Friday, March 20News That Matters

Month: October 2021

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों हेतु प्रदान की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों हेतु प्रदान की वित्तीय स्वीकृति

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों हेतु प्रदान की वित्तीय स्वीकृति* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के ऋण खाताधारकों को छः माह हेतु ब्याज प्रतिपूर्ति सहायता उपलब्ध कराने हेतु 6 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र झबरेड़ा के अन्तर्गत लाठरदेवा हूण से बुडपुर नूरपुर होते हुये लाठरदेवा शेख मार्ग तक सड़क निर्माण हेतु 116.56 लाख, विधानसभा क्षेत्र सहासपुर के अन्तर्गत भाऊवाला में सम्पर्क मार्ग/आंतरिक मार्गों के निर्माण कार्यों हेतु 211.26 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्र नगर में 70 वर्षों से जीर्ण शीर्ण पूल्ड हाउस के भवनों के स्थान पर श्रेणी 2 के 24 आवासों का निर्माण कार्य हेतु 489.89 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र रूद्रप्रयाग के अन्तर्गत विकासखण्ड जखोली में सिंराई नन्दवाणगांव भटवारी मोटर मार्ग में डामरीक...
उत्तराखंड: खेल-खेल में 10 वर्षीय मासूम के गले में लगा फंदा, परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड: खेल-खेल में 10 वर्षीय मासूम के गले में लगा फंदा, परिजनों में कोहराम

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
उत्तराखंड: खेल-खेल में 10 वर्षीय मासूम के गले में लगा फंदा परिजनों में कोहराम ख़बर हल्द्वानी से  जानकारी के अनुसार शहर के इंदिरा नगर क्षेत्र से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां कक्षा 3 में पढ़ने वाले 10 वर्षीय बालक अरमान जो बच्चों के साथ खेल खेल में अचानक गले में फंदा लगने की वजह से दम घुट गया और अरमान बेहोश हो कर ज़मीन पर गिर गया। आनन फानन में बच्चे को फौरन सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया । बच्चे के शव को सुशीला तिवारी अस्पताल से मोर्चरी भेज दिया गया है वहीं बच्चे के पिता ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि बच्चे का पोस्टमार्टम ना कराया जाए।...
यूथ वोटर फेस्टिवल का हुआ आयोजन, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने छात्र छात्राओं से किया संवाद

यूथ वोटर फेस्टिवल का हुआ आयोजन, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने छात्र छात्राओं से किया संवाद

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*यूथ वोटर फेस्टिवल का हुआ आयोजन* *मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने छात्र छात्राओं से किया संवाद* मुख्य निर्वाचन अधिकारी  सौजन्या ने तुलाज इन्स्टीट्यूट और शिवालिक कालेज में यूथ वोटर फेस्टिवल के तहत छात्र छात्राओं से संवाद किया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए धूलकोट, देहरादून स्थित तुलाज इन्स्टीट्यूट और शिवालिक कालेज में यूथ वोटर फेस्टिवल का आयोजन किया गया।    इसके तहत मतदाता शपथ, भाषण प्रतियोगिता, क्विज़ प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, प्रश्नोत्तरी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विजताओं को पुरस्कृत भी किया। इसके अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं द्वारा पूछी गयी जिज्ञासा के भी उत्तर दिये गये। कार्यक्रम में स्वीप के राज्य नोडल  अधिकारी  असलम सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। ...
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किच्छा में 105 करोङ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया*

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किच्छा में 105 करोङ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया*

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किच्छा में 105 करोङ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया* *8 करोड़ 50 लाख की योजनाओं का लोकार्पण एवं 96 करोड़ 42 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया* *सीएम ने किच्छा विधानसभा क्षेत्र के लिये की घोषणाएं, कहा हर घोषणा हो रही पूरी* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को किच्छा विधानसभा में 8 करोड़ 50 लाख की योजनाओं का लोकार्पण एवं 96 करोड़ 42 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया। *घोषणाएं* मुख्यमंत्री ने किच्छा विधानसभा क्षेत्र के लिये अनेक घोषणाएं करते हुए कहा कि किच्छा के खुरपिया फार्म में अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए सिडकुल को दी गई 1 हजार एकड़ भूमि पर जल्द ही उद्योगों की स्थापना की जाएगा। इससे बङी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा।  किच्छा में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की भव्य प्रतिमा के लिए पर्याप्त धनराशि की व्यवस्था की जाएगी।...
उत्तराखंड: दुखद छुट्टी में घर आए सेना के जवान की दुर्घटना में मौत,परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड: दुखद छुट्टी में घर आए सेना के जवान की दुर्घटना में मौत,परिजनों में कोहराम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश, पहाड़ की बात, रुद्रप्रयाग
उत्तराखंड: दुखद छुट्टी में घर आए सेना के जवान की दुर्घटना में मौत,परिजनों में कोहराम ऋषिकेश से जानकारी आ रही है कि सेना से एक महीने की छुट्टी लेकर रुद्रप्रयाग स्थित अपने गांव जा रहा सेना का जवान (राइफलमैन) दुर्घटना में घायल हो गया। जिसके बाद जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग से घायल सैनिक को ऋषिकेश रेफर किया गया। पर मंगलवार देर रात जब उसे राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली ऋषिकेश के प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि बीती मंगलवार की देर को रात्रि में सरकारी अस्पताल से एक मेमो प्राप्त हुआ, जिसमें भूपेंद्र सिंह नाम का व्यक्ति को डाक्टरों के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया था। मेमो की जांच में रात्रि अधिकारी के द्वारा पूछताछ करने पर पता चला कि भूपेंद्र सिंह (32) ग्राम स्वारी ग्वास जिला रुद्रप्रयाग जो सेना में राइफलमैन के पद पर नियुक्...
उत्तराखंड:पुनर्वासित परिवारों को मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाए: सीएम पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड:पुनर्वासित परिवारों को मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाए: सीएम पुष्कर सिंह धामी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*पुनर्वासित परिवारों को मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाए: सीएम पुष्कर सिंह धामी* *वर्ष 2017 से पहले 2 गांवों के 11 परिवारों जबकि 2017 के बाद 81 गांवों के 1436 परिवारों को पुनर्वासित किया गया* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में अन्तरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाय कि पुनर्वासित परिवारों को पुनर्वास क्षेत्र में बिजली, पानी एवं अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की पर्याप्त व्यवस्था हो। जिन पुनर्वासित गांवों को सड़क से जोड़ा जाना है, उनकी सूची जल्द शासन को उपलब्ध कराई जाय। पुनर्वासित गांवों में मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए व्यवस्था मनरेगा से कन्वरजेंस एवं जिलाधिकारी के नियंत्रणाधीन विभिन्न फंडों से की जाय। इसके बाद भी कोई परेशानी हो तो मामला शासन स्तर पर लाया जाय। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ...
उत्तराखंड:  देर रात सड़क हादसे में दो छात्रों की दर्दनाक मौत, एक घायल..

उत्तराखंड: देर रात सड़क हादसे में दो छात्रों की दर्दनाक मौत, एक घायल..

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून सेलाकुई मुख्य बाजार में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। इस सड़क हादसे में दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गयी और एक छात्र गंभीर घायल बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार डंपर और कंटेनर की जोरदार भिड़ंत हो गई और कंटेनर की चपेट में ये तीनों छात्र आ गए। हादसे के वक़्त तीनों छात्र सड़क पर पैदल‌ जा रहे थे। हादसे को‌ अंजाम देने वाले कंटेनर का नंबर UK06CA4854 बताया जा रहा है जबकि डंपर का नंबर UK16CA0855 बताया जा रहा है। दोनों वाहनों को‌ सेलाकुई थाना पुलिस ने सड़क से हटवा दिया है पुलिस द्वारा कार्यवाई और जांच चल रही है। मृतक की पहचान मनीष लखनऊ हाल निवासी बायाखाला सेलाकुई में किराएदार था। जिसकी उम्र 19 वर्ष बताई जा रही है जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। दूसरा मृतक विशाल त्रिपाठी निवासी शाहजहांपुर हाल पता बायाखाला सेलाकुई में किराएदार था। जिसकी उम्र 20 वर्ष ब...
उत्तराखंड:हरियाणा सरकार के पूर्व गृह सचिव/ आईएएस ऑफिसर का रेस्क्यू- SDRF ने सकुशल पहुँचाया अस्पताल

उत्तराखंड:हरियाणा सरकार के पूर्व गृह सचिव/ आईएएस ऑफिसर का रेस्क्यू- SDRF ने सकुशल पहुँचाया अस्पताल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
हरियाणा सरकार के पूर्व गृह सचिव/ आईएएस ऑफिसर का रेस्क्यू- SDRF ने सकुशल पहुँचाया अस्पताल  वन विभाग के सब इंस्पेक्टर द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि चीड़वासा, उत्तरकाशी में एक व्यक्ति का स्वास्थ्य अत्यधिक खराब हो गया है जिसे वापिस गंगोत्री लाये जाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट गंगोत्री से HC भरत रावत के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति हरियाणा सरकार में पूर्व गृह सचिव/IAS ऑफिसर रहे है जोकि ट्रैकिंग हेतु गौमुख जा रहे थे। चीड़वासा में ही उन्हें कमरदर्द होने के कारण वही रुकना पड़ा जिसके बाद उच्च तुंगता क्षेत्र में होने से उनका ऑक्सिजन लेवल कम होने के कारण स्वास्थ्य और अधिक खराब होने लगा।   SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर बिना समय गवाएं स्ट्रेचर के माध्यम से अत्यधिक जोखिमपू...
उत्तराखंड पुलिसकर्मी का हाइ वोल्टेज ड्रामा , सड़क पर करता दिखा मारपीट , एसएसपी ने किया निलंबित*

उत्तराखंड पुलिसकर्मी का हाइ वोल्टेज ड्रामा , सड़क पर करता दिखा मारपीट , एसएसपी ने किया निलंबित*

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
*उत्तराखंड पुलिसकर्मी का हाइ वोल्टेज ड्रामा , सड़क पर करता दिखा मारपीट , एसएसपी ने किया निलंबित* रुद्रपुर/ उत्तराखण्ड जनपद उधम सिंह नगर में कानून के रखवालों का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिस पर सवालिया निशान खड़े हो गए। इस वीडियो में उत्तराखण्ड पुलिस के सिपाही ने खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए एवं इंसानियत को तार तार कर डाला है। जहां एक युवक को इतनी बेहरहमी से पिटाई कि युवक बेहोश हो गया फिर भी मारपीट करने से बाज़ नही आ रहा है। हालांकि पूरे मामले का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ऊधम सिंह नगर तत्काल रूप से ने सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। ऊधम सिंह नगर के सितारगंज कोतवाली पुलिस के एक सिपाही ने सड़क पर खुले आम हाई वोल्टेज ड्रामा किया है जहां कानून को ताक पर रखते हुए इंसानियत को तार तार कर डाला है।...
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में सचिवालय में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य स्तरीय समन्वयन समिति की बैठक संपन्न, The Cigarettes and Other Tobacco Products Act, 2003 (COTPA) का अनुपालन किया जाना सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में सचिवालय में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य स्तरीय समन्वयन समिति की बैठक संपन्न, The Cigarettes and Other Tobacco Products Act, 2003 (COTPA) का अनुपालन किया जाना सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य स्तरीय समन्वयन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि बच्चों में तम्बाकू के सेवन प्रवृत्ति को रोकने के लिए सभी को प्रयास करने होंगे। तम्बाकू सेवन से होने वाले घातक नुकसान से बच्चों को अवगत कराते हुए बच्चों को इससे दूर रखने के लगातार प्रयास किए जाएं। उन्होंने The Cigarettes and Other Tobacco Products Act, 2003 (COTPA) का अनुपालन किया जाना सुनिश्चित किया जाए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सभी के लिए उदाहरण प्रस्तुत करते हुए थाना, कलेक्ट्रेट और अस्पताल परिसरों को तम्बाकू मुक्त घोषित किया जाए। उन्होंने शीघ्र से शीघ्र इसे लागू किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो लोग तम्बाकू सेवन छोड़ना चाहते हैं, उनके लिए ऑनलाइन प्रोग्राम तैयार किया जाए। स्कूली छ...