवासी हीरा सिंह मेहरा के घर के पास था। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल वन विभाग गौला रेंज को दी। वही सूचना मिलने पर वन आरक्षी पान सिंह मेहता तथ वन कर्मी हरीश शर्मा साजो- सामान के साथ मौके पर पहुंच गये। काफी मशक्कत के बाद इस सांप का रेस्क्यू किया गया और वन ​विभाग के कार्मिक इसे अपने साथ ले गये।यह लगभग 15 फीट लंबा खास प्रजाति का अजगर है। जो कई छोटे जानवरों को अपना शिकार बना सकता है साथ ही बच्...