Tuesday, February 24News That Matters

Month: August 2021

प्राथमिक शिक्षक भर्ती के शीघ्र नियुक्ति के लेकर समस्त विधायकों से मिले आन्दोलन करता डायट डीएलएड प्रशिक्षित

प्राथमिक शिक्षक भर्ती के शीघ्र नियुक्ति के लेकर समस्त विधायकों से मिले आन्दोलन करता डायट डीएलएड प्रशिक्षित

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
प्राथमिक शिक्षक भर्ती के शीघ्र नियुक्ति के लेकर समस्त विधायकों से मिले आन्दोलनरत डायट डीएलएड प्रशिक्षित   विगत 22 दिन से शिक्षा निदेशालय में प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2020 को पूर्ण कराने की मांग को लेकर धरना कर रहे 13 जिलों डायट डीएलएड प्रशिक्षितों ने धरने के 22 वें दिन भारी बारिश के बीच अपने-अपने विधायकों से संपर्क साधा और उन्हें ज्ञापन सौंपकर मांग की कि विधायकगण अपने स्तर से प्राथमिक शिक्षक भर्ती को शीघ्र से शीघ्र पूर्ण करवाने का प्रयास करें तथा न्यायालय में लंबे समय से लंबित न्यायालयी प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी से चर्चा करके माननीय महाधिवक्ता महोदय से इस केस की पैरवी करवाने की कृपा करें जिससे जल्द प्राथमिक शिक्षक भर्ती पूर्ण हो सके।     ज्ञात हो कि विभाग की लापरवाही और कमजोर पैरवी के कारण ही 2018 ओर 2020 मे आयी प्राथमिक शिक...
देहरादून: के गुरूद्वारों के अध्यक्ष और प्रतिनिधियों ने  मुख्यमंत्री धामी के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया 

देहरादून: के गुरूद्वारों के अध्यक्ष और प्रतिनिधियों ने  मुख्यमंत्री धामी के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया 

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
*देहरादून के गुरूद्वारों के अध्यक्ष और प्रतिनिधियों ने  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया*  *अफगानिस्तान से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को सुरक्षित भारत पहुंचाए जाने पर दिया धन्यवाद* *मुख्यमंत्री के विधानसभा कार्यालय में पहली बार अरदास सम्पन्न की गई और कढाह प्रसाद बांटा गया*       शनिवार को देहरादून के गुरूद्वारों के अध्यक्ष और प्रतिनिधियों ने विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय सभागार में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। उन्होंने अफगानिस्तान से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को सुरक्षित भारत पहुंचाए जाने पर मुख्यमंत्री जी के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि प्रधानमंत्री जी ने सिक्ख समाज का मान बढाया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के व...
देहरादून: दिन दहाड़े गोलीकांड से सहमा विकासनगर, बाइक सवार बदमाशों  युवक को मारी गोली

देहरादून: दिन दहाड़े गोलीकांड से सहमा विकासनगर, बाइक सवार बदमाशों युवक को मारी गोली

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, देहरादून
  देहरादून: दिन दहाड़े गोलीकांड से सहमा विकासनगर।बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को मारी गोली।मौके से फरार हुए आरोपी।बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे आरोपी।   https://youtu.be/pYOPaPkKkgc दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे तीन आरोपी।डेयरी संचालक बताया जा रहा घटनाक्रम का शिकार युवक पंकज बहल गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया युवक को।मौके पर पहुंची पुलिस मामले की कर रही जांच पड़ताल।कोतवाली विकासनगर अंतर्गत जीवनगढ़ का मामला।...
देहरादून: फ़र्ज़ी कॉल सेन्टर का खुलासा,अगस्त में  हुआ एक लाख डॉलर का ट्रांसक्शन

देहरादून: फ़र्ज़ी कॉल सेन्टर का खुलासा,अगस्त में हुआ एक लाख डॉलर का ट्रांसक्शन

Featured, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, देहरादून
देहरादून। स्पेशल टास्क फोर्स ने प्रेमनगर के डूंगा में चल रहे फ़र्ज़ी कॉल सेन्टर का खुलासा किया है | STF ने दो को गिरफ्तार किये। दर्जनो इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद | STF एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मुख्य सरगना पटना बिहार की तलाश जारी है। फ़र्ज़ी एन्टी वायरस के नाम पर की जाती थी ठगी उन्होंने बताया कि कॉल सेंटर का किराया एक लाख पचास हज़ार प्रतिमाह और माह अगस्त में ही एक लाख डॉलर का ट्रांसक्शन हुआ।...
टिहरी जिले: में भारी बारिश के चलते ग्रामीण की मकान की दीवार ढही,15 बकरियां मलवे में जिंदा दफन

टिहरी जिले: में भारी बारिश के चलते ग्रामीण की मकान की दीवार ढही,15 बकरियां मलवे में जिंदा दफन

Featured, उत्तराखंड, टिहरी गढ़वाल, पहाड़ की बात, पहाड़ की बात
टिहरी जिले: में भारी बारिश के चलते ग्रामीण की मकान की दीवार ढही,15 बकरियां मलवे में जिंदा दफन     टिहरी जिले में पिछले 24 घण्टे से भारी बारिश जारी है जिले में हो रही भारी बारिस के चलते टिहरी जिले के घनसाली के घेरका गांव में राकेश चौहान नाम के एक व्यक्ति का आवासीय मकान छतिग्रस्त हो गया राकेश के आवासीय भवन में बकरियां बंधी हुई थी मकान छतिग्रस्त के बाद 15 बकरियां मलवे में जिंदा दफन हो गयी और 8 बकरियां घायल हो गयी ग्रामीणों का कहना है कि आज सुबह तड़के 8 बजे भारी बारिश के चलते राकेश चौहान का आवासीय भवन जमींजोद हो गया जिसकी चपेट में आने से 15 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गयी और 8 बकरियां गंभीर रूप से घायल हो गयी गनीमत यह रही कि परिवार के सदस्यों को कोई नुकसान नही पहुँचा स्थानीय प्रशासन मोके पर पहुँचकर कागजी कार्यवाही में जुट गया है...
उत्तराखंड:  अज्ञात कारणों के चलते 19 वर्षीय विवाहिता ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

उत्तराखंड:  अज्ञात कारणों के चलते 19 वर्षीय विवाहिता ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
उत्तराखंड:  अज्ञात कारणों के चलते 19 वर्षीय विवाहिता ने की फांसी लगाकर आत्महत्या ख़बर बाजपुर से शुक्रवार शाम को बेरिया दौलत रोड निवासी हरपाल की 19 वर्षीय पत्नी नीलम कमरे के अंदर दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंची सीओ वंदना वर्मा, तहसीलदार राजेंद्र सनवाल, कोतवाल संजय पांडेय, एसआई भगवान गिरी गोस्वामी के समक्ष कमरे का दरवाजा तोड़कर युवती का शव निकाला गया। बता दे कि खबर मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे। इस दौरान मायके के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया। परिजनों ने बताया कि नीलम की शादी इसी साल 22 मई को हुई थी। इधर, सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण स्पष्ट होंगे। फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। मृतका के पति हरपाल ने बताया कि वह यूपी के स्वार (रामपुर) में ...
पौड़ी: 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी मैक्स, चालक की मौत

पौड़ी: 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी मैक्स, चालक की मौत

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पहाड़ की बात, पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल
पौड़ी: 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी  मैक्स, चालक की मौत नौंठा-सैंजी मोटर मार्ग पर नौंठा के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया।  शुक्रवार शाम करीब सवा चार बजे मैक्स वाहन चालक लक्ष्मण सिंह राणा (23) पुत्र स्व. रतन सिंह राणा निवासी फल्द्वाड़ी, नौंठा-सैंजी मोटर मार्ग पर नौंठा से गांव की ओर लौट रहा था। नौंठा के पास लक्ष्मण का वाहन अचानक अनियंत्रित   होकर, 200 मीटर गहरी खाई में जा समाया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर तत्काल पुलिस चौकी पाबौ के प्रभारी सूरत शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। चौकी प्रभारी शर्मा ने बताया कि दुर्घटना के समय वाहन में सिर्फ चालक लक्ष्मण सिंह राणा ही मौजूद था। उनकी मौके पर ही ...
उत्तराखंड विधानसभा में विपक्ष की  दो टूक : बोले प्रीतम  बलूनी की कोशिशों से सबक ले सरकार

उत्तराखंड विधानसभा में विपक्ष की दो टूक : बोले प्रीतम बलूनी की कोशिशों से सबक ले सरकार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में आजकल बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सांसद ,नेता अनिल बलूनी ने विपक्ष के नेताओ को भी अपने कामकाज की कार्यशैली से क्रेजी किया हुवा है भले ही सत्ता पक्ष के कुछ भाजपा नेता ,विधायक ओर कुछ और बलूनी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा रखे हो , जलन में लाल नीले पिले हो पर विपक्ष में बैठे कही विधायक , पूर्व विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री, खुले आम कहते है कि बलूनी से सीखो ,वो भी विधानसभा के अंदर कह देते है ओर उनकी तारीफ अपने अंदाज में कर देते है कांग्रेस के विधायक हरीश धामी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह! कांग्रेस नेता किशोर उपध्याय सांसद प्रदीप टम्टा कांग्रेस के कुछ प्रवक्ताओं की बात हो या फिर पूर्व विधायको की सभी की जुबान पर सिर्फ अनिल बलूनी का ही नाम है बलूनी के कार्यकरने की शैली के सभी मुरीद है वही आज भी सदन में अनिल बलूनी का नाम फ...
मुंबई की ज्योतिषाचार्य से हरिद्वार के होटल में दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, मामले की जांच शुरू

मुंबई की ज्योतिषाचार्य से हरिद्वार के होटल में दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, मामले की जांच शुरू

Featured, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, हरिद्वार
मुंबई की ज्योतिषाचार्य से हरिद्वार के होटल में दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, मामले की जांच शुरू     टैरोकार्ड से भविष्य बताने वाली ज्योतिषाचार्य के साथ हरिद्वार के एक होटल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने अपना भविष्य जानने के लिए उसे बुलाया था। पीड़ि‍ता का कहना है कि आरोपित से उसकी मुलाकात एक संत ने कराई थी। पुलिस ने आरोपित आदेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मुंबई निवासी महिला ने शिकायत देते हुए बताया कि वह टैरोकार्ड रीडर है। टैरोकार्ड रीडर महिला कई टीवी चैनलों पर भविष्य बताने, गृह क्लेश खत्म करने और जादू टोना से निजात दिलाने के उपाय बताती है। जबकि महिला के पति मुंबई में एक कलाकार के तौर पर अपना करियर बना रहे हैं। महिला हरिद्वार में एक बड़ी संस्था की सदस्य भी बताई गई है। महिला का ...
मुख्यमंत्री ने रवाना की अत्याधुनिक सुविधायुक्त एम्बुलेंस, संवेदना फाउण्डेशन द्वारा चार धाम देवस्थानम बोर्ड को उपलब्ध करायी गई एम्बुलेंस

मुख्यमंत्री ने रवाना की अत्याधुनिक सुविधायुक्त एम्बुलेंस, संवेदना फाउण्डेशन द्वारा चार धाम देवस्थानम बोर्ड को उपलब्ध करायी गई एम्बुलेंस

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात, पहाड़ की बात
*मुख्यमंत्री ने रवाना की अत्याधुनिक सुविधायुक्त एम्बुलेंस।* *संवेदना फाउण्डेशन द्वारा चार धाम देवस्थानम बोर्ड को उपलब्ध करायी गई एम्बुलेंस* *रूद्रप्रयाग और सोनप्रयाग के मध्य होगा एम्बुलेंस का संचालन*   मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में संवेदना फाउण्डेशन द्वारा ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड एवं क्रि फाउण्डेशन दिल्ली के सहयोग से आधुनिक सुविधा युक्त एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर जनपद रूद्रप्रयाग के लिये रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एम्बुलेंस चारधाम यात्रा के दौरान लोगों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में मददगार होगी। उन्होंने इस प्रकार के जन सेवा के कार्यों में सहयोग की सराहना की। इस सम्बंध में आयुक्त गढ़वाल एवं चारधाम देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रविनाथ रमन ने बताया कि यह एम्बुलेंस संवेदना फाउण्...