Thursday, February 19News That Matters

Month: December 2021

दुःखद खबर ड्यूटी पर तैनात गढ़वाल राइफल के सूबेदार की हार्ट अटैक से मौत,परिजनों में कोहराम

दुःखद खबर ड्यूटी पर तैनात गढ़वाल राइफल के सूबेदार की हार्ट अटैक से मौत,परिजनों में कोहराम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, चमोली
अभी एक दुखद खबर उत्तराखंड के लेंसडाउन से आ रही है  जहाँ गढ़वाल राइफल(Garhwal Rifles) के जवान की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई है। जवान की अकस्मात मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि सूबेदार आनंद सिंह वर्तमान में 21 गढ़वाल राइफल में लैंसडाउन(Lansdown) सेवारत थे। अचानक शारीरिक व्यायाम के दौरान वो गिर गए। मौके पर मौजूद साथियों ने आनन-फानन में सूबेदार आनंद सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन अस्पताल पहुचने से पहले उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए। उनके पैतृक घाट लगासूं सोनला के मध्य में सैनिक सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नायब सूबेदार आनंद सिंह 10 सप्ताह के प्री ड्रिल कैडर के लिए लेंसडाउन में तैनात थे। बताते चलें कि सूबेदार आंनद सिंह मूल रूप से ग्राम मौली पो ओ कांचुआ तहसील कर्णप्रयाग जनपद चमोली के निवासी थे। अचानक शारीरिक व्यायाम करते ह...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र तथा पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से पौधा भेंट किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिह्न भेंट किया।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर स्थित शौर्य दीवार पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर में मौलश्री के पौधे का रोपण भी किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वामी...
उड़ी रही है अफवाह काँग्रेस के होंगे हरक तो आया मंत्री हरक का बयान बोले भ्रामक दुष्प्रचार कर रही है काँग्रेस , की उन लोगों की भर्तसना , जो इस कृत्य में शामिल है देखे विडिओ

उड़ी रही है अफवाह काँग्रेस के होंगे हरक तो आया मंत्री हरक का बयान बोले भ्रामक दुष्प्रचार कर रही है काँग्रेस , की उन लोगों की भर्तसना , जो इस कृत्य में शामिल है देखे विडिओ

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उड़ी रही है अफवाह काँग्रेस के होंगे हरक तो आया मंत्री हरक का बयान बोले भ्रामक दुष्प्रचार कर रही है काँग्रेस , की उन लोगों की भर्तसना , जो इस कृत्य में शामिल है कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का बयान प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखण्ड दौरे से कांग्रेस पार्टी बौखलाई अब हताश वश कर रही है भ्रामक दुष्प्रचार स्वागत में उनके स्वागत सम्बन्धी कार्यों की तैयारियों में हू व्यस्त   सोशल मीडिया के माध्यम प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत के संबंध में मिथक प्रचारित किया जा रहा है, वो अत्यंत घृणित एवं निंदनीय है डॉ हरक सिंह रावत द्वारा प्रेस को अवगत कराया गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड आगमन से कांग्रेस पार्टी बौखला गयी है और हताश वश ऐसे भ्रामक दुष्प्रचार कर रही है। माननीय डॉ हरक सिंह रावत द्वारा सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे दुष्प्रचार का खंडन करते हुए, उन सभी ...
उत्तराखंड:गांव से कुछ ही दूर जंगल मे मिला लापता महिला का क्षत-विक्षत शव

उत्तराखंड:गांव से कुछ ही दूर जंगल मे मिला लापता महिला का क्षत-विक्षत शव

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल
दुःखद खबर पौड़ी गढ़वाल से है पौड़ी गढ़वाल जिले के दुग्गडा ब्लाक के भैड़गांव गांव में एक बुजुर्ग महिला का क्षत-विक्षत शव गांव से कुछ ही दूर मिला है। महिला बुधवार शाम से लापता थी। माना जा रहा है कि महिला को गुलदार ने निवाला बना दिया। जानकारी के मुताबिक भैड़गांव निवासी जयंती देवी (65 वर्ष) बीती शाम कोटद्वार से अपने घर वापस लौट गई थी। देर शाम तक जब घर नहीं पहुंची तो स्वजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उनकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आज सुबह ग्रामीणों ने वन विभाग के साथ मिलकर जयंती देवी की तलाश शुरू की तो ग्राम सरड़ा के समीप उनका क्षत-विक्षत शव शव बरामद हुआ।...
चमोली जिले की निधि सिरस्वाल ने इलाके का नाम किया रोशन,निधि का भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (Bhabha Atomic Research Center-BARC) में वैज्ञानिक के पद पर हुआ चयन बधाई

चमोली जिले की निधि सिरस्वाल ने इलाके का नाम किया रोशन,निधि का भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (Bhabha Atomic Research Center-BARC) में वैज्ञानिक के पद पर हुआ चयन बधाई

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, चमोली
चमोली जिले की निधि सिरस्वाल ने इलाके का नाम रोशन किया है. 21 साल की निधि का भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (Bhabha Atomic Research Center-BARC) में वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है. निधि के पिता भोला दत्त सिरस्वाल अध्यापक हैं और वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज मरोड़ा में कार्यरत हैं.गैरसैंण इलाके के लिए गौरवशाली क्षण है. डुंगरी गांव की निधि सिरस्वाल ये गौरव का पल लाई हैं. निधि का चयन BARC में वैज्ञानिक के रूप में हुआ है. इसके लिए पहले ऑनलाइन रिटर्न एग्जाम हुआ था. 24 सितंबर 2021 को हुए इस रिटर्न एग्जाम में निधि शॉर्ट लिस्ट हुई थी. 12 नवंबर 2021 को इंटरव्यू हुआ. इंटरव्यू मुंबई के अणु शक्ति नगर में हुआ था. 30 नवंबर को घोषित हुए रिजल्ट में निधि का चयन हो गया. निधि का इंटरव्यू करीब 80 मिनट चला.निधि शुरू से ही मेधावी रही हैं.   मेधावी निधि ने हाईस्कूल की परीक्षा 90 प्रतिशत, इंटरमीडिएट की परीक...
मुख्यमंत्री ने बिल्डिंग न्यू उत्तराखण्ड कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, उत्तराखण्ड का समग्र विकास हमारा ध्येय वाक्य

मुख्यमंत्री ने बिल्डिंग न्यू उत्तराखण्ड कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, उत्तराखण्ड का समग्र विकास हमारा ध्येय वाक्य

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री ने बिल्डिंग न्यू उत्तराखण्ड कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।* *उत्तराखण्ड का समग्र विकास हमारा ध्येय वाक्य।* *राज्य के विकास का आगामी दस वर्षों का विजन डाक्यूमेंट किया जा रहा है तैयार।* *राज्य के विकास की सामूहिक यात्रा में सभी से सहयोगी बनने का किया आहवान।* *गैरसैंण हमारी भावनाओं का केन्द्र तथा हृदय स्थल*। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को देर सांय मुख्यमंत्री आवास कार्यालय स्थिति सभागार में आयोजित बिल्डिंग न्यू उत्तराखण्ड कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का समग्र विकास हमारा ध्येय वाक्य है। हमारे प्रदेश की देश के अग्रणीय राज्यों में पहचान बने इसके लिए हम निरन्तर प्रदेश के समग्र विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए सभी विभागों का आगामी दस वर्षों का विजन डाक्य...
उत्तराखंड:गढ़रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी को लोककला और संगीत में अतुलनीय योगदान के लिए HNB गढ़वाल विवि ने डॉक्टर ऑफ लेटर्स की उपाधि से सम्मानित किया

उत्तराखंड:गढ़रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी को लोककला और संगीत में अतुलनीय योगदान के लिए HNB गढ़वाल विवि ने डॉक्टर ऑफ लेटर्स की उपाधि से सम्मानित किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
हेमवतीनंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर द्वारा प्रसिद्ध लोकगायक गढ़रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी जी को लोककला और संगीत में अतुलनीय योगदान के लिए डॉक्टर ऑफ लेटर्स की उपाधि प्रदान की गई।   एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने 9वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया; 3816 उपाधियाँ प्रदान की गई हेमवती नंदन गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल का नौवाँ दीक्षांत समारोह आज 1 दिसंबर 2021 को संपन्न हुआ। स्वामी मनमथन प्रेक्षागृह में आयोजित दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि संसदीय सत्र की व्यस्तता के कारण ऑनलाइन माध्यम से जुड़े वहीं विशिष्ट अतिथि चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ, रक्षा-मंत्रालय, भारत सरकार जनरल बिपिन रावत तय कार्यक्रमानुसार श्रीनगर पहुँचे। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ योगेंद्र नारायण ने ऑनलाइन माध्यम से की। इस अवसर पर प्रसिद्ध लोकगायक गढ़रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी जी को लोककला और संगीत...
4 दिसम्बर को प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित रैली मुख्यमंत्री धामी ने परेड ग्राउण्ड का किया स्थलीय निरीक्षण

4 दिसम्बर को प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित रैली मुख्यमंत्री धामी ने परेड ग्राउण्ड का किया स्थलीय निरीक्षण

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सायं परेड ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की 4 दिसम्बर को प्रस्तावित रैली की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा इस संबंध में सम्बंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थायें समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा इस अवसर पर हजारों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जायेगा। अतः इसकी भी प्रभारी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी एवं सीईओ स्मार्ट सिटी आर राजेश कुमार को परेड ग्राउण्ड के निर्माण कार्यों में तेजी लाए जाने के साथ ही निर्देश दिये कि इस प्रकार की व्यवस्था बनायी जाए ताकि परेड ग्राउण्ड का उपयोग भविष्य के आयोजनों के लिए भी उपयोगी हो सके। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत, जिलाधिकारी आर.राजेश कुमार, ए...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी के रामलीला मैदान में आयोजित “विकास के साक्षी” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया,इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवीन जिलाधिकारी कार्यालय का उद्घाटन समेत 100 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी के रामलीला मैदान में आयोजित “विकास के साक्षी” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया,इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवीन जिलाधिकारी कार्यालय का उद्घाटन समेत 100 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी के रामलीला मैदान में आयोजित “विकास के साक्षी” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवीन जिलाधिकारी कार्यालय का उद्घाटन समेत 100 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के लगे स्टॉल का भ्रमण किया। इस दौरान महालक्ष्मी किट का वितरण किया और विभिन्न स्वयं सहायता समूह से जुड़े सीएलएफ को 5 -5 लाख के चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में विभिन्न क्षेत्रों में कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार त्वरित गति से समाधान के फार्मूले पर काम कर रही है। बीते चार महीनों में प्रदेश सरकार ने 500 से ज्यादा घोषणाएं की है और अधिकतर के शासनादेश जारी हो गए हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश में नई खेल नीति को ल...
मंत्री डॉ हरक सिंह रावत प्रयासों से कोटद्वार विधानसभा को मिली एक ओर नयी सौगात,कूड़ा निस्तारण हेतु भारत सरकार से मिली भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति

मंत्री डॉ हरक सिंह रावत प्रयासों से कोटद्वार विधानसभा को मिली एक ओर नयी सौगात,कूड़ा निस्तारण हेतु भारत सरकार से मिली भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, कोटद्वार
*कोटद्वार विधानसभा को मिली एक ओर नयी सौगात* *कूड़ा निस्तारण हेतु भारत सरकार से मिली भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति* प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत जी द्वारा जो ताबा तोड़ बैटिंग की जा रही है वो उनके राजनीतिक कद को दिखाता है। प्रदेश की राजनीति के धूरि रहे डॉ हरक सिंह रावत जी के प्रयासों से आज कोटद्वार विधानसभा को कूड़ा निस्तारण हेतु वन भूमि को गैर वानिकी कार्यों हेतु हस्तांतरण की स्वीकृति प्राप्त हो गयी है। माननीय मंत्री डॉ हरक सिंह रावत जी काफी समय से कोटद्वार विधानसभा में कूड़ा निस्तारण हेतु ट्रेंचिंग ग्राउंड के निर्माण के लिए प्रयासरत रहे थे, जो आज भूमि हस्तांतरण होने के बाद ट्रेंचिंग ग्राउंड का रास्ता साफ हो गया है।...