Wednesday, February 18News That Matters

Month: September 2021

देहरादून:श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 79 वर्षीय बुजुर्ग महिला का एपेंडिक्स के कैंसर का सफल ऑपरेशन, अत्याधुनिक तकनीकों से लैस उत्तराखंड में  एकमात्र अस्पताल

देहरादून:श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 79 वर्षीय बुजुर्ग महिला का एपेंडिक्स के कैंसर का सफल ऑपरेशन, अत्याधुनिक तकनीकों से लैस उत्तराखंड में एकमात्र अस्पताल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हाईपैक तकनीक से कैंसर मरीज़ का सफल ऑपरेशन  हाईपैक माॅर्डन कैंसर उपचार की हाईटेक तकनीक हाईपैक में कीमोथेरेपी का शरीर पर बहुत कम दुष्प्रभाव  आंतों व अंडाशय के कैंसर उपचार में सबसे प्रभावी तकनीक देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर विभाग के डाॅक्टरों ने हाइपैक तकनीक से एक कैंसर मरीज़ का सफल ऑपरेशन किया। हाईपैक (हाइपरथर्मिक इंट्राप्रिटोनियल कीमोथैरेपी) मेडिकल साइंस में कैंसर उपचार की अत्याधुनिक तकनीकों में से एक है। इस तकनीक के माध्यम से कैंसर रोगी को सीधे खून में कीमोथेरेपी न देकर पेट में हाई डोज़ कीमोथेरेपी दी जाती है व मरीज़ के शरीर से कैंसर सेल को नष्ट किया जाता है।   विशेषज्ञों की राय में इस तकनीक से कैंसर मरीज़ को कीमोथैरेपी देने का बेहद कम दुष्प्रभाव मरीज़ के शरीर पर पड़ता है। यही कारण है कि हाइपैक तकनीक को मेडिकल साइंस में उपच...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सात अक्टूबर को उत्तराखंड का प्रस्तावित दौरा, जालीग्रांट एयरपोर्ट के नए टर्मिनल और ऋषिकेश एम्स में आक्सीजन प्लांट कर सकते है लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सात अक्टूबर को उत्तराखंड का प्रस्तावित दौरा, जालीग्रांट एयरपोर्ट के नए टर्मिनल और ऋषिकेश एम्स में आक्सीजन प्लांट कर सकते है लोकार्पण

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्डं में सात अक्टूबर को प्रस्तावित दौरा है जिसको अंतिम रूप दिया जा रहा है ये कहना है भाजपा के प्रदेश अध्य्क्ष मदन कौशिक का* जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देहरादून के जालीग्रांट एयरपोर्ट के नए टर्मिनल और ऋषिकेश एम्स में आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण कर सकते हैं साथ ही मौसम ठीक रहने पर *प्रधानमंत्री केदारनाथ धाम भी जा सकते हैं बताया जा रहा है कि *प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नवंबर में 120 मेगावाट की व्यासी जल विद्युत परियोजना का उद्घाटन करने के साथ ही लखवाड़ जल विद्युत परियोजना का शिलान्यास कर सकते हैं* वही उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखण्डं को बड़े आर्थिक पैकेज की तैयारी हो रही है जिसके तहत केंद्र सरकार ने प्रदेश की संभावित बड़ी- बड़ी परियोजनाओं के बारे में जानकारी ले ली है ओर प्रम...
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आबू धाबी में आयोजित पांचवी एशियन जु-जित्सु चैंपियनशिप, पदक विजेता  जु-जित्सु खिलाड़ियों को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आबू धाबी में आयोजित पांचवी एशियन जु-जित्सु चैंपियनशिप, पदक विजेता जु-जित्सु खिलाड़ियों को सम्मानित किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आबू धाबी में आयोजित पांचवी एशियन जु-जित्सु चैंपियनशिप, पदक विजेता उत्तराखंड के जु-जित्सु खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने आगामी एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट गेम्स तथा वर्ल्ड जु-जित्सु चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने पदक तालिका में स्थान पाकर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा मिल सके इसके लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई जा रही है।   जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव  विनय कुमार जोशी ने बताया कि 13 से 16 सितंबर 2021 तक आबू धाबी में आयोजित हुई पांचवी एशियन जु-जित्सु मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में भारत से 38 सदस्यों के दल ने देश का प्रतिनिधित्व किया। जिसमें उत्तराखण्ड के छह खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल...
देहरादून:दोहरा हत्याकांड, मालकिन और नौकर का घर में मिला शव मचा हड़कंप, पुलिस मौके पर…

देहरादून:दोहरा हत्याकांड, मालकिन और नौकर का घर में मिला शव मचा हड़कंप, पुलिस मौके पर…

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, देहरादून
देहरादून:दोहरा हत्याकांड, मालकिन और नौकर का घर में मिला शव मचा हड़कंप, पुलिस मौके पर राजधानी दून के प्रेमनगर में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। यहां एक घर से महिला और एक शख्स का शव बरामद किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी और एसपी सिटी सरिता डोभाल भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।   धौलास इलाके में महिला और नौकर की हत्या की गई है। दोनों के शव लहुलुहान हालत में घर पर ही मिले हैं। उनकी पहचान मकान मालकिन उन्नति शर्मा (55 साल) और नौकर श्याम (50 वर्ष) के रूप में हुई है। हत्या की सूचना के बाद पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर महिला का पति मिला, जिसका नाम सन्दीप बताया जा रहा है। फिलहाल मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंच रही है। बताया जा रहा है पति 40 साल करीब विदेश में रहा था और हाल ही में वापस लौटा है।...
उत्तराखंड:कार और मैक्स की टक्कर, तीन शिक्षिका समेत आठ घायल,दो हायर सेंटर रेफर 

उत्तराखंड:कार और मैक्स की टक्कर, तीन शिक्षिका समेत आठ घायल,दो हायर सेंटर रेफर 

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
उत्तराखंड:कार और मैक्स की टक्कर, तीन शिक्षिका समेत आठ घायल,दो हायर सेंटर रेफर  जानकारी अनुसार कलियर-इमलीखेड़ा मार्ग पर दूध से भरी मैक्स एवं मारुति कार की टक्कर में आठ व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में राजकीय इंटर कालेज की तीन शिक्षिकाएं भी शामिल हैं। घायलों को पहले रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में दो को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।   बुधवार सुबह के समय एक मारुति कार हरिद्वार की ओर से आ रही थी, जबकि दूध से भरी मैक्स गाड़ी हरिद्वार की ओर जा रही थी। जैसे ही दोनों वाहन इमलीखेड़ा-कलियर मार्ग पर दरियापुर गांव के समीप पहुंचे तो उनकी भिड़ंत हो गई। वाहनों के आपस में टकराने के साथ ही यहां पर जाम लग गया। सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। कार सवार चालक हिमांशु शर्मा, अध्यापिका रीना देवी, रेनू खंडूड़ी और रचना कुंडू घायल हो गई। सभी को राजकीय इंटर कालेज खेड़ी शिकोहपुर पहुंचना था। इसके अला...
उत्तराखंड:किशोरी को अपहरण करके ले जा रहे दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड:किशोरी को अपहरण करके ले जा रहे दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, हरिद्वार
उत्तराखंड: किशोरी को अपहरण करके ले जा रहे दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार रुड़की में रायसी के एक इंटर कॉलेज से एक किशोरी को अपहरण करके ले जा रहे दो युवकों को खानपुर पुलिस ने यूपी बॉर्डर पर पकड़ लिया। खानपुर पुलिस ने उन्हें लक्सर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के मंडावर थाना क्षेत्र का एक गांव लक्सर की ओर बसा हुआ है। गांव निवासी एक ग्रामीण की नाबालिग बेटी लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रायसी के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। सोमवार को ग्रामीण अपनी बेटी को कॉलेज में छोड़ने के बाद घर चला गया। कुछ देर बाद उसको किसी ने फोन कर सूचना दी कि उसकी बेटी को दो युवक अपहरण कर खानपुर की ओर ले गए हैं।ग्रामीण ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने यूपी बॉर्डर पर चेकिंग शुरू की। इस दौरान खान...
उत्तराखंड: लूट के इरादे से आये बदमाशों ने युवक को चाकू मारकर की हत्या

उत्तराखंड: लूट के इरादे से आये बदमाशों ने युवक को चाकू मारकर की हत्या

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से
विकासनगर में लेमन अस्पताल के पास बदमाशों ने लूट के इरादे से युवक को चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। एक आरोपी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की सूचना है। पुलिस के मुताबिक वारदात मंगलवार देर रात लेमन अस्पताल ने नजदीक एक पेट्रोल पंप के बाहर हुई। मृतक की पहचान यूनुस के रूप में हुई है। उसकी हिमाचल के पांवटा क्षेत्र में दुकान है। वह यहां पर अपनी ससुराल में आया हुआ था। रात करीब 11.30 बजे जैसे ही वह पेट्रोल भरवाकर निकलने लगा तो पंप के बाहर खड़े बदमाशों ने उसे रोका और लूटने का प्रयास किया।उसने भागने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे चाकू मार दिया और फरार हो गए। लहूलुहान यूनुस को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मृत्यु हो गयी।...
मुख्यमंत्री धामी ने की उद्योग विभाग की समीक्षा,उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए किए जाएं व्यापक प्रयास

मुख्यमंत्री धामी ने की उद्योग विभाग की समीक्षा,उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए किए जाएं व्यापक प्रयास

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री ने की उद्योग विभाग की समीक्षा।* *प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए किए जाएं व्यापक प्रयास।*  *उद्योगपतियों से किया जाये आपसी संवाद।* *उद्योगों में स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध हो इसका भी हो परीक्षण।* *उद्यमियों की सहायता के लिए सिंगल विंडो सिस्टम का किया जाए सरलीकरण, बनाई जाए प्रभावी एवं कारगर नीति।* *प्रदेश में स्थापित उद्योगों के कांक्रीट ऑडिट की भी हो व्यवस्था।* *पर्वतीय क्षेत्रों में भी औद्योगिकरण पर दिया जाए ध्यान।* *औद्योगिक क्षेत्रों की अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर दिया जाए ध्यान।*      मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में उद्योग विभाग की समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए व्यापक प्रयासों की जरूरत बताते हुए बड़े उद्योगपतियों से संवाद कर प्रदेश में उद्योग लगाने हेतु आकर्षित करने, उद्योगों में स्...
उत्तराखंड: दो बाइक सवारों युवकों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, युवकों की मौत, परिजनों में शोक की लहर

उत्तराखंड: दो बाइक सवारों युवकों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, युवकों की मौत, परिजनों में शोक की लहर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
उत्तराखंड: दो बाइक सवारों युवकों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, युवकों की मौत,बाइक के उड़ गए परखच्चे रूड़की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में नसीरपुर गांव स्थित गंगनहर पुल के पास तेज़ गति से आ रही कार ने दो बाइक सवारो को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर लगने पर मोटर साइकिल के परखच्चे उड़ गए, घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को रूड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया जहाँ से उपचार के दौरान दोनों घायल युवकों की मौत हो गई, वहीं इस घटना से मृतकों के परिजनों में शोक की लहर है,   मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि नसीरपुर गंगनहर पुल के पास क्रेटा कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल भिजवा जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई और साथ ही क्रेटा कार को पुलिस...
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में किया महिला स्वयं सहायता समूहों की कार्यशाला को सम्बोधित, ओर कहा  लालढांग क्षेत्र में झूला पुल का निर्माण किया जायेगा ओर  बहादरपुर जट में एक डिग्री कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में किया महिला स्वयं सहायता समूहों की कार्यशाला को सम्बोधित, ओर कहा लालढांग क्षेत्र में झूला पुल का निर्माण किया जायेगा ओर बहादरपुर जट में एक डिग्री कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
*मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में किया महिला स्वयं सहायता समूहों की कार्यशाला को सम्बोधित*        मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं ग्राम्य विकास विभाग द्वारा रूपराज पैलेस, शाहपुर शीतलाखेड़ा, हरिद्वार में महिला स्वयं सहायता समूहों की एक दिवसीय कार्यशाला में प्रतिभाग किया।        मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगायी गयी विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के प्रयासों की भी सराहना की।         इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि लालढांग क्षेत्र में झूला पुल का निर्माण किया जायेगा । बहादरपुर जट में एक डिग्री कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा। लालढांग के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा तथा ...