Tuesday, February 24News That Matters

Month: November 2021

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत स्थित घंटाकर्ण मंदिर पहुंचकर घण्डियाल देवता के दर्शन व पूजा अर्चना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत स्थित घंटाकर्ण मंदिर पहुंचकर घण्डियाल देवता के दर्शन व पूजा अर्चना की

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत स्थित घंटाकर्ण मंदिर पहुंचकर घण्डियाल देवता के दर्शन व पूजा अर्चना की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री, माता मंगला जी व भोले जी महाराज की उपस्थिति में घंटाकर्ण धाम में ठाकुर भगत सिंह सजवाण की मूर्ति स्थल का भूमि पूजन भी किया।   मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 16 लाख 50 हजार की लागत से बनी घंटाकर्ण पम्पिंग योजना, 10 लाख की लागत से बने विश्राम गृह, 7 लाख 50 हजार की लागत से बने रैन शेल्टर, बेंचेज व साइनेज का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि घंटाकर्ण मंदिर के लिए 4.5 किमी० मोटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा। तिमली-खनेटी मोटर मार्ग के द्वितीय चरण का निर्माण कार्य किया जायेगा। कौडियाला-बडीर मोटर मार्ग का निर्माण कार्य किया जायेगा। तैला- अखोडीसेरा मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण किया जायेगा। शिवपुरी-धौड़ागल्ला मो...

आइसलैंण्ड के उच्चायुक्त महामहिम गुडनी ब्रैगसन ने पर्यटन, शिक्षा, स्वरोजगार, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की सरहाना की। 

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में आइसलैंण्ड के उच्चायुक्त महामहिम गुडनी ब्रैगसन ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं आइसलैंण्ड के उच्चायुक्त के बीच राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई है। जिसमें दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और सांस्कृतिक प्रचार, शिक्षा पर्यटन, फिशरीज, ग्रीन एनर्जी के रूप में भूतापीय ऊर्जा एवं अन्य संभावनाओं पर चर्चा की गई।   मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन एवं तीर्थाटन के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। इस दिशा में राज्य सरकार का विशेष फोकस है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखण्ड अग्रणी राज्यों में शामिल है। अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है। राज्य में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ‘‘एक जनपद दो उत्पाद’’ योजना चलाई जा रही है।   ...
टिहरी जिले:के इस माेटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ डंपर, दो लोगों की मौत गांव में पसरा मातम

टिहरी जिले:के इस माेटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ डंपर, दो लोगों की मौत गांव में पसरा मातम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, टिहरी गढ़वाल
खबर टिहरी जिले  से जहाँ प्रतापनगर के लंबगांव-बीजपुर मोटर मार्ग पर जलकूर गदेरे के पास बीती रात एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना का पता सुबह चला, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में चालक जयराज सिंह (28 वर्ष) पुत्र कुंवर सिंह और संतोष सिंह (35 वर्ष) पुत्र विजेंद्र सिंह  की मौत हो गई।   जानकरी अनुसार कंडियाल गांव निवासी हैं दोनों मृतक सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंचीं। शवाें काे नदी से निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि डंपर में दाेनाें सवार प्रतापनगर पट्टी उपली रमाेली के कंडियालगांव निवासी हैं। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।...
केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय उत्तराखण्ड जनजाति महोत्सव का शुभारम्भ

केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय उत्तराखण्ड जनजाति महोत्सव का शुभारम्भ

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय उत्तराखण्ड जनजाति महोत्सव का शुभारम्भ।* *प्रदेश के जनजाति समुदाय के बहुआयामी विकास के लिये बनायी जायेगी योजना, मुख्यमंत्री से किया प्रस्ताव भेजने की अपेक्षा।* केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुण्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनजाति कार्य मंत्रालय भारत सरकार एवं जनजाति शोध संस्थान एवं संग्रहालय उत्तराखण्ड द्वारा डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ओ.एन.जी.सी. स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय उत्तराखण्ड जनजाति महोत्सव का शुभारम्भ किया। उन्होंने महोत्सव परिसर में प्रदर्शनी स्थल पर जनजाति क्षेत्रों के विभिन्न उत्पादों के स्टालों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने कहा कि उत्तराखण्ड जनजाति महोत्सव के माध्यम से सभी जनजातियों को एक मंच मिला है। इस आयोजन में जनजातियों के लोक जीवन, सांस्क...
खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने को बनाई जाए ठोस योजना : मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु

खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने को बनाई जाए ठोस योजना : मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने को बनाई जाए ठोस योजना : मुख्य सचिव* *मिलावट से संबंधित मामलों की फास्ट ट्रैक में हो सुनवाई* मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु ने गुरुवार को सचिवालय में खाद्य पदार्थों में मिलावट के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए ठोस योजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि मिलावटखोरों को एहसास कराना आवश्यक है कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने टेस्टिंग लैब निर्माण में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही, खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए अभियान चलाए जाएं। यह अभियान सिर्फ त्यौहारी सीजन को देखते हुए न हो, बल्कि इसे नियमित आधार पर चलाया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि फूड एडल्ट्रेशन को रोकने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानूबांस में किया “रबी कृषक महोत्सव – 2021“ का शुभारंभ*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानूबांस में किया “रबी कृषक महोत्सव – 2021“ का शुभारंभ*

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानूबांस में किया “रबी कृषक महोत्सव - 2021“ का शुभारंभ* *कृषि महोत्सव के मध्यम से आसानी से उपलब्ध हो पाएगी कृषि की नवीन तकनीकी जानकारी।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मानूबांस, हरिद्वार में “रबी कृषक महोत्सव - 2021“ के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने किसानों को बीज, उर्वरक आदि की जानकारी देने के लिए लगाए गए विभागीय स्टॉलों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने लाभार्थी कृषकों को चेक एवं प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किये। *मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं-* मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि हरिपुर टोंगिया को राजस्व ग्राम बनाया जायेगा। ग्राम टांडा हसन में नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा। ग्राम रिठौरा में नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा। लाल...
मुख्यमंत्री  धामी ने हरिद्वार में कृष्णायन देशी गोरक्षा शाला में आयोजित गोपाष्टमी महोत्सव में किया प्रतिभाग ओर प्रदेश में ईगास पर्व पर की सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में कृष्णायन देशी गोरक्षा शाला में आयोजित गोपाष्टमी महोत्सव में किया प्रतिभाग ओर प्रदेश में ईगास पर्व पर की सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में कृष्णायन देशी गोरक्षा शाला में आयोजित गोपाष्टमी महोत्सव में किया प्रतिभाग।* *विकासखण्ड बहादराबाद के विभिन्न गांवों की लगभग 32 करोड़ की लागत की पंपिंग पेयजल योजनाओं का किया शिलान्यास।* *कृष्णायन गोशाला को जोड़ने के लिये किया जायेगा सड़क का निर्माण।* *प्रदेश में ईगास पर्व पर की सार्वजनिक अवकाश की घोषणा।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बृहस्पतिवार को जनपद हरिद्वार के गैंडीखाता क्षेत्र स्थित बसोचन्दपुर में कृष्णायन देशी गोरक्षाशाला में आयोजित गोपाष्टमी महोत्सव में शामिल हुये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विकासखण्ड बहादराबाद के विभिन्न ग्रामों के लिए जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम गैण्डीखाता में 2.39 करोड़, ग्राम कांगड़ी में 2 करोड़, ग्राम लहाड़पुर में 97 लाख, ग्राम लालढांग में 4.40 करोड़, ग्राम सज्जनपुर पीली में 1.75 करोड़, ग्राम श्यामप...
मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी अचानक राजपुरा हल्द्वानी में अपने पुराने दलित मित्र एवं कार्यकर्ता के घर भोजन पर पहुंचे।

मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी अचानक राजपुरा हल्द्वानी में अपने पुराने दलित मित्र एवं कार्यकर्ता के घर भोजन पर पहुंचे।

Featured, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी अचानक राजपुरा हल्द्वानी में अपने पुराने दलित मित्र एवं कार्यकर्ता के घर भोजन पर पहुंचे। धामी कार्यक्रम के तुरंत बाद पार्टी के बहुत पुराने अनुसूचित कार्यकर्ता नंद किशोर आर्य के घर राजपुरा भोजन पर पहुंचे। नंदकिशोर आर्य वर्तमान मे सिक्योरिटी गार्ड का काम करते है, नंदकिशोर आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री वास्तव में गरीबों के मसीहा है, उन्होंने मुझ जैसे गरीब के घर भोजन कर धन्य कर दिया। मुख्यमंत्री ने नन्दकिशोर की आंख के इलाज का वायदा किया नंदकिशोर के परिजनों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। अचानक राजपुरा में मुख्यमंत्री के आने से राजपुरा के निवासी गदगद हुये। राजपुरा निवासियों एवं महिलाओं ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिसके समाधान हेतु मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वप्रथम नैनीताल रोड स्थित शहीद सैनिक स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ओर मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में वृहद रोजगार मेले का फीता काटकर शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वप्रथम नैनीताल रोड स्थित शहीद सैनिक स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ओर मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में वृहद रोजगार मेले का फीता काटकर शुभारम्भ किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, नैनीताल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वप्रथम नैनीताल रोड स्थित शहीद सैनिक स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरान्त धामी मिनी स्टेडियम हल्द्वानी पहुचे जहां पर उन्होने वृहद रोजगार मेले का फीता काटकर शुभारम्भ किया व मण्डल स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में मुख्यमंत्री धामी ने राज्य खाद्य योजना के अन्तर्गत आवंटित होने वाले खाद्यान पर प्रदेश के राशन विक्रेताओं का लाभांश 18 रूपये से बढाकर 50 रुपये प्रति कुन्तल करने की घोषणा की। इसी तरह राज्य कर्मचारियों की भांति निगम कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी उनके बोर्ड के अनुमोदन के उपरान्त 17 से 28 प्रतिशत करने, मिशन ब्लैकटाप के अन्तर्गत प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए मिशन मोड मे कार्य करेगी इसी को ध्यान में रखते हुए इस मिशन की घोषणा की। हल्द्वानी में आईटी अकादमी प्रारम्भ करने की घोषणा की जिसकी स्थापना ...
सुरक्षित आहार ही बेहत्तर स्वास्थ्य का आधार, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगा ईट राइट इंडिया अभियान: डॉ. धन सिंह रावत

सुरक्षित आहार ही बेहत्तर स्वास्थ्य का आधार, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगा ईट राइट इंडिया अभियान: डॉ. धन सिंह रावत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*सुरक्षित आहार ही बेहत्तर स्वास्थ्य का आधार : डॉ. धनसिंह रावत* *स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगा ईट राइट इंडिया अभियान* *विभागीय मंत्री ने किया एफडीए के पोर्टल का लोकार्पण* *पोर्टल के जरिये होगा ऑन लाइन पंजीकरण व शिकायतें भी होंगी दर्ज* देहरादून, 10 नवम्बर 2021 प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज देहरादून में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग उत्तराखंड के ऑन लाइन पोर्टल का लोकार्पण एवं ईट राईट इंडिया अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में हाईजिन रेटिंग व ईट राइट कैम्पस के लिए अनेक खाद्य कारोबारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। हरिद्वार स्थित आईटीसी संस्थान को राज्य के पहले हाईजिन एवं ईट राईट कैम्पस का दर्जा दिया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि ईट राईट अभियान के माध्यम से प्रदेश की जनता को सुरक्षित एवं पौष्टिक...