Tuesday, February 24News That Matters

Month: August 2021

हरिद्वार:पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश का असर गंगा में बहती दिखी कार

हरिद्वार:पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश का असर गंगा में बहती दिखी कार

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पहाड़ की बात, हरिद्वार
हरिद्वार:पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश का असर गंगा में बहती दिखी कार  पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश का असर अब हरिद्वार में भी देखने को मिल रहा है। हरिद्वार में हुई मूसलाधार बारिश में एक कार गंगा में बहती हुई हर की पौड़ी तक आ पहुंची। हरियाणा नंबर की ये कार है। जिस किसी ने भी गँगा के बीचोबीच इस कार को तैरते हुए देखा वो हैरान रह गया।     दरअसल हरिद्वार में सुखी नदी के पास एक कार खड़ी हुई थी। पहाडों में हो रही मूसलाधार बारिश से अचानक ही सुखी नदी में पानी आ गया। बताया जा रहा है कि पानी के बहाव में ये कार टिक न पाई और बहती हुई सुखी नदी से हर की पौड़ी तक आ पहुंची। हरियाणा के कुछ यात्री उत्तरी हरिद्वार में आकर ठहरे हुए थे उन्ही यात्रियों की ये कार है। गँगा नदी में बहती हुई कार को देखकर हर कोई हैरान है। प्रशासन द्वारा कार को गँगा नदी से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा...
उत्तराखंड: दिल्ली से आए थे घूमने, 600 मीटर गहरे खड्ड में जा गिरी,2 कार पर्यटकों की मौत

उत्तराखंड: दिल्ली से आए थे घूमने, 600 मीटर गहरे खड्ड में जा गिरी,2 कार पर्यटकों की मौत

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पहाड़ की बात, पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल
उत्तराखंड: दिल्ली से आए थे घूमने, 600 मीटर गहरे खड्ड में जा गिरी 2  कार पर्यटकों की मौत दुःखद ख़बर पौड़ी गढ़वाल से है बता दे की लैंसडाउन जहरीखाल गुमखाल मोटर मार्ग पर पर्यटकों की एक कार खड्डे में गिर गई। इस दुर्घटना में 2 पर्यटकों की मौत की सूचना है। ये घटना कल मध्यरात्रि के बाद की है। बताया गया है कि दिल्ली से लैंसडाउन की ओर ये घूमने आए थे। कार में तीन पर्यटक सवार थे। जयहरीखाल-लैंसडाउन मोटर मार्ग पर ग्राम बौंठा की सीमा के अंतर्गत फाइबर बैंड के समीप ये कार अनियंत्रित होकर लगभग 600 मीटर गहरे खड्ड में जा गिरी। पुलिस ने रेस्क्यू किया जिसके बाद कार से दो व्यक्तियों के शव बरामद हुए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए एक पर्यटक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान नफजगढ़ (दक्षिण पश्चिमी दिल्ली) निवासी अनुज वत्स पुत्र महावीर सिंह के रूप में हुई है। बताया कि मौके स...
मुख्यमंत्री धामी ने किया आपदा प्रबंधन केन्द्र का निरीक्षण, 24 घंटे एलर्ट रहने के अधिकारियों को दिये निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने किया आपदा प्रबंधन केन्द्र का निरीक्षण, 24 घंटे एलर्ट रहने के अधिकारियों को दिये निर्देश

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात, पहाड़ की बात
*मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने किया आपदा प्रबंधन केन्द्र का निरीक्षण।* *आपदा सचिव सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में लिया स्थिति का जायजा।* *24 घंटे एलर्ट रहने के अधिकारियों को दिये निर्देश।* *जनपदों के आपदा प्रबंधन केन्द्रों को भी हर समय स्थिति से निपटने के लिये तैयार रहने के दिये निर्देश।*     मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देर सायं सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन प्रबंधन केन्द्र का निरीक्षण कर प्रदेश में आपदा की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन एवं आपदा से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेने के साथ ही आपदा से सम्बन्धित सूचना संकलन, प्रेषण एवं जनपदों से समन्वय आदि की प्रक्रियाओं की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क बंद होने की स्थिति में जखोली एवं नारायण बगड़ में तैनात जेसीबी के चालकों से भी दूरभाष पर वार...
उत्तराखंड: जंगल में गश्त करते समय श्रमिक पर बाघ ने किया हमला साथी वन कर्मचारियों को करना पड़ा ये

उत्तराखंड: जंगल में गश्त करते समय श्रमिक पर बाघ ने किया हमला साथी वन कर्मचारियों को करना पड़ा ये

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, कोटद्वार, पहाड़ की बात, पहाड़ की बात, पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल
उत्तराखंड: जंगल में गश्त करते समय एक दैनिक श्रमिक पर बाघ ने किया हमला साथी वन कर्मचारियों को करना पड़ा ये    कोटद्वार में कालागढ़ टाइगर वन प्रभाग (केटीआर) के अदनाला रेंज के जंगल में गश्त करते समय एक दैनिक श्रमिक पर बाघ ने हमला कर उसे घायल कर दिया। साथ में गश्त कर रहे वन कर्मचारियों ने हवाई फायर कर श्रमिक को बाघ के चंगुल से छुड़ाया। वन कर्मचारी घायल श्रमिक को लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों ने श्रमिक की हालत खतरे से बाहर बताई है। बता दे कि जयहरीखाल ब्लाक के अंतर्गत ग्राम खुबाणी (ढौंटियाल) निवासी दैनिक श्रमिक संपूर्णानंद (43) ने बताया कि वह बुधवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे टीम लीडर वन दरोगा जितेंद्र सिंह नेगी और दो अन्य श्रमिकों के साथ कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग की अदनाला रेंज की मुंडियापाणी बीट में गश्त कर रहे थे। इस दौरान अचानक झाड़ी में छिपे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। पह...
रुद्रपुर: पहले बेटे को किया फोन फिर कर ली खुदकुशी, जानिए  वजह

रुद्रपुर: पहले बेटे को किया फोन फिर कर ली खुदकुशी, जानिए वजह

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
रुद्रपुर: पहले बेटे को किया फोन फिर कर ली खुदकुशी, जानिए वजह रुद्रपुर में नौकरी छिनने के डर से एक हर्बल फार्मा कंपनी के कर्मचारी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। खुदकुशी से पहले कर्मचारी ने बेटे को फोन कर कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाये। पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। मूलत: रोहिणी, दिल्ली निवासी राकेश प्रभाकर (58) रुद्रपुर सिडकुल स्थित एक हर्बल फार्मा कंपनी में कार्यरत थे। वह यहां कंपनी परिसर में ही रहते थे। सोमवार रात करीब नौ बजे राकेश ने दिल्ली में अपने बेटे महेंद्र को फोन किया। पुलिस के अनुसार महेंद्र ने बताया कि राकेश ने बेटे को फोन पर बताया कि वह खुदकुशी करने वाले हैं। बताया कि वह रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं और ट्रेन के आगे कूदने वाले हैं। बेटे ने समझाने की कोशिश की तो राकेश ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाये। पु...
मुख्यमंत्री धामी ने की फ्रिज डीए बहाल करने की घोषणा,1लाख 60 हजार राज्य कर्मचारी और 1 लाख 50 हजार पेंशनर होंगे लाभान्वित

मुख्यमंत्री धामी ने की फ्रिज डीए बहाल करने की घोषणा,1लाख 60 हजार राज्य कर्मचारी और 1 लाख 50 हजार पेंशनर होंगे लाभान्वित

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
*राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा 28 प्रतिशत डीए* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की फ्रिज डीए बहाल करने की घोषणा* *1लाख 60 हजार राज्य कर्मचारी और 1 लाख 50 हजार पेंशनर होंगे लाभान्वित* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज विधानसभा सदन में राज्य कर्मचारियों के फ्रिज किये गये महंगाई भत्ते को बहाल करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 प्रतिशत डीए वृद्धि से अब राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को कुल 28 प्रतिशत डीए मिलेगा। सितम्बर माह के वेतन में बढ़ा हुआ डीए मिलेगा। जबकि जुलाई व अगस्त माह का एरियर दिया जाएगा। इससे प्रदेश के लगभग 1 लाख 60 हजार कर्मचारी और 1 लाख 50 हजार पेंशनर लाभान्वित होंगे।  *पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे पर गम्भीरता व संवेदनशीलता से कर रहे विचार* *इसके लिए पहले से गठित है मंत्रिमण्डल उपसमिति* पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ...
विधानसभा में विपक्ष ने सरकार से की पुलिस कर्मियों का 4600 ग्रेड पे जारी करने की मांग तो जाने क्या बोले मुख्यमंत्री धामी

विधानसभा में विपक्ष ने सरकार से की पुलिस कर्मियों का 4600 ग्रेड पे जारी करने की मांग तो जाने क्या बोले मुख्यमंत्री धामी

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
विधानसभा में विपक्ष ने सरकार से की पुलिस कर्मियों का 4600 ग्रेड पे जारी करने की मांग तो जाने क्या बोले मुख्यमंत्री धामी नियम 58 में उपनेता विपक्ष करण माहरा ने उठाया मुद्दा नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, उपनेता करन मेहरा सहित विपक्ष के विधायकों ने उठाया मुद्दा विपक्ष ने सरकार से की पुलिस कर्मियों का 4600 ग्रेड पे जारी करने की माग राज्य गठन के बाद भर्ती हुए पुलिस कर्मियों का ग्रेड पे घटाकर किया जा रहा है 2800 सरकार की तरफ से उपसमिति के अध्यक्ष, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने दिया जवाब कहा_ तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समय हुए थे आदेश भाजपा सरकार कर रही है उसमें सुधार मंत्री मंडल की उपसमिति में विचाराधीन है मामला समिति की रिपोर्ट के बाद होगा ग्रेड पे पर निर्णय सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष के विधायकों का सदन में हंगामा नेता प्रतिपक्ष ने कहा सत्ता पक्ष कर रहा है विप...
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में संतला देवी मंदिर के निकट खाबङवाला गांव में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का लिया जायजा ये दिए निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में संतला देवी मंदिर के निकट खाबङवाला गांव में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का लिया जायजा ये दिए निर्देश

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में संतला देवी मंदिर के निकट खाबङवाला गांव में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का स्थलीय जायजा लिया।   मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उन्हें राहत सामग्री भी वितरित की। मुख्यमंत्री ने भविष्य में इस क्षेत्र में नुकसान न हो, इसके लिए जिलाधिकारी को योजना बनाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी भी उपस्थित थे।...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नई शिक्षा नीति हमारी एजुकेशन सिस्टम को भारतीय संस्कृति के साथ आधुनिक ज्ञान-विज्ञान  से जोड़ेगी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नई शिक्षा नीति हमारी एजुकेशन सिस्टम को भारतीय संस्कृति के साथ आधुनिक ज्ञान-विज्ञान  से जोड़ेगी

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नई शिक्षा नीति हमारी एजुकेशन सिस्टम को भारतीय संस्कृति के साथ आधुनिक ज्ञान-विज्ञान  से जोड़ेगी।   इससे हमारी युवा पीढ़ी और छात्र छात्राओं के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा।  मुख्यमंत्री ने नई शिक्षा नीति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री,  डिजीटल एजुकेशन के वर्चुअल समिट में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर रहे थे।  मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड से हमारे एजुकेशन सिस्टम में काफी परिवर्तन आया है। शिक्षा में आईटी का प्रयोग बढ़ा है। राज्य सरकार ने भी डिजिटल एजुकेशन में महत्वपूर्ण पहल की हैं। प्रदेश के राजकीय विद्यालयों के 10 वीं और 12 वीं के छात्र छात्राओं को प्री- लोडेड कन्टेन्ट के साथ मोबाईल टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे। क्वालिटी एजुकेशन के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। डिग्री कालेजों में हाई फा...
उत्तराखंड:में संचालित राजकीय मेडिकल कॉलेजों में  इन्टर्नशिप  का स्टाइपेन्ड 17200 मिलेगा आदेश जारी

उत्तराखंड:में संचालित राजकीय मेडिकल कॉलेजों में इन्टर्नशिप का स्टाइपेन्ड 17200 मिलेगा आदेश जारी

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड:में संचालित राजकीय मेडिकल कॉलेजों में इन्टर्नशिप का स्टाइपेन्ड 17200 मिलेगा आदेश जारी   उत्तराखण्ड राज्य में संचालित राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एम०बी०बी०एस० / बी०डी०एस० इन्टर्नशिप करने वाले छात्रों के “इन्टर्नशिप स्टाइपेन्ड” में वृद्धि किये जाने के संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है उत्तराखण्ड राज्य में संचालित राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एम०बी०बी०एस० / बी०डी०एस० इन्टर्नशिप करने वाले छात्रों को इन्टर्नशिप स्टाइपेन्ड के सम्बन्ध में निर्गत शासनादेश संख्या 581 / XXVIII(5)/2021 11 (सामान्य) 2021 दिनांक 09 अगस्त, 2021 में आंशिक रूप से संशोधन करते हुए तत्काल प्रभाव से इन्टर्नशिप स्टाइपेन्ड की धनराशि ₹15,120/- के स्थान पर ₹ 17,000/- (रूपये सत्रह हजार मात्र) प्रतिमाह अनुमन्य किये जाने की मा० राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं। 2 इस सम्बन्ध में होने वाले व्यय वित्तीय वर...