Sunday, February 22News That Matters

Month: December 2021

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  विश्व एड्स दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, एड्स से बचाव के लिए विशेष प्रयास करने एवं जागरूकता लाने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व एड्स दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, एड्स से बचाव के लिए विशेष प्रयास करने एवं जागरूकता लाने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सुभाष रोड स्थित होटल में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने एड्स से बचाव के लिए विशेष प्रयास करने एवं जागरूकता लाने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का दिन हमें एड्स जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ा के लिए प्रेरित करता है। लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ सशक्त बनाने की भी आवश्यकता है, ताकि वे एचआईवी के प्रभाव से खुद को समय रहते बचा सकें। इस बीमारी और इसके इलाज में परामर्श एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। एचआईवी के बारे में सटीक, पूर्ण और सुसंगत जानकारी प्रदान करने व इसके इलाज पर जोर देने के लिए लगातार प्रयास होने चाहिए। एड्स के प्रति प्रदेश के गांव-गांव और दूरस्थ इलाकों में भी जागरूकता अभियान लगातार चलते र...
उत्तराखंड: में आज फिर कोरोना पॉजिटिव हाफ सेंचुरी पार, जाने अपने जिले का हाल

उत्तराखंड: में आज फिर कोरोना पॉजिटिव हाफ सेंचुरी पार, जाने अपने जिले का हाल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड में आज हाफ सेंचुरी पार करते हुए 53 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन उत्तराखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 344303 वहीं उत्तराखंड मे 330557 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुये अभी भी उत्तराखंड में 183 केस एक्टिव आज उत्तराखंड में कोरोना के (53) मामले सामने आये। देहरादून08 हरिद्वार14 पौड़ी01 उतरकाशी00 टिहरी00 बागेश्वर00 नैनीताल29 अलमोड़ा00 पिथौरागढ़01 उधमसिंह नगर00 रुद्रप्रयाग00 चंपावत00 चमोली00 आज कोरोना से मरने वालों की संख्या है 00...
दुःखद: 24 नवंबर से लापता सब इंस्पेक्टर का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला पुलिस जांच में जुटी

दुःखद: 24 नवंबर से लापता सब इंस्पेक्टर का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला पुलिस जांच में जुटी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
 धर्मावाला चौकी से सूचना मिली कि *सेनेटरी सब इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ज्याड़ा जो दिनांक 24 नवंबर 21 को आर्मी एरिया चकराता से कहीं चले गए थे एवं जिसकी गुमशुदगी थाना चकराता मैं दर्ज है एवं उनके द्वारा अपना आखरी मैसेज धर्मावाला / टीमली के जंगल में होना अपने परिवार बताया था एवं जिसकी तलाश एसडीआरएफ / थाना (चकराता / सहसपुर ) / जंगलात कर्मियों एवं परिवार वालों के साथ तलाश धर्मावाला / तिमली के जंगलों में की जा रही थी आज दिनांक 1 दिसंबर 21 को सुरेश सिंह ज्याड़ा पुत्र गोपाल सिंह ज्याड़ा हाल पता सेनेटरी सब इंस्पेक्टर आर्मी क्षेत्र चकराता एवं मूल पता जनपद उत्तरकाशी का शव तिमली के जंगल में पेड़ पर फांसी का फंदा लगाये मिला !   प्राप्त सूचना पर मैं *थानाध्यक्ष थाना सहसपुर* मय थाना एवं चौकी धर्मावाला के फोर्स एवं मृतक के परिवार वालों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा जहां मृतक का शव पेड़ पर फांसी मैं लटकत...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेहरू कॉलोनी, देहरादून में शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के आवास पर उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही सैन्यधाम के लिए शहीद चित्रेश बिष्ट के आंगन की पवित्र मिट्टी ली

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेहरू कॉलोनी, देहरादून में शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के आवास पर उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही सैन्यधाम के लिए शहीद चित्रेश बिष्ट के आंगन की पवित्र मिट्टी ली

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नेहरू कॉलोनी, देहरादून में शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के आवास पर उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सैन्यधाम के लिए शहीद चित्रेश बिष्ट के आंगन की पवित्र मिट्टी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के पिता एस.एस.बिष्ट एवं माता रेखा बिष्ट को शक्ति प्रदान करने की कामना की।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के लिए शहीद हुए मेजर चित्रेश बिष्ट एवं उत्तराखण्ड के सभी शहीदों पर गर्व है, जिन्होंने देश की रक्षा, एकता एवं अखण्डता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। सभी शहीद सैनिकों के आंगन की पवित्र मिट्टी सैन्यधाम में लाई जा रही है। देश की लिए अपनी शहादत देने वाले वीर जवान हमेशा हमारे एवं आने वाली पीढ़ियों के स्मरण में रहेंगे। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी की उत्तराखण्ड में पांचवे धाम के...
चार धाम तीर्थ पुरोहितों, रावल समाज, पंडा समाज, हक हकूक धारियों के साथ ही अखाड़ा परिषद्, विश्व हिन्दु परिषद् आदि के सदस्यां ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया

चार धाम तीर्थ पुरोहितों, रावल समाज, पंडा समाज, हक हकूक धारियों के साथ ही अखाड़ा परिषद्, विश्व हिन्दु परिषद् आदि के सदस्यां ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखण्ड देवस्थानम बोर्ड प्रबन्धन अधिनियम वापस लिये जाने की घोषणा के बाद चार धाम तीर्थ पुरोहितों, रावल समाज, पंडा समाज, हक हकूक धारियों के साथ ही अखाड़ा परिषद्, विश्व हिन्दु परिषद् आदि के सदस्यां ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया है। मंगलवार को देर सांय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष महंत रवीन्द्र पुरी, अखाड़ा परिषद् के महामंत्री मंहत हरिगिरी आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द महाराज आदि ने भेंट कर देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड अधिनियम वापस लिये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री को सन्त समाज की ओर से भी धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री से चार धाम तीर्थ पुरोहित, हक हकूक धारी महापंचायत, रावल, पंडा समाज के साथ ही बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री मन्दिर से जु...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार द्वारा व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए उत्तराखण्ड देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड अधिनियम को वापस लिये जाने का निर्णय लिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार द्वारा व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए उत्तराखण्ड देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड अधिनियम को वापस लिये जाने का निर्णय लिया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सांय मुख्यमंत्री आवास में मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए उत्तराखण्ड देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड अधिनियम को वापस लिये जाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष 4 जुलाई को प्रदेश के मुख्य सेवक के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात् देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में चारधाम से जुडे तीर्थ पुरोहित, रावल, पंडा समाज, हक हकूधारियों एवं जनप्रतिनिधियों के स्तर पर अलग अलग प्रकार की प्रतिक्रिया सामने आयी। इस सम्बन्ध में सभी तथ्यों पर विचार करने के पश्चात् राज्य सरकार द्वारा पूर्व सांसद मनोहर कान्त ध्यानी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया, समिति द्वारा तीन माह में अपनी अन्तरिम रिपोर्ट राज्य सरकार को उपलब्ध कराने के साथ ही अन्तिम प्रत्यावेदन भी राज्य सरकार को उपलब्ध ...
शहीदों के सम्मान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में शहीद सम्मान यात्रा में प्रतिभाग किया

शहीदों के सम्मान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में शहीद सम्मान यात्रा में प्रतिभाग किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
शहीदों के सम्मान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में शहीद सम्मान यात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के 13 जनपदों के शहीदों के ऑगन की मिट्टी से उत्तराखण्ड का पांचवा धाम सैन्य धाम देहरादून में बनाया जायेगा। सैनिक पुत्र होने के नाते मुझे इस सम्मान यात्रा में सम्मिलत होने पर गर्व महसूस हो रहा है। वीर सैंनिकों की धरती को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस धरती के वीरों ने युद्धों में अपना कौशल दिखाकर दुश्मनों को नेस्तनाबूद किया है। हमारी सेना के जवान हमेशा भारत माता पर सर्वस्व अर्पित करने को तैयार रहते हैं। उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड के सैनिकों ने हमेशा शौर्य व वीरता का प्रदर्शन किया है। इनके आंगन की पवित्र मिट्टी से सैन्य धाम इनके संघर्षो की प्रेरणा देगा। इन शहीदों के परिवारों का सम्मान करना हम सभी देशवासियों का कर्तव्य है। उन्होन...
मुख्यमंत्री ने जसपुर में किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने जसपुर में किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
*मुख्यमंत्री ने जसपुर में किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर स्थित मंडी परिसर पहुँचकर 1650.66 लाख रूपये की योजनाओं का लोकार्पण एंव शिलान्यास किया। जिसमें 61.43 लाख रुपए लागत की 3 योजनाओं का लोकार्पण व 1589.23 लाख रुपये लागत की 9 योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने जिन योजनाओं का लोकार्पण किया उनमें नगर पंचायत महुआडाबरा में 19.85 लाख रुपये की लागत के मानसरोवर झील निर्माण कार्य, 35 लाख रुपये की लागत के वार्ड नम्बर 2 व 5 के निर्माण कार्य, 6.58 लाख रुपये लागत से शहीद स्थल पुनर्निर्माण कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही 169.82 लाख रुपए लागत की गणेशपुर-केशपुरी ग्राम समूह पेयजल योजना, 199.40 लाख रुपये लागत की तलाबपुर ग्राम समूह पेयजल योजना, 444.67 लाख रूपये लागत की राजपुर ग्राम समूह पेयजल यो...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के नेहरू कॉलोनी स्थित आवास पर पहुचे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के नेहरू कॉलोनी स्थित आवास पर पहुचे

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड के चमोली जिले से 15 नवम्बर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शहीद सम्मान यात्रा की शुरुआत की थी यह यात्रा चमोली के सवाड़ गांव से शुरू हो रखी है यह शहीद यात्रा 13 जिले व 70 ब्लॉक से होकर गुजरेगी ओर शहीदो के घर के आंगन की मट्टी को एकत्र कर सैन्य धाम के निर्माण में समर्पित होकर उनके बलिदान की गाथा लिखेगी ये यात्रा सात दिसंबर देहरादून पहुंचेगी। बता दे कि शहीदों के गांवों की मिट्टी से देहरादून में सैन्यधाम बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि वीरों की भूमि उत्तराखंड में चार धामों के अलावा पांचवां धाम सैन्यधाम होना चाहिए। इसी क्रम में सैन्यधाम निर्माण के लिए शहीदों के घरों से पवित्र माटी लाने की मुहिम चलाई जा रही है। जिसके चलते आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में स्थित शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के नेहरू कॉलोनी स्थित आवास पर आये साल 2019 में 16 फरवरी...
उत्तराखंड : धामी सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 35 आईएएस, पीसीएस के तबादले, देखे लिस्ट

उत्तराखंड : धामी सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 35 आईएएस, पीसीएस के तबादले, देखे लिस्ट

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड में आसन्न विधानसभा चुनाव से पूर्व संभावित प्रशासनिक फेरबदल को धामी सरकार ने मंगलवार को अंजाम दे दिया। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के आयुक्तों को बदल दिया गया है। ऊधमसिंह नगर की जिलाधिकारी रंजना का तबादला शासन में अपर सचिव पद पर किया गया है। युगल किशोर पंत ऊधमसिंह नगर के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। शासन ने देर रात आईएएस अफसरों समेत कुल 35 नौकरशाहों के विभागों में फेरबदल का आदेश जारी किया। देखे पूरी लिस्ट...