Tuesday, February 24News That Matters

Month: September 2021

उत्तराखंड:कैसे पूरा होगा मंत्री का वादा?? 8 दिन बीतने पर भी नहीं मिली शासन से अनुमति, प्रशिक्षितों में फैली रोष की लहर

उत्तराखंड:कैसे पूरा होगा मंत्री का वादा?? 8 दिन बीतने पर भी नहीं मिली शासन से अनुमति, प्रशिक्षितों में फैली रोष की लहर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड: कैसे पूरा होगा मंत्री का वादा?? 8 दिन बीतने पर भी नहीं मिली शासन से अनुमति।* *प्रशिक्षितों में फैली रोष की लहर*।   विगत 35 दिनों से ज्यादा समय से निदेशालय में धरनारत डायट प्रशिक्षितों को अभी भी विभाग की ओर से कोई राहत देखने को नहीं मिल रही है। बार बार विभागीय अधिकारियों से मिलने के बाद भी कोई कार्यवाही होती नहीं दिख रही। ज्ञात हो कि विगत 1 सितंबर को कोर्ट से भर्ती पर स्टे हटने के बाद माननीय शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने 20 दिनों के अंदर प्रशिक्षितों को नियुक्ति देने का वादा किया था किंतु प्राप्त जानकारी के अनुसार यही लगता है कि विभाग मंत्री जी के वादे की हरप्रकार से नाफ़रमानी कर रहा है और फ़ाइल सचिवालय से आगे नही बढ़ पा रही है इससे डायट डीएलएड प्रशिक्षितों में बहुत रोष है। डायट संघ के मीडिया प्रभारी प्रकाश दानू ने कहा कि हमारा प्रतिनिधि मंडल लगातार विभागीय अधिकारिय...
उत्तराखंड:फर्जी आईडी से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग मामले में फेसबुक इंडिया को हाईकोर्ट का नोटिस

उत्तराखंड:फर्जी आईडी से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग मामले में फेसबुक इंडिया को हाईकोर्ट का नोटिस

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, नैनीताल
उत्तराखंड:फर्जी आईडी से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग मामले में फेसबुक इंडिया को हाईकोर्ट का नोटिस ख़बर नैनीताल से हाईकोर्ट  ने फेसबुक पर फर्जी आईडी से दोस्त बनाकर उनकी फोटो की एडिटिंग से अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेलिंग के मामले में जनहित याचिका को गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने डायरेक्टर फेसबुक इंडिया, केंद्र सरकार, राज्य सरकार, डीजीपी और एसएसपी हरिद्वार को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह के भीतर जवाब पेश करने के लिए कहा है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरएस चौहान एवं न्यायाधीश आलोक कुमार वर्मा की खण्डपीठ में हुई। इस मामले में हरिद्वार निवासी आलोक कुमार ने जनहित याचिका दायर की है। इसमें कहा है कि कुछ लोगों द्वारा फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही हैं। फ्रेंड रिक्वेस्ट मंजूर करने वालों की फोटो को एडिटिंग कर उनकी अश्लील वीडियो बनाई जा रही है। ये वीडियो ब...
उत्तराखंड के जननेता पहाड़ पुत्र हर दा ने क्यो कहा कि , किस के लिए कहा, कि वो सामाजिक, राजनैतिक अपराध है, संसदीय लोकतंत्र पर कलंक है पढ़े एक रिपोर्ट

उत्तराखंड के जननेता पहाड़ पुत्र हर दा ने क्यो कहा कि , किस के लिए कहा, कि वो सामाजिक, राजनैतिक अपराध है, संसदीय लोकतंत्र पर कलंक है पढ़े एक रिपोर्ट

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तराखंड के जननेता पहाड़ पुत्र हर दा ने क्यो कहा कि , किस के लिए कहा, कि वो सामाजिक, राजनैतिक अपराध है, संसदीय लोकतंत्र पर कलंक है पढ़े एक रिपोर्ट पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कहते है कि दल बदल के 3 कारण हो सकते हैं, पहला वैचारिक कारण, दूसरा पारिवारिक कारण और तीसरा कारण आर्थिक या पदों का प्रलोभन। उत्तराखंड में कुछ लोगों ने पारिवारिक कारणों से, कुछ ने वैयक्तिक मतभेदों के बहुत गहरे होने के कारण, मगर दो-तीन को छोड़कर अधिकांश लोगों ने धन व पद के प्रलोभन के कारण दल-बदल किया और इस बात के गवाह कई लोग हैं, जिनको ऐसा प्रलोभन भी दिया गया जो धन व पद प्रलोभन के आधार पर दलबदल है, वो सामाजिक, राजनैतिक अपराध है, संसदीय लोकतंत्र पर कलंक है। ऐसा अपराध जिस दल से दल-बदल होता है, वो दल तो केवल एक बार रोता है और जिस दिन में वो लोग जाते हैं, वो दल कई-कई बार रोता है और अभी तो भाजपाई लोग केवल रो रहे ...
उत्तराखंड:अब जींस व टी-शर्ट में ऑफिस नहीं आ सकेंगे सरकारी बाबू और अधिकारी, जानें क्या है मामला

उत्तराखंड:अब जींस व टी-शर्ट में ऑफिस नहीं आ सकेंगे सरकारी बाबू और अधिकारी, जानें क्या है मामला

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, बागेश्वर
उत्तराखंड:अब जींस व टी-शर्ट में ऑफिस नहीं आ सकेंगे सरकारी बाबू और अधिकारी, जानें क्या है मामला अभी हाल ही में इंग्लैंड की संसद में सांसदाें पर जींस, टी-शर्ट न पहनकर आने की हिदायत दी गई है। गाहे बगाहे पूरे दुनिया के संस्थान व शिक्षण संस्थाओं में ऐसे नियम की खबरें सुनाई देती हैं। इस पर कुछ लोगो को छोड़कर लोग विरोध भी करते हैं। इससे पहले राज्य के पूर्व सीएम का फटी जींस को लेकर दिए गए बयान पर काफी हंगामा भी हो चुका है। वहीं अब बागेश्वर के डीएम के इसी तरह के सरकारी अफसर और कर्मचारी जींस में न आने के फरमान से जिले में चर्चा का बाजार गर्म है। डीएम ने तो बाकायदा नियम तोड़ने पर कार्रवाई की भी बात कही है। उनका मानना है कि सरकारी कर्मी की गरिमा बनी रहनी चाहिए।   जिलाधिकारी कार्यालय से बुधवार को एक ज्ञापन जारी हुआ है। वह इंटरनेट मीडिया पर दिन भर दौड़ता रहा। जिसके बाद अफसर और कर्मचारि...
हिमालय पर टिका है मानव अस्तित्व: निशंक,  हिमालय दिवस पर पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की पुस्तक ‘हिमनद-मानव जीवन का आधार’ का लोकार्पण

हिमालय पर टिका है मानव अस्तित्व: निशंक, हिमालय दिवस पर पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की पुस्तक ‘हिमनद-मानव जीवन का आधार’ का लोकार्पण

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*हिमालय पर टिका है मानव अस्तित्व: निशंक* हिमालय दिवस पर पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की पुस्तक 'हिमनद-मानव जीवन का आधार' का लोकार्पण।   हिमालय के संरक्षण और बचाव के लिए 10 वर्ष  पहले शुरू की गयी मुहीम 'हिमालय दिवस' हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मनाया जा रहा है इसी के तहत इस वर्ष दिल्ली विश्वविद्यालय के हिमालय अध्ययन केंद्र, हेस्को संस्था देहरादून एवं देहरादून हिमालयीय विश्वविद्यालय द्वारा एक राष्ट्रीय सम्मेलन "बियॉन्ड हिमालया" आयोजित किया गया।   इसी अवसर पर हिमालयी सरोकारों से सदैव जुड़े रहे लेखक और विचारक पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की पुस्तक  “हिमनद - मानव जीवन का आधार” पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया। क्रिस्टलीय बर्फ की चट्टान, तलछट एवं जल से निर्मित ऐसा क्षेत्र जहाँ पर वर्ष के अधिकांश समय बर्फ जमी होती है, को हिमनद कहा जाता है और ...
देश की रक्षा में वीर भूमि उत्तराखंड का एक और जवान मनदीप सिंह नेगी शहीद

देश की रक्षा में वीर भूमि उत्तराखंड का एक और जवान मनदीप सिंह नेगी शहीद

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पौड़ी
उत्तराखंड- वीर भूमि उत्तराखंड के एक और जवान देश के लिए शहीद हो गया है यह जानकारी कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से दी आपको बता दें पौड़ी के पाबो ब्लॉक बुराशी गांव के निवासी मनदीप सिंह नेगी गढ़वाल राइफल में तैनात थे।   कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी देते हुए लिखा कि मनदीप सिंह नेगी की शहीद होने की दुःखद खबर मिली , ये खबर  सुनकर बेहद आघात पहुंचा भारत मां के लाडले मनदीप सिंह नेगी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं ईश्वर परिवारजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।...
कैबिनेट में लाया जायेगा क्लीनिकल एक्ट संशोधन प्रस्ताव : डॉ. धन सिंह रावत, मेडिकल कॉलेजों में शीघ्र शुरू होगी फैकल्टी की भर्ती प्रक्रिया

कैबिनेट में लाया जायेगा क्लीनिकल एक्ट संशोधन प्रस्ताव : डॉ. धन सिंह रावत, मेडिकल कॉलेजों में शीघ्र शुरू होगी फैकल्टी की भर्ती प्रक्रिया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
कैबिनेट में लाया जायेगा क्लीनिकल एक्ट संशोधन प्रस्ताव : डॉ. धनसिंह रावत* *मेडिकल कॉलेजों में शीघ्र शुरू होगी फैकल्टी की भर्ती प्रक्रिया* *मेडिकल छात्रों की फीस के मामले में अन्य राज्यों का किया जायेगा अध्ययन* *नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन ने आयोजित किया स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम* देहरादून, 8 सितम्बर 2021   प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य के छोटे एवं मध्यम वर्गीय अस्पतालों को क्लीनिकल एस्टेबलिसमेंट एक्ट तथा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान (सीटीपी) एवं एफल्यूट ट्रीटमेंट प्लान (एटीपी) के तहत छूट दिये जाने के लिये प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जायेगा। इससे पूर्व देश के अन्य राज्यों में लागू व्यवस्थाओं के अध्ययन के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन भी किया जायेगा। जो उपरोक्त व्यवस्थाओं के संबंध में रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करेगी...
उत्तराखंड:पदवृद्धि की मांग को लेकर बीएड प्रशिक्षितों में भारी आक्रोश

उत्तराखंड:पदवृद्धि की मांग को लेकर बीएड प्रशिक्षितों में भारी आक्रोश

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
  *पदवृद्धि की मांग को लेकर बीएड प्रशिक्षितों में भारी आक्रोश* देहरादून । शिक्षा निदेशले देहरादून में बीएड टीईटी प्रशिक्षितों का धरना आज दिनांक 8 सितम्बर को भी जारी रहा । प्रदेश के विभिन्न जनपदों से अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर अनेक बीएड प्रशिक्षितों ने आज महासंघ के धरने में अपनी उपस्थितों दर्ज करायी । आज बीएड टीईटी प्रशिक्षित महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने निदेशक प्रारंभिक शिक्षा RK उनियाल जी से वर्तमान में गतिमान प्राथमिक शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने में हो रहे बिलम्ब को लेकर मुलाकात की जिसमे माननीय निदेशक महोदय जी ने बताया कि रिक्त पदों का आंकड़ा जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा अभी तक उपलब्ध ना होने के कारण समय लग रहा तथा माननीय निदेशक महोदय जी ने आगामी दो दिनों में रिक्त पदों का आंकड़ा मिलने पर ही शासन को प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया गया । &nbs...
मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए दी 55.75 करोड़ रूपये की स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए दी 55.75 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए दी 55.75 करोड़ रूपये की स्वीकृति* देहरादून। राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लगातार प्रयास कर रही है। राज्य के महिला स्वयं सहायता समूहों को कोरोना के प्रतिकूल प्रभाव से उबारने के लिए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने तकरीबन 55.75 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की है।   असंगठित ग्रामीण महिलाओं को संगठित करने और उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से राज्य में ‘मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना’ संचालित की जा रही है। सरकार महिलाओं को समूह में छोटी-छोटी बचत करने तथा अपनी छोटी-मोटी जरूरतों की पूर्ति के लिए समूह में ही न्यूनतम दर पर लेन-देन हेतु सक्षम बनाने में सहयोग प्रदान कर रही है। लेकिन पिछले दो सालों से कोरोना महामारी का प्रभाव इन समूहों की व्यवसायिक गतिविधियों पर भी पड़ा ...
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चुनाव प्रभारी व सह-प्रभारियों की नियुक्ति पर हाईकमान का आभार जताया,धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार के भाजपा में शामिल होने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चुनाव प्रभारी व सह-प्रभारियों की नियुक्ति पर हाईकमान का आभार जताया,धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार के भाजपा में शामिल होने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
सतपाल महाराज ने प्रदेश चुनाव प्रभारी व सह-प्रभारियों की नियुक्ति पर हाईकमान का आभार जताया* *धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार के भाजपा में शामिल होने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की*   देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रल्हाद जोशी को प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा द्वारा उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय संसदीय, कोयला और खान मंत्री भारत सरकार  प्रह्लाद जोशी को उत्तराखंड का चुनाव प्रभारी नियुक्त करने पर हार्दिक प्रसन्नता व्...