Friday, March 20News That Matters

Month: October 2021

यमकेश्वर का चमकता सितारा महेन्द्र राणा कर रहा क्षेत्र के कई छात्र-छात्राओं का जीवन रोशन

यमकेश्वर का चमकता सितारा महेन्द्र राणा कर रहा क्षेत्र के कई छात्र-छात्राओं का जीवन रोशन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल
यमकेश्वर का चमकता सितारा महेन्द्र राणा कर रहा क्षेत्र के कई छात्र-छात्राओं का जीवन रोशन जहां एक ओर अभी भी पूरी दुनियां कोविड-19 से उभरी भी नहीं है वहीं यमकेश्वर विधानसभा के विकास खण्ड द्वारीखाल के ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा लगातार कोविड काल और आज भी जन सेवा में लगे हुए हैं। इस बार उनके द्वारा यमकेश्वर विधान सभा क्षेत्र में 800 से अधिक बच्चों को गोद लेकर उनकी समस्त शैक्षिक जरूरतों को पूरा किया जा रहा है। इसी क्रम में उनके द्वारा आज यमकेश्वर विधान सभा के जनता इन्टर कॉलेज पोखरखाल और रा0ई0का0 दिउली में जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को अध्ययन सामग्री का वितरण किया गया। विद्यालय में पहुंचने पर क्षेत्रवासियों द्वारा महेन्द्र राणा का भव्य स्वागत किया गया, शायद अब लोग समझ चुके हैं कि आज वास्तव में समाज को ऐसे दानवीरों की आवश्यकता है जो समाज को एक नई दिशा देने का जजबा रखते हैं। महेन्द्र ...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चमोली जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आपदा राहत कार्यो की समीक्षा की

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चमोली जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आपदा राहत कार्यो की समीक्षा की

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, चमोली
*मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चमोली जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आपदा राहत कार्यो की समीक्षा की।* *उन्होंने अवरूद्व मार्गो, क्षतिग्रस्त बिजली और पेयजल लाईनों को जल्द से जल्द बहाल करने तथा आपदा पीडित परिवारों तक हर संभव मदद पहुॅचाने के निर्देश दिए अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित सभी क्षेत्रों में मेडिकल सुविधा एवं दवाइंया पहुॅचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन को बचाने के लिए पूरे प्रदेश में एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि गैस सिलेण्डर फटने से जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती गंभीर घायलों को आज ही एयर एम्बलेंस से हायर सेंटर रेफर किया जाए।     मुख्यमंत्री ने कहा कि *आपदा राहत कार्यो...
उत्तराखंड: इस नदी में मलबे में दबी मिली साईं बाबा की मूर्ति, अब मंदिर में की जाएगी स्थापना

उत्तराखंड: इस नदी में मलबे में दबी मिली साईं बाबा की मूर्ति, अब मंदिर में की जाएगी स्थापना

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
उत्तराखंड: इस नदी में मलबे में दबी मिली साईं बाबा की मूर्ति, अब मंदिर में की जाएगी स्थापना ख़बर ऊधम सिंह नगर से   जहाँ सुल्तानपुर पट्टी मे  कोसी नदी में बृहस्पतिवार को मलबे में दबी मिली  साईं बाबा की मूर्ति। लोगों ने मूर्ति को निकाला। अब इसकी स्थापना मंदिर में की जाएगी। बारिश से हुई तबाही के बाद बृहस्पतिवार को कोसी नदी स्थित रेलवे पुल के पास चौंकाने वाली तस्वीर दिखाई दी। रेलवे कर्मचारी रमेश गौड़ कोसी पुल (104) की देखरेख कर रहे थे कि अचानक कोसी नदी किनारे मलबे में कुछ दबा दिखाई दिया। उन्होंने पास जाकर देखा तो वहां मूर्ति थी। मूर्ति का मुंह कपड़े से ढका था। कपड़ा हटाकर देखा तो साईं बाबा की मूर्ति थी। खबर पाते ही लोगों की भीड़ लग गई। मलबे में दबी हुई मूर्ति को बाहर निकालने की कोशिश की गई लेकिन मूर्ति मलबे में दबी थी और उसका वजन भी अधिक था।  जिस से की जेसीबी की मदद से मलबा निकाला...
मुख्यमंत्री धामी ने आज चमोली जिले के आपदा प्रभावित डुंग्री गांव का दौरा किया, उन्होंने अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन में लापता दो लोगों के परिजनों से भेंट करते हुए परिवार को सांत्वना दी

मुख्यमंत्री धामी ने आज चमोली जिले के आपदा प्रभावित डुंग्री गांव का दौरा किया, उन्होंने अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन में लापता दो लोगों के परिजनों से भेंट करते हुए परिवार को सांत्वना दी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, चमोली
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चमोली जिले के आपदा प्रभावित डुंग्री गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन में लापता दो लोगों के परिजनों से भेंट करते हुए परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करेगी।   उन्होंने डुंग्री गांव में आपदा से हुए नुकसान का जायजा भी लिया और अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिए। भरोसा दिया कि किसी भी संसाधन की कमी नही होने दी जाएगी। सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ पर्यटन एवं जिला प्रभारी मंत्री  सतपाल महाराज एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डा. धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।...
हल्द्वानी: रेंज में एक विशालकाय अजगर ने  नील गाय के बछड़े को बनाया अपना निवाला, देखे वीडियो

हल्द्वानी: रेंज में एक विशालकाय अजगर ने नील गाय के बछड़े को बनाया अपना निवाला, देखे वीडियो

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
ख़बर हल्द्वानी रेंज से जहाँ बजवालपुर गांव जंगल के किनारे एक विशालकाय अजगर ने एक नील गाय के बछड़े को अपना निवाला बना लिया। अजगर द्वारा नील गाय के बछड़े को निवाला बनाते देख लोगों में हड़कंप मच गया, सूचना के बाद अजगर को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ गई। https://youtu.be/p0Ae4RkPgns अजगर के नीलगाय की निकलने की सूचना के बाद मौके पर पहुचे वन क्षेत्राधिकारी उमेश आर्य टीम के साथ पकड़ने का प्रयास किया लेकिन अजगर नीलगाय को निकलता चला गया।स्थानीय लोगों के मुताबिक अजगर की लंबाई करीब 15 से 20 फीट है अजगर पिछले कई दिनों से गांव के किनारे घूम रहा था गुरुवार को अजगर ने करीब 50 किलो वजन के नील गाय के बछड़े निगल लिया। फिलहाल वन विभाग की टीम अजगर को वहीं पर जंगल की ओर छोड़ दिया।...
उत्तराखंड: स्पा सेंटर संचालक ने खुद को मारी गोली,मच हड़कंप जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड: स्पा सेंटर संचालक ने खुद को मारी गोली,मच हड़कंप जांच में जुटी पुलिस

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड: स्पा सेंटर संचालक ने खुद को मारी गोली,मच हड़कंप जांच में जुटी पुलिस खबर  देहरादून से  जहाँ  एक स्पा सेंटर संचालक ने खुद को गोली मार ली। गोली मारने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। स्पा सेंटर का नाम ब्लैक स्टोन स्पा सेंटर बताया जा रहा है। स्पा सेंटर में गोली चलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि सतवीर चौधरी ने देशी तमंचे से खुद को सर पर गोली मार ली है। मृतक स्पा संचालक सतवीर चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलते ही ISBT चौकी प्रभारी मय पुलिस बल मौके पर पंहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की। अब पुलिस आत्महत्या करने के पीछे की वजह की जानकारी जुटाने में लग गई है। घटना देहरादून के थाना पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के शिमला बाईपास रोड पर स्थित स्पा सेंटर की है।...
उत्तराखंड:यहा अनियंत्रित होकर थार जीप सडक पर पलटी

उत्तराखंड:यहा अनियंत्रित होकर थार जीप सडक पर पलटी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड:यहा अनियंत्रित होकर थार जीप सडक पर पलटी  जानकारी अनुसार मसूरी देहरादून मार्ग बड़े मोड़ के पास एक थार जीप अनियंत्रित होकर एक सडक से दूसरी सड़क पर जा पलटी जिसमें सवार दो युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जीप में सवार युवक शराब के नशे में थे और जीप गिरने के बाद घटना स्थल से फरार हो गए ।घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में लग गई वही देर शाम तक पुलिस जीप में सवार लोगो को तलासने  में लगी रही। मसूरी पुलिस ने बताया कि जीप के नम्बर से जीप स्वामी का पता लगाया जा रहा है वही जल्द जीप मे सवार लोगो के बारे में पता लगा लिया जायेगा।  पुलिस ने बताया कि जीप मसूरी देहरादून बडे मोड के पास जीप अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे से  नीचे मोबाइल शौचालय के ऊपर जा गिरी जिसमें सवार दो युवक घायल हो गए उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।...
उत्तराखंड:बर्थडे पार्टी में अचानक निकला गैस सिलेंडर का पाइप लगी आग, मचा हड़कंप देखें वीडियो

उत्तराखंड:बर्थडे पार्टी में अचानक निकला गैस सिलेंडर का पाइप लगी आग, मचा हड़कंप देखें वीडियो

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
ख़बर हल्द्वानी से   जानकरी अनुसार जहा बर्थडे पार्टी में अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया आनन-फानन में लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर बमुश्किल काबू पाया, पूरा मामला हल्द्वानी कोतवाली के राजपुरा क्षेत्र का है जहां पर घर में बर्थडे पार्टी चल रही थी कि अचानक गैस सिलेंडर का पाइप निकल गया   https://youtu.be/xfs1EQ55wS4 और उसमें आग लग गई जिसके बाद हड़कंप मच गया स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी थी जिसके बाद कोतवाली से एसएसआई मंगल सिंह ने भी मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया गनीमत यह रही कि किसी तरीके से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।...
प्रभारी मंत्री अपने जनपदों में आपदा राहत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करें : सीएम पुष्कर सिंह धामी

प्रभारी मंत्री अपने जनपदों में आपदा राहत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करें : सीएम पुष्कर सिंह धामी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*प्रभारी मंत्री अपने जनपदों में आपदा राहत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करें : सीएम पुष्कर सिंह धामी* *आपदा प्रभावितों को तत्काल राहत दिलाएं* *क्षतिग्रस्त योजनाओं के पुनर्निर्माण में लायी जाय तेजी।* *मुख्यमंत्री ने प्रभारी मंत्रियों को पत्र लिखकर की अपेक्षा* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सभी जनपदों के प्रभारी मंत्रीगणों से अपेक्षा की है कि प्रदेश में घटित प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत इत्यादि प्रदान किये जाने के उद्देश्य से अपने-अपने जनपदों का अविलम्ब भ्रमण करते हुए आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, बचाव एवं राहत कार्यों की समीक्षा, राहत सामग्री/धनराशि का वितरण एवं प्रभावित परिवारों की कुशल क्षेम तथा क्षतिग्रस्त कार्यों का पुनर्निर्माण इत्यादि की कार्यवाही त्वरित गति से सम्पन्न कराने की व्यवस्था की जाय। उन्होंने कहा कि जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक ...
उत्तराखंड: के इस जिले में हर रोज गुम और चोरी हो रहे हैं 20 मोबाइल

उत्तराखंड: के इस जिले में हर रोज गुम और चोरी हो रहे हैं 20 मोबाइल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, नैनीताल
मोबाइल का प्रयोग बढ़ने के साथ उसकी सुरक्षा की चुनौतियां भी बढ़ गई हैं। बात केवल नैनीताल जिले की करें तो यहां रोजाना 20 मोबाइल गुम और चोरी हो रहे हैं। इसकी तस्दीक हल्द्वानी पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन से हुई है।  आज कल दरअसल, मोबाइल हर किसी की जरूरत बन चुका है। अफसर से लेकर मजदूर तक मोबाइल का इस्तेमाल करने लगा है। घर की आनलाइन खरीददारी से लेकर आफिस के काम भी अब मोबाइल पर होने लगे हैं। जिन बच्चों को स्कूलों में मोबाइल से दूर रहने का पाठ पढ़ाया जाता था। वह भी कोरोना संक्रमण के बुरे दौर से मोबाइल पर ही आनलाइन क्लासें ले रहे हैं। विश्लेषण के तौर पर देखा जाए तो मोबाइल ने लोगों को हाईटैक बना दिया है।   मोबाइल का प्रयोग बढ़ने से उसकी सुरक्षा की चुनौती भी बढ़ गई हैं। पुलिस शिकायत के बाद मोबाइलों की खोजबीन कर रही है। हल्द्वानी पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन में गुम व चोरी मोबाइलों की शिकायत को रिकॉर्ड...