Thursday, March 19News That Matters

Month: November 2021

मसूरी टनल के निर्माण कार्य को प्रारम्भ करने को लेकर केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

मसूरी टनल के निर्माण कार्य को प्रारम्भ करने को लेकर केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मसूरी टनल के निर्माण कार्य को प्रारम्भ करने को लेकर केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मिले काबीना मंत्री गणेश जोशी देहरादून 24 नवम्बर, प्रदेश के सैनिक कल्याण एवं उद्योग मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात कर मसूरी टनल के निर्माण कार्य का दिसम्बर के प्रथम सप्ताह में शिलान्यास करने का अनुरोध किया। जोशी ने केन्द्रीय मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि मसूरी हेतु 700 करोड़ की लागत से बनने वाली तकरीबन 2.74 किलोमीटर लम्बी टनल की स्वीकृति प्रदान करन से मसूरी नगर तथा उत्तराखण्ड राज्य में पर्यटन विकास संभावनाओं एवं तद्जनित रोजगार अवसरों को बढ़ाने हेतु यह टनल मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने मसूरी नगर को दिया गया यह अमूल्य उपहार न सिर्फ मसूरी नगर बल्कि उत्तरकाशी जनपद के निवासियों के लिए भी नई सम्भावनाओं के द्वार खोलेगा। ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत मुख्यमंत्री आवास में महिला प्रौद्योगिकी संस्थान देहरादून की तीन छात्राओं को चेक प्रदान किये

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत मुख्यमंत्री आवास में महिला प्रौद्योगिकी संस्थान देहरादून की तीन छात्राओं को चेक प्रदान किये

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत मुख्यमंत्री आवास में महिला प्रौद्योगिकी संस्थान देहरादून की तीन छात्राओं को चेक प्रदान किये। मुख्यमंत्री द्वारा कम्प्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग की तृतीय वर्ष की छात्रा कु. गरिमा शर्मा को 01 लाख 70 हजार 950 रूपये का चेक प्रदान किया गया। इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की चतुर्थ वर्ष की छात्रा कु. अलविना खानम को 56 हजार 100 रूपये का चेक प्रदान किया गया। इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की चतुर्थ वर्ष की छात्रा कु. शिप्रा नेगी को 27 हजार 500 रूपये का चेक प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत इन छात्राओं का 01 मार्च 2020 से 31 मार्च 2022 की अवधि का लिया गया शुल्क महिला प्रौद्योगिकी संस्थान देहरादून द्वारा वापस किया गया है। भविष्य में भी संस्थान द्वारा इन छात्राओं से कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा।   मुख्यमंत्...
उत्तराखंड:यहाँ संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को पुलिस ने 105 नशीले इंजेक्शन के साथ पकाड़ा, खंगाले जा रहे कनेक्शन

उत्तराखंड:यहाँ संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को पुलिस ने 105 नशीले इंजेक्शन के साथ पकाड़ा, खंगाले जा रहे कनेक्शन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
खबर रुद्रपुर से जहाँ पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को पकड़ लिया। उसकी तालाशी में उसके पास से 105 नशीले इंजेक्शन बरामद कर लिए। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आरोपित से पूछताछ शुरू कर दी गई है। उसके कनेक्‍शन खंगाले जा रहे हैं। जानकरी अनुसार एसआई मनोज जोशी का. आसिफ हुसैन व महेंद्र कुमार के साथ मंगलवार शाम संदिग्धों की धर पकड़ के साथ ही नशीले पदार्थ की रोकथाम के लिए जांच कर रहे थे। इसी दौरान इंदिरा चौराहे के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में हाथ में सफेद बैग लेकर जाते देखा तो उसके अचानक पुलिस को देख कर सकपकाने पर शक हुआ। पुलिस ने जब उसको रोका तो वह पुलिस से बचने के लिए भाग खड़ा हुआ। पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा कर पकड़ कर उसके हाथ में पकड़े बैग की तालाशी ली तो उसमें 35 डाइजेपाम, 35 एविल व 35 इंजेक्शन ब्रुपरिनारपाइन बरामद कर लिए।...
उत्तराखंड:तीन दिन से लापता लड़की का जंगल मे पेड़ से लटकता मिला शव

उत्तराखंड:तीन दिन से लापता लड़की का जंगल मे पेड़ से लटकता मिला शव

Featured, Uncategorized, उत्तरकाशी, उत्तराखंड
उत्तरकाशी जिले से जहाँ विकासखंड के चंदेली न्याय पंचायत के एक गांव की 3 दिन से लापता युवती का शव गांव से 2 किमी दूर जंगल में पेड़ से लटका मिला है। परिजनों ने पड़ोसी पाणी गांव के युवक पर युवती की हत्या कर शव पेड़े से लटकाने का आरोप लगाया। राजस्व पुलिस ने हत्या और अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दिया है। शव मिलने की सूचना पर गांव पहुंची राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नौगांव भेज दिया। इस मामले में परिजनों ने पास के ही गांव के दो युवकों के खिलाफ तहरीर देकर गिरफ्तारी की मांग की है। बताया जा रहा है कि इनमें एक युवक का युवती के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परजिनों ने राजस्व पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि पाणी गांव निवासी नवनीत पुत्र सुरेश लाल युवती को बहला-फुसलाकर कर 20 नवंबर को अपने साथ ले गया किंतु देर सांय तक जब युवती घर नहीं लौटी तो परिजनों ने रातभर खोजबीन शुरू ...
सीएम धामी मंत्रिमंडल की बैठक समाप्त नई खेल नीति समेत 28 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने लगाई मुहर, जानिए महत्वपूर्ण फ़ैसले

सीएम धामी मंत्रिमंडल की बैठक समाप्त नई खेल नीति समेत 28 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने लगाई मुहर, जानिए महत्वपूर्ण फ़ैसले

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
नई खेल नीति समेत 28 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने लगाई मुहर, जानिए महत्वपूर्ण फ़ैसले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में चल रही मंत्रिमंडल की बैठक समाप्त हो गयी है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक के सम्मुख कुल 30 मामले सामने आए थे जिसमें से 28 प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी है। हालांकि, मुख्य रुप से नई खेल नीति – 2021 पर मंत्रिमंडल ने सहमति जाता दी है। उत्तराखंड कैबिनेट बैठक के निर्णयानुसार प्रदेश में खेल संस्कृति के विकास व उन्नयन हेतु उत्कृष्ट एवं प्रभावी ‘उत्तराखंड खेल नीति-2021’ के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गयी है। लम्बे समय से प्रतीक्षा कर रहे समस्त खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल प्रेमियों को ‘उत्तराखंड खेल नीति-2021’ लागू होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं। देश में आज जिस प्रकार खेलों में युवाओं की रूचि तथा अनेक संभावनाओं ने आकार लिया है, इसके दृष्टिगत प्रदेश सरकार द्वारा राज्य ...
मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों को सम्बोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों को सम्बोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों को सम्बोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी। देहरादून 23 नवम्बर, मंगलवार को प्रदेश के काबीना मंत्री एवं मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी ने अपने न्यू कैंट रोड़ स्थित आवास में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी श्रीदेवसुमन नगर मण्डल एवं शहीद दुर्गामल्ल नगर मण्डल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें सम्बोधित किया। इस अवसर पर मसूरी विधानसभा अंतर्गत बूथों के प्रभारियों की कामकाजी बैठक आज संपन्न हुई, जिसमें संगठन द्वारा दिए गए कार्याे की समीक्षा के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को बूथों पर जिम्मेदारी दी गई है। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा लगातार जनहित के कार्यो को प्राथमिकता पर कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ अबकी बार 60 पार के नारे को दोहराते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने जो काम ...
उत्तराखंड:यहाँ महिला ने धारदार हथियार से काट लिया अपना ही गला, हालत गंभीर परिनजो में हड़कंप

उत्तराखंड:यहाँ महिला ने धारदार हथियार से काट लिया अपना ही गला, हालत गंभीर परिनजो में हड़कंप

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, बागेश्वर
खबर बागेश्वर से जहाँ जानकरी अनुसार मानसिक रूप से परेशान महिला ने धारदार हथियार से अपनी गला काट दिया। स्वजन उसे लहुलूहान हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट लाए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा। डाक्टरों ने गंभीर बताते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।   कपकोट के पोथिंग गांव निवासी चंपा देवी (35) पत्नी अमर राम ने मंगलवार को धारदार हथियार (बडीयांठ) से अपने गले की नस काट दी। गले से रक्त बहने लगा और वह चिल्लाने लगी। स्वजन भी वहां पहुंच गए। घर के भीतर खून से लथपथ पड़ी चंपा को देखकर वह परेशान हो गए। अफरातफरी में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट लाया गया। डाक्टरों ने उसका उपचार किया, लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। वह बेहोश हो गई और डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने उसका उपचार किया और गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया ह...
15 दिसम्बर 2021 तक स्वरोजगार योजनाओं के तहत लोन के निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण किया जाय-सीएम

15 दिसम्बर 2021 तक स्वरोजगार योजनाओं के तहत लोन के निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण किया जाय-सीएम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*15 दिसम्बर 2021 तक स्वरोजगार योजनाओं के तहत लोन के निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण किया जाय-सीएम* • *जिलाधिकारी प्रत्येक सप्ताह विभिन्न योजनाओं के तहत दिये जाने वाले लोन की समीक्षा करें।* • *केन्द्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।* • *लोन के लिए अनावश्यक आपत्ति लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।* • *जिला स्तरीय अधिकारियों एवं बैंकर्स द्वारा कैंप लगाकर जन समस्याओं का समाधान किया जाए।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस वर्ष विभिन्न योजनाओं के तहत जो लोन देने का लक्ष्य रखा गया है, उस लक्ष्य को 15 दिसम्बर 2021 तक पूर्ण किया जाय। संबंधित विभागीय अधिकारी एवं बैंकर्स आपसी समन्वय स्थापित कर हर हाल में लक्ष्य पूर्ण करें। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को...
माउंट गंगोत्री-I पर्वत शिखर के सफल आरोहण पर अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने SDRF पर्वतारोहण टीम को किया सम्मानित

माउंट गंगोत्री-I पर्वत शिखर के सफल आरोहण पर अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने SDRF पर्वतारोहण टीम को किया सम्मानित

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
माउंट गंगोत्री-I पर्वत शिखर के सफल आरोहण पर अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने SDRF पर्वतारोहण टीम को किया सम्मानित आज दिनांक 23 नवम्बर 2021 को पुलिस मुख्यालय के सभागार में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड, अशोक कुमार द्वारा एस.डी.आर.एफ. की पर्वतारोहण टीम को माउंट गंगोत्री प्रथम (21889 फीट) आरोहण करने पर सम्मानित किया गया।   उल्लेखनीय है कि एसडीआरएफ की इस पर्वतारोहण टीम को माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड, पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा दिनांक 09 सितम्बर 2021 को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया गया था। माउण्ट गंगोत्री-I पर्वतारोहण अभियान पर रवाना इस टीम ने अनेक चुनौतियों को पार कर दिनांक 29 सितम्बर 2021 को गंगोत्री-I को फतह कर कीर्ति पताका फहराया था। गंगोत्री-I को फतह करने वाली यह उत्तराखण्ड पुलिस की पहली टीम रही। एक ओर जहां उत्तराखण्ड पुलिस में प्रथम बार पर्वतारोहण टीम की कमान एक महिला अधिक...
उत्तरकाशी में एक महीने और रुद्रप्रयाग में 15 दिनों तक रिफ्लेक्सोलॉजी (पैरों की थेरपी) के लिए चलेगा प्रशिक्षण सत्र

उत्तरकाशी में एक महीने और रुद्रप्रयाग में 15 दिनों तक रिफ्लेक्सोलॉजी (पैरों की थेरपी) के लिए चलेगा प्रशिक्षण सत्र

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*रिफ्लेक्सोलॉजी (पैरों की थेरपी) के लिए प्रशिक्षण कैम्प होंगे आयोजित: महाराज* *उत्तरकाशी में एक महीने और रुद्रप्रयाग में 15 दिनों तक रिफ्लेक्सोलॉजी (पैरों की थेरपी) के लिए चलेगा प्रशिक्षण सत्र* *माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड जम्मू, कटरा के चार विशेषज्ञों देंगे प्रशिक्षण* देहरादून। चार धाम यात्रा और 15 चयनित ट्रेकिंग ट्रैक्शन सेंटर के पास रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (यूटीडीबी) की ओर से उत्तरकाशी में एक महीने और रुद्रप्रयाग में 15 दिनों तक रिफ्लेक्सोलॉजी (पैरों की थेरपी) के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जाएगा। निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड जम्मू, कटरा के चार विशेषज्ञों की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने कैंप...