Saturday, January 24News That Matters

Month: November 2021

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 73वें एन.सी.सी. स्थापना दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. निदेशालय घंघोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 73वें एन.सी.सी. स्थापना दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. निदेशालय घंघोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को 73वें एन.सी.सी. स्थापना दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. निदेशालय घंघोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने 15 एन.सी.सी कैडेटों, 6 ऐ.एन.ओ , 4 पी आई स्टाफ (जे.सी.ओ,एन.सी.ओ ) एवं तीन सिविल स्टाफ को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनसीसी एक संगठन से ज्यादा एक मिशन है, जिसका उद्देश्य है देश की युवाशक्ति में अनुशासन, दृढ़ निश्चय निर्धारण और राष्ट्र के प्रति निष्ठा को मजबूत करना है। आज यह देख कर बेहद हर्ष की अनुभूति हो रही है कि एनसीसी अपने इन लक्ष्यों को प्राप्त कर रही है। एनसीसी देश के युवाओं को उनकी वास्तविक क्षमता का अनुभव करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान का एक शानदार अनुभव प...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गन्ना मूल्य बढ़ाये जाने पर प्रदेश के किसानों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गन्ना मूल्य बढ़ाये जाने पर प्रदेश के किसानों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गन्ना मूल्य बढ़ाये जाने पर मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द के नेतृत्व में प्रदेश के किसानों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या भी उपस्थित थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गन्ने की अगेती प्रजाती का मूल्य 355 रूपये प्रति कुन्तल तथा सामान्य प्रजाति का मूल्य 345 रूपये प्रति कुन्तल किया गया है। जिससे प्रदेश के लाखों किसानों को फायदा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सितारगंज किसान सहकारी मिल का शुभारम्भ होने से हजारों किसान सीधे लाभान्वित होंगे। भविष्य में वहां एथेनॉल और बिजली का उत्पादन भी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान परिवार से होने के नाते मैं किसानों के दर्द को भलि भांति जानता हूं। किसान हमारे अन्न दाता हैं। किसानों के हित में जो सम्भव ...
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिकों को लेकर भाजपा सरकार की योजनाओं से कराया रूबरू

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिकों को लेकर भाजपा सरकार की योजनाओं से कराया रूबरू

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
महावीर चक्र विजेता अनुसूया प्रसाद को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि, सैनिकों को लेकर भाजपा सरकार की योजनाओं से कराया रूबरू* *देहरादून 30 नवम्बर*, महावीर चक्र विजेता अनुसूया प्रसाद ध्यानी की 50 वीं पुण्यतिथि पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया साथ ही साथ ही दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित कर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया।   सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा सरकार की सैनिकों को लेकर सभी नीतियां से लोगों को रूबरू करवाया जिसमे पेंशन से लेकर शहीदों के सम्मान पर महत्त्वपूर्ण बिंदु रहे। यही नहीं उन्होंने धामी सरकार की योजनाओं को बताते हुए कहा कि अगर कोई सैनिक राष्ट्र रक्षा करते हुए वीर गति को प्राप्त होता है तो उसके परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी दी जायेगी। उन्होंने शहीद यात्रा के बारे में बताते हुए लोगों से ...
सीएम धामी का बड़ा फैसला चारधाम देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का किया एलान

सीएम धामी का बड़ा फैसला चारधाम देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का किया एलान

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
धाकड़ धामी का बड़ा फैसला चारधाम देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का किया एलान ,बोले सभी तीर्थ पुरोहित संत समाज थैंक्यू सीएम धामी    पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वर्ष 2019 में श्राइन बोर्ड की तर्ज पर चारधाम देवस्थानम बोर्ड बनाने का फैसला लिया। तीर्थ पुरोहितों के विरोध के बावजूद सरकार ने सदन से विधेयक पारित कर अधिनियम बनाया।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चारधाम देवस्थानम बोर्ड पर त्रिवेंद्र सरकार का फैसला पलट दिया। धामी ने बड़ा फैसला लेते हुए देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का एलान किया। दो साल पहले त्रिवेंद्र सरकार के समय चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड अस्तित्व में आया था। तीर्थ पुरोहितों, हकहकूकधारियों के विरोध और कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बोर्ड को मुद्दा बनाने से सरकार पर दबाव था।  पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वर्ष 2019 में श...
कोविड टेस्टिंग को बढ़ाया जाए और वैक्सीनेशन के लिए हर घर दस्तक अभियान में तेजी लाई जाए : सीएम

कोविड टेस्टिंग को बढ़ाया जाए और वैक्सीनेशन के लिए हर घर दस्तक अभियान में तेजी लाई जाए : सीएम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*कोविड टेस्टिंग को बढ़ाया जाए और वैक्सीनेशन के लिए हर घर दस्तक अभियान में तेजी लाई जाए : सीएम* *अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के संबंध में केंद्र द्वारा जारी एडवायजरी का सख्ती से पालन हो* *सभी कोरोना योद्धाओं के आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य रूप से किये जाएं*  *वायरल के लक्षणों पर आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य रूप से किये जाएं*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोविड के बढ़ते मामलों और कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के सम्भावित खतरे को देखते हुए समीक्षा की* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोविड सैम्पलिंग को बढ़ाने और कान्टैक्ट ट्रेसिंग को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कोविड के बढ़ते मामलों और कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के सम्भावित खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सीएम आवास में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और जिलाधिकारियों के साथ विस्तार से समीक्षा की। *'हर घर दस्तक’ अभियान को पूरी क्षमता...
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने  गन्ने की अगेती प्रजाति का मूल्य 355 रू प्रति कुन्तल तथा सामान्य प्रजाति का मूल्य 345 रू प्रति कुन्तल किये जाने की घोषणा की साथ ही सितारगंज में किसान सहकारी चीनी मिल्स लि0 के पेराई सत्र का शुभारम्भ किया

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने  गन्ने की अगेती प्रजाति का मूल्य 355 रू प्रति कुन्तल तथा सामान्य प्रजाति का मूल्य 345 रू प्रति कुन्तल किये जाने की घोषणा की साथ ही सितारगंज में किसान सहकारी चीनी मिल्स लि0 के पेराई सत्र का शुभारम्भ किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने  गन्ने की अगेती प्रजाति का मूल्य 355 रू प्रति कुन्तल तथा सामान्य प्रजाति का मूल्य 345 रू प्रति कुन्तल किये जाने की घोषणा की *सीएम ने सितारगंज में किसान सहकारी चीनी मिल्स लि0 के पेराई सत्र का शुभारम्भ किया* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सोमवार को सितारगंज में किसान सहकारी चीनी मिल्स लि0 के पेराई सत्र का विधिवत पूजा, पटला पूजन व कनवेयर में गन्ना डालकर शुभारम्भ किया गया। साथ ही सरकडा के गन्ना किसान प्रकट सिंह व तरसेम सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होने गन्ने की अगेती प्रजाति का मूल्य 355 रू प्रति कुन्तल तथा सामान्य प्रजाति का मूल्य 345 रू प्रति कुन्तल किये जाने की घोषणा की।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर किसानों को बधाई देते हुए कहा कि आज सितारगंज के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज से विकास का नया अध्याय शुरू हो रहा है। भविष्य में इ...
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति कोविन्द, एशिया के पहले बाल्टिक सांस्कृतिक अध्यययन केंद्र का किया अवलोकन

देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति कोविन्द, एशिया के पहले बाल्टिक सांस्कृतिक अध्यययन केंद्र का किया अवलोकन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में देव संस्कृति विश्वविद्यालय एवं शांतिकुंज पहुंचे। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद थे। राष्ट्रपति के देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचने पर प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या, कुलपति श्री शरद पारधी, कुलसचिव श्री बलदाउ देवांगन ने राष्ट्रपति का पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत अभिनन्दन किया। विश्वविद्यालय परिसर स्थित मृत्युंजय सभागार में राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं उच्च शिक्षा मंत्री के साथ देसंविवि के प्रमुख पदाधिकारियों एवं आचार्यों का सामूहिक छायाचित्र का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. प्रणव पण्ड्या ने राष्ट्रपति को शांतिकुंज स्वर्ण जयंति वर्ष के गायत्री प्रतिमा ...
सैनिक कल्याण विभाग के आंदोलनरत कार्मिकों से वार्ता करते केबिनेट मंत्री गणेश जोशी

सैनिक कल्याण विभाग के आंदोलनरत कार्मिकों से वार्ता करते केबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
 सैनिक कल्याण विभाग के आंदोलनरत कार्मिकों से वार्ता करते काबीना मंत्री गणेश जोशी।* *आगामी कैबिनेट में लाया जाएगा सैनिक कल्याण विभाग के आंदोलनरत कार्मिकों का प्रकरण: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।* देहरादून 29 नवम्बर, सोमवार को प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा सैनिक कल्याण विभाग में उपनल के माध्यम से कार्यरत तथा विगत दिनों से आंदोलनरत कार्मिकों की समस्याओं के उचित समाधान हेतु उन्हें अपने कैम्प कार्यालय आमंत्रित कर वार्ता की। सैनिक कल्याण मंत्री ने आंदलनरत कार्मिकों को आश्वस्त किया कि उनकी न्यायोचित मांगों पर सरकार की ओर संवेदनशीलता द्वारा कार्य किया जा रहा है। आंदोलित कार्मिकों द्वारा मांग की जा रही है कि उन्हें केन्द्रीय सैनिक बोर्ड की नियमावली के अनुसार विभागीय संविदा पर नियुक्त किया जाए तथा सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए। काबिना मंत्री द्वारा आंदोलनरत कार्मिकों को अवगत...
मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा की

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा की

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को पर्यटकों की सुविधा के लिए एक गाइडेंस ऐप तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐप को यूजर फ्रेंडली होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्टेट में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि उद्योगों को आसानी से भूमि उपलब्ध हो इसके लिए लैंड बैंक तैयार किया जाना चाहिए। पर्यटन विभाग को लैंड बैंक तैयार करने के लिए एक सेपरेट सेल बनाए जाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इस सेल का कार्य प्रदेश भर में लैंड बैंक चिन्हित करना हो। इससे पर्यटन से जुड़े उद्योगों को स्थापित करने में भी काफी आसानी होगी। मुख्य सचिव ने एडवेंचर टूरिज्म के अंतर्गत बंजी जंपिंग, ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग आदि पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यो...