Tuesday, February 24News That Matters

Month: November 2021

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने मासिक मानदेय वृद्धि किये जाने मुख्यमंत्री का जताया आभार

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने मासिक मानदेय वृद्धि किये जाने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार।* *कैबिनेट मंत्री  रेखा आर्य के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से की भेंट।*   मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को देर सायं मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आयी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने भेंट की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयों को रूपये 1800 व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को रूपये 1500 तथा आगनबाड़ी सहायिकाओं को रूपये 1500 की मासिक मानदेय वृद्धि किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास  हरि चन्द्र सेमवाल भी उपस्थित थे।...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में बद्रीनाथ धाम से जुड़े श्री बद्रीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधियों ने भेंट की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में बद्रीनाथ धाम से जुड़े श्री बद्रीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधियों ने भेंट की

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में बद्रीनाथ धाम से जुड़े श्री बद्रीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधियों ने भेंट की और उन्हें देवस्थानम बोर्ड से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को श्री बद्रीनाथ धाम का प्रसाद भेंट किया। मुख्यमंत्री जी ने प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को अंग वस्त्र भेंट किए।      मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल के समक्ष देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष श्री मनोहर कांत ध्यानी से भी वार्ता की और चार धाम पुरोहित पुजारियों की भावनाओं से अवगत कराया।     मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र से भी इस विषय मे संवाद कर रही है। हमारी सरकार जन भावनाओं का सम्मान करने वाली सरकार है। तीर्थों के पंडा, पुरोहित और पुजारियों के मान सम्मान को कोई ठेस नहीं पहुंचाई जायेगी। हम सकारात्मक, धनात्मक और विकासात्मक द...
देहरादून: में कोविड 19 की डबल डोज वैक्सीनेशन के मिनी एवं मेगा लकी ड्रा के विजेताओं को मुख्यमंत्री ने किया पुरस्कृत

देहरादून: में कोविड 19 की डबल डोज वैक्सीनेशन के मिनी एवं मेगा लकी ड्रा के विजेताओं को मुख्यमंत्री ने किया पुरस्कृत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*जनपद देहरादून में कोविड 19 की डबल डोज वैक्सीनेशन के मिनी एवं मेगा लकी ड्रा के विजेताओं को मुख्यमंत्री ने किया पुरस्कृत* *प्रदेश में 15 दिसम्बर तक दूसरी डोज का शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का निर्धारित किया गया लक्ष्य- मुख्यमंत्री* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को परेड़ ग्राउण्ड में आयोजित कोविड वैक्सीन मेला मेगा लकी ड्रा में जनपद देहरादून में कोविड 19 की डबल डोज वैक्सीनेशन के मिनी एवं मेगा लकी ड्रा के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने मेगा लकी ड्रा के प्रथम विजेता सुश्री रीना शुक्ला को होण्डा एक्टिवा, द्वितीय विजेता श्री मनीष कोटवाल को टी.वी. विद साउण्ड सिस्टम तथा तृतीय विजेता मोहन शर्मा को डबल डोर फ्रिज पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लक्की ड्रा के टी शर्ट, स्पोर्ट्स शूज, ट्रैक सूट, माइक्रोवेव एवं वॉशिंग मशीन कैटेगरी के विजेताओं को भी पुरस्कृत...
उत्तराखंड: उत्‍तराखंड : कोविड प्रतिबंध में दी गई और छूट, अब समारोह में शामिल हो सकेंगे सभी मेहमान देखिए आदेश

उत्तराखंड: उत्‍तराखंड : कोविड प्रतिबंध में दी गई और छूट, अब समारोह में शामिल हो सकेंगे सभी मेहमान देखिए आदेश

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड:में कोविड संक्रमण के दृष्टिगत स्थिति नियंत्रण में होने पर सरकार ने आज धनतेरह के दिन इसमें और छूट दी है। अब विवाह समारोह, कोचिंग संस्‍थान, धार्मिक समारोह , राजनीतिक समारोह में शा‍मिल होने की पूर्ण छू दी गई। बात दें कि राज्‍य में कोविड पाबंदी की अवधि 20 नवंबर तक है। पूर्व में राज्‍य सरकार की ओर से प्रदेश भर में बढ़ते हुए कोविड 19 संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए कोविड कर्फ्यू के आदेश 18 अक्‍टूबर 2021 को जारी किए गए थे। इस कोविड कर्फ्यू की अवधि को राज्‍य में गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जारी आदेश के प्रावधानों का संज्ञान लेते हुए कोविड पाबंदी में संशोधन किया गया है।   सभी मेहमान हो सकेंगे विवाह समारोह में शामिल अब राज्‍य में कोविड 19 के संक्रमण की संख्‍या में आ रही कमी को देखते हुए कोविड पाबंदी...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रदान की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रदान की वित्तीय स्वीकृति

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रदान की वित्तीय स्वीकृति* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रदान की वित्तीय स्वीकृति। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अन्तर्गत (1) ग्रामसभा ढाह-ढाकी में गिल फार्म से गुरूमेल के ओर मार्ग का डामरीकरण एवं (2) मेनरोड पकड़िया से बंगाली कॉलोनी की ओर मार्ग के डामरीकरण हेतु 1 करोड़ 76 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के अन्तर्गत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु 2 करोड़ 77 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र थराली के अन्तर्गत विभिन्न 03 निर्माण कार्यों हेतु 1 करोड़ 30 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट के अन्तर्गत एनएच-30ए के किमी0 19 से शहीद शंकर सिंह मेहरा के ग्राम नाली तक मोटर मार्ग हेतु 12 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत द्यूरी से ...
उत्तराखंड:यहा पकडा में आया सेक्स रैकेट, चार युवती सहित पांच गिरफ्तार

उत्तराखंड:यहा पकडा में आया सेक्स रैकेट, चार युवती सहित पांच गिरफ्तार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, खबर अपराध जगत से
ख़बर काशीपुर से  देह व्यापार के मामले में पुलिस ने 4 महिलाओं समेत पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से देह व्यापार से संबंधित धनराशि ₹6950 भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया है। साथ ही मकान स्वामी तथा उसकी पत्नी को भी अभियुक्त बनाया गया है। जसपुर मार्ग स्थित गोविंद नगर कॉलोनी सरवरखेड़ा में अनैतिक देह व्यापार जिस्मफरोशी का धंधा होने की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में क्षेत्राधिकारी अक्षय प्रह्लाद कोड़े ने बताया कि पुलिस को गुप्त व्यक्तियों द्वारा लंबे समय से जसपुर रोड स्थित गोविंदनगर कॉलोनी सरबरखेड़ा में स्थित दानिश पुत्र तैमूर हुसैन निवासी गोविंद नगर कॉलोनी सरवरखेड़ा के निवास पर जिस्मफरोशी का धंधा करने की शिकायतें मिल रही थी। उन्होंने बताया कि बीते रोज मुखबिर खास ने सूचना दी कि कुछ महिलाएं एवं पुरुष उस...
आंगनवाडी कार्यकत्री विभाग की रीढ़ की हड्डी:-रेखा आर्या

आंगनवाडी कार्यकत्री विभाग की रीढ़ की हड्डी:-रेखा आर्या

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*आंगनवाडी कार्यकत्री विभाग की रीढ़ की हड्डी:-रेखा आर्या*  कोरोना काल में आंगनवाड़ी कर्मियों द्वारा समर्पित भाव से किये गए कर्तव्य पालन के लिए प्रोत्साहन स्वरूप मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई घोषणा के क्रियान्वयन हेतु आज दिनांक 2 नवंबर 2021 को मा0 कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या जी द्वारा  अक्टूबर माह हेतु समस्त 33631 आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों, मिनी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं को रु0 2000/- प्रति कार्मिक की दर से कुल रु0 6.72/- करोड़ का ऑनलाइन हस्तांतरण एक क्लिक पर किया गया।  ध्यातव्य है कि फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में आंगनवाड़ी कर्मियों की महत्ता एवं भूमिका के दृष्टिगत मा0 मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 375 के द्वारा कोविड 19 बचाव एवं रोकथाम हेतु कार्यरत कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं को प्रोत्साहन स्वरूप 5 माह तक रु0 2000/- प्रतिमाह धनराशि के भुगतान की घोषणा की गई थी। जिसका क्रियान्वयन करत...
पिथौरागढ़:मेधावी छात्र सार्थक जोशी ने नीट परीक्षा में टाप किया उत्तराखंड,ऑल इंडिया में 165वीं रैंक आप भी दे बधाई

पिथौरागढ़:मेधावी छात्र सार्थक जोशी ने नीट परीक्षा में टाप किया उत्तराखंड,ऑल इंडिया में 165वीं रैंक आप भी दे बधाई

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पिथौरागढ़
उत्तराखंड:के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के मेधावी छात्र सार्थक जोशी ने नीट परीक्षा में पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। शानदार प्रदर्शन करने वाले सार्थक ने देश में 165वां स्थान हासिल किया है। बता दें कि देश की प्रतिष्ठित नीट परीक्षा में इस वर्ष 20 लाख बच्चे शामिल हुए थे। सार्थक की बड़ी बहन भी दिल्‍ली में एमबीबीएस कर रही हैं। मूल रूप से सिलौनी गांव के रहने वाले सार्थक बचपन से ही मेधावी रहे। एशियन एकेडमी स्कूल पिथौरागढ़ के छात्र रहे सार्थक ने हाईस्कूल की परीक्षा उत्तराखंड में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। बीते वर्ष इंटर की परीक्षा में उन्होंने 96.4 फीसद अंक हासिल किए थे। पिछले एक वर्ष से वे दिल्ली में नीट की तैयारी कर रहे थे। सार्थक ने नीट परीक्षा में 720 में से 700 अंक हासिल कर सीमांत जिले के लिए कीर्तिमान रच दिया।   सार्थक की बड़ी बहन समीक्षा जोशी भी दिल्ली में ही एमब...
उत्तराखंड:अल्मोड़ा के बाद पौड़ी जेल में बंद कुख्यात नरेंद्र वाल्मीकि ने रची बड़ी साजिश का खुलासा,तीन शूटर गिरफ्तार

उत्तराखंड:अल्मोड़ा के बाद पौड़ी जेल में बंद कुख्यात नरेंद्र वाल्मीकि ने रची बड़ी साजिश का खुलासा,तीन शूटर गिरफ्तार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल
उत्तराखंड की जेलों में बदमाशों का नेटवर्क टूटने का नाम नहीं ले रहा है। अब पौड़ी जेल में बंद कुख्यात नरेंद्र वाल्मीकि का नाम एक नहीं बल्कि तीन-तीन हत्याओं की साजिश रचने में सामने आया है। वह मुकदमे के गवाह व पुराने दुश्मन और एक युवती को मारने की साजिश रच रहा था। युवती की हत्या के लिए उसने 10 लाख रुपये की सुपारी भी ले ली थी। एसटीएफ ने उसके बुलाए तीन शूटरों को आशारोड़ी चेकपोस्ट से गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। एसटीएफ पौड़ी जेल में नरेंद्र वाल्मीकि से पूछताछ कर रही है।   एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ जेलों में बंद कुख्यातों के नेटवर्क पर नजर रखे हुए है। इस दौरान पता चला कि पौड़ी जेल में बंद कुख्यात नरेंद्र वाल्मीकि भी जेल से अपना नेटवर्क चला रहा है। वह मंगलौर क्षेत्र में अपने किसी पुराने मुकदमे के गवाह और एक अन्य व्यक्ति की हत्या कराना चाह रहा ह...
उत्तराखंड: गंगा में डूबे गुजरात से आये तीन पर्यटक,एक महिला की मौत ,दो लापता

उत्तराखंड: गंगा में डूबे गुजरात से आये तीन पर्यटक,एक महिला की मौत ,दो लापता

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश
ख़बर है कि आज सोमवार को गुजरात से लक्ष्मण झूला ऋषिकेश क्षेत्र में घूमने के लिए आए पांच पर्यटकों में तीन पर्यटक फूलचट्टी घाट में गंगा में नहाते हुए डूब गए। जिनमें एक महिला का शव जल पुलिस मुनिकीरेती ने बरामद कर लिया है। वही गंगा में डूबी एक युवती और एक अन्य व्यक्ति का अब तक पता नहीं चल पाया है। लक्ष्मण झूला क्षेत्र में सोमवार को गुजरात से पांच पर्यटकों का एक दल घूमने आया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष वीरेंद्र रमोला ने बताया कि सोमवार को शाम लगभग चार बजे सभी लोग फूल चट्टी घाट पर घूमने गए थे। इस दौरान यहां सभी लोग गंगा में नहाने लगे। गंगा में नहाते वक्त तीन लोग धारा में आगे तक चले गए। जिसके बाद वह तेज बहाव की चपेट में आ गए। इस दौरान एक युवती, एक महिला और एक अन्य व्यक्ति गंगा में डूब गए। जल पुलिस और आपदा प्रबंधन दल ने चलाया रेस्‍क्‍यू आपरेशन तत्काल लक्ष्मण झूला और मुनिकीरे...