Tuesday, February 24News That Matters

Month: October 2021

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आपदा प्रभावितो को सहायता राशि बढाई गई, विभिन्न मदों में बढाई गई सहायता राशि

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आपदा प्रभावितो को सहायता राशि बढाई गई, विभिन्न मदों में बढाई गई सहायता राशि

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आपदा प्रभावितो को सहायता राशि बढाई गई* *विभिन्न मदों में बढाई गई सहायता राशि* *पुनर्निर्माण व राहत कार्यों की मानिटरिंग के लिये हाईपावर कमेटी बनाने के निर्देश* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों को विभिन्न मदों में दी जा रही सहायता राशि को बढ़ाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि आपदा के मानकों में सम्भव न होने पर अतिरिक्त राशि की व्यवस्था मुख्यमंत्री राहत कोष से की जाए। मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण व राहत कार्यों की मानिटरिंग के लिये हाईपावर कमेटी बनाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावितों को यथासंभव सहायता दी जाए। सहायता राशि पाने में लोगों को अनावश्यक परेशान न होना पङे। जरूरतमंदों को हर सम्भव मदद सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री,  सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ आपदा राहत कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।  मुख्...
दुखद खबर: मसूरी में तालाब के किनारे खेलते समय दो मासूम भाईयों की डूबने से मौत, परिजनों में कोहराम

दुखद खबर: मसूरी में तालाब के किनारे खेलते समय दो मासूम भाईयों की डूबने से मौत, परिजनों में कोहराम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
दुखद खबर: मसूरी में तालाब के किनारे खेलते समय दो मासूम भाईयों की डूबने से मौत, परिजनों में कोहराम मसूरी: मसूरी के क्यारकुली गांव के पास सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मछली तालाब के किनारे खेलते समय दो मासूम भाईयों की उसमें डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है।   जानकारी के अनुसार, बच्चों के पिता तालाब के पास स्थित फार्म हाउस में नौकरी करते हैं। सोमवार को वह काम पर गए थे। उनके साथ उनके पांच साल और साढ़े तीन साल के दोनों बेटे भी चले गए। दोनों वहां खेल रहे कि अचानक पैर फिसलने से वे तालाब में गिर गए।   आनन फानन बच्चों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। भट्टा गांव आयुर्वेदिक अस्पताल की डॉक्टर निधि गुरुंग ने बताया कि जब तक बच्चों को लाया गया दोनों की मौत हो चुकी थी। कोतवाल मसूर...
उत्तराखंड:लॉकडाउन में हुआ बेरोजगार तो अब बन गया चोर,पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड:लॉकडाउन में हुआ बेरोजगार तो अब बन गया चोर,पुलिस ने किया गिरफ्तार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
:-लॉकडाउन में काम न होने पर बना चोर,गिरफ्तार देहरादून-: एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहे 23 वर्षीय युवक द्वारा लॉक डाउन में नौकरी गवाने पर काम की तलाश करने के बजाय कमरा लेकर रह रहे कॉलेज के छात्रों के लैपटॉप व मोबाइल पर हाथ साफ कर लिया नतीजन चोरी का माल बेचने निकले इस युवक को पुलिस ने 24 घंटों के अंदर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुँचा दिया।   जानकारी के अनुसार लारा सिंह पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम शेरपुर खेलमऊ थाना झबरेड़ा जिला हरिद्वार व कार्तिक निर्वाल पुत्र तेजेंद्र सिंह निवासी शिव विहार कैराना पानीपत रोड शामली हाल निवासीगण 311 किशनपुर कैनाल रोड,राजपुर द्वारा थाना राजपुर आकर उनके कमरे से मोबाइल, लैपटॉप, नगदी, व मोटरसाइकल इत्यादी सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई गई थी जिसपर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थानास्तरीय टीम गठित कर मामले में अभियुक्त की जल्द गिरफ्तारी किये जा...
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर उत्तराखण्ड में “एक जनपद दो उत्पाद” (वन डिस्ट्रिक्ट टू प्रॉडक्ट्स) ONE DISTRICT TWO PRODUCTS योजना संबंधी शासनादेश जारी

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर उत्तराखण्ड में “एक जनपद दो उत्पाद” (वन डिस्ट्रिक्ट टू प्रॉडक्ट्स) ONE DISTRICT TWO PRODUCTS योजना संबंधी शासनादेश जारी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखण्ड में “एक जनपद दो उत्पाद” (वन डिस्ट्रिक्ट टू प्रॉडक्ट्स) ONE DISTRICT TWO PRODUCTS योजना संबंधी शासनादेश जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री की विशेष प्राथमिकता के आधार पर राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत बाजार में मांग के अनुरूप कौशल विकास, डिजाइन विकास, रॉ मैटेरियल के ज़रिए नई तकनीक के आधार पर प्रत्येक जिले में दो उत्पादों का विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस योजना पर लागू करने के पीछे उद्देश्य उत्तराखण्ड के सभी 13 जिलों में वहां के स्थानीय उत्पादों को पहचान के अनुरूप परंपरागत तथा शिल्प उद्योग का विकास करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “वन डिस्ट्रिक्ट टू प्रॉडक्ट्स” से स्थानीय काश्तकारों एवं शिल्पकारों को जहां एक ओर स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे वहीं दूसरी ओर हर जिले में स्थानीय उत्पाद की विश्वस्तरीय ...
उत्तराखंड:में अधिकारियों की ढीली कार्यशैली ने शिक्षामंत्री के 20 दिन में नियुक्ति के वादे की उड़ाई धज्जियां, प्राथमिक शिक्षक भर्ती का भविष्य अंधकारमय

उत्तराखंड:में अधिकारियों की ढीली कार्यशैली ने शिक्षामंत्री के 20 दिन में नियुक्ति के वादे की उड़ाई धज्जियां, प्राथमिक शिक्षक भर्ती का भविष्य अंधकारमय

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*अधिकारियों की ढीली कार्यशैली ने शिक्षामंत्री के 20 दिन में नियुक्ति के वादे की उड़ाई धज्जियां, प्राथमिक शिक्षक भर्ती का भविष्य अंधकारमय* डायट डीएलएड प्रशिक्षितों ने भर्ती में हो रही जिला और निदेशालय स्तर से हो रही देरी को लेकर शिक्षा निदेशालय में निदेशक प्राथमिक शिक्षा से मुलाकात की और मेरिट नही निकलने की समस्याओं से अवगत कराया। संघ ने जब 55 दिन का धरना समाप्त किया तब निदेशक प्राथमिक शिक्षा द्वारा वादा किया गया था कि 8 अक्टूबर से सबको नियुक्ति दी जाएगी। परन्तु आज अक्टूबर माह समाप्त होने को आया तब भी काम पूरा नही हुआ। *प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि निदेशक सर द्वारा सबको ईमेल से प्रत्यावेदन मंगाया गया था परन्तु निदेशक के आदेशों को deo स्तर से नही माना गया जिससे कि अभी तक भर्ती पूरी न करने के पूरे बहाने विभाग के पास हैं। साथ ही प्रतिनिधिमण्डल द्वारा ये भी बताया गया कि जिन जिलों ने ऑनलाइन प्रत्...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से चारधाम के पुराने मार्गों को खोजने के लिए 25 सदस्यों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से चारधाम के पुराने मार्गों को खोजने के लिए 25 सदस्यों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से चारधाम के पुराने मार्गों को खोजने के लिए 25 सदस्यों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (यूटीडीबी) ने ट्रैक द हिमालय के साथ मिलकर यह अभियान शुरू किया है। इसके तहत विशेषज्ञों के 25 सदस्यों का दल चारधाम ट्रैक पर पुराने मार्गों को खोजने के लिए 1200 किलोमीटर से अधिक का सफर तय करेगा। दल द्वारा यह अभियान लगभग 50 दिनों तक चलाया जायेगा। दल पुराने चार धाम और शीतकालीन चार धाम मार्ग को खोजने का काम करेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्रेकर्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह गर्व का क्षण है कि हमारे पास उत्तराखंड की पुरानी पगडंडियों का पता लगाने के लिए एक युवा बल है। यह पहल हमारी सदियों पुरानी विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। इस अभियान से उत्तराखंड में साहसिक खेलों को भी ब...
उत्तराखंड:रिश्तेदारी में करवाचौथ मना कर लौट रहे दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड:रिश्तेदारी में करवाचौथ मना कर लौट रहे दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर परिजनों में कोहराम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
उत्तराखंड:रिश्तेदारी में करवाचौथ मना कर लौट रहे दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर परिजनों में कोहराम  खबर हरिद्वार जिले से जानकरी अनुसार जहाँ झबरेड़ा लखनोता मार्ग पर शेरपुर गांव के समीप हुए सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। दोनों करवाचौथ का पर्व मनाने के लिए रिश्तेदारी में गए हुए थे। हादसे के दौरान उनके साथ एक युवक और भी था। वो भी गंभीर रूप से घायल हुआ है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक सरोली गांव निवासी जयपाल और मुनेश हरचंदपुर गांव में रिश्तेदारी में करवा चौथ का पर्व मनाने के लिए गए हुए थे जब वह वापस लौट रहे थे तो शेरपुर गांव की पुलिया के समीप उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में जा टकराई। दरअसल, सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करते समय उनके सामने से वाहन आ गया, जिससे आंखों पर पड़ी रोशनी की वजह से वह सड़क किनारे खड़े वा...
बनबसा: नेपाल भाग रहे दो नेपाली युवकों को पुलिस ने रोका ओर तलाशी ली तो मिला ये,दोनो गिरफ्तार

बनबसा: नेपाल भाग रहे दो नेपाली युवकों को पुलिस ने रोका ओर तलाशी ली तो मिला ये,दोनो गिरफ्तार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, चम्पावत
बनबसा: नेपाल भाग रहे दो नेपाली युवकों को पुलिस ने रोका ओर तलाशी ली तो मिला ये,दोनो गिरफ्तार ख़बर बनबसा (चम्पावत)  से  जानकरी अनुसार दिल्ली के एक व्यवसायी के घर में लाखों रुपये की चोरी कर नेपाल भाग रहे दो नेपाली युवकों को पुलिस ने बनबसा में गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक लाख की नगदी और 14 लाख रुपये के जेवरात बरामद हुए हैं। दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम शनिवार की रात चेकिंग कर रही थी। इस दौरान ई-रिक्शा में सवार होकर नेपाल की ओर जा रहे दो युवकों की पुलिस ने तलाशी ली। उनके पास नगदी और जेवरात बरामद हो गए। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह दिल्ली के पंजाबी बाग लाजपत नगर निवासी व्यवसायी अदीप सिंह बिंद्रा पुत्र दलजीत सिंह बिंद्रा के यहां लगभग तीन साल से घरेलू कार्य करते हैं।   22 अक्टूबर की रात उन्होंने व्यवसायी स...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को माता मंगला जी ने हंस फाउण्डेशन की ओर से आपदा पीड़ितों की मदद के लिये प्रदान की 5 करोड़ की धनराशि।*

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को माता मंगला जी ने हंस फाउण्डेशन की ओर से आपदा पीड़ितों की मदद के लिये प्रदान की 5 करोड़ की धनराशि।*

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को माता मंगला जी ने हंस फाउण्डेशन की ओर से आपदा पीड़ितों की मदद के लिये प्रदान की 5 करोड़ की धनराशि।* *आपदा पीड़ितों की मदद के लिये और भी आवश्यक सहयोग का दिया आश्वासन।* *आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय भ्रमण कर पीड़ितों के दुःख दर्द में सहयोगी बनने पर मुख्यमंत्री के प्रयासों को सराहा।* *आपदा राहत कार्यों में त्वरित कार्यवाही के लिये राज्य सरकार के प्रयासों को भी सराहा।* *मुख्यमंत्री ने पीड़ितों की मदद के लिये माता मंगला का जताया आभार।* *संकट के समय हंस फाउण्डेशन द्वारा किये जाने वाले सहयोग के लिये भी जताया आभार।* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को हंस फाउण्डेशन की ओर से माता मंगला जी ने आपदा पीड़ितों की मदद के लिये 5 करोड़ की धनराशि प्रदान की। रविवार को मुख्यमंत्री आवास में वेबिनार के माध्यम से मुख्यमंत्री से वार्ता कर माता मंगला जी ने आपदा पीड़ितों क...
उत्तराखंड: खेड़ी गांव में महिला पर भालू ने किया हमला, क्षेत्र में दहशत का माहौल

उत्तराखंड: खेड़ी गांव में महिला पर भालू ने किया हमला, क्षेत्र में दहशत का माहौल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
ख़बर रुद्रप्रयाग से धनपुर पट्टी के खेड़ी गांव में रविवार सुबह गांव की एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई। महिला को ग्रामीणों की मदद से 108 वाहन सेवा से जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह 8 बजे खेड़ी गांव की विमला देवी पत्नी राकेश बिष्ट घास लेने के लिए जंगल गई थी। इसी बीच उन पर भालू ने हमला कर दिया और वह घायल हो गई। महिला के चिल्लाने पर उनके साथ में गई अन्य महिलाएं मौके पर पहुंची। शोर-शराबा करने के साथ ही महिलाओं ने भालू की तरफ पत्थर फेंके और किसी तरह महिला को उनके हमले से बचा लिया। ग्रामीणों ने घटना के बाद वन विभाग को सूचना दी साथ ही घायल महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां महिला का उपचार किया गया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही वन पंचायत के पूर्व अध्य...