Tuesday, February 24News That Matters

Month: December 2021

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में तराई पूर्वी वन प्रभाग में ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल का शुभारंभ किया

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में तराई पूर्वी वन प्रभाग में ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल का शुभारंभ किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
*सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल का शुभारंभ किया।* *खटीमा में तराई पूर्वी वन प्रभाग में ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल का शुभारंभ किया।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा में तराई पूर्वी वन प्रभाग पहुंचकर ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्य रोड़ से खकरा क्रोकोडाइल ट्रेल को जोड़ने हेतु अतिशीघ्र डीपीआर बनाए। खकरा क्रोकोडाइल ट्रेल क्षेत्र में पार्क और कैंटीन के निर्माण अति शीघ्र किया जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की हमारी सरकार की अभिनव पहल है की हम स्थानीय लोगों के साथ मिलकर  वनों, वन क्षेत्रों और वन्य जीवों से जुड़कर रोजगार की राह पर आगे चलेंगे। क्रोकोडाइल ट्रेल के बनने से जहां क्रोकोडायल्स का प्राकृतिक वास में संरक्षण एवं संवर्धन होगा वही क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।  इसकी...
मुख्यमंत्री ने किया पंचायत उत्तराखण्ड कार्यक्रम में प्रतिभाग, बातें कम काम ज्यादा तथा सबका साथ सबका विकास हमारा ध्येय मंत्र

मुख्यमंत्री ने किया पंचायत उत्तराखण्ड कार्यक्रम में प्रतिभाग, बातें कम काम ज्यादा तथा सबका साथ सबका विकास हमारा ध्येय मंत्र

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री ने किया पंचायत उत्तराखण्ड कार्यक्रम में प्रतिभाग।* *राज्य के विकास से जुड़ी केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं को उतारा गया है धरातल पर- मुख्यमंत्री* *बातें कम काम ज्यादा तथा सबका साथ सबका विकास हमारा ध्येय मंत्र।* *राज्य का समग्र विकास हमारा लक्ष्य।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को देर सायं आईएसबीटी स्थित स्थानीय होटल में आयोजित पंचायत उत्तराखण्ड कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर आयेजित परिचर्चा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंहधामी ने राज्य सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिये किये जा रहे प्रयासों एवं जनहित से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन से सम्बन्धित विषयों पर बेबाकी से अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 5 सालों में केन्द्र सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिये एक लाख करोड़ की तथा राज्य सरकार द्वारा भी करोड़ों की लागत की योजनायें स्वीकृत की हैं। इन योजनाओ...
धार्मिक नगर जोशीमठ का नाम ज्योर्तिमठ किये जाने पर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती ने मुख्यमंत्री  धामी को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनकी सरकार को साधुवाद दिया

धार्मिक नगर जोशीमठ का नाम ज्योर्तिमठ किये जाने पर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती ने मुख्यमंत्री  धामी को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनकी सरकार को साधुवाद दिया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जनपद चमोली के पौराणिक एवं धार्मिक नगर जोशीमठ का नाम ज्योर्तिमठ किये जाने पर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती द्वारा मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनकी सरकार को साधुवाद दिया है। इस संबंध में मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में ज्योतिष एवं द्वारका पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य प्रतिनिधी स्वामी श्री 1008 अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में मुख्यमंत्री को सौंपते हुए ब्रह्मचारी मुकुन्दानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री का जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती तथा उनके शिष्य स्वामी 1008 अविमुक्तेश्वरानंद ने मुख्यमंत्री को साधुवाद देते हुए उनका अभिनंदन किया है। इस अवसर पर स्वामी श्रवणानंद ब्रह्मचारी, पूर्व धर्माधिकारी आचार्य जगदम्बा प्रसाद सती, डॉ. बृजेश सती, रमेश पाण्डे, भारत नौट...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने यहाँ रोजगार मेले में 42 युवाओ एव युवतियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये

मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने यहाँ रोजगार मेले में 42 युवाओ एव युवतियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
 सूबे के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिह धामी, उच्च शिक्षा मंत्री डा. धनसिह रावत एवं संसदीय कार्य, शहरी विकास मंत्री  बंशीधर भगत ने संयुक्त रूप से वृहद कौशल एवं सेवायोजन रोजगार मेले का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  धामी ने 42 युवाओ एव युवतियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किये।   कौशल रोजगार मेले मे जनपदो से आये युवाओं एव युवतियो को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री धामी ने कहा सभी युवा ऊर्जावान हैं।  युवा जिन क्षेत्रों मे जायें वहां आपका नेतृत्व हो यही हमारी कामना है। उन्होने कहा सरकार द्वारा पूरे प्रदेश के जनपदों मे रोजगार मेले का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इन मेलों से युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे है।  रोजगार मेले के लिए प्रदेश के बेरोजगार युवा घर बैठे पंजीकरण करा सकते है। मुख्यमंत्री  धामी ने कहा सरकार का मुख्य उददेश्य रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार को बढाना है। उन्हो...
उत्तराखंड:आज की बड़ी खबर प्रदेश में 1521 पदों पर पुलिस विभाग में भर्ती प्रक्रिया हुई शुरू,ये आदेश हुआ जारी

उत्तराखंड:आज की बड़ी खबर प्रदेश में 1521 पदों पर पुलिस विभाग में भर्ती प्रक्रिया हुई शुरू,ये आदेश हुआ जारी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आज दिनांक 28.12.2021 को 02 भर्ती विज्ञापनों के द्वारा कुल 1614 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी है। गृह विभाग के अंतर्गत आरक्षी (नागरिक पुलिस) आरक्षी (पी0ए0सी0 / आई०आर०बी०), तथा फायरमैन के कुल 1521 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी है। एक अन्य विज्ञप्ति के द्वारा विभिन्न विभागों में सांख्यिकी व संगणक श्रेणी के 93 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी है।   Y   सांख्यिकी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन पत्र दिनांक 30.12.2021 से प्रारम्भ होंगे व दिनांक 12.02.2022 तक आवेदन पत्र भरे जायेंगे। पुलिस आरक्षी व फायरमैन के पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया दिनांक 03.01.2022 से प्रारम्भ होकर दिनांक 16.02.2022 तक चलेगी। पुलिस के पदों पर शैक्षिक अर्हता इंटरमीडिएट रखी गयी है। आयुसीमा पुरुष अभ्यर्थियों के 18-23 वर्ष तथा महिला अ...
उत्तराखंड: में आज कोरोना के इतने मामले आये सामने,जाने अपने जिले का हाल

उत्तराखंड: में आज कोरोना के इतने मामले आये सामने,जाने अपने जिले का हाल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड में आज कोरोना के कुल 44 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 344843 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 28 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 331001 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मंगलवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 44 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें देहरादून जिले से 25 ,हरिद्वार से 03 , नैनीताल जिले से 10, उधमसिंह नगर से 01 , पौडी से 0, टिहरी से 0, चंपावत से 0 , पिथौरागढ़ से 0 , अल्मोड़ा 0, बागेश्वर से 0, चमोली से 01 , रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 344843 मरीजों में से 331001 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6193 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7416 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान ...
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चार राज्यों व दो केंद्र शासित प्रदेशों में बीआरओ द्वारा निर्मित 24 पुल और तीन सड़कों का वर्चुअल लोकार्पण किया

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चार राज्यों व दो केंद्र शासित प्रदेशों में बीआरओ द्वारा निर्मित 24 पुल और तीन सड़कों का वर्चुअल लोकार्पण किया

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड
केंद्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह ने चार राज्यों व दो केंद्र शासित प्रदेशों में बीआरओ द्वारा निर्मित 24 पुल और तीन सड़कों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इनमें उत्तराखण्ड में तीन पुल शामिल हैं। उत्तराखंड में तवाघाट- घतिया बगड़ को जोड़ने वाला घस्कू पुल, जौलजीबी मुनस्यारी को जोड़ने वाले गौरी गाढ पुल, सेमली ग्वालदम को जोड़ने वाला बदामगढ़ पुल का उद्घाटन किया गया। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया। रक्षा मंत्री ने बधाई देते हुए कहा कि बीआरओ की सड़कें, टनल और पुलों ने आज स्थानों के बीच की दूरी और समय बहुत कम कर दिया है। यानि सीमावर्ती क्षेत्रों से जुड़े लोग दिल के पास तो हैं ही, दिल्ली के पास भी हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास की जरूरतों का केंद्र ने ध्यान रखा है। आज देश में इंफ्रास्ट्रक्चर और उसके माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबी उन्मूलन आद...
लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने की 10 करोड़ 35 लाख की 13 सड़कों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने की 10 करोड़ 35 लाख की 13 सड़कों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल
  *लोनिवि मंत्री ने 10 करोड़ 35 लाख की 13 सड़कों का किया लोकार्पण-शिलान्यास* *कोरोना योद्धाओं को भी किया सम्मानित* एकेश्वर (पौडी)। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग की 10 करोड़ 35 लाख 7 हजार की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल को फिर से एक बडी सौगात दी। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने मंगलवार को विकासखण्ड मुख्यालय एकेश्वर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य व जिला योजना के अन्तर्गत लोक निर्माण विभाग की 10 करोड़ 35 लाख 7 हजार की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल को फिर से एक बडी सौगात देने के साथ-साथ कोरोना योद्धाओं को भी सम्मानित किया...
मुख्यमंत्री युवाओं से की स्वरोजगार के प्रति ध्यान देने की अपील,प्रदेश का सर्वागीय विकास हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री युवाओं से की स्वरोजगार के प्रति ध्यान देने की अपील,प्रदेश का सर्वागीय विकास हमारा लक्ष्य

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*नवीन चकराता टाउन शिप विकसित होने से क्षेत्र का होगा विकास-मुख्यमंत्री* *युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर* *मुख्यमंत्री युवाओं से की स्वरोजगार के प्रति ध्यान देने की अपील* *प्रदेश का सर्वागीय विकास हमारा लक्ष्य* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रसिद्ध गायक  जुबिन नौटियाल एवं  रामशरण नौटियाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जौनसारी बावर क्षेत्र के युवाओं एवं छात्रों ने भेंट की। उन्होंने नवीन चकराता टाउन शिप विकसित करने के लिये 2 करोड़ की धनराशि टाउन प्लानिंग विभाग को उपलब्ध कराने के लिये मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवीन चकराता टाउनशिप को पुरोड़ी-नागथात-लखवाड़ से यमुना नदी तक विकसित किया जायेगा। इसके लिये 2 करोड़ की धनराशि टाउन प्लानिंग विभाग को अवमुक्त करने की घोषणा पूर्व में की जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा...
मुख्यमंत्री ने किया अन्तर्राष्ट्रीय पौष्टिक आहार महोत्सव में प्रतिभाग,किसानों की खुशहाली एवं कृषि उत्पादों का बढ़ावा देने का हो रहा है प्रयास

मुख्यमंत्री ने किया अन्तर्राष्ट्रीय पौष्टिक आहार महोत्सव में प्रतिभाग,किसानों की खुशहाली एवं कृषि उत्पादों का बढ़ावा देने का हो रहा है प्रयास

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री ने किया अन्तर्राष्ट्रीय पौष्टिक आहार महोत्सव में प्रतिभाग* *प्रदेश में एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत प्रसंस्करण यूनिट की स्थापना हेतु दी जायेगी 25 प्रतिशत सब्सिडी* *योजना के तहत सब्सिडी की अधिकतम धनराशि होगी 7 लाख रूपये।* *हमारे पारम्परिक आहार के उत्पाद है औषधीय गुणों से युक्त तथा पौष्टिकता से भरपूर।* *कृषि क्षेत्र में हो रहे अनुसंधान से बढ़ रही खेती की दशा एवं दिशा* *किसानों की खुशहाली एवं कृषि उत्पादों का बढ़ावा देने का हो रहा है प्रयास।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को लाडपुर, रिंग रोड़ में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय पौष्टिक आहार महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने किसानों के व्यापक हित तथा पारम्परिक कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने के लिये प्रदेश में एक जनपद एक उत्पाद के तहत प्रसंस्करण यूनिट की स्थापना के लिये 25 प्रतिशत सब्सिडी दिये जाने की घोषणा की। सब्सिडी की अधिकतम...