Thursday, February 19News That Matters

Month: September 2021

दुखद: घटना  पानी भरने गई पांच वर्षीय बच्ची तेज बहाव में बही, एसडीआरएफ का  सर्च अभियान जारी

दुखद: घटना पानी भरने गई पांच वर्षीय बच्ची तेज बहाव में बही, एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी

Featured, Uncategorized, उत्तरकाशी, उत्तराखंड
दुखद: घटना पानी भरने गई पांच वर्षीय बच्ची तेज बहाव में बही, एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी जानकारी अनुसार उत्तरकाशी के  विकासखंड डुंडा में  उदालका गांव में पांच वर्षीय बच्ची पानी भरते समय धनपति गाड में बह गई। घटना की सूचना पर एसडीआरएफ व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चल पाया है।  जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि पांच वर्षीय रुचिता पुत्री अनिता देवी अपने परिजनों के साथ खेतों में आई थी। इस दौरान वह पानी भरने धनपति गाड चली गई। पानी भरते समय पैर फिसलने से वह गाड के तेज बहाव में बह गई। सूचना पर एसडीआरएफ व पुलिस की टीम ने सर्च अभियान चलाया। ग्रामीणों ने बताया कि रुचिता बीते दो साल से अपने नाना-नानी के घर उदालका गांव में रह रही थी।...
मुख्य सचिव ने ली खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के सम्बन्ध में बैठक, फूड टेस्टिंग लैब बढ़ाए जाने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव ने ली खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के सम्बन्ध में बैठक, फूड टेस्टिंग लैब बढ़ाए जाने के दिए निर्देश

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्य सचिव ने ली खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के सम्बन्ध में बैठक* *खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए अभियान चलाया जाएः मुख्य सचिव* मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु ने मंगलवार को सचिवालय में खाद्य पदार्थों में मिलावट के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक ली। *मुख्य सचिव ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों को लोगों की जिन्दगी से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।* उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए सख्त कदम उठाते हुए, इसे राज्य की प्राथमिकता बनाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए अभियान चलाया जाए। यह अभियान सिर्फ त्यौहारी सीजन को देखते हुए न हो, बल्कि इसे नियमित आधार पर चलाया जाए। *मुख्य सचिव ने फूड टेस्टिंग लैब बढ़ाए जाने के दिए निर्देश* मुख्य सचिव ने कहा कि अभी राज्य में एक ही फूड टेस्टिंग लैब है, जो कि रू...
उत्तराखंड:पीठसैंण में राजनाथ सिंह के स्वागत की तैयारियां जोरों पर ओर कार्यक्रम में लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी टीम के साथ देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति

उत्तराखंड:पीठसैंण में राजनाथ सिंह के स्वागत की तैयारियां जोरों पर ओर कार्यक्रम में लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी टीम के साथ देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल
पीठसैंण में राजनाथ सिंह के स्वागत की तैयारियां जोरों पर* *एक अक्टूबर को वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली की मूर्ति का करेंगे अनावरण* *शहीद सैनिकों एवं वीर चन्द्र सिंह के परिजनों को सम्मानित करेंगे रक्षा मंत्री* *कार्यक्रम में लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी टीम के साथ देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति* पौड़ी गढ़वाल, 28 सितम्बर 2021 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक अक्टूबर को पेशावर कांड के नायक एवं स्वाधीनता संग्राम सेनानी वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के पैतृक गांव पीठसैंण पौड़ी गढ़वाल आयेंगे। उनके स्वागत को लेकर पीठसैंण में तैयारियां जोरों पर है। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्य तिथि पर केन्द्रीय रक्षा मंत्री उनकी स्मृति में मूर्ति का अनावरण एवं स्मारक का लोकार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके साथ ही राजनाथ सिंह शहीद सैनिकों के परिजनों एवं वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के परिजनों को भी सम्मानित करेंगे। प्रदेश के ...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन एण्ड आई.टी. विभाग व टैक एवीएटर्स प्राइवेट लिमिटेड, हरियाणा के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर, छात्र-छात्राओं को इस से इंडस्टी से जुड़े व्यावसायिक ओर  ट्रेंनिंग के सुअवसर मिलेंगे एवम कैंपस प्लेसमेंट के अवसर भी प्राप्त होंगे

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन एण्ड आई.टी. विभाग व टैक एवीएटर्स प्राइवेट लिमिटेड, हरियाणा के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर, छात्र-छात्राओं को इस से इंडस्टी से जुड़े व्यावसायिक ओर ट्रेंनिंग के सुअवसर मिलेंगे एवम कैंपस प्लेसमेंट के अवसर भी प्राप्त होंगे

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
एसजीआरआर विश्वविद्यालय व टैक एवीएटर्स के बीच साइबर कोर्सेज को लेकर अनुबंध देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन एण्ड आई.टी. विभाग व टैक एवीएटर्स प्राइवेट लिमिटेड, हरियाणा के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर हुए। अनुबंध के अन्तर्गत इंडस्ट्री टैक एवीएटर्स प्राइवेट लिमिटेड के विशेषज्ञ श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को इंडस्टी से जुड़े व्यावसायिक कोर्सेज पर व्याख्यान देंगे, ट्रेंनिंग के सुअवसर देंगे व कैंपस प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध करवाएंगे। यह जानकारी श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यू.एस.रावत ने दी।   मंगलवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के पटेल नगर कैंपस में विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यू.एस.रावत व टैक एवीएटर्स के प्रबन्ध निदेशक नीरज शर्मा ने अनुबंध प्रपत्रों पर हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर कुलपति डाॅ यू.एस. र...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सर्वे चौक स्थित महिला आई.टी.आई. परिसर में मेगा स्वरोजगार शिविर का किया  शुभारम्भ,और योजनाओं के तहत लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र एवं चेक वितरित किये

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सर्वे चौक स्थित महिला आई.टी.आई. परिसर में मेगा स्वरोजगार शिविर का किया शुभारम्भ,और योजनाओं के तहत लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र एवं चेक वितरित किये

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सर्वे चौक स्थित महिला आई.टी.आई. परिसर में मेगा स्वरोजगार शिविर का शुभारम्भ किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही स्वरोजगार योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वरोजगार योजनाओं के तहत लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र एवं चेक वितरित भी किये।   मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस स्वोजगार शिविर के माध्यम से अनेक लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। रोजगार एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। सरकारी सेवाओं में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। राज्य में औद्योगिक विकास के लिए उद्योग पॉलिसी का सरलीकरण किया जा रहा है। जन समस्याओं का समाधान जल्द हो...
उत्तराखंड: सातवीं की छात्रा के ऊपर गिर  जेसीबी का टायर, हालत नाजुक

उत्तराखंड: सातवीं की छात्रा के ऊपर गिर जेसीबी का टायर, हालत नाजुक

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
हल्द्वानी। देवलचौड़ में महर्षि स्कूल के पास जेसीबी के अगले हिस्से में रखा गया दो क्विंटल भार का टायर सड़क किनारे साइकिल से चल रही सातवीं की छात्रा के ऊपर गिर गया। टायर से दबने के कारण छात्रा नाले में गिर गई। गंभीर हालत में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। भीड़ जुटने पर जेसीबी चालक भाग गया।   जानकारी के अनुसार तीनतास निवासी राजपाल की 13 साल की बेटी अंजलि देवलचौड़ स्थित सरकारी स्कूल में सातवीं में पढ़ती है। सोमवार की दोपहर 12 बजे वह स्कूल से साइकिल से घर लौट रही थी। महर्षि स्कूल के पास पीछे से आ रहे जेसीबी चालक ने गड्ढा देखते ही ब्रेक मार दिया। जेसीबी के अगले हिस्से में रखा गया करीब दो क्विंटल भार का टायर उछलकर अंजलि के ऊपर गिर पड़ा। वह साइकिल के साथ उछलकर नाले में गिर पड़ी। टायर के नीचे उसे लहूलुहान दबा देकर हल्दूचौड़ के व्यवसायी मुके...
उत्तराखंड: चमोली जिले की बेटी डोनल बिष्ट दिखाई देंगी रिएलिटी शो बिग बॉस में जानिए उनके बारे में

उत्तराखंड: चमोली जिले की बेटी डोनल बिष्ट दिखाई देंगी रिएलिटी शो बिग बॉस में जानिए उनके बारे में

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, चमोली
उत्तराखंड: चमोली जिले की बेटी डोनल बिष्ट दिखाई देंगी रिएलिटी शो बिग बॉस में जानिए उनके बारे में रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में उत्तराखंड के चमोली की डोनल बिष्ट भी नजर आएंगी। डोनल का बिग बॉस में जाना तय हो गया है। वे टेलीविजन और वेब सीरीज की दुनिया का चिर-परिचित चेहरा हैं। डोनल बिग बॉस के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। जब से उनके बिग बॉस का हिस्सा बनने की खबर मिली है, हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है। डोनल बिष्ट मूलरूप से उत्तराखंड के चमोली की रहने वाली हैं। वो टेलीविजन और वेब सीरीज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा हैं। टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले डोनल एक न्यूज चैनल में बतौर जर्नलिस्ट काम कर रही थीं। डोनल ने डीडी नेशनल और चित्रहार (2015) को भी होस्ट किया है। डोनल सबसे पहले टीवी शो एयरलाइंस में नजर आई थीं। इसके बाद उन्हें “ट्वि्स्ट वाला लव” में लीड रोल मिला। जिसमें ...
उत्तराखंड:केदारनाथ हेली सेवा  शुरू  यहां करें ऑनलाइन बुकिंग

उत्तराखंड:केदारनाथ हेली सेवा शुरू यहां करें ऑनलाइन बुकिंग

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है कि केदारनाथ के लिए हेली बुकिंग शुरू हो गई है उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण द्वारा 1 अक्टूबर से केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी इसके लिए तीर्थयात्री  http://heliservices.uk.gov.in  इस वेबसाइट पर बुकिंग करा सकते हैं। गौरतलब है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने 18 अक्टूबर से चार धाम यात्रा शुरू कर दी थी लेकिन अब तक केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए तीर्थ यात्रियों को हैली सेवा की सुविधा नहीं मिल पाई थी। अब गुप्तकाशी, सिरसा, फाटा हेलीपैड से 1 अक्टूबर से हेली सेवाओं का संचालन किया जाएगा हेली सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग आज से शुरू कर दी गई है अब तक 1100 यात्रियों ने बुकिंग भी करा थी लेकिन चार धाम यात्रा पर रोक होने के चलते यात्रियों को पैसा वापस कर दिया गया था।...
उत्तराखंड: युवाओं के लिए सुनहरा मौका उत्तराखंड पुलिस में जल्द होगी भर्ती, जाने कौन-कौन से पद

उत्तराखंड: युवाओं के लिए सुनहरा मौका उत्तराखंड पुलिस में जल्द होगी भर्ती, जाने कौन-कौन से पद

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
Uttarakhand Police Bharti लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड पुलिस जल्द ही पुलिस और फायर ब्रिगेड में कांस्टेबलों के 1521 पदों पर सीधी भर्ती करने जा रही है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग को अधियाचन भेज दिया है। मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड। उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा आरक्षियों के 1521 रिक्त पदों की भर्ती हेतु उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन किया गया प्रेषित-* आज दिनांक 27 सितम्बर, 2021 को पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा पुलिस विभाग में आरक्षी संवर्ग के अन्तर्गत आरक्षीयों के सीधी भर्ती से जनपदीय पुलिस (पुरुष) के 785, व पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के 291 तथा फायरमैन पुरुष के 291 तथा महिलाओं के 133 पद अनुमन्य करते हुये कुल 445 पद, इस प्रकार कुल 1521 रिक्त पदों की भर्ती किये जाने के सम्बन्ध में अधियाच...
उत्तराखंड: पुलिसकर्मी ने उठाया आत्मघाती कदम परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड: पुलिसकर्मी ने उठाया आत्मघाती कदम परिजनों में कोहराम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
पिछले कुछ महीनों से पुलिसकर्मी लगातार मौत को गले लगा रहे है। इससे पहले हल्द्वानी में दो पुलिसकर्मी मौत को गले लगा चुके है। अब ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर के पुलिस लाइन में तैनात 35 वर्षीय कांस्टेबल ने अज्ञात कारणों से अपने घर के पंखे से फंदा लगा लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि गौलापर हल्द्वानी निवासी समीर भंडारी पुत्र कृष्णा भंडारी यहां पुलिस लाइन में तैनात थे। आज सुबह समीर ड्यूटी नहीं गए। शाम को घर आए तो कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। सोमवार देर शाम करीब 7.30 बजे पत्नी जब छत पर गई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। देखा तो समीर फंदे पर लटका हुआ था। उसकी चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर दौड़े। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन लोगों से जिला अस्पताल ले आए जहां चिकि...