Wednesday, February 25News That Matters

Month: September 2021

उत्तराखंड: एक महीने बाद डायट डीएलएड प्रशिक्षितों का धरना हुआ सफल, सचिव द्वारा निदेशालय को लेटर हुआ जारी, किंतु जारी रहेगा धरना।*

उत्तराखंड: एक महीने बाद डायट डीएलएड प्रशिक्षितों का धरना हुआ सफल, सचिव द्वारा निदेशालय को लेटर हुआ जारी, किंतु जारी रहेगा धरना।*

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
डायट डीएलएड प्रशिक्षितों का धरना हुआ सफल, सचिव द्वारा निदेशालय को लेटर हुआ जारी, किंतु जारी रहेगा धरना।*   विगत एक महीने से ज्यादा समय से निदेशालय में धरनारत डायट प्रशिक्षितों को अंततः राहत मिल गयी है। बार बार विभागीय अधिकारियों से मिलने के बाद कल सचिव द्वारा निदेशालय के लिए भर्ती के सम्बंध में लेटर जारी हो गया है। ज्ञात हो कि विगत 1 सितंबर को कोर्ट से भर्ती पर स्टे हटने के बाद माननीय शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने 20 दिनों के अंदर प्रशिक्षितों को नियुक्ति देने का वादा किया था जिसके चलते लगातार विभागीय अधिकारियों पर दबाव बनाकर नियुक्ति का रास्ता साफ किया।   डायट संघ के सचिव हिमांशु जोशी व शुभम पंत अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ लगातार विभागीय अधिकारियों से सम्पर्क कर भर्ती मामले का संज्ञान लेने की क़ोशिश कर रहे हैं और उन्हें सम्बंधित अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया क...
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में धारचुला दारमा वैली की सडक तीन माह पांच दिन से बन्द ,दस दिनों में नहीं खुली तो प्रधान संगठन  ने दी  उग्र आंदोलन की चेतावनी

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में धारचुला दारमा वैली की सडक तीन माह पांच दिन से बन्द ,दस दिनों में नहीं खुली तो प्रधान संगठन ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़/धारचुला दारमा वैली की सडक तीन माह पांच दिन से बन्द ,दस दिनों में नहीं खुली तो होगा उग्र आंदोलन धारचूला में प्रधान संगठन अध्यक्ष पूरन ग्वाल के नेतृत्व में आज तवाघाट से ढाकर ,दारमा वैली तक रहने वाली जनता के प्रतिनिधि ओर चोदासं वैली के प्रधानों ने संयुक्त रूप से तहसील धारचूला में उग्र प्रदर्शन ओर नारेबाजी की.. नाराज़ जनता ने दस दिन में सडक मार्ग न खुलने पर धारचूला में बीआरओ के खिलाफ बडा प्रदर्शन करने की बात कही ओर कहा की बताया कि नब्बे दिनों से बन्द उक्त सडक न खुलने से क्षेत्र में भारी किल्लत हो गयी हे ।     गाँव में सिर्फ सरकारी गेहूं ही उपलब्ध है, ओर अन्य चीजों का अभाव हो रहा है गर्भवती महिलाओं के लिये खाशी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है । हैलीकॉप्टर सेवा भी समय में नहीं मिलने से बीमार व्यक्ति मर रहे हे। आज आपदा के तीन महीनों तक भी सडक मार्ग न खुल...
उत्तराखंड:के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह ने राज्यपाल पद की शपथ ली, देखें वीडियो

उत्तराखंड:के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह ने राज्यपाल पद की शपथ ली, देखें वीडियो

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड: के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह ने राज्यपाल पद की शपथ ली , देखिए शपथ का वीडियो उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल के शपथ ग्रहण को लेकर बुधवार को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जहाँ लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह ने राज्यपाल पद की शपथ ली। उच्च न्यायालय नैनीताल के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान ने नवनियुक्त राज्यपाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। https://youtu.be/p0teawuDh98 शपथ कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कई कैबिनेट मंत्री समेत शासन के आला अधिकारी और सेना से जुड़े तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे।आपको बता दें कि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है। उन्हें चीन मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है और करीब चार दशकों तक सैन्य सेवा के बाद फरवर...
उत्तराखंड:सिर पटक कर पत्नी की निर्मम हत्या,4 माह की बच्ची हो गई अनाथ ,शराबी पति ने पार की क्रूरता की हदें

उत्तराखंड:सिर पटक कर पत्नी की निर्मम हत्या,4 माह की बच्ची हो गई अनाथ ,शराबी पति ने पार की क्रूरता की हदें

Featured, Uncategorized, अल्मोड़ा, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से
दुःखद ख़बर है आपको बता दे की अल्मोड़ा नगर से लगे कसारदेवी के पास मटेना गांव में पति ने पत्नी की पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी दुःखद बताया जा रहा है कि यही नहीं आरोपी ने हत्या के मामले को दुर्घटना का रूप देने की भी कोशिश की जिसमें वह कामयाब नहीं हो सका। बहराल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है   मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया है। वही मृतका की चार माह की बेटी इस वारदात के बाद अनाथ हो गई है। जिसे चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सौंपा जा रहा है। पुलिस के अनुसार मटेना निवासी कृष्ण उर्फ किशन (28) पुत्र सुंदर लाल सोमवार देर रात शराब के नशे में घर पहुंचा। इस दौरान उसकी पत्नी शोभा देवी (25) से किसी बात को लेकर बहस हो गई और गुस्से में आकर उसने पत्नी की बुरी तरह पिट दिया। इस दौरान पत्नी शोभा गंभीर रूप से चोटिल हो गई और उसकी कुछ देर बाद मौत ...
उत्‍तराखंड: में भाजपा जिलाध्यक्ष के घर ब्लास्ट, दहल गया पूरा इलाका, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

उत्‍तराखंड: में भाजपा जिलाध्यक्ष के घर ब्लास्ट, दहल गया पूरा इलाका, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, नैनीताल
नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के हीरानगर आवास में मंगलवार देर रात लगभग 12.30 बजे जोरदार धमाका हुआ।   इससे घर का मुख्य गेट, दरवाजे व खिड़कियां तक ध्वस्त हो गईं। धमाका इतना जोरदार था कि पूरा क्षेत्र दहल उठा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस व प्रशासनिक टीम ने पहुंच घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। मौके पर मौजूद जिलाधिकारी धीराज सिहं गर्बयाल ने बताया कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि धमाका किस चीज से हुआ है। फिलहाल जिलाध्यक्ष के आवास में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। इसकी जांच में फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जाएगी। प्रदीप बिष्ट का हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के हीरानगर में पार्क के सामने आवास है। पुलिस के अनुसार रात लगभग 12.30 बजे जोरदार धमाका हुआ। भूतल की खिड़कियां और दरवाजे तक उखड़कर दूर जा गिरे। एक कमरे की दीवार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही एसप...
उत्तराखंड:स्वास्थ्य मंत्री ने दिए दिशा-निर्देश, प्रदेश में कोविड नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी मंडलायुक्तों की होगी

उत्तराखंड:स्वास्थ्य मंत्री ने दिए दिशा-निर्देश, प्रदेश में कोविड नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी मंडलायुक्तों की होगी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*प्रदेश में कोविड नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी मंडलायुक्तों की होगी* *टीकाकरण महाभियान को सफल बनायेंगे जिलाधिकारी* *स्वास्थ्य मंत्री ने वुर्चअल बैठक में दिये आवश्यक दिशा-निर्देश* *17 सितम्बर को प्रदेशभर में एक हजार स्थानों पर चलेगा टीकाकरण अभियान* देहरादून, 14 सितम्बर 2021   सूबे में आगामी 17 सितम्बर को टीकाकरण के महाभियान को सफल बनाने के लिए सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने जनपदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि राज्य में कोविड नियमों का सख्ती से पालन की जिम्मेदारी दोनों मंडलायुक्तों को दी गई है। इस अभियान के तहत प्रदेशभर में एक हजार केन्द्रों पर वैक्सीन की प्रथम व द्वितीय डोज लगाने की पूरी तैयारी कर ली गई है।     जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों की वर्चुअल मीटिंग के उपरांत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि आगामी...
उत्तराखंड :किशोरी को छह लाख में बेचने की तैयारी पूरी हो चुकी थी , आरोपित युवतियों को देह व्यापार के लिए उकसाते थे, ऐसे पकड़ा पुलिस ने

उत्तराखंड :किशोरी को छह लाख में बेचने की तैयारी पूरी हो चुकी थी , आरोपित युवतियों को देह व्यापार के लिए उकसाते थे, ऐसे पकड़ा पुलिस ने

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, खबर अपराध जगत से
उत्तराखंड :किशोरी को छह लाख में बेचने की तैयारी पूरी हो चुकी थी , आरोपित युवतियों को देह व्यापार के लिए उकसाते थे, ऐसे पकड़ा पुलिस ने किशोरी को छह लाख में बेचने की तैयारी, पांच गिरफ्तार, दो फरार ख़बर रुदपुर से बता दे कि ट्रांजिट कैंप में किशोरी को छह लाख रुपये में बेचने की तैयारी की सूचना पर पुलिस ने जनपथ रोड से दो महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। ओर इस दौरान दो आरोपित भागने में कामयाब हो गए। पुलिस के मुताबिक आरोपित युवतियों और किशोरियों को देह व्यापार के लिए उकसाती है। पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल, दो पहचान पत्र, दो पैन कार्ड, दो आधार कार्ड के साथ ही आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। बाद में ट्रांजिट कैंप पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। मीडिया को एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उसकी नाबालिक पुत्...
देहरादून:ग्राफिक एरा में 9/11 आतंकवादी हमले की फोटो प्रदर्शनी में पहुँचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज

देहरादून:ग्राफिक एरा में 9/11 आतंकवादी हमले की फोटो प्रदर्शनी में पहुँचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*ग्राफिक एरा में 9/11 आतंकवादी हमले की फोटो प्रदर्शनी में पहुँचे महाराज* देहरादून 14 सितंबर। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज आज ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में 9/11 आतंकवादी हमले के दौरान खींची हुई फोटो प्रदर्शनी देखने पहुंचे। अंतर्राष्ट्रीय खेल फोटोजर्नलिस्ट कमल शर्मा की खींची इन तस्वीरों की सराहना करते हुए प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्म एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि एक फोटोग्राफर के तौर पर अपनी जान की परवाह न करते हुए इन्होंने ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहकर उस दर्दनाक आंतकवादी हादसे को अपने लेंस में कैद किया। उस भयानक हादसे में डरे, भागते हुए और फोन पर अपने परिजनों से बातचीत करते हुए लोगों की तस्वीरें हमें खौफनाक मंजर की याद दिलाती है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका जैसा देश कभी कल्पना भी नही कर सकता था कि उनके देश पर कोई आतंकवादी हमला हो सकता है। &nb...
श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व, सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने की  विशेष पूजा अर्चना  , देश  विदेश से  आये  श्रद्धालुओं  ने लिया  महाराज जी का   आशीर्वाद

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व, सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने की विशेष पूजा अर्चना , देश विदेश से आये श्रद्धालुओं ने लिया महाराज जी का आशीर्वाद

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व श्री गुरु राम राय महाराज जी के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें श्री गुरु राम राय जी महाराज का 335वां महानिर्वाण पर्व इस वर्ष भी परंपरागत स्वरूप में मंगलवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया।     दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने महानिर्वांण पर्व पर विशेष पूजा अर्चना की। श्री महाराज जी श्री झण्डे जी परिसर के निकट स्थित तालाब के किनारे श्री गुरु राम राय जी महाराज को तर्पण अर्पित किया। इसके पश्चात 17 पुरोहितों द्वारा चावल, दूध, शहद, गंगाजल, घी एवं शक्कर का पिण्ड बनाकर पूजन किया गया। श्री दरबार साहिब के आचार्य, पण्डित व पुरोहितों ने पूजा-अर्चना में सहयोग किया। इसके पश्चात सगतो को फलों का प्रसाद वितरित किया गया। बता दे कि देश ...
द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने निर्धन एवं मेधावी छा़त्रों को द्वितीय सत्र में रा0इ0का कॉलेज कीर्तिखाल एवं अन्य विद्यालयों में जरूरतमंद छात्रों को किया अध्ययन सामाग्री का वितरण

द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने निर्धन एवं मेधावी छा़त्रों को द्वितीय सत्र में रा0इ0का कॉलेज कीर्तिखाल एवं अन्य विद्यालयों में जरूरतमंद छात्रों को किया अध्ययन सामाग्री का वितरण

Uncategorized
द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने जरूरतमंद छात्रों को किया अध्ययन सामाग्री का वितरण प्रमुख द्वारीखाल राणा ने निर्धन एवं मेधावी छा़त्रों को द्वितीय सत्र में रा0इ0का कॉलेज कीर्तिखाल एवं उ0मा0वि0 बुरांशी, रा0उ0मा0वि0 कुल्हाड, रा0इ0का0 सतपुली एवं रा0क0उ0मा0वि0 सतपुली में निर्धन छात्र छात्राओं को अध्ययन सामाग्री वितरित की गई। दिनांक 13/09/2021 से 16/09/2021 को विकासखण्ड के अन्तर्गत शेष विद्यालयों में निर्धन मेधावी छात्रो को अध्ययन सामाग्री वितरित की जायेगी इन मेधवी एवं निर्धन छात्र छात्राओं को पूरे साल की फीस भी मेरे द्वारा भुगतान की जायेगी। मेरे विकासखण्ड के अन्तर्गत कोई भी निर्धन छात्र शिक्षा से वंचित न रहे क्योकि शिक्षा सभी का अधिकार है।       इस अवसर पर रा0इ0का0 कीर्तिखाल से अशोक कुमार डबराल जी प्रधानाचार्य, सोहन लाल जी पी0टी0ए0 अध्यक्ष,...