Friday, March 20News That Matters

Month: October 2021

उत्तराखण्ड पूर्ण रूप से पात्र लाभार्थियों को कोविड-19 वैक्सीन की प्रथम डोज लगाये जाने वाला राज्य बना, सीएम धामी ने दी जानकारी प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

उत्तराखण्ड पूर्ण रूप से पात्र लाभार्थियों को कोविड-19 वैक्सीन की प्रथम डोज लगाये जाने वाला राज्य बना, सीएम धामी ने दी जानकारी प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*उत्तराखण्ड पूर्ण रूप से पात्र लाभार्थियों को कोविड-19 वैक्सीन की प्रथम डोज लगाये जाने वाला राज्य बना* *मीडिया सेंटर सचिवालय में आयोजित प्रेसवार्ता में  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी दी* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार जताया* *वैक्सीनैशन में लगे सभी कार्मिकों, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं, मीडिया, निजी संस्थानों का भी आभार व्यक्त किया*  उत्तराखण्ड राज्य, पूर्ण रूप से पात्र लाभार्थियों को कोविड-19 वैक्सीन की प्रथम डोज लगाये जाने वाला राज्य बन गया है। मीडिया सेंटर सचिवालय में आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को इसके लिये बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने राज्य को आवश्यकतानुसार वैक्सीन की पर्याप्त संख्या में डोज उपलब्ध कराए जाने पर प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियत समय से...
मुख्यमंत्री  धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए सूबेदार अजय सिंह और नायक हरेंद्र सिंह के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री  धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए सूबेदार अजय सिंह और नायक हरेंद्र सिंह के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए सूबेदार अजय सिंह और नायक हरेंद्र सिंह के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उनकी शहादत को नमन करते हुए कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिजनों के साथ हर समय खङी है।   कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, स्वामी यतीश्वरानंद ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।    राज्य के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच कर शहीदों के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजली अर्पित की। जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर के नरखास के जंगलों में आतंकियों की तलाश में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो सपूत सूबेदार अजय सिंह और नायक हरेंद्र सिंह शहीद हो गए। दोनों वीर शहीदों के पार्थिव शरीर को विशेष विमान से ...
आईपीएल 2021 का रोमांच खत्म होने के बाद, फैन्स पर आज से चढ़ेगा टी-20 वर्ल्ड कप का खुमार,जाने भारत के मैचो का शेड्यूल

आईपीएल 2021 का रोमांच खत्म होने के बाद, फैन्स पर आज से चढ़ेगा टी-20 वर्ल्ड कप का खुमार,जाने भारत के मैचो का शेड्यूल

Uncategorized, Featured, खबर, खेल
आईपीएल 2021 का रोमांच खत्म होने के बाद आईसीसी अब क्रिकेट फैन्स के लिए टी-20 वर्ल्ड कप के रूप में नायाब तोहफा आया है। इसका शुरुआत आज से होने जा रही है, जहां टूर्नामेंट का पहला क्वालीफायर मैच अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है। यहां ओमान और पापुआ न्यू गिनी आमने-सामने हैं। इस टूर्नामेंट के विजेता का फैसला 14 नवंबर को दुबई में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले से होगा। इस बार यह टूर्नामेंट सुपर 12 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसके लिए आठ टीमें सीधे तौर पर क्वालीफाई कर चुकी हैं, जबकि अन्य चार टीमों का फैसला क्वालीफाइंग राउंड से होगा। आइए नजर डालते हैं इस बार के टी-20 वर्ल्ड कप की खास बातों पर-   टूर्नामेंट का फॉर्मेट टी-20 वर्ल्ड कप के पहला राउंड क्वालीफाइंग राउंड होगा, जिसमें चार-चार टीमों के दो ग्रुप हैं। यहां हर ग्रुप की टॉप दो टीमें सीधे सुपर 12 में एंट्री लेंगी। यहां ग्रुप ए में...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में हो रही  भारी बारिश को देखते हुए मुख्य सचिव डॉ एस एस संधु से फोन पर प्रदेश की स्थिति की जानकारी ली

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में हो रही  भारी बारिश को देखते हुए मुख्य सचिव डॉ एस एस संधु से फोन पर प्रदेश की स्थिति की जानकारी ली

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में हो रही  भारी बारिश को देखते हुए मुख्य सचिव डॉ एस एस संधु से फोन पर प्रदेश की स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य संबंधित कार्मिकों को संवेदनशील स्थानों पर हाई अलर्ट रखा जाए। कहीं भी कोई घटना होती है तो रेस्पोंस टाईम कम से कम होना चाहिए। जरूरत होने पर प्रभावितो को तत्काल राहत मिले। चार धाम यात्रा मार्ग पर भी विशेष ध्यान रखा जाए। चार धाम यात्रियों, पर्यटकों से भी सावधानी बरतने की अपील कर ली जाए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री  अयोध्या के दो दिवसीय भ्रमण पर हैं। वे आज दोपहर तक देहरादून लौट आएंगे।  ...
उत्तराखंड: सर्पदंश से बिस्तर पर सो रहे बालक की मौत, परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड: सर्पदंश से बिस्तर पर सो रहे बालक की मौत, परिजनों में कोहराम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
खबर हल्द्वानी से  जानकरी अनुसार  16 साल बच्चा रोज की तरह अपना बिस्तर लगा कर सोया था रात की किसी पहर में सांप ने काट लिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई है। दमूवाढूंगा क्षेत्र के कुमाऊं कॉलोनी का यह पूरा मामला है। जब 16 साल के बच्चे को घर के अंदर बिस्तर पर ही सांप ने काट लिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई है। बच्चा 10वीं की कक्षा में पढ़ता है, उसके पिता ने  बताया कि बेटा रात को बिस्तर पर सो रहा था कि अचानक सांप उनके बेटे को काट दिया, बच्चे के पिता एक बेकरी में काम करते हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, ...
उत्तराखंड:एक बार फिर भारी बारिश, ओलावृष्टि लो लेकर अलर्ट जारी, जाने मौसम अपडेट

उत्तराखंड:एक बार फिर भारी बारिश, ओलावृष्टि लो लेकर अलर्ट जारी, जाने मौसम अपडेट

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड में एक बार फिर भारी से बहुत भारी वर्षा ओलावृष्टि आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी चेतावनी के बाद राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने भी राज्य के सभी जिला अधिकारियों को चेतावनी जारी करते हुए सावधानियां रखने के निर्देश दिए गए हैं। आज और कल कई जगह भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ से होने वाली बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। 3500 मीटर से ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। देहरादून मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 17 अक्तूबर को पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झक्कड़ चल सकती है।ओर 18 को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चम्पावत, अल्मोड़ा...
देवभूमि के लिए एक ओर दुखद खबर पौड़ी निवासी नायक हरेंद्र सिंह शहीद,दो दिन में  उत्तराखंड के 4 वीर हुए शहीद मुख्यमंत्री ने भी व्यक्त किया शोक

देवभूमि के लिए एक ओर दुखद खबर पौड़ी निवासी नायक हरेंद्र सिंह शहीद,दो दिन में उत्तराखंड के 4 वीर हुए शहीद मुख्यमंत्री ने भी व्यक्त किया शोक

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पौड़ी गढ़वाल
देवभूमि के लिए एक ओर दुखद खबर पौड़ी निवासी नायक हरेंद्र सिंह शहीद,दो दिन में उत्तराखंड के 4 वीर हुए शहीद मुख्यमंत्री ने भी व्यक्त किया शोक मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए उत्तराखण्ड के नायक  हरेंद्र सिंह रावत के शहीद होने पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को दुःख की इस घङी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।   जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो और लाल शहीद हो गए हैं। टिहरी निवासी सूबेदार अजय रौतेला और पौड़ी निवासी नायक हरेंद्र सिंह शहादत को प्राप्त हुए हैं। सूबेदार अजय रौतेला और नायक हरेंद्र सिंह भी सेना के उस सर्च ऑपरेशन में शामिल थे, जिसमें गुरुवार को उत्तराखंड के दो जवान शहीद हो गए थे। इस दौरान दोनां घायल हो गए थे और लापता हो गए थे। नायक हरेंद्र सिंह न...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अयोध्या पहुंचकर रामजन्मभूमि में  देर सांय सरयू आरती में प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अयोध्या पहुंचकर रामजन्मभूमि में देर सांय सरयू आरती में प्रतिभाग किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अयोध्या पहुंचकर रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन कर उत्तराखण्ड राज्य की खुशहाली की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन किया और साधू–संतों का आशीर्वाद भी लिया। राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने के बाद पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे।   उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अयोध्या 2 दिन के दौरे पर हैं। अपराह्न लगभग 3 बजे श्री धामी अयोध्या के नाका एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्हें उत्तरप्रदेश पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद वह नया घाट स्थित यात्री निवास सरयू होटल पहुंचकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। शाम को 4:30 बजे नया घाट से चलकर हनुमानगढ़ी राम जन्मभूमि तक जाने वाली राम बरात में शामिल होते ह...
श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की भ्रमणशील जमात चातुर्मास (चैमासा) प्रवास पूरा कर श्री दरबार साहिब से लौटी, पुष्पवर्षा के साथ आचार्य श्रीचंद्र जी भगवान व श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे गूंजे,श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुवाई में दी गई भावपूर्णं विदाई

श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की भ्रमणशील जमात चातुर्मास (चैमासा) प्रवास पूरा कर श्री दरबार साहिब से लौटी, पुष्पवर्षा के साथ आचार्य श्रीचंद्र जी भगवान व श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे गूंजे,श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुवाई में दी गई भावपूर्णं विदाई

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की भ्रमणशील जमात चातुर्मास (चैमासा) प्रवास पूरा कर श्री दरबार साहिब से लौटी  श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुवाई में दी गई भावपूर्णं विदाई  पुष्पवर्षा के साथ आचार्य श्रीचंद्र जी भगवान व श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे गूंजे  सनातन परंपरा के अनुसार कुंभ आयोजन के बाद श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के संत-महंत चातुर्मास (चैमासे) के लिए श्री दरबार साहिब पधारते हैं देहरादून। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की भ्रमणशील जमात दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में चैमासा प्रवास पूर्णं कर शनिवार को वापिस लौट गई। यह जमात देश भर का भ्रमण कर सनातन धर्म संस्कृति का प्रचार प्रसार करती है। उदासीन भेष संरक्षण समिति के अध्यक्ष व श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में साधु-संत-महंतों को श्रद्धापूर्वक भावपूर्णं विदाई दी गई। श्री दरब...
उत्तराखंड: पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने लगाई फांसी,परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड: पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने लगाई फांसी,परिजनों में कोहराम

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
उत्तराखंड: पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने लगाई फांसी,परिजनों में कोहराम ख़बर हल्द्वानी से जानकारी अनुसार रामपुर रोड स्थित जीतपुर नेगी क्षेत्र के एक युवक ने पत्नी से कहासुनी के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। जीतपुर नेगी निवासी दिनेश कश्यप (35) पुत्र कृष्णा कश्यप शुक्रवार देर रात नशे में घर पहुंचा। इस बीच किसी बात को लेकर पत्नी ने उसे भला-बुरा कह दिया। देर रात उसने खुद को दूसरे कमरे में बंद कर लिया। पत्नी के शोरगुल के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो दिनेश पंखे के सहारे फांसी से लटका था। उसे तत्काल नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। टीपी नगर पुलिस के एसआई मनोज कुमार ने बताया कि दिनेश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, दिनेश की मौत...