Tuesday, February 24News That Matters

Month: January 2022

उत्तराखंड: में आज कोरोना के 630 मामले आये सामने,जाने अपने जिले का हाल, सावधान रहें

उत्तराखंड: में आज कोरोना के 630 मामले आये सामने,जाने अपने जिले का हाल, सावधान रहें

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड से आज  फिर हुआ कोरोना विस्फोट आज 630 नए मामले सामने 3 मरीजों की हुई मौत प्रदेश में एक्टिव केस 1425 हुए उत्तराखंड में लागतर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं   देहरादून में सबसे ज्यादा 268 हरिद्वार में 119 नैनीताल में 85 पौड़ी गढ़वाल में 72 पिथौरागढ़ में चार टिहरी गढ़वाल में 4 उधम सिंह नगर में 35 उत्तरकाशी में 11 चंपावत में 8 चमोली में पांच बागेश्वर में एक और अल्मोड़ा में 18 मामले आए सामने...
केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में संयुक्त रूप 111 करोड़ 14 लाख की धनराशि की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एंव शिलान्यास किया

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में संयुक्त रूप 111 करोड़ 14 लाख की धनराशि की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एंव शिलान्यास किया

Featured, Uncategorized, उत्तरकाशी, उत्तराखंड
उत्तरकाशी  केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से उत्तरकाशी स्थित जोशियाड़ा ग्राउण्ड में गढ़वाल मण्डल की विजय संकल्प यात्रा के समापन समारोह में जनपद की कुल रूपये 111 करोड़ 14 लाख की धनराशि की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एंव शिलान्यास किया। जिसमें रूपये 47 करोड़ 5 लाख की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं रूपये 64 करोड़ 9 लाख की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया।     इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खराब मौसम होने के बावजूद भी विशाल जनसमूह की उपस्थिति पर हर्ष व्यक्त करते हुए जनता का आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपने सम्बोधन में कहा कि विजय संकल्प यात्रा तभी सफल होगी जब हम सब कदम से कदम मिलाकर चलेगें । उन्होनें कहा कि विजय संकल्प यात्रा कोई निजि यात्रा नहीं है अपितु उत्तराखण्ड की सामूहिक यात्रा है। इस यात्रा का आयोजन राज्य के...
मुख्य सचिव डाॅ. एस.एस. सन्धु ने कोविड की तीसरी लहर की सम्भावना को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक तैयारियां करने के दिशा निर्देश दिए

मुख्य सचिव डाॅ. एस.एस. सन्धु ने कोविड की तीसरी लहर की सम्भावना को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक तैयारियां करने के दिशा निर्देश दिए

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्य सचिव डाॅ. एस.एस. सन्धु ने गुरूवार को सचिवालय में कोविड की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कोविड की तीसरी लहर की सम्भावना को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक तैयारियां करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने जनपदों में कोविड की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी जाए। प्रतिदिन कोविड को लेकर उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि कोविड संक्रमण को रोकने हेतु कोविड अनुकूल व्यवहार का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। लगातार आमजन में मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने हेतु जन-जागरूकता फैलायी जाए, साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों पर कार्रवाई भी की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि टेस्टिंग बढ़ाए जाने के साथ ही नियमित तौर पर डाटा अपलोड किया जाए, ताकि स्थिति का सही से अनुमान लगाया जा सके। उन्होंने 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य शीघ्र से शीघ्र...
दुःखद ख़बर उत्तराखण्ड के पहाड़ में खाई में गिरी कार दो लोगो की दर्दनाक मौत,दो घायल

दुःखद ख़बर उत्तराखण्ड के पहाड़ में खाई में गिरी कार दो लोगो की दर्दनाक मौत,दो घायल

Featured, Uncategorized, अल्मोड़ा, उत्तराखंड
दुःखद ख़बर उत्तराखण्ड के पहाड़ में खाई में गिरी कार 2 लोगो की दर्दनाक मौत   कल देर रात्री SDRF टीम को जनपद नियंत्रण कक्ष अल्मोड़ा द्वारा अवगत कराया गया कि रानीखेत थाना क्षेत्र मे एक कार खाई में गिरी है ओर रेस्क्यू लिए SDRF टीम की आवश्यकता है फिर इस सूचना के मिलते ही SDRF पोस्ट खैरना से उपनिरीक्षक चंदन सिंह के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम को मौके पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन सेंट्रो कार है , जिसमे 04 लोग सवार थे जो अपने गांव हिड्रम जा रहे थे। गांव से कुछ दूरी पहले ही वाहन अनियंत्रित हो गया और लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमे 02 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मूसलाधार बारिश और रात्रि का घोर अंधेरा रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा उत्पन्न कर रहा था परन्तु अत्यंत विषम परिस्थितियों में भी SDRF टीम द्वारा 200 मीटर ...
उत्तराखंड सरकार के सहयोगी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर कसी कमर 251 जनरल बैड सहित 71 आईसीयू बैड कोविड मरीजों के इलाज के लिए किए आरक्षित तो बढ़ाई आक्सीजन भण्डारण की क्षमता

उत्तराखंड सरकार के सहयोगी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर कसी कमर 251 जनरल बैड सहित 71 आईसीयू बैड कोविड मरीजों के इलाज के लिए किए आरक्षित तो बढ़ाई आक्सीजन भण्डारण की क्षमता

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
उत्तराखंड सरकार के सहयोगी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर कसी कमर 251 जनरल बैड सहित 71 आईसीयू बैड कोविड मरीजों के इलाज के लिए किए आरक्षित तो बढ़ाई आक्सीजन भण्डारण की क्षमता उत्तराखण्ड में बढ़ते कोरोना के मामलो को देखते हुए। सरकार के सहयोगी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने भी कमर कस ली है उन्होंने अस्पताल में कोविड टास्क फोर्स का गठन किया साथ ही 251 जनरल बैड व 71 आईसीयू बैड कोविड मरीजों उपचारार्थ के लिए आरक्षित कर डाले है साथ ही आक्सीजन भण्डारण की क्षमता भी बढ़ाई गई है तो वही छोटे बच्चों के लिए अलग से आईसीयू बैड व उपचार की अनुकूल व्यवस्था है जी हा कोरोना की तीसरी लहर की आहट व उत्तराखण्ड में बढ़ रहे कोरोना मामलों के मद्देनज़र श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कमर कस ली है। चिकित्सा अधीक्षक श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की अध्यक्षता में कोविड टास्क फोर्स का गठन किया गया...
उत्तराखंड:सीएम धामी की कैबिनेट बैठक समाप्त,अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

उत्तराखंड:सीएम धामी की कैबिनेट बैठक समाप्त,अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में चल रही मंत्रिमंडल की बैठक खत्म हो गयी है। हालांकि, धामी सरकार की यह अंतिम मंत्रीमंडल की बैठक संपन्न हुई है। जिसमें तमाम विषयों पर चर्चा किया गया है। यही नहीं, मंत्रिमंडल की बैठक में 40 से ज्यादा प्रस्तावो पर मुहर लगी है। मुख्यमंत्री धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय 1. वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा पेंशन के साथ ही दिव्यांग पेंशन को 1200 रूपये से बढ़ाकर 1500 रूपये करने का निर्णय किया गया। 2. शिक्षा मित्रों का मानदेय 15 हजार से बढ़ाकर 20 हजार करने का निर्णय किया गया। 3. आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरी में आरक्षण देने से संबंधित पत्रावलि पर अनुमोदन देने हेतु राज्यपाल महोदय से पुनः अनुरोध करने का निर्णय किया गया। 4. उद्यान विभाग एवं कृषि विभाग के एकीकरण हेतु सैद्धांतिक सहमति के लिये मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया। 5. उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड...
मुख्यमंत्री ने की सफाई कर्मचारियों का मानदेय 500 रू. प्रतिदिन किये जाने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने की सफाई कर्मचारियों का मानदेय 500 रू. प्रतिदिन किये जाने की घोषणा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*मुख्यमंत्री ने की सफाई कर्मचारियों का मानदेय 500 रू. प्रतिदिन किये जाने की घोषणा* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष भगवत प्रसाद भकवाना के नेतृत्व बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने भेंट की। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी के साथ ही कर्मचारियों की अन्य कई समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सफाई कर्मचारियों के व्यापक हित में उनके मानदेय को 350 रू. प्रतिदिन के स्थान पर 500 रू. प्रतिदिन किये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों की अन्य समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष  राम अवतार राजौर, मदन वाल्मीकि सहित अन्य पदाधिकारी एवं सफाई कर्मी उपस्थित थे।...
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक कांग्रेस सरकार की बडी साजिश:मंत्री सतपाल महाराज

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक कांग्रेस सरकार की बडी साजिश:मंत्री सतपाल महाराज

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक कांग्रेस सरकार की बडी साजिश: महाराज* देहरादून पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के लिए प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने इसे पंजाब कांग्रेस सरकार की सोची समझी साजिश करार दिया है। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुद्धवार को पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काफिले को एक फ्लाईओवर पर पूरे 20 मिनट तक रोके जाने पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बडी चूक बताते हुए इसे पंजाब कांंग्रेस सरकार की एक बडी साजिश करार दिया है। उन्होने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री के पूरे काफिले को फंसे रहने के लिए बाध्य कर दिया जाना उनकी सुरक्षा में एक बडी चूक है। कांग्रेस के बडे नेता सुनील जाखड़ सहित कई नेताओं ने भी इस अलोकत...
उत्तराखंड: में आज कोरोना के 505 मामले आये सामने,जाने अपने जिले का हाल, सावधान रहें

उत्तराखंड: में आज कोरोना के 505 मामले आये सामने,जाने अपने जिले का हाल, सावधान रहें

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
 उत्तराखंड में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है,प्रदेश में आज 505 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं, तो एक्टिव केस का आंकड़ा अब 1000 पहुंच गया है।   उत्तराखंड में आज कोराना के नए आंकड़ों की बात करें तो आज अल्मोड़ा में पांच, बागेश्वर में 9, चमोली में पांच, चंपावत में तीन, देहरादून में सबसे ज्यादा 253,हरिद्वार में 64,नैनीताल में 55, पौड़ी गढ़वाल में 7, पिथौरागढ़ में 6 रुद्रप्रयाग में एक टिहरी गढ़वाल में पांच, उधम सिंह नगर में 37 और उत्तरकाशी में 2 नए मामले सामने आए है।...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया

उत्तराखंड, Featured, Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून के सेलाकुई स्थित सेंट्रल होप टाउन में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मुख्यमार्ग से विश्वविद्यालय के परिसर तक सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा। ट्रंचिग ग्राउंड को अन्यत्र शिफ़्ट किए जाने हेतु परीक्षण कराया जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस क्षेत्र में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय का परिसर बनने से क्षेत्र को भी अनेक फायदे होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अनेक कार्य हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड काल के दौरान चिकित्सकों के सेवा समर्पण को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अनेक स...