Tuesday, February 24News That Matters

Month: September 2021

मुख्यमंत्री धामी ने आस्था पथ, हरिद्वार में ब्रह्मलीन वीतराग सन्त शिरोमणि स्वामी वामदेव जी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया तथा सन्तों का अशीर्वाद लिया

मुख्यमंत्री धामी ने आस्था पथ, हरिद्वार में ब्रह्मलीन वीतराग सन्त शिरोमणि स्वामी वामदेव जी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया तथा सन्तों का अशीर्वाद लिया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आस्था पथ, हरिद्वार में ब्रह्मलीन वीतराग सन्त शिरोमणि स्वामी वामदेव जी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया तथा सन्तों का अशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि आस्था पथ स्थित यह वाटिका सन्त शिरोमणि स्वामी वामदेव के नाम से जानी जायेगी तथा इस वाटिका की देखरेख का कार्य हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण करेगा। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि ब्रह्मलीन बीतराग सन्त शिरोमणि स्वामी वामदेव जी महाराज श्री राम मन्दिर आन्दोलन के स्तम्भ सन्त थे। वे विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने गोरक्षा तथा श्री राम मन्दिर के लिये अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम उत्तराखण्ड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने के साथ ही आर्थिक रूप से भी सशक्त व मजबूत राज्य बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की वजह से कांवड़ यात्रा हमे...
वैक्सीनेशन की नई गाइडलाइंस जारी,सरकार का  बड़ा फैसला डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन की अनुमति जाने पूरी ख़बर

वैक्सीनेशन की नई गाइडलाइंस जारी,सरकार का बड़ा फैसला डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन की अनुमति जाने पूरी ख़बर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
  वैक्सीनेशन की नई गाइडलाइंस जारी- सरकार का बड़ा फैसला, जो लोग सेंटर पर नहीं जा सकते उन्हें घर जाकर लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। वैक्सीनेशन का आंकड़ा भी 83 करोड़ के पार हो गया है। इस बीच सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन की अनुमति दे दी है। इसके लिए गाइडलाइंस भी जारी कर दी गई है। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम उन लोगों के लिए घर पर टीकाकरण शुरू कर रहे हैं, जो सेंटर पर जाने में सक्षम नहीं हैं। इसके लिए एडवाइजरी जारी की गई है। आदेश में कहा गया है कि वैक्सीनेशन सेंटर पर जाने में अक्षम लोगों को टीका लगाना सुनिश्चित किया जाए। सभी राज्य और केंद्रशासित राज्य इसके लिए खास इंतजाम करें।...
उत्तराखंड:कलयुगी बाप बच्ची को बना रहा था हवस का शिकार, चीख सुन कमरे में पहुंची मां, पुलिस को दी सूचना, पुलिस को देख गंगा में कूदा आरोपी

उत्तराखंड:कलयुगी बाप बच्ची को बना रहा था हवस का शिकार, चीख सुन कमरे में पहुंची मां, पुलिस को दी सूचना, पुलिस को देख गंगा में कूदा आरोपी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश, खबर अपराध जगत से
उत्तराखंड:कलयुगी बाप बच्ची को बना रहा था हवस का शिकार, चीख सुन कमरे में पहुंची मां, पुलिस को दी सूचना,पिता फरार कलयुग के समय में रिश्तो की अहमियत क्या रह गई है इसका अंदाजा आप आजकल आ रही तमाम घटनाओं से लगा सकते हैं। जहाँ एक मामला उत्तराखंड के ऋषिकेश से भी सामने आ रहा है, ऋषिकेश। एक बार फिर रिश्ते शर्मसार हुए हैं। ऋषिकेश की थाना मुनिकीरेती में एक पिता की हैवानियत सामने आई है, जिसमें चार साल की बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया और फरार हो गया। बच्ची की मां ने थाना मुनिकीरेती के कैलाश गेट पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी।    मुनिकीरेती के थाना प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन जोशी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्र में रविवार की सुबह एक चार वर्षीय बालिका के साथ पिता ने दुष्कर्म किया। घटना के वक्त बच्ची की मां घर के आंगन में कपड़े धो रही थी। उसे कमरे के भीतर से बच्ची की आवाज आई त...
उत्तराखंड: सरयू नदी में बहे दो बच्चे ,एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश में चल रहा है SDRF का  रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन

उत्तराखंड: सरयू नदी में बहे दो बच्चे ,एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश में चल रहा है SDRF का रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, बागेश्वर
बागेश्‍वर जिले के कपकोट में रविवार को सरयू नदी में नहाने के दौरान दो बच्चे बह गए। एक बच्चे का शव पुलिस ने दी से बरामद कर लिया है। दूसरे की तलाश अभी जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस, राजस्व, फायर, एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन की टीमें दूसरे बच्‍चे की तलाश में व्‍यापक स्‍तर रेस्‍क्‍यू अभियान चला रही हैं। कपकोट हाइडिल के समीप सरयू नदी किनारे कुछ बच्चे घूम रहे थे। उनका नहाने का मन हुआ और वह नदी में उतर गए और देखते ही देखते दो बच्चे बह गए। आसपास के लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस, राजस्व, फायर, एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन की टीम घटना स्थल पहुंच गई। उनकी खोजबीन शुरू कर दी गई। सरयू नदी को कपकोट से लेकर बागेश्वर तक खंगाला जाने लगा। लेकिन बच्चों का कोई अता-पता नहीं चल सका।   एक बजे एसडीआरएफ की टीम ने एक शव को रेस्क...
उत्तराखंड:घर से हास्टल को निकली नौवीं की छात्रा बहलाकर ले गया परिचित, किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

उत्तराखंड:घर से हास्टल को निकली नौवीं की छात्रा बहलाकर ले गया परिचित, किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, चमोली, देहरादून
घर से हास्टल जाने के लिए निकली नौवीं कक्षा की छात्रा को उसका परिचित बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित मूल रूप से चमोली का रहने वाला है  राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।   राजपुर थानाध्यक्ष मोहन सिंह के अनुसार, पीड़ित 14 वर्षीय छात्रा क्षेत्र में एक एनजीओ के आवासीय विद्यालय में पढ़ाई करती है। उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत विद्यालय के हास्टल की वार्डन ने की। जिसमें बताया गया कि बीते वर्ष लाकडाउन के कारण किशोरी अपने घर चली गई थी। इस वर्ष हाल ही में विद्यालय खुलने के बाद 21 सितंबर को किशोरी वापस आई। विद्यालय आने के बाद से वह गुमसुम थी। 24 सितंबर को हास्टल वार्डन ने उसे भरोसे में लेकर इसकी वजह पूछी तो किशोरी ने आप बीती बताई। किशोरी ने बताया कि 16 सितंबर को उसकी मां ने किसी बात पर डांट दिया। इससे नाराज होकर वह घर ...
उत्तराखंड:गंगा किनारे मिला कैंप में काम करने वाले एक कर्मचारी का शव, हाथी द्वारा  रौंदे जाने की आशंका

उत्तराखंड:गंगा किनारे मिला कैंप में काम करने वाले एक कर्मचारी का शव, हाथी द्वारा रौंदे जाने की आशंका

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश, देहरादून
उत्तराखंड:गंगा किनारे मिला कैंप में काम करने वाले एक कर्मचारी का शव, हाथी द्वारा रौंदे जाने की आशंका ख़बर ऋषिकेश से हैं बताया जा रहा है कि शिवपुरी के पास कैंप में काम करने वाले एक कर्मचारी को हाथी ने पैरों तले रौंद कर मौत के घाट उतार दिया है। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।      मुनी की रेती थाना पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने सूचना दी कि गंगा किनारे एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास देखने पर हाथियों के संघर्ष और पैरों के निशान पुलिस को दिखाई दिए। जिसके आधार पर माना जा रहा है कि हाथी ने पैरों तले रौंद कर युवक को मौत के घाट उतारा है। इस दौरान मौके पर उपप्रभागीय वन अधिकारी मनमोहन सिंह बिष्ट रेंजर जुगल किशोर चौहान आदि वन विभाग की टीम को भी बुलाया गया। मुनी की रेती थाना अध्यक्ष कमल...
उत्तराखंड: में अब स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिये यहां लगेगा GPS,  उठाया जा रहा बड़ा कदम कदम

उत्तराखंड: में अब स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिये यहां लगेगा GPS, उठाया जा रहा बड़ा कदम कदम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड: में अब स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिये यहां लगेगा GPS, उठाया जा रहा बड़ा कदम कदम   उत्तराखंड में अब विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए सभी स्कूली बस व वैन में जीपीएस लगाया जाएगा। इससे यह पता चल सकेगा कि स्कूल बस व वैन किस रास्ते पर जा रहे हैं और इन्हें पूरे सफर में कितना समय लग रहा है। परिवहन मंत्री ने इसके लिए सचिव शिक्षा को सभी स्कूलों में दिशा-निर्देश भेजने को कहा है। प्रदेश में इस समय तकरीबन पांच हजार से अधिक स्कूली बस और तकरीबन इतनी ही संख्या में वैन संचालित हो रही हैं। कोरोना के कारण अभी इनका बहुत अधिक संचालन नहीं हो रहा था। अब जैसे-जैसे स्कूल खुल रहे हैं, बसों व वैन का संचालन शुरू हो रहा है। स्कूली बसों को टैक्स में कुछ छूट भी दी जाती है। देखने में यह आया है कि कई बार स्कूली बसों व वैन आफ रूट हो जाती हैं। यानी विभाग से छूट लेने के बाद इन वाहनों का प्रयोग व...
केन्द्रीय रेल एवं टेक्सटाइल राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री से की भेंट, राज्य में रेल संचालन एवं सुविधाओं के विकास पर हुई चर्चा

केन्द्रीय रेल एवं टेक्सटाइल राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री से की भेंट, राज्य में रेल संचालन एवं सुविधाओं के विकास पर हुई चर्चा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*केन्द्रीय रेल एवं टेक्सटाइल राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री से की भेंट।* *राज्य में रेल संचालन एवं सुविधाओं के विकास पर हुई चर्चा।* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय रेल एवं टेक्सटाइल राज्य मंत्री  दर्शना जरदोश ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्य में रेल परियोजनाओं के विकास संचालन एवं आवश्यक अवस्थापना सुविधाओं के संबंध में विचार विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से राज्य हित में टनकपुर-बागेश्वर ब्रॉड गेज लाइन के सर्वे में तेजी लाने, लालकुआं-सितारगंज-सिडकुल-खटीमा, धामपुर-काशीपुर-जसपुर रेल लाइन निर्माण, रुड़की-देवबंद रेल लाइन निर्माण में तेजी लाए जाने के अनुरोध के साथ ही टनकपुर से दिल्ली के लिए नियमित ट्रेन, हरिद्वार, हल्द्वानी तथा टनकपुर से अयोध्या के लिए सीजनल ट्रेन के संचालन का अनुरोध किया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि उ...
उत्तराखंड: जाने कैसे पांच रुपये का पिज्जा मंगवाने के चक्कर में खाते से उड़े 50 हजार आप न करे ये गलती

उत्तराखंड: जाने कैसे पांच रुपये का पिज्जा मंगवाने के चक्कर में खाते से उड़े 50 हजार आप न करे ये गलती

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, हरिद्वार
खबर रुड़की से  मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा मोहम्मदपुर गांव निवासी राजकुमार शर्मा ने पांच रुपये में पिज्जा खाने के चक्कर में 50 हजार रुपये गवां दिए। पीड़ित ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी है। राजकुमार शर्मा ने पिज्जा आर्डर करने के लिए गूगल पर मोबाइल नंबर सर्च किया था। उन्हें गूगल पर एक नंबर मिला। उन्होंने उस नंबर पर फोन किया तो पता चला कि कंपनी की तरफ से पांच रुपये में पिज्जा देने की एक स्कीम है। उसने बताया कि उन्हें कंपनी के बैंक खाते में पांच रुपये जमा करने होंगे, जिसके बाद उनके घर पिज्जा की होम डिलीवरी कर दी जाएगी। ठग ने यह भी बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर कंपनी की तरफ से एक लिंक भी भेजा जा रहा है। लिंक को ओपन करते ही उनके खाते से पांच रुपये कट जाएंगे। जिसके बाद उनके घर पिज्जा की डिलीवरी भेज दी जाएगी। ठग की बातों में आकर राजकुम...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय मे मनाया गया राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय मे मनाया गया राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय मे मनाया गया राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल आफ फार्मास्यूटिकल साईसेंस मे पांच दिवसीय राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस समारोह का आयोजन 21 से 25 सितम्बर 2021 को किया गया, जिसका उद्घाटन विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. (डा.) उदय सिंह रावत ने किया एवं समापन शनिवार 25 सितम्बर विश्व फार्मासिस्ट दिवस के साथ हुआ।   कार्यक्रम का आयोजन फार्मेसी प्रेक्टिस विभाग एवं भारतीय फार्माकोपिया आयोग द्वारा राष्ट्रीय भेषज सर्तकता सप्ताह समारोह के अवसर पर किया गया था, अपने सम्बोधन के दौरान, कुलपति ने भारतीय स्वास्थ्य प्रणाली मे फार्माकोविजिलेंस के महत्व पर प्रकाश डाला और उल्लेख किया कि आबादी के स्वास्थ्य की रक्षा करना महत्वपूर्ण है परन्तु दवा के उपयोग के लाभ, दवा के ...