Thursday, March 19News That Matters

Month: October 2021

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश एम्स पहुँचकर प्रधानमंत्री के दौरे सम्बंधी व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश एम्स पहुँचकर प्रधानमंत्री के दौरे सम्बंधी व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश एम्स पहुँचकर प्रधानमंत्री के दौरे सम्बंधी व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल का जायजा लेते हुए एम्स प्रशासन और अधिकारियों से व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री . धामी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाओं को समय से पहले पूरा कर लिया जाए। प्रधानमंत्री के प्रोटोकॉल के अनुरूप व्यवस्था भलि भाँति चेक कर ली जाएँ और कोविड प्रोटकॉल का पूरा ध्यान रखा जाए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, मेयर सुनील उनियाल गामा, सचिव वित्त . अमित नेगी, सचिव सूचना पंकज पांडेय, आईजी इंटेलीजेंस . संजय गुंज्याल, प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी समेत जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।...
उत्तराखंड:फर्जी सेना का जवान बनकर घूम रहा था बहरूपिया, इंटेलिजेंस और पुलिस ने किया गिफ्तार, आरोपित के पास से मिले फर्जी कैंटीन कार्ड और सेना की वर्दी

उत्तराखंड:फर्जी सेना का जवान बनकर घूम रहा था बहरूपिया, इंटेलिजेंस और पुलिस ने किया गिफ्तार, आरोपित के पास से मिले फर्जी कैंटीन कार्ड और सेना की वर्दी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, देहरादून
देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के पास सेना का जवान बनकर घूम रहे बहरूपिये सुनील को आर्मी इंटेलिजेंस और पुलिस की संयुक्त टीम ने गिफ्तार किया है।आईएमए के पास के गिरफ्तार हुए बहरूपिये ने विंग कमांडर अभिनंदन जैसी मूछें रखी हुई हैं। बताया गया कि दिल्ली, जोशीमठ और देहरादून में खुद को सेना का जवान बताने वाले इस युवक पर मिलिट्री इंटेलिजेंस की लंबे समय से नजर थी। युवक के पास से फर्जी कैंटीन कार्ड, सेना की वर्दी और कई बटालियनों की टोपी के साथ विभिन्न दस्तावेज बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी के तार फर्जी भर्ती करवाने वाले गिरोह से भी जुड़े हैं। आरोपी का नाम सुनील है और वह मूल रूप से हनुमानगढ़, राजस्थान का रहने वाला है। सुनील आईएमए और अन्य आर्मी इलाकों के आसपास घूमकर युवाओं को सेना में भर्ती करवाने का झांसा देता था। अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिली एसपी सिटी सरिता डोभ...
उत्तराखंड: गुमशुदा युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल मे मिला शव, जाँच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड: गुमशुदा युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल मे मिला शव, जाँच में जुटी पुलिस

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
ख़बर हल्द्वानी से है जहा इंदिरा नगर में एक गुमशुदा युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में शव जंगल मे मिला है मिली जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा इंदिरा नगर निवासी युवती विगत दो-तीन दिन से गुमशुदा थी, जिसकी सूचना युवती के परिजनों के द्वारा थाना बनभूलपुरा में दी गई थी। सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा युवती की तलाश शुरू कर दी गई। वही विगत रात्रि थाना बनभूलपुरा पुलिस ने गुमशुदा युवती की लाश थाना बनभूलपुरा की इंदिरा नगर चैक पोस्ट के सामने जंगल से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद की है इधर मामले की सूचना मिलने पर एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी, एसपी सिटी जगदीश चंद्र, सीओ शांतनु पराशर, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा प्रमोद पाठक व फोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है। वही इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रीति प्रियदर्शनी के द्वारा बताया गया कि एक नाबालिग युवती की गुमशुदगी थाना बनभूलपुरा में दर्ज की गई थी, जिसका शव आ...
उत्तराखंड: गुलदार पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा पर फस गया ये, ग्रामीणों का उमड़ हुजूम

उत्तराखंड: गुलदार पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा पर फस गया ये, ग्रामीणों का उमड़ हुजूम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से बड़ी खबर सामने आई है यहां नानकमत्ता क्षेत्र में वन विभाग द्वारा गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में गुलदार तो नहीं फंसा अलबत्ता एक विशालकाय मगरमच्छ कैद हो गया। पिंजरे में फंसे मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा , सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पिंजरे से निकालकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विगत 26 सितम्बर को बिडौरा निवासी चार वर्षीय लवजीत सिंह को गुलदार उठा ले गया था। बाद में किशोर का शव जंगल में बरामद किया गया। घटना के उपरांत ग्रामीणों में आक्रोश के साथ ही समूचे क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई ,ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की थी। जिसके बाद वन विभाग ने ग्राम बिडौरा में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाये है। वन विभाग द्वारा लगाये गये पिंजरों में अभी तक गुलदार तो नहीं फंस...
मुख्यमंत्री ने की परिवहन एवं आबकारी विभाग की समीक्षा, परिवहन निगम को लाभ की स्थिति में लाये जाने के किये जाय प्रयास

मुख्यमंत्री ने की परिवहन एवं आबकारी विभाग की समीक्षा, परिवहन निगम को लाभ की स्थिति में लाये जाने के किये जाय प्रयास

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
• *मुख्यमंत्री ने की परिवहन एवं आबकारी विभाग की समीक्षा।* • *परिवहन निगम को लाभ की स्थिति में लाये जाने के किये जाय प्रयास।* • *प्रदेश में सी.एन.जी. पर टैक्स की दर को कम करने पर किया जायेगा विचार।* • *राज्य के प्रवेश स्थलों पर लगाये जाय सीसीटीवी कैमरे।* • *टैक्स जमा करने की ऑन लाइन की जाय व्यवस्था।* • *सड़क दुघटनाओं पर नियन्त्रण के लिये सभी सम्बन्धित विभाग आपसी समन्वय से करे कार्य।* • *सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित कार्यों में भी हो समन्वय।* • *दक्ष लोगों के ही बने लाइसेंस, हर जिले में ड्राइविंग टेस्ट की हो व्यवस्था।* • *एंट्री पॉइंट पर टैक्स जमा करने तथा ऑनलाइन सुविधाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये तैयार किया जाय एप।* • *प्रदेश में पर्यटकों की सुविधा के दृष्टिगत बेहतर ब्राण्ड की शराब विपणन की की जाए व्यवस्था।* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में परिवहन एवं ...
मुख्य सचिव एसएस संधू ने सचिवालय में हेली ऑपरेटर्स के साथ ली बैठक,   प्रदेश में हेली सर्विस को बढ़ाने के लिए हर सम्भव प्रयास के दिय निर्देश

मुख्य सचिव एसएस संधू ने सचिवालय में हेली ऑपरेटर्स के साथ ली बैठक, प्रदेश में हेली सर्विस को बढ़ाने के लिए हर सम्भव प्रयास के दिय निर्देश

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्य सचिव एसएस संधू ने मंगलवार को सचिवालय में हेली ऑपरेटर्स के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में हेली सर्विस को बढ़ाने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है, और इसमें हेली ऑपरेटर्स के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने प्रदेश में पर्यटन के दृष्टिकोण से नए डेस्टिनेशन विकसित करने के लिए सभी हेली सेवा प्रदाताओं से सुझाव और सहयोग की अपेक्षा भी की। कहा कि प्रदेश सरकार हेली सेवाओं को बढ़ाने के लिए किसी प्रकार का बैरियर नहीं लगाना चाहती। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा से सम्बन्धित कार्यों में किए हेली सेवाओं द्वारा किए गए कार्यों का भुगतान समय पर किया जाए। उन्होंने सचिव सिविल एविएशन को चार्टर हेली सेवा के लिए अलग से एस.ओ.पी. जारी करने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि हरिद्वार एवं ऋषिकेश विश्व के प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र हैं, इन दोनों शहरों को हेली सर्विस...
श्रीनगर की चार पेयजल योजनाओं को शीघ्र मिलेगी स्वीकृतिः डॉ. धन सिंह रावत,जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश

श्रीनगर की चार पेयजल योजनाओं को शीघ्र मिलेगी स्वीकृतिः डॉ. धन सिंह रावत,जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*श्रीनगर की चार पेयजल योजनाओं को शीघ्र मिलेगी स्वीकृतिः डॉ. धनसिंह रावत* *जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश* *विधानसभा क्षेत्र में मिशन के अंतर्गत बनाये जायेंगे 10 सार्वजनिक शौचालय* *आंगनबाड़ी, स्कूल एवं अस्पतालों में मिलेंगे पेयजल कनेक्शन* *बेरोजगार युवाओं को दिया जायेगा फीटर एवं प्लम्बर का प्रशिक्षण* देहरादून, दिनांक 05 अक्टूबर 2021 श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की चार महत्वकांक्षी पेयजल योजनाओं को राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन के अंतर्गत शीघ्र स्वीकृति प्रदान मिलेगी। इसके लिए पेयजल निगम के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं। विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 128 पेयजल योजनाओं का निर्माण कार्य चल रहा है। इनके शीघ्र पूरा होने पर क्षेत्र की पेयजल समस्याएं दूर हो जायेंगी। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य स...
स्व0चंद्र मोहन सिंह नेगी जी के सपने को साकार कर रहे है यमकेश्वर के लाल   महेंद्र राणा

स्व0चंद्र मोहन सिंह नेगी जी के सपने को साकार कर रहे है यमकेश्वर के लाल महेंद्र राणा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
महेन्द्र राणा कर रहे कई जरूरतमंद बच्चों का सपना साकार शिक्षा आज हमारे समाज की एक महत्वपूर्ण जरूरत बन चुकी है क्योंकि एक शिक्षित व्यक्ति ही बेहतर समाज का निर्माण कर सकता है। इसी सपने को साकार करने के लिए महेन्द्र राणा चल पडे हैं जिनका सपना है कि समाज के हर व्यक्ति को शिक्षित होना जरूरी है और उन्होंने अपने इस सपने को पूरा करने के लिए पहले द्वारीखाल के 350 बच्चों को और अब यमकेश्वर के 450 बच्चों को गोद लेकर मिशाल पेश की है। इसी कडी में आज उनके द्वारा रा0उ0मा0 विद्यालय काण्डी और रा0इ0का0 थलनदी में जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को पठन/पाठन की सम्पूर्ण किट जिसमें कॉपी, पेन, बैग, ड्रेस जूते एवं फीस सम्मिलित है का वितरण किया। राणा का सपना है कि उनके क्षेत्र का हर बच्चा कल का भविष्य है तथा कोई भी बच्चा धन अभाव के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिये। उन्होंने गोद लिये बच्चों से मिलकर उनके भविष्य क...
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत

पर्यटन मंत्री महाराज ने किया हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*पर्यटन मंत्री महाराज ने किया हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत* देहरादून। चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की तय सीमित संख्या को समाप्त करने के नैनीताल हाईकोर्ट के फैसले का पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने स्वागत किया है। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने नैनीताल हाईकोर्ट द्वारा चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की सीमित संख्या की बाध्यता को समाप्त करने के फैसले का स्वागत किया है। श्री सतपाल महाराज ने कहा कि न्यायालय के इस फैसले से निश्चित रूप से प्रदेश में पर्यटन एवं तीर्थाटन को एक नई ऊर्जा मिलेगी। कोर्ट में जोरदार ढंग से सरकार का पक्ष रखने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि उच्च न्यायालय के इस निर्णय से वैश्विक महामारी कोरोना से प्रभावित अनेकों होटल व्यवसायियों, ट्रैवल्...
उत्तराखंड: परिवार के चार लोगों की हत्या करने वाले आरोपी को सजा-ए-मौत, बेरहमी से उतारा था मौत के घाट

उत्तराखंड: परिवार के चार लोगों की हत्या करने वाले आरोपी को सजा-ए-मौत, बेरहमी से उतारा था मौत के घाट

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
आपको बता दे कि दून के आदर्श नगर में अपने ही परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या करने वाले हरमीत सिंह को फांसी की सजा सुनाई गई है। उसे 302 के तहत फांसी, 307 और 316 में दस साल की कैद व एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। पंचम अपर जिला जज आशुतोष मिश्र की अदालत ने ये फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा, ये रेयर आफ रेयर केस है। उत्तराखंड के पहले बड़े मामले में देहरादून कोर्ट ने ये ऐतिहासिक फैसला सुनाया। बता दे कि दीपावली के दिन चकराता रोड आदर्श नगर में एक ही परिवार के गर्भवती महिला सहित चार सदस्यों की हत्या करने वाले आरोपित को कोर्ट ने सोमवार को दोषी करार दिया था। हत्या के वक्त घर में हरमीत का करीब पांच वर्ष उम्र का भांजा कंवलजीत सिंह जिंदा बचा था। हत्यारे ने उस पर भी चाकू से हमला किया था। वह बेड के नीचे छिपकर बच गया था। जो इस केस में अहम गवाह रहा। न्यायालय में अभियोजन ने कुल 21 गवाह...