Tuesday, February 24News That Matters

Month: September 2021

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने किया ज्ञानवाणी चैनल का शुभारंभ

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने किया ज्ञानवाणी चैनल का शुभारंभ

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री ने किया ज्ञानवाणी चैनल का शुभारंभ* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में ज्ञानवाणी चैनल का वर्चुअल शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा की राज्य में छात्र-छात्राओं को ऑनलाईन शिक्षण अधिगम से लगातार जोड़े रखने हेतु उत्तराखण्ड राज्य शिक्षा विभाग और जियो ने मिलकर नए ऑनलाईन एजुकेशन चैनल ज्ञानवाणी-1 और ज्ञानवाणी-2 का शुभारंभ एक अच्छा प्रयास है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि बच्चों को ऑनलाइन शिक्षण के उद्देश्य से शुरू किए गए एजुकेशन चैनल ज्ञानवाणी का लाभ प्रदेश के सभी बच्चों को मिले। ज्ञानवाणी चैनल की सार्थकता तभी होगी जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक इसका लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा की बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में स्कूलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती होती है। कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षण के लिए अनेक सराहनीय...
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पोखड़ा को दी स्टेडियम की सौगात और  लाखों  की योजनाओं का भी किया लोकार्पण

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पोखड़ा को दी स्टेडियम की सौगात और लाखों की योजनाओं का भी किया लोकार्पण

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल
महाराज ने पोखड़ा को दी स्टेडियम की सौगात* *लाखों रूपये की योजनाओं का भी किया लोकार्पण* सतपुली। पोखडा ब्लॉक में लंबे समय से स्टेडियम की मांग की जा रही थी। पिछली सरकारों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। हमारी सरकार ने जनता की इस मांग को पूरा करते हुए स्टेडियम का शिलान्यास भी कर दिया। उक्त बात चौबट्टाखाल विधायक एवं सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को पोखरा में स्टेडियम निर्माण के शिलान्यास के अवसर पर कही। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक  सतपाल महाराज ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान रविवार को पोखरा ब्लॉक में टीएचडीसी वित्त पोषित स्टेडियम का शिलान्यास करने के साथ-साथ अनेक योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान  सतपाल महाराज ने कहा कि लंबे समय से पोखरा ब्लॉक में स्टेडियम की मांग क्षेत्रीय जनता द्वारा की जा रही थी। प...
उत्तराखंड:IPL मैच में सट्टा लगवाते सात दबोचे, होटल में चल रहा था सट्टा, लगातार चौथी बार पकड़े बुकी

उत्तराखंड:IPL मैच में सट्टा लगवाते सात दबोचे, होटल में चल रहा था सट्टा, लगातार चौथी बार पकड़े बुकी

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, देहरादून
  देहरादून एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आइपीएल में बेंगलुरु और मुंबई के बीच चल रहे मैच के दौरान आनलाइन सट्टा लगवाने वाले सात आरोपितों को उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्‍क फोर्स (एसटीएफ) ने मसूरी के एक होटल से गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से 23 मोबाइल फोन, एक कैलकुलेटर, दो पेन, 42 हजार नकदी, हिसाब किताब के चार रजिस्टर और एक टीवी बरामद किया।   एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी अपराधी मंगलौर, हरिद्वार एवं चरथावल, मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। जो पुलिस से बचने के लिए अपने होमटाउन में सट्टा न खिलवाकर कर मसूरी देहरादून के एक नामी-गिरामी होटल में कमरा किराये पर लेकर आनलाइन सट्टा खिलवा रहे थे। बरामद रजिस्टरों में प्रत्येक दिन लाखों रुपये का लेन देन अंकित किया गया है। आरोपितों ने गिरफ्तारी में बताया कि वह लोग मसूरी होटल में रुककर केवल ल...
उत्तराखंड: में मानसून की विदाई टली, 30 सितंबर तक येलो अलर्ट

उत्तराखंड: में मानसून की विदाई टली, 30 सितंबर तक येलो अलर्ट

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड में मानसून की विदाई टली, 30 सितंबर तक येलो अलर्ट उत्तराखंड में मानसून की विदाई अभी टलती नजर आ रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान में 30 सितम्बर तक भारी से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद भी मौसम यथावत बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, सोमवार को कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। मंगलवार को भी इन जिलों में व कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि हो सकती है।   29 व 30 को कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जना, आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही भारी से मध्यम बारिश की संभावना है। मंगलवार के बाद अगले दो दिनों में भी मौसम में परिवर्तन की संभावना नहीं है। प्रदेश में मानसून की व...
वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने देहरादून में आयोजित Uttarakhand Adventure Fest का दीपप्रज्वलित कर शुभारंभ किया

वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने देहरादून में आयोजित Uttarakhand Adventure Fest का दीपप्रज्वलित कर शुभारंभ किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
डॉ हरक सिंह रावत वन एवं पर्यावरण मंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा देहरादून में पहली बार आयोजित Uttarakhand Adventure Fest का दीपप्रज्वलित कर शुभारंभ किया। फिक्की फ्लो-एम्पावरिंग द ग्रेटर 50% टूरिज्म विंग और वन विभाग के सयुक्त तत्वाधान में इस फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। माउंटेनरिंग सेवाओं को सुगम बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की वेबसाइट भी  लॉन्च की गई।  मा० वन मंत्री जी द्वारा फेस्ट  में  वन विभाग व एडवेंचर टूरिज्म से संबंधित प्रदर्शित किए गए उत्पादों के स्टॉल एवं पहाड़ी व्यंजनों के फ़ूड स्टालों का निरीक्षण किया। फेस्ट में पर्यटन एवं साहसिक गतिविधियों पर चर्चा हुई और राज्य में इन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अनेक सुझाव लिए गए।     मा० वन मंत्री द्वारा फेस्ट के सफल संचालन के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। मा० वन मंत्री द्वारा फेस्ट को सम्बोधित करते हुए ...
मुख्यमंत्री ने की घोषणा प्रदेश में शुरू की जायेगी मुख्यमंत्री नारी सशक्तीकरण योजना, महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने में मिलेगी मदद

मुख्यमंत्री ने की घोषणा प्रदेश में शुरू की जायेगी मुख्यमंत्री नारी सशक्तीकरण योजना, महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने में मिलेगी मदद

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*प्रदेश में शुरू की जायेगी मुख्यमंत्री नारी सशक्तीकरण योजना।* *मुख्यमंत्री ने की घोषणा। योजना से महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने में मिलेगी मदद।* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सुभाष रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए घोषणा की कि प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना का शुभारम्भ किया जायेगा, इससे महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन में भी मदद मिलेगी।   उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत महिलाओं को स्वरोजगार के लिये ऋण उपलब्ध कराने में आसानी होगी तथा उन्हें योजना के तहत तीस प्रतिशत अथवा एक लाख रूपये तक की सब्सिडी प्रदान की जायेगी। इससे बड़ी संख्या में महिलायें लाभान्वित होंगी। योजना का लाभ अविवाहित, तलाकशुदा, विकलांग आदि महिलायें प्राप्त कर सकेंगी, इसके लिये शहरी क्षेत्रों में महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द...
उत्तराखंड: पेड़ पर फंदा लगाकर यूको बैंक के संविदा कर्मचारी ने की आत्महत्या,परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड: पेड़ पर फंदा लगाकर यूको बैंक के संविदा कर्मचारी ने की आत्महत्या,परिजनों में कोहराम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
रविवार को पंतनगर में अज्ञात कारणों के चलते यूको बैंक के संविदा कर्मचारी ने पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इसका पता चलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक 36 वर्षीय राकेश कनौजिया पुत्र परमानंद टीडीसी कॉलोनी में रहता था और यूको बैंक में संविदा कर्मी था, बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह वह घर से चला गया। शाम 6:00 बजे के आसपास डीटीसी कॉलोनी के पास जंगल में एक पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर उसने आत्महत्या कर ली। किसी स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जंगल में पेड़ में लटके हुए शव को देखते हुए शोर मचाने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए । घटना की सूचना पंतनगर थाने में दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।...
मुख्यमंत्री ने किया परिवहन क्षेत्र के व्यवसायों, चालक, परिचालक, क्लीनर कोविड राहत पैकेज का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री ने किया परिवहन क्षेत्र के व्यवसायों, चालक, परिचालक, क्लीनर कोविड राहत पैकेज का शुभारम्भ

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री ने किया परिवहन क्षेत्र के व्यवसायों, चालक, परिचालक, क्लीनर कोविड राहत पैकेज का शुभारम्भ* *सरेंडर पॉलिसी और हिल इंडोसमेंट नियमावली पर भी विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में कोविड-19 से प्रभावित परिवहन व्यवसायियों (चालक/परिचालक/क्लीनर) को सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता योजना का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न बस, टैक्सी यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस योजना के तहत प्रदेश भर के 103235 चालक/परिचालक/क्लीनर को 2000 रुपए प्रतिमाह की दर से 6 माह तक प्रदान किया जाएगा।     मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि कोविड से प्रभावित हर वर्ग, हर व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ पहुँचाया जाए। मुख्...
उत्तराखंड: नशीले इंजेक्‍शन लाकर करते थे सप्‍लाई, दो तस्‍करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 453 इंजेक्शन बरामद

उत्तराखंड: नशीले इंजेक्‍शन लाकर करते थे सप्‍लाई, दो तस्‍करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 453 इंजेक्शन बरामद

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, देहरादून, हरिद्वार
उत्तराखंड: नशीले इंजेक्‍शन लाकर करते थे सप्‍लाई, दो तस्‍करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 453 इंजेक्शन बरामद मिली जानकारी के अनुसार रायवाला थाना पुलिस ने 453 नशीले इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। तस्करी में प्रयुक्त कार सीज कर दोनों आरोपियों पर पुलिस ने एनडीपीएस ऐक्ट में केस दर्ज कर लिया है। रायवाला थाना पुलिस के मुताबिक शनिवार रात को पुलिस मादक पदार्थ व अवैध तस्करी पर रोकथाम को लेकर विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान कर रही थी। इसीबीच छिद्दरवाला चैक पोस्ट के पास चेकिंग के लिए नेपाली फार्म तिराहे की तरफ आ रही कार के चालक को रोकने का इशारा किया।     पुलिस को सामने देख चालक ने वैरियर से पहले कार को पीछे की ओर ले जाने का प्रयास किया। पहले से सतर्क पुलिस ने कुछ दूरी पर कार का पीछा कर रोक लिया। बताया की आरोपी मोहित आले पुत्र हरि सिंह आले...
देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
राष्ट्रीय कार्यसमिति में सुनी प्रधानमंत्री की 'मन की बात' देहरादून 26 सितंबर, अमेरिका दौरे से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश को संबोधित किया। मन की बात कार्यक्रम को रविवार को देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के शुभारंभ होने से पूर्व राष्ट्रीय राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा प्रभारी  दुष्यंत कुमार गौतम व महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष  वानीति श्रीनिवासन ने सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ सुना गया।     रविवार से देहरादून में आयोजित महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक शुभारंभ होने से पूर्व मन की बात कार्यक्रम कार्यसमिति के सभी सदस्यों द्वारा सुना गया। सुबह 11 बजे प्रसारित हुए प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम के 81वें एपिसोड प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम...