Tuesday, February 24News That Matters

Month: December 2021

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 4 दिसम्बर 2021 को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित रैली के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून एवं संबंधित अधिकारियों को समय पर समुचित व्यवस्था के लिए निर्देश दिये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस अवसर पर हजारों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जायेगा। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री संसदीय कार्य प्रहलाद जोशी, केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार, जिलाधिकारी आर.राजेश कुमार, एस.एस.पी. जन्मेजय खण्डूरी, भाजपा नेता कुलदीप कुमार,  बलजीत सोनी आदि के साथ ही लोक निर्माण, पुलिस एवं एस.पी.जी. के अधिकारीगण उपस्थिति थे।...
देहरादून: यहाँ व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,मौत परिजनों में कोहराम

देहरादून: यहाँ व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,मौत परिजनों में कोहराम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
   दिनांक 2/12/2021 को समय 21:30 बजे सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति बलबीर रोड पर घायल अवस्था में पड़ा है, जिसे किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारी गई है।जिस पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा घायल को उपचार हेतु 108 के माध्यम से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया।   मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।मृतक के शव को अस्पताल मोर्चरी रखा गया,पंचायत नामा की कार्यावाही कल प्रातः की जाएगी। *मृतक का नाम पता* विनोद कुमार पुत्र गुरु चरण सिंह निवासी पूर्ण बस्ती डालनवाला देहरादून उम्र 31 वर्ष...
दुःखद खबर छुट्टी लेकर घर आ रहा जवान की हादसे में मौत,परिजनों में कोहराम

दुःखद खबर छुट्टी लेकर घर आ रहा जवान की हादसे में मौत,परिजनों में कोहराम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, चम्पावत
 दुखद खबर  चंपावत जिले की लोहाघाट से बेहद दुखद खबर सामने आई है कि यहां गोरखा नगर के रहने वाले सेना के जवान की हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा बुधवार को राजस्थान में हुआ जब सेना का जवान 1 महीने की छुट्टी लेकर घर आ रहा था। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक गोरखा नगर निवासी गौतम बहादुर उम्र 33 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मनोज बहादुर तीन कुमाऊं रेजीमेंट कोटा राजस्थान में तैनात थे और वह बुधवार को अपनी रेजिमेंट से 1 महीने का अवकाश लेकर अपने घर छुट्टी के लिए आ रहे थे और ट्रेन में सवार थे। मृतक सेना के जवान के चाचा लाखन बहादुर के अनुसार सेना मुख्यालय से मिली जानकारी पर उन्होंने बताया कि गौतम ने देहरादून तक ट्रेन में रिजर्वेशन किया हुआ था। जब वह घर की ओर आ रहे थे तो, कोटा रेलवे स्टेशन में दो ट्रेनें लगी हुई थी, जिसमें से गौतम एक ट्रेन में बैठ गए। जैसे ही ट्...
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं सांसद अनिल बलूनी के जन्मदिवस पर कुष्ठ आश्रम में कम्बल वितरित करते केबिनेट मंत्री गणेश जोशी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं सांसद अनिल बलूनी के जन्मदिवस पर कुष्ठ आश्रम में कम्बल वितरित करते केबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं सांसद अनिल बलूनी के जन्मदिवस पर कुष्ठ आश्रम में कम्बल वितरित करते काबीना मंत्री गणेश जोशी* वीरवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश के सैनिक कल्याण एवं उद्योग मंत्री गणेश जोशी ने गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को कम्बल वितरित किए। देहरादून के मोहिनी रोड स्थित कुष्ठ आश्रम पहुँचे मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वह अपना, अपने परिवारजनो एवं अपने नेताओ का जन्मदिवस ग़रीबों एवं ज़रूरतमंद लोगों के बीच पहुँचकर मनाते हैं। उन्होंने कहा कि शीत ऋतु प्रारंभ हो गयी है, ऐसे में कम्बल वितरण कर ज़रूरतमंद लोगों को सहायता करना हमारा प्रथम कर्तव्य होना चाहिए। इसके बाद मंत्री ने दून अस्पताल के निकट पटरी पर रहने वाले लोगों को भी कम्बल वितरित किए। इस अवसर पर पार्षद कमली भट्ट, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, भा...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयास के बाद केंद्र सरकार ने देहरादून से टिहरी के लिए प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु बनाई जाने वाली डीपीआर के लिए टेंडर प्रक्रिया की प्रारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयास के बाद केंद्र सरकार ने देहरादून से टिहरी के लिए प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु बनाई जाने वाली डीपीआर के लिए टेंडर प्रक्रिया की प्रारंभ

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयास के बाद केंद्र सरकार ने *देहरादून से टिहरी के लिए प्रस्तावित टनल निर्माण* हेतु बनाई जाने वाली डीपीआर के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा देहरादून से टिहरी तक के लिए प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु डीपीआर की टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताते हुए कहा कि देहरादून से टिहरी तक बनने वाली इस प्रस्तावित टनल का निर्माण होने से टिहरी तक सीधी कनेक्टिविटी स्थापित होगी और पर्यटन गतिविधियाँ और तेज़ी से बढ़ेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को 2025 तक देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में यह एक और ऐतिहासिक कार्य होगा। ज्ञात हो कि देहरादून से टिहरी झील के लिए प्रस्तावित यह टनल देहरादून में राजपुर ...
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की आयोजन व्यवस्थाओं का जायजा लेने मुख्यमंत्री ने किया परेड ग्राउण्ड का निरीक्षण

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की आयोजन व्यवस्थाओं का जायजा लेने मुख्यमंत्री ने किया परेड ग्राउण्ड का निरीक्षण

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
ऽ मुख्यमंत्री ने किया परेड ग्राउण्ड का निरीक्षण। ऽ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की आयोजन व्यवस्थाओं का लिया जायजा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार सायं को भी परेड ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 4 दिसम्बर को प्रस्तावित रैली की व्यवस्थाओं को शीघ्र अंतिम रूप देने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस अवसर पर हजारों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जायेगा। अतः इस सम्बंध में भी आवश्यक व्यवस्थायें समय पर पूर्ण कर ली जाय। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। सभी संबंधित अधिकारीगण इस पर विशेष ध्यान दें। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, बंशीधर भगत,केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्...
मुख्यमंत्री ने किया राकेट इंडिया प्रा.लि. के विस्तार परियोजना का शुभारम्भ, प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के किये जा रहे प्रयास

मुख्यमंत्री ने किया राकेट इंडिया प्रा.लि. के विस्तार परियोजना का शुभारम्भ, प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के किये जा रहे प्रयास

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
ऽ मुख्यमंत्री ने किया राकेट इंडिया प्रा.लि. के विस्तार परियोजना का शुभारम्भ। ऽ प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के किये जा रहे प्रयास। ऽ उद्यमियों की समस्याओं का किया जायेगा त्वरित समाधान। पन्तनगर/रूद्रपुर 02 दिसम्बर 2021 (सू.वि.)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रॉकेट इण्डिया प्रा.लि. की नवीनतम विस्तार परियोजना का शुभांरभ किया। उन्होने कहा कि कम्पनी के विस्तार से कम्पनी के साथ ही राज्य की आर्थिकी को भी लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि राज्य में उद्योग-धन्धे अच्छे चलें, इसके लिए जिलों के अधिकारियों एवं सचिव उद्योग के साथ ही मुख्य सचिव को विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार उद्यमियों के साथ खड़ी है, जो भी परेशानियां हैं, उनका समाधान किया जायेगा। यदि उद्योग-धन्धे अच्छे चलेंगे तो निश्चित रूप से उद्योगों को तो फायदा होगा ही साथ में ...
मुख्यमंत्री ने रूद्रपुर में किया राष्ट्रीय सरल मेले का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री ने रूद्रपुर में किया राष्ट्रीय सरल मेले का शुभारम्भ

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
ऽ मुख्यमंत्री ने रूद्रपुर में किया राष्ट्रीय सरल मेले का शुभारम्भ। ऽ स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के भी किये जा रहे प्रयास मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रूद्रपुर गांधी मैदान में राष्ट्रीय सरस मेला-2021 का शुभारम्भ किया। मेले में आये हुए 147 स्वयं सहायता समूहों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 119 करोड का पैकेज राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत उन महिला समूहों के लिए दिया गया है जो कोई ने कोई हुनर रखती है। उन्होंने कहा जनपद ऊधमसिंह नगर के 15 क्लस्टर समूहों को 05 लाख रूपये प्रति क्लस्टर के रूप में 90 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों, क्लस्टरों से जुड़ी बहनों के हित के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल मे समूहों का कच्चा माल बेकार हुआ या उत्पादित...
महेन्द्र राणा का है कहना- सभी समस्याओं का हल, शिक्षा से बेहतर होगा कल

महेन्द्र राणा का है कहना- सभी समस्याओं का हल, शिक्षा से बेहतर होगा कल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
महेन्द्र राणा का है कहना- सभी समस्याओं का हल, शिक्षा देगा बेहतर कल आज दिनांक 02.12.2021 को महेन्द्र राणा ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल द्वारा विधानसभा यमकेश्वर के विकास खण्ड दुगड्डा क्षेत्र में राजकीय इण्टर कॉलेज मांडई में प्रातः 10ः00 बजे एवं रा0उ0मा0वि0 जुड्डा रोडियाल में 1ः00 बजे अपराहन कक्षा 9, 10, 11, 12 के जरूरतमंद बच्चों को गोद लेकर उनकी शिक्षा सम्बन्धी समस्त शिक्षण सामग्री का अपने संसाधनों से वितरण किया गया। महेन्द्र राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि एक इन्सान तब तक अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकता है जब तक वह शिक्षित न हो, इसके लिए क्षेत्र के समस्त बच्चों का शिक्षित होना जरूरी है तभी हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। क्योंकि किसी भी समय में बदलाव अपने आप नहीं आते हैं, बदलाव को लाना पडता है और इसके पीछे की यह प्रक्रिया शिक्षा के बिना असंभव है। प्रत्येक बच्चे को अच्छी शि...
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या जी द्वारा  समस्त 33631 आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों, मिनी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं को रु0 2000/- प्रति कार्मिक की दर से कुल रु0 6.72/- करोड़ का ऑनलाइन DBT हस्तांतरण एक क्लिक पर किया

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या जी द्वारा समस्त 33631 आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों, मिनी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं को रु0 2000/- प्रति कार्मिक की दर से कुल रु0 6.72/- करोड़ का ऑनलाइन DBT हस्तांतरण एक क्लिक पर किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
कोरोना काल में आंगनवाड़ी कर्मियों द्वारा समर्पित भाव से किये गए कर्तव्य पालन के लिए प्रोत्साहन स्वरूप मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई घोषणा के क्रियान्वयन हेतु आज दिनांक 2 दिसंबर 2021 को मा0 कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या जी द्वारा नवंबर माह हेतु समस्त 33631 आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों, मिनी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं को रु0 2000/- प्रति कार्मिक की दर से कुल रु0 6.72/- करोड़ का ऑनलाइन DBT हस्तांतरण एक क्लिक पर किया गया। ध्यातव्य है कि फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में आंगनवाड़ी कर्मियों की महत्ता एवं भूमिका के दृष्टिगत मा0 मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 375 के द्वारा कोविड 19 बचाव एवं रोकथाम हेतु कार्यरत कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं को प्रोत्साहन स्वरूप 5 माह तक रु0 2000/- प्रतिमाह धनराशि के भुगतान की घोषणा की गई थी। जिसका क्रियान्वयन करते हुए माह सितंबर की प्रोत्साहन राशि अक्टूबर में माह अक्टूबर की प्रोत...