Wednesday, February 25News That Matters

Month: September 2021

मुख्यमंत्री धामी ने आज प्रातः राष्ट्रीय दृष्टिबाधित दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया

मुख्यमंत्री धामी ने आज प्रातः राष्ट्रीय दृष्टिबाधित दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार प्रातः राष्ट्रीय दृष्टिबाधित दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि संस्थान में बच्चों को स्कूल बस की व्यवस्था की जाएगी एवं 10 कम्प्यूटर दिए जायेंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वृक्षारोपण किया एवं दृष्टिबाधित बच्चों को मिष्ठान वितरण भी किया।     मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं आज बच्चों के बीच आकर अभिभूत हूं। उन्होंने कहा की संकल्प शक्ति एवं इच्छा शक्ति दो ऐसी शक्तियां हैं, इनसे हम सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं। जिन लोगों ने भी इतिहास बनाया है, वे साधारण परिस्थितियों में अपनी इच्छा और संकल्प शक्ति से बुलंदियों तक पहुंचे हैं। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री  गणेश जोशी, मेयर  सुनील उनियाल गामा, जिलाधिकारी देहरादून डॉ.आर राजेश कुमार एवं एसएसपी  जन्मेजय...
तीर्थनगरी:में अवैध नशे के कारोबार का भंडाफोड़, छह किलो 400 ग्राम गांजे के साथ तीनों आरोपियों गिरफ्तार,  ऐसे करते थे सप्लाई

तीर्थनगरी:में अवैध नशे के कारोबार का भंडाफोड़, छह किलो 400 ग्राम गांजे के साथ तीनों आरोपियों गिरफ्तार, ऐसे करते थे सप्लाई

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश, खबर अपराध जगत से, हरिद्वार
तीर्थनगरी:में अवैध नशे के कारोबार का भंडाफोड़, छह किलो 400 ग्राम गांजे के साथ तीनों आरोपियों गिरफ्तार, ऐसे करते थे सप्लाई खबर ऋषिकेश से बता दे कि एसओजी देहात और कोतवाली की एडीटीएफ टीम ने तीर्थनगरी में चल रहे अवैध नशे के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। टीम ने छह किलो 400 ग्राम गांजे के साथ बिहार मूल के दो महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने मनसा देवी की ओर जाने वाले रास्ते पर एक पुरुष व दो महिलाओं को संदिग्ध अवस्था में रोककर चेक किया, तो उनके पास अलग-अलग तीन पैकेट बरामद हुए। जिनको चेक किया तो उसमें छह किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद ...
683 मेले आयोजित कर ब्याज मुक्त ऋण वितरित करेगा सहकारिता विभाग : डॉ धन सिंह रावत

683 मेले आयोजित कर ब्याज मुक्त ऋण वितरित करेगा सहकारिता विभाग : डॉ धन सिंह रावत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
683 मेले आयोजित कर ब्याज मुक्त ऋण वितरित करेगा सहकारिता विभाग : डॉ धन सिंह रावत किसानों, महिला समूहों और युवाओं को स्वरोजगार के लिए बांटा जाएगा ऋण देहरादून, 15 सितंबर 2021 प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज मियांवाला देहरादून में सहकारिता मुख्यालय भवन में सहकारिता के आला अधिकारियों और डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के 09 के चेयरमैन की समीक्षा बैठक की।       डॉ रावत ने कहा कि 6 अक्टूबर को श्राद्ध पक्ष खत्म होने के बाद 10 अक्टूबर से ऋण वितरण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके लिए अफसर पूरी तैयारियां कर लें। उन्होंने कहा कि बैंक 0% ब्याज पर लाखों किसानों, हज़ारों महिला समूह को पूर्व की भांति ऋण वितरण करने के लिए 683 मेले आयोजित किये जाएंगे। 13 जिलों में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 0% ब्याज पर ऋण मेले का उद्धघाटन करेंगे। और 670 मेलों का उद्धघाटन ...
विकास खण्ड द्वारीखाल के  प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने रा0इ0का0 कैंडुल ठांगर में  17 निर्धन एवं मेधावी छात्र/छात्राओं को अध्ययन सामाग्री वितरित की

विकास खण्ड द्वारीखाल के प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने रा0इ0का0 कैंडुल ठांगर में 17 निर्धन एवं मेधावी छात्र/छात्राओं को अध्ययन सामाग्री वितरित की

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, पौड़ी
विकास खण्ड द्वारीखाल के प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने रा0इ0का0 कैंडुल ठांगर में 17 निर्धन एवं मेधावी छात्र/छात्राओं को अध्ययन सामाग्री वितरित की आज दिनांक 15.09.2021 को विधानसभा यमकेश्वर के विकास खण्ड द्वारीखाल में रा0इ0का0 कैंडुल ठांगर में महेन्द्र सिंह राणा द्वारा 17 निर्धन एवं मेधावी छात्र/छात्राओं को अध्ययन सामाग्री वितरित की गई तथा रा0इ0का0 किन्सुर में 24 जरूरतमंद छात्र/छात्राओं को अध्ययन सामाग्री वितरित की गई। प्रमुख द्वारा विभिन्न विद्यालयों में स्वयं सुदूर विद्यालयों में जाकर प्रत्यक्ष रूप से छात्र/छात्राओं से विचार विमर्श किया गया और उनकी समस्याओं को जाना। महेन्द्र सिंह राणा द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि मेरा उद्देश्य राजनीति करना नहीं है बल्कि मुझे अपने पहाड के होनहार बच्चों के भविष्य की चिन्ता है। ऐसे जरूरतमंद छात्र/छात्राओं के लिए सरकार ने आज तक कुछ नहीं किया। महेन्द...
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तरखण्ड, के  गढ़वाल मण्डल के जनपद-टिहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार के कलाकारों का ऑडिशन कार्यक्रम आयोजित

सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तरखण्ड, के  गढ़वाल मण्डल के जनपद-टिहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार के कलाकारों का ऑडिशन कार्यक्रम आयोजित

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तरखण्ड, देहरादून द्वारा आज दिनांक 15 सितम्बर, 2021 से प्रदेश के गढ़वाल मण्डल के जनपद-टिहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार के कलाकारों का ऑडिशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संबंधित जनपदों के लगभग 20 सांस्कृतिक दलों द्वारा सरकार की नीतियों एवं योजनाओं आधारित कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया गया। 16 सितंबर को जनपद चमोली, पौड़ी एवं रुद्रप्रयाग के सांस्कृतिक दलों का प्रस्तुतीकरण होगा जबकि 17 सितंबर को देहरादून जनपद के रायपुर एवं विकासनगर विकासखंड के सांस्कृतिक दलों का प्रस्तुतीकरण होगा तथा 18 सितंबर को चकराता, त्यूनी एवं कालसी विकासखंड के कलाकारों का प्रस्तुतीकरण होगा।     इस अवसर पर सूचना महानिदेशक श्री रणवीर सिंह चौहान ने कहा है कि चयनित दलों के दल नायकों के लिए विभाग द्वारा शीघ्र ही एक कार्यक्रम आयोजित कराया जायेगा। जिसमें उन्हें सरकार द्वा...
जौनसार बावर क्षेत्र के लोगों ने धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज को  सम्मानित किया

जौनसार बावर क्षेत्र के लोगों ने धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज को सम्मानित किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
जौनसार बावर क्षेत्र के लोगों ने महाराज को किया सम्मानित* देहरादून। कालसी जौनसार बावर क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से आगे बढ़ाने, महासू देवता के धार्मिक पौराणिक महत्व को जनसामान्य तक पहुंचाने और उसके प्रचार प्रसार के लिए कालसी जौनसार बावर क्षेत्र के लोगों ने बुधवार को प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज को सम्मानित किया।     कालसी, जौनसार बावर क्षेत्र लोगों ने बुधवार को महासू देवता सहित तमाम धार्मिक स्थलों के पौराणिक भक्तों को जनसामान्य तक पहुंचाने के साथ-साथ उसके प्रचार प्रसार के लिए प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज का सुभाष रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में पहुंचकर सम्मान किया। कालसी जौनसार बावर क्षेत्र के लोगों ने महराज जी  का स्वागत करते हुए कहा कि आज उनके प्रयासों से जौनसार बावर क्षेत्र के धार्मिक एवं पौराणिक मह...
चमोली:गाड़ी बैक करते वक्त गहरी खाई में गिरी कार ..1 मौत, 3 लोग गंभीर

चमोली:गाड़ी बैक करते वक्त गहरी खाई में गिरी कार ..1 मौत, 3 लोग गंभीर

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, चमोली
चमोली जिले में लगातार हो रही बारिश से मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रहीं। यहां सफर जोखिम भरा बना हुआ है। सड़कों की हालत खराब है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। बीती रात जूनीधार में गोठिण्डा-पार्था मोटर मार्ग पर बड़ा कार हादसा हो गया। यहां एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक कार सवार की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा गोठिण्डा में हुआ। राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार यूके 11 ए 3508 थराली से गोठिंडा जा रही थी। कार में ड्राइवर समेत कुल 4 लोग सवार थे। गोठिण्डा में जूनियर हाईस्कूल के पास पहुंचते ही चालक कार को बैक करने की कोशिश कर रहा था, इसी कोशिश में कार सीधे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर करने के साथ ही बचाव का...
वाद-विवाद में शिप्रा, पोस्टर में नैन्सी रहें अव्वल श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हिन्दी पखवाड़े का समापन

वाद-विवाद में शिप्रा, पोस्टर में नैन्सी रहें अव्वल श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हिन्दी पखवाड़े का समापन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
वाद-विवाद में शिप्रा, पोस्टर में नैन्सी रहें अव्वल श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हिन्दी पखवाड़े का समापन देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में चल रहे हिन्दी पखवाड़े का हिन्दी दिवस के अवसर पर वाद-विवाद एवं पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता के साथ समापन हो गया। वाद-विवाद में शिप्रा जोशी एव पोस्टर प्रतियोगिता में नैन्सी लोहानी एवं निबंध में पिंकी पाण्डे अव्वल रहे। मुख्य अतिथि के रुप में पहुचे एसजीआरआर पीजी कालेज के हिन्दी विभागध्यक्षाडॉ.सुमंगल सिह नेगी ने अपने संम्बोधन में सभी से हिंदी को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आग्रह किया। साथ ही कहा की हिंदी को अपनाने से ही हिंदी का उत्थान हो सकता है। वर्तमान समय में हिंदी का दायरा काफी बढ़ गया है और इसमें रोजगार की अपार संम्भावना है। इस मौके पर मानविकी एवं समाजिक विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओ ने विभिन्न सांस्कृति...
उत्तराखंड: युवक को महंगा पड़ा फेसबुक का प्यार,युवती ने अश्लील वीडियो बना पहले मांगे पैसे; फिर भेजी परिचितों को

उत्तराखंड: युवक को महंगा पड़ा फेसबुक का प्यार,युवती ने अश्लील वीडियो बना पहले मांगे पैसे; फिर भेजी परिचितों को

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, हरिद्वार
युवक को महंगा पड़ा फेसबुक का प्यार, युवती ने अश्लील वीडियो बना पहले मांगे पैसे; फिर भेजी परिचितों को खबर रुड़की से बता दे कि फेसबुक पर पहले एक युवती ने युवक से दोस्ती की। उसे प्यार का झांसा देकर उसके साथ आनलाइन चैटिंग और वीडियो काल की। युवती ने युवक के अश्लील वीडियो भी बनाए। अब युवती वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर युवक को ब्लैकमेल कर रही है। युवक कई बार युवती को पैसे दे भी चुका है। इसके बाद भी युवती ने उसकी अश्लील वीडियो युवक के परिचितों को भेज दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव निवासी एक युवक की फेसबुक आइडी पर आठ जुलाई को रानो निवासी नागपुर से फेसबुक पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। युवक ने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली थी। इसके बाद युवती ने युवक को मैसेंजर पर मैसेज करने शुरू कर दिए। युवक ने ...
उत्तराखड: के 8वें राज्यपाल के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने ली शपथ,देखें शपथ वीडियो

उत्तराखड: के 8वें राज्यपाल के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने ली शपथ,देखें शपथ वीडियो

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देवभूमि उत्तराखड के 8वें राज्यपाल के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने ली शपथ    https://youtu.be/p0teawuDh98 आज लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली। गुरमीत सिंह ने राज्य के आठवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली है। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान ने उन्हें राजभवन में शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव एसएस संधु ने किया। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य व आला अधिकारी, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त राज्यपाल का किया स्वागत  उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत)  गुरमीत सिंह के राजभवन पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे मुलाकात कर उनका स्वागत किया। राजभवन पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, स्वामी ...