Tuesday, February 24News That Matters

Month: January 2022

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में मोटर मार्ग का पुनः निर्माण कार्य हेतु 1 करोड़ 35 लाख रूपये,विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में दो निर्माण कार्यों हेतु 1 करोड़ 82 लाख रूपये,विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में अम्बेडकर ग्राम सिलिंगया से अम्बेडकर ग्राम जाजर चिंगरी के तोक पन्नाचौड एवं छाती तक मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य हेतु 12 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र पुरोला में 02 कार्यों हेतु 28.70 लाख रूपये,राज्य योजनान्तर्गत विधानसभा क्षेत्र ज्वालापुर में विभिन्न 04 निर्माण कार्यों हेतु 2 करोड़ 18 लाख रूपये,जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र खानपुर में विभिन्न 12 निर्माण कार्यों हेतु 5 करोड़ 28 लाख रूपये,जनपद देहरादून के विधानसभ...
हल्द्वानी: के इस कॉलेज में पाए गए 93 छात्र छात्राएं कोरोना संक्रमित

हल्द्वानी: के इस कॉलेज में पाए गए 93 छात्र छात्राएं कोरोना संक्रमित

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, नैनीताल
उत्तराखंड में कोरोनावायरस कोविड-19 और नए वेरिएंट ओमीक्रोन की दस्तक लगातार बढ़ती जा रही है अब खबर हल्द्वानी शहर से आई है कि यहां बड़ी संख्या में छात्र कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। बताया जा रहा है कि पाल कॉलेज में 93 छात्र कोरोनावायरस से संक्रमित हैं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए सैंपल में 93 छात्र छात्राएं पॉजिटिव मिली है।   2 दिनों के भीतर 182 कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने एहतियातन 5 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए हैं और जगह जगह कोविड-19 की सैंपल इन लेने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है साथ ही बिना मास्क पहने लोगों के ऊपर चालान की कार्रवाई की जा रही है।...
उत्तराखंड: में आज कोरोना के 814 मामले आये सामने,जाने अपने जिले का हाल, सावधान रहें

उत्तराखंड: में आज कोरोना के 814 मामले आये सामने,जाने अपने जिले का हाल, सावधान रहें

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
  उत्तराखंड राज्य में पिछले 7 महीनों के बाद अब कोरोना संक्रमण के मामले तेजी बढ़ने लगे हैं। तो वहीं, शुक्रवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रदेश भर से 814 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज यानी शुक्रवार को प्रदेश भर में 814 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 147 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके है। हालांकि, अबतक उत्तराखंड में 7423 लोगों की मौत हो चुकी है।   स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 2022 एक्टिव केस हैं। तो वहीं, 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा देहरादून जिले में 325 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही नैनीताल जिले में 233, बागेश्वर जिले में 10, चंपावत जिले में 13, उत्तरकाशी जिले में 10, हरिद्वार जिले में 119, अल्मोड़ा जिले में 18, रु...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार के 05 साल ‘नये इरादे-युवा सरकार’ कार्यक्रम में अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा से किया जनता को सम्बोधित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार के 05 साल ‘नये इरादे-युवा सरकार’ कार्यक्रम में अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा से किया जनता को सम्बोधित

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
*सरकार के 05 साल ‘नये इरादे-युवा सरकार’ कार्यक्रम आयोजित* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा से किया जनता को सम्बोधित* *अन्त्योदय की भावना पर काम कर रही राज्य सरकार* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रदेश को दी बङी सौगातें : सीएम* *युवा विकास के वाहक, युवाओं के लिए हुए महत्वपूर्ण काम* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को खटीमा, ऊधमसिंह नगर में सरकार के 05 साल ‘नये इरादे-युवा सरकार’ प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में लगभग 74 करोड़ 32 लाख की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 41 करोड़ 45 लाख के शिलान्यास एवं 32 करोड़ 87 लाख की योजनाओं के लोकार्पण शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट एवं 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को मोबाईल...
मुख्य सचिव ने ली कोविड को लेकर नोडल अधिकारियों की बैठक, सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता कर ली जाए सुनिश्चित

मुख्य सचिव ने ली कोविड को लेकर नोडल अधिकारियों की बैठक, सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता कर ली जाए सुनिश्चित

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
  *मुख्य सचिव ने ली कोविड को लेकर नोडल अधिकारियों की बैठक।* *सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता कर ली जाए सुनिश्चितः मुख्य सचिव* मुख्य सचिव डाॅ. एस.एस. सन्धु ने शुक्रवार को सचिवालय में कोविड हेतु नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने सभी नोडल अधिकारियों को एक्टिव रहने के निर्देश दिए। उन्होंने होम आईसोलेशन और उससे सम्बन्धित सभी आवश्यक तैयारियों को एक्टिव मोड में रखे जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत घर, स्कूल आदि के साथ ही उसमें दी जाने वाली सुविधाओं की समय रहते सुनिश्चित कर लिया जाए। *ऐलोपैथी के साथ ही आयुष का भी किया जाए प्रचार-प्रसार* मुख्य सचिव ने सचिव स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि पी.एच.सी. एवं सी.एच.सी. लेवल तक सभी आवश्यक उपकरण, दवाएं एवं अन्य सामग्री पूर्व में ही उचित मात्रा में उपलब्ध करा दी जाए। उन्होंने कहा कि कोविड...
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अन्तर्गत 3067 लाभार्थियों को दी गई 92 लाख की धनराशि,कोविड के दौरान हर समाज के हर वर्ग को राहत दी गई

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अन्तर्गत 3067 लाभार्थियों को दी गई 92 लाख की धनराशि,कोविड के दौरान हर समाज के हर वर्ग को राहत दी गई

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी कार्मिकों को लगभग 24 करोड़ के मानदेय एवं 6.74 करोड़ के प्रोत्साहन राशि का डीबीटी के माध्यम से किया हस्तांतरण।* *मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अन्तर्गत 3067 लाभार्थियों को दी गई 92 लाख की धनराशि* *कोविड के दौरान हर समाज के हर वर्ग को राहत दी गई-मुख्यमंत्री* *सीमित संसाधनों के बावजूद भी जन हित में लिए गये अनेक निर्णय।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास से महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम स्तर पर कार्यरत आंगनवाड़ी कार्मिकों को प्रोत्साहन एवं मानदेय धनराशि का एकसाथ ऑनलाइन डीबीटी हस्तान्तरण किया। कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने वर्चुअल प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 33717 कार्मिकों को माह दिसम्बर हेतु देय लगभग 24 करोड़ रुपये मानदेय का भुगतान डीबीटी के माध्यम से क...
धारचूला में महाकाली नदी पर पुल निर्माण का निर्णय,प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में संपन्न कैबिनेट बैठक में लिया गया निर्णय

धारचूला में महाकाली नदी पर पुल निर्माण का निर्णय,प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में संपन्न कैबिनेट बैठक में लिया गया निर्णय

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*धारचूला में महाकाली नदी पर पुल निर्माण का निर्णय* *प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में संपन्न कैबिनेट बैठक में लिया गया निर्णय* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया आभार, कहा भारत नेपाल के रिश्ते होंगे मजबूत*      आज दिनांक 6/01/2022 को मा0 प्रधानमंत्री, भारत सरकार की अध्यक्षता में संपन्न कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के संबंध में प्रेसवार्ता में अनुराग ठाकुर (मा0 सूचना एवं प्रसारण मंत्री) द्वारा कहा गया है कि *भारत द्वारा धारचूला में महाकाली नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा । उक्त संबंध में शीघ्र दोनों देशों के मध्य MOU साइन किया जाएगा।*  उक्त पुल का निर्माण 3 वर्षों में पूर्ण किया जाएगा । *धारचूला में भारत-नेपाल के मध्य पुल निर्माण से  धारचूला  के सीमांत निवासियों के साथ-साथ सीमान्त नेपाली नागरिकों को भी फायदा होगा जिससे भारत-नेपाल के रोटी -बेटी एवं व्यापारिक संबं...
उत्तराखण्ड को ब्राण्ड मॉडल बनाने का हमारा प्रयास- मुख्यमंत्री,विचार श्रृंखला में विषय विशेषज्ञों ने रखे अपने विचार।

उत्तराखण्ड को ब्राण्ड मॉडल बनाने का हमारा प्रयास- मुख्यमंत्री,विचार श्रृंखला में विषय विशेषज्ञों ने रखे अपने विचार।

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*रोजगार एवं उद्यमिता संवाद बोधिसत्व विचार श्रृंखला को मुख्यमंत्री ने किया वर्चुवली सम्बोधित।* *राज्य के सभी प्रमुख संस्थानों के शिक्षक एवं छात्र वर्चुअली जुड़े संवाद कार्यक्रम से।* *उत्तराखण्ड को ब्राण्ड मॉडल बनाने का हमारा प्रयास- मुख्यमंत्री* *विचार श्रृंखला में विषय विशेषज्ञों ने रखे अपने विचार।* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सांय मुख्यमंत्री आवास में वर्चुअल रोजगार एवं उद्यमिता संवाद आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड बोधिसत्व विचार श्रृंखला की पांचवी संगोष्ठी को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बोधिसत्व विचार श्रृंखला की रोजगार एवं उद्यमिता संवाद संगोष्ठी में तकनीकी दक्षता प्राप्त कर रहे छात्रों एवं विषय विशेषज्ञ शिक्षकों, विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार के माध्यम से समाज को नई राह दिखाने वाले युवा उद्यमियों के विचार इस विचार श्रृंखला को नई दिशा देने में प्रभावी भूमिका नि...
मुख्यमंत्री का उद्योग एवं व्यापार से जुड़े संगठनों ने कृषि मण्डी शुल्क कम करने के लिये जताया आभार

मुख्यमंत्री का उद्योग एवं व्यापार से जुड़े संगठनों ने कृषि मण्डी शुल्क कम करने के लिये जताया आभार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री का उद्योग एवं व्यापार से जुड़े संगठनों ने कृषि मण्डी शुल्क कम करने के लिये जताया आभार।* *विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में किया मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री को सम्मानित।* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी का प्रदेश में कृषि मण्डी शुल्क कम करने तथा व्यापारियों की अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन देने पर विभिन्न उद्योग एवं व्यापार से जुड़े संगठनों ने आभार व्यक्त कर उन्हें सम्मानित किया। गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में सांसद  नरेश बंसल के नेतृत्व में आये प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल, दून व्यापार मंडल, किराना मर्चेंट एसोसिएशन, राइस मिलर्स एसोसिएशन, फ्लोर मिलर्स एसोसिएशन, टिंबर मर्चेंट एसोसिएशन, सर्राफा एसोसिएश, केमिस्ट एसोसिएशन आड़त बाजार आदि संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी एवं कृषि मंत्री क...
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल का जवान सरहद पर शहीद,मई में होनी थी शादी

उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल का जवान सरहद पर शहीद,मई में होनी थी शादी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पौड़ी
उत्तराखंड के लिये सीमा से आयी है एक और दुखद खबर  कश्मीर के राजौरी के मेंढर सेक्टर में पौडी जिले के राइफल मैन अनिल सिंह चौहान शहीद हो गए हैं। शहादत की यह खबर सेना की ओर से शहीद के परिजनों को दी गई। अनिल चौहान 8वीं गढ़वाल रेजीमेंट के जवान थे और द्वारीखाल ब्लॉक के रहने वाले थे। शहीद अनिल एक सैनिक परिवार से था उसके पिता ब्रज सिंह चौहान सेना से रिटायर हैं और उनके बड़े भाई भी सेना में हैं। वह विवाहित हैं। गौरतलब है कि शहीद अनिल चौहान की मई में शादी होने वाली थी लेकिन उसकी शहादत की खबर से परिवार और गांव में सदमें में है।...