Friday, March 20News That Matters

Month: October 2021

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस जवानों को दी श्रद्धांजलि, शहीद पुलिस कर्मियों के नाम पर स्कूल/सड़क का किया जायेगा नामकरण

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस जवानों को दी श्रद्धांजलि, शहीद पुलिस कर्मियों के नाम पर स्कूल/सड़क का किया जायेगा नामकरण

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस जवानों को दी श्रद्धांजलि।* *ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुरस्कार धनराशि में की जायेगी वृद्धि।* *शहीद पुलिस कर्मियों के नाम पर स्कूल/सड़क का किया जायेगा नामकरण।* *पुलिस विभाग के प्रशिक्षण केन्द्रों में अतिथि वार्ताकारों के मानदेय में उत्तराखण्ड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल की भाँति की जाएगी वृद्धि।* *देहरादून में राज्य पुलिस संग्रहालय/मेमोरियल की की जाएगी स्थापना।* *2001 बैच के पुलिस आरक्षियों को दिया जायेगा 4600 ग्रेड पे।* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को पुलिस लाईन, देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उत्तराखण्ड के शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ईनामी...
उत्तराखंड:आपदा ग्रस्त इलाकों में न हो गैस और ईंधन की कमीः सतपाल महाराज

उत्तराखंड:आपदा ग्रस्त इलाकों में न हो गैस और ईंधन की कमीः सतपाल महाराज

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
आपदा ग्रस्त इलाकों में न हो गैस और ईंधन की कमीः सतपाल महाराज -पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश देहरादून। 21 अक्टूबर 2021। तेज बारिश और बाढ़ से उत्तराखंड में आई आपदा से प्रभावित हुए इलाकों में गैस और ईंधन की किसी भी हालात में कमी न हो। साथ ही प्रभावित लोगों तक जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जाए। यह बातें पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कहीं। साथ ही अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर्षिल से लम्खाग पास होते हुए छितकुल हिमाचल की ट्रेकिंग पर लापता हुए 11 पर्यटकों के मामले की जांच कर सर्च ऑपरेशन में तेजी लाई जाए। पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अतिवृष्टि से हुए नुकसान के बीच कई स्थानों पर फंसे पर्यटकों व यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से क...
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अमित शाह को बताया कि क्यों जरूरी है हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अमित शाह को बताया कि क्यों जरूरी है हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
सतपाल महाराज ने अमित शाह को बताया कि क्यों जरूरी है हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट* देहरादून। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर हुई मुलाकात के दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज ने उनसे हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की अनिवार्यता को लेकर चर्चा की। उत्तराखंड के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर गुरूवार को प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने उनसे शिष्टाचार भेंट की। जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह के साथ भोजन के दौरान  सतपाल महाराज के हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की अनिवार्यता के विषय में उनसे चर्चा करते हुए कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक नगरी हरिद्वार ...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नए छात्रों के स्वागत के लिए दीक्षारंभ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय का माहौल छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्णतया अनुकूल: कुलपति

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नए छात्रों के स्वागत के लिए दीक्षारंभ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय का माहौल छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्णतया अनुकूल: कुलपति

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नए छात्रों के स्वागत के लिए दीक्षारंभ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय का माहौल छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्णतया अनुकूल: कुलपति देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नए छात्रों के स्वागत के लिए दीक्षारंभ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को हुई। कार्यक्रम के पहले दिन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने सभी छात्रों को शुभकामना संदेश प्रेषित किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से हुई। ओरियंटेशन कार्यक्रम के पहले दिन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज के साथ स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस एवं स्कूल ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में नये छात्रों का स्वागत किया गया।   इस अवस...
उत्तराखंड:मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर  की बड़ी घोषणा 2001 की पुलिस आरक्षियों दिया जाएगा 4600 ग्रेड पे

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर की बड़ी घोषणा 2001 की पुलिस आरक्षियों दिया जाएगा 4600 ग्रेड पे

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड की आज की सबसे बड़ी खबर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 2001 की पुलिस आरक्षियों दिया जाएगा 4600 ग्रेड पे मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा आपको बता दें की लंबे समय से पुलिसकर्मी इस बात की मांग कर रहे थे कि उन्हें 4600 ग्रेट पे दिया जाए मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही शहीद पुलिसकर्मियों के नाम पर स्कूल और सड़क भी उनके नाम किए जाने की घोषणा की है वही मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में म्यूजियम बनाया जाएगा देहरादून_ पुलिस स्मृति दिवस परेड कार्यक्रम 2021 में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शहीद पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान पुलिस बल किसी भी राज्य की व्यवस्था का है अभिन्न अंग उत्तराखंड पुलिस ने बीते साल अपने 03 वीर सपूतों को खोया है...
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेश में आपदा की स्थिति का लिया जायजा ओर कहा भारत सरकार द्वारा सही समय पर अलर्ट और मुख्यमंत्री धामी के बेहतर प्रबंधन से नुकसान को कम किया जा सका

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेश में आपदा की स्थिति का लिया जायजा ओर कहा भारत सरकार द्वारा सही समय पर अलर्ट और मुख्यमंत्री धामी के बेहतर प्रबंधन से नुकसान को कम किया जा सका

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*केन्द्रीय गृहमंत्री  अमित शाह ने प्रदेश में आपदा की स्थिति का जायजा लिया* *हवाई सर्वेक्षण और उच्च स्तरीय बैठक में हालात का लिया जायजा* *भारत सरकार द्वारा सही समय पर अलर्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बेहतर प्रबंधन से नुकसान को कम किया जा सका: केन्द्रीय गृहमंत्री *भारत सरकार हर तरीके से देवभूमि के साथ* केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लिया। उनके साथ राज्यपाल उत्तराखण्ड ले.ज(से.नि.)  गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी, केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री  अजय भट्ट, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ धनसिंह रावत व राज्यसभा सांसद  अनिल बलूनी भी थे।        इसके बाद राज्य अतिथि गृह, जौलीग्रांट में केन्द्रीय गृहमंत्री  अमित शाह ने उच्च स्तरीय बैठक में प्रदेश में आपदा की...
उत्तराखंड:में दर्दनाक हादसा तीन सौ मीटर गहरी खाई  में पलटी कार, एक ही परिवार के पांच सदस्‍यों की मौत

उत्तराखंड:में दर्दनाक हादसा तीन सौ मीटर गहरी खाई में पलटी कार, एक ही परिवार के पांच सदस्‍यों की मौत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून जनपद के सीमांत तहसील त्यूणी क्षेत्र अंतर्गत पंद्राणू से बानपुर गांव की ओर जा रही अल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर नीचे खाई में पलट गई। हादसे में दंपती समेत परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य सदस्य गंभीर घायल बताया जा रहा है।  जानकरी अनुसार घटना आज सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट की बताई जा रही है। सूचना के तुरंत बाद थानाध्यक्ष संदीप पंवार फोर्स समेत मौके के लिए रवाना हुए। थानाध्यक्ष ने सड़क हादसे में पांच सदस्यों के मरने की पुष्टि की है। मृतकों में बानपुर निवासी संजय उसकी पत्नी बबली, पुत्र निखिल, भतीजा जगदीश और एक करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है।...
उत्तराखंड: हर्षिल में ट्रेकिंग पर गए आठ पर्यटकों समेत 11 लोग लापता, हेलीकॉप्टर समेत SDRF की टीम  रवाना

उत्तराखंड: हर्षिल में ट्रेकिंग पर गए आठ पर्यटकों समेत 11 लोग लापता, हेलीकॉप्टर समेत SDRF की टीम रवाना

Featured, Uncategorized, उत्तरकाशी, उत्तराखंड
- उत्तरकाशी से 11 ट्रेकरों के लापता होने की खबर आ रही है, हर्षिल-छितकुल (हिमाचल प्रदेश) के लखमा पास गए दिल्ली और कोलकाता के 8 ट्रैकर्स सहित 11 लोग लापता होने की सूचना है, ट्रैकर्स के लापता होने की सूचना स्थानीय ट्रैकिंग एजेंसी की और से जिला प्रशासन को दी गई है। आज एक हेलीकॉप्टर सहित SDRF की टीम ट्रैकर्स के खोज-बचाव के लिए मौके के लिए रवाना हो गई है।   उत्तराखंड में जहां एक ओर बारिश ने तबाही मचाई है वहीं उत्तरकाशी से 11 लोगों के लापता होने की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हर्षिल-छितकुल (हिमाचल प्रदेश) के लखमा पास गए दिल्ली और कोलकाता के 8 ट्रैकर्स सहित 11 लोग लापता हो गए हैं। ट्रैकर्स के लापता होने की सूचना स्थानीय ट्रैकिंग एजेंसी की और से जिला प्रशासन को दी गई है। बुधवार को एक हेलीकॉप्टर सहित SDRF की टीम ट्रैकर्स के खोज-बचाव के लिए मौके के लिए रवाना हो गई है...
सीएम पुष्कर सिंह धामी के तूफानी दौरे, त्वरित फैसले, कड़क मॉनिटरिंग से आपदा प्रभावितो को मिली राहत, राज्य के मुखिया के समर्पण को देखकर एक्टिव मोड में है सरकारी मशीनरी

सीएम पुष्कर सिंह धामी के तूफानी दौरे, त्वरित फैसले, कड़क मॉनिटरिंग से आपदा प्रभावितो को मिली राहत, राज्य के मुखिया के समर्पण को देखकर एक्टिव मोड में है सरकारी मशीनरी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*सीएम पुष्कर सिंह धामी के तूफानी दौरे, त्वरित फैसले, कड़क मॉनिटरिंग से आपदा प्रभावितो को मिली राहत* *दो दिन से लगातार अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों की बीच मौजूद हैं मुख्यमंत्री*  *हेलीकॉप्टर टेक ऑफ न कर सका तो स्थलीय मार्ग से ही निकल पड़े जनता का दुख दर्द बांटने* *राज्य के मुखिया के समर्पण को देखकर एक्टिव मोड में है सरकारी मशीनरी* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी राज्य के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में पूरे समर्पित भाव से जनता के बीच मौजूद हैं। लगातार दूसरे दिन पीड़ितों के बीच पहुंचकर उन्होंने राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया। तूफानी दौरा कर वह हर उस स्थान पर पहुंच रहे हैं जहां के लोगों पर प्रकृति ने कहर बरपाया है। जब हल्द्वानी से मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर टेक ऑफ नहीं कर पाया तो समय जाया किए बगैर वह सड़क मार्ग से ही प्रभावित इलाकों के लिए निकल पड़े। कई बार उन्होंने ट्रैक्टर में बैठक...
उत्तराखंड:  यहाँ डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर वाहन, सेना के सेवानिवृत्त बिग्रेडियर सहित पांच लोगों की मौत

उत्तराखंड: यहाँ डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर वाहन, सेना के सेवानिवृत्त बिग्रेडियर सहित पांच लोगों की मौत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक बुधवार को थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। हादसे में रिटायर ब्रिगेडियर विनोद चंद सहित पांच लोगों की मौत हो गई है।   जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ के निकटवर्ती बूंगा गांव निवासी ब्रिगेडियर विनोद चंद अपने गांव के परिजन और नेपाल निवासी पुरोहितों के साथ अपने कुलदेवता की मूर्ति और बर्तनों को नहलाने के लिए केदारनाथ गए थे। केदारनाथ में विधि विधान के साथ कार्य सम्पन्न कर वापस लौट रहे थे। वाहन संख्या सीएच 01 एजेड 9744 से सुबह पांच बजे के आसपास जब थल से पिथौरागढ़ की तरफ आ रहे थे। थल से लगभग 12 किमी दूर मुवानी के पास वाहन अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया।   रामगंगा नदी पार स्थित तहसील बेरीनाग के म...