Wednesday, February 25News That Matters

Month: September 2021

उत्तराखंड:  चचेरे भाई के शवयात्र  में शामिल होने गए व्यक्ति की  घाट मे डूबने से मौत, SDRF ने बरामद किया शव

उत्तराखंड:  चचेरे भाई के शवयात्र  में शामिल होने गए व्यक्ति की  घाट मे डूबने से मौत, SDRF ने बरामद किया शव

उत्तराखंड, Featured, Uncategorized, पिथौरागढ़
  उत्तराखंड:  चचेरे भाई के शवयात्र  में शामिल होने गए व्यक्ति की  घाट मे डूबने से मौत, SDRF ने बरामद किया शव ख़बर पिथौरागढ़ से मिली जानकारी के अनुसार एस. डी. आर. एफ पोस्ट पिथौरागढ़ में प्रभारी si राजेश जोशी को डीसीआर पिथौरागढ़ द्वारा सूचना दी गई कि लोहाघाट क्षेत्र में घाट चौकी के निकट एक युवक नदी में बह गया है । उक्त सूचना प्राप्त होते ही SI राजेश जोशी की टीम  रेस्क्यू उपकरणों साथ  तत्काल घटनास्थल पहुंची व सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया रात्रि के बढ़ते अंधेरे व नदी के तेज बहाव के कारण सर्च एवं रेस्क्यू आपरेशन को रोकना पड़ा। आज  सुबह सर्चिंग के दौरान SDRF टीम पिथौरागढ़ के द्वारा घाट बोतडी में नदी के मध्य फसे मृतक व्यक्ति के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। टीम प्रभारी द्वारा बताया गया कि मृतक का नाम- सोबन सिंह पुत्र दीवान सिंह, उम्र -51 ,पता -पोस्ट सिमलखेत,...
मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर किया वृक्षारोपण  

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर किया वृक्षारोपण  

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में वृक्षारोपण किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली की वजह से भारत को वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान मिली है।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री जी का विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में श्री केदारनाथ का पुनर्निर्माण कर उसे विश्वस्तरीय धार्मिक स्थल बनाने का उनका सपना साकार हो रहा है। बद्रीनाथ पुनर्निर्माण योजना...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई।*     मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी को दृढ़ इच्छाशक्ति एवं विशाल व्यक्तित्व का धनी, कुशल प्रशासक एवं प्रभावी कार्यसाधक बताते हुए कहा कि दुनिया में आज भारत की जो छवि एवं पहचान बनी है उसका पूरा श्रेय मोदी जी के करिश्माई व्यक्तित्व को जाता है। उनके नेतृत्व मे भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की भगवान केदारनाथ के प्रति गहरी श्रद्धा एवं आस्था है। केदारनाथ का पुनर्निर्माण कर उसे विश्वस्तरीय धार्मिक स्थल बनाने का उनका सपना साकार हो रहा है। बद्रीनाथ पुनर्निर्माण योजनाओं पर भी कार्य गतिमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी शतायु...
उत्तराखंड: मामूली विवाद के चलते ग्राम प्रधान के पति को चचेरा भाइयों ने उतारा मौत के घाट , घर में मचा कोहराम

उत्तराखंड: मामूली विवाद के चलते ग्राम प्रधान के पति को चचेरा भाइयों ने उतारा मौत के घाट , घर में मचा कोहराम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, चम्पावत
उत्तराखंड: मामूली विवाद के चलते ग्राम प्रधान के पति को चचेरा भाइयों ने उतारा मौत के घाट , घर में मचा कोहराम। दुःखद ख़बर चंपावत से बता दे कि चंपावत जनपद के चल्थी क्षेत्र के नौलापानी गांव में नामकरण संस्कार में तीन सगे भाइयों ने ग्राम प्रधान के पति को पीट-पीटकर मार डाला बताया गया है कि मृतक हत्यारोपितों का चचेरा भाई था।   बताया गया है कि गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए पहले टनकपुर, फिर खटीमा और वहां से एचटीएस हल्द्वानी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 14 सितंबर को नौलापानी गांव में नामकरण संस्कार चल रहा था। इसी दौरान ग्राम प्रधान गीता देवी के पति 30 साल के जीवन लाल पुत्र गणेश राम का गांव के ही लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। ओर ये विवाद इतना बढ़ गया कि उसके चचेरे भाई महेश, ...
15 नवम्बर तक सभी निर्माण कार्य पूरा करें कार्यदायी संस्थाएंः डॉ. धन सिंह रावत ओर  निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें  संस्थाएं

15 नवम्बर तक सभी निर्माण कार्य पूरा करें कार्यदायी संस्थाएंः डॉ. धन सिंह रावत ओर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें संस्थाएं

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
15 नवम्बर तक सभी निर्माण कार्य पूरा करें कार्यदायी संस्थाएंः डॉ. धन सिंह रावत* *प्रत्येक 15 दिन में निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट शासन को भेजें अधिकारी* *निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें कार्यदायी संस्थाएं* देहरादून, 16 सितम्बर 2021 राजकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निर्माणाधीन कार्यों को 15 नवम्बर तक पूरा करने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं को दिये गये, साथ ही विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक 15 दिन में निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट शासन को भेजने को कहा गया। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखने और समय पर कार्य पूर्ण करने के लिए कार्यदायी संस्थाओं को दो शिफ्टों में कार्य करने निर्देश दिये गये।   उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज सचिवालय स्थिति डीएमएमसी सभागार में उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्यो...
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की 333 बच्चों के खाते में धनराशि हस्तांतरित, वात्सल्य योजना के तहत अब तक कुल 2039 बच्चों को मिल चुका लाभ

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की 333 बच्चों के खाते में धनराशि हस्तांतरित, वात्सल्य योजना के तहत अब तक कुल 2039 बच्चों को मिल चुका लाभ

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की 333 बच्चों के खाते में धनराशि हस्तांतरित* *मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत अब तक कुल 2039 बच्चों को मिल चुका लाभ* *कोविड काल में बेसहारा हुए बच्चों की देखरेख के लिए लागू है योजना* देहरादून: कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने आज 16 सितंबर को मुख्यमन्त्री वात्सल्य योजना के तहत पांचवें चरण में 333 बेसहारा बच्चों के खातों में 3-3 हजार रुपए की धनराशि डिजिटली हस्तांतरित की। योजना के तहत अब तक 2039 बच्चों को लाभान्वित किया जा चुका है, जिनके माता पिता या संरक्षक की मृत्यु कोरोना काल मे कोविड19 या अन्य बीमारियों से हुई है।     यमुना कॉलोनी स्थित कैम्प कार्यालय में कैबिनेट मंत्री ने योजना के तहत कुल 333 बच्चों या उनके संरक्षकों के खाते में 3-3 हजार रुपये की धनराशि डिजिटली हस्तांतरित की। कोरोना काल मे बेसहारा हुए बच्चों की देखरेख, भर...
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चार धाम यात्रा शुरू करने के कोर्ट के निर्णय का किया स्वागत कहा यात्रा व्यवसाय से जुड़े हजारों लोगों को बड़ी राहत

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चार धाम यात्रा शुरू करने के कोर्ट के निर्णय का किया स्वागत कहा यात्रा व्यवसाय से जुड़े हजारों लोगों को बड़ी राहत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
पर्यटन मंत्री ने कोर्ट के निर्णय का किया स्वागत* *यात्रा व्यवसाय से जुड़े हजारों लोगों को बड़ी राहत: महाराज* देहरादून। चारधाम यात्रा पर लगी रोक हटने पर प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड हाई कोर्ट के इस निर्णय का स्वागत करते हुए यात्रा व्यवसाय से जुड़े हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलने की बात कही है।   https://youtu.be/NWefgLb2_Uo प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक के हटने पर कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इस फैसले से एक बड़ी राहत मिली है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा पर लगी रोक हटने से हजारों यात्रा व्यवसायियों, पंडा-पुरोहितों सहित उत्तरकाशी चमोली व रुद्रप्रयाग जिले के निवासियों की आजीविका पटरी पर लौटने की उम्मीद भी जगी है। उन्होंने कहा कि न्यायालय का जो भी न...
मुख्यमंत्री  धामी से चार धाम तीर्थ पुरोहितों ने भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी

मुख्यमंत्री  धामी से चार धाम तीर्थ पुरोहितों ने भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से चार धाम तीर्थ पुरोहितों ने भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी तथा चार धाम यात्रा पुनः शुरू किये जाने के सन्दर्भ में मुख्यमंत्री द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की तथा उनका आभार भी व्यक्त किया।     मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा का उत्तराखंड के लिए सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व है । हर वर्ष देश-विदेश के लाखों लोगों को इस यात्रा की प्रतीक्षा रहती है । सरकार कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित और सुगम चार धाम यात्रा हेतु प्रतिबद्ध है। इस यात्रा के प्रारंभ होने से स्थानीय पर्यटन और परिवहन व्यवसायियों सहित पूरे प्रदेश को लाभ होगा।   इस अवसर पर  उमेश सती, विजय सती,  विपिन जोशी,  नरेश सुन्दरियाल आदि उपस्थित थे।...
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु की अध्यक्षता में चारधाम यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और कुशल संचालन के लिए अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु की अध्यक्षता में चारधाम यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और कुशल संचालन के लिए अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु की अध्यक्षता में चारधाम यात्रा के सुरक्षित, व्यवस्थित और कुशल संचालन के सम्बन्ध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ सचिवालय सभागार में बैठक आयोजित की गयी, साथ ही जिलाधिकारी चमोली, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पौड़ी को भी विभिन्न व्यवस्थाओं के संपादन के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये।         मुख्य सचिव ने सम्बन्धित जिलाधिकारियों को चारधाम यात्रा रूट पर सड़क सुरक्षा, साफ-सफाई, क्राउड मैनेजमेंट, यातायात व्यवस्था, टैस्टिंग तथा कोविड-19 के नियमों का अनुपालन करवाते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं को संपादित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यात्रा रूट के संवेदनशील क्षेत्रों में जहाँ पर भी सड़क सुधारीकरण के कार्य किये जाने हैं उनको लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधीकरण और सड़क सीमा संगठन से युद्धस्तर पर तत्काल पूरा करें। साथ ही जिन पैदल मार्ग से लो...
उत्तराखंड:गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरूषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु प्रदेश में वर्ष 2020 में चलाये गये ’’ऑपरेशन स्माइल’ के अपेक्षाकृत अच्छे परिणाम आने पर पुनः15.09.2021 से दिनांक 14.10.2021 तक एक माह चलाया जाएगा

उत्तराखंड:गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरूषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु प्रदेश में वर्ष 2020 में चलाये गये ’’ऑपरेशन स्माइल’ के अपेक्षाकृत अच्छे परिणाम आने पर पुनः15.09.2021 से दिनांक 14.10.2021 तक एक माह चलाया जाएगा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरूषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु प्रदेश में वर्ष 2020 में चलाये गये ’’ऑपरेशन स्माइल’’ में अपेक्षाकृत अच्छे परिणाम परिलक्षित होने पर पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय के निर्देशन में दिनांक 15.09.2021 से दिनांक 14.10.2021 तक एक माह का ऑपरेशन स्माइल अभियान पुनः चलाया जा रहा है।   उक्त अभियान में गुमशुदा बच्चों के साथ-साथ गुमशुदा पुरूषों व महिलाओं को भी तलाश किया जायेगा। प्रदेश स्तर पर उक्त अभियान की नोडल अधिकारी श्रीमती श्वेता चौबे, पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था हैं। पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था द्वारा जनपद के ऑपरेशन स्माइल के नोडल अधिकारियों व टीम प्रभारियों के साथ ऑनलाईन गोष्ठी का आयोजन किया गया। सभी को निर्देशित किया गया कि उक्त अभियान में जनपद स्तर पर 01 अपर पुलिस अधीक्षक/पुलिस उपाधीक्षक को नोडल अधिकारी नियुक्त किये जाने ...