Saturday, January 24News That Matters

Month: October 2022

मुख्यमंत्री ने किया जनप्रतिनिधियों से संवाद बोले हम सब जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जिम्मेदार लोग हैं, सबका दायित्व है कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग से करें।

मुख्यमंत्री ने किया जनप्रतिनिधियों से संवाद बोले हम सब जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जिम्मेदार लोग हैं, सबका दायित्व है कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग से करें।

Featured, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने किया जनप्रतिनिधियों से संवाद बोले हम सब जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जिम्मेदार लोग हैं, सबका दायित्व है कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग से करें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जीएमवीएन तिलवाड़ा में जनपद के जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान, सभासदों एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जिम्मेदार लोग हैं, सबका दायित्व है कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग से करें। उन्होंने कहा कि हमारा ध्येय होना चाहिए कि मिलकर विकास के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद स्तरीय जो काम हैं उनके लिए जनप्रतिनिधियों को देहरादून तक न आना पड़े। जिस कार्य का समाधान जहां हो सकता है वहीं उसे पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि हम सबको एक वर्क कल्चर स्थापित करना है...
धामी  सरकार को भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं : आज आरबीएस रावत पूर्व चेयरमैन,सचिव मनोहर कन्याल,पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरएस पोखरिया  गिरफ़्तार

धामी सरकार को भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं : आज आरबीएस रावत पूर्व चेयरमैन,सचिव मनोहर कन्याल,पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरएस पोखरिया गिरफ़्तार

Featured, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, ऋषिकेश, कोटद्वार, खबर अपराध जगत से, चमोली, चम्पावत, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार
भर्ती परीक्षाओं में हुई धाँधलियों पर मुख्यमन्त्री धामी का जीरो टॉलरेंस: यूकेएससीसी द्वारा 2016 में कराई गई वीपीडीओ भर्ती परीक्षा में धांधली की जाँच में आज आरबीएस रावत पूर्व चेयरमैन,सचिव मनोहर कन्याल,पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरएस पोखरिया को गिरफ़्तार राज्य में भर्ती परीक्षाओं में हुई धाँधलियों पर मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी के जीरो टॉलरेंस के सिद्धांत का पालन करते हुए उत्तराखंड एसटीएफ़ ने बड़ी कार्रवाई की है यूकेएससीसी द्वारा 2016 में कराई गई वीपीडीओ भर्ती परीक्षा में धांधली की जाँच में आज आरबीएस रावत पूर्व चेयरमैन,सचिव मनोहर कन्याल,पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरएस पोखरिया को गिरफ़्तार कर लिया गया है यह भर्ती परीक्षा प्रकरण में अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही है । 2016 के मामले में लंबे समय से जाँच चल रही थी लेकिन मुख्यमन्त्री के कड़े रुख़ के बाद जाँच एजेंसियों ने भी तेज़ी दिखाई। मुख्यम...
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राजस्व न्यायालयों के लम्बित मुकदमों का तथा दाखिल ख़ारिज के लम्बित मामलों का निस्तारण मिशन मोड में करने के निर्देश दिये

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राजस्व न्यायालयों के लम्बित मुकदमों का तथा दाखिल ख़ारिज के लम्बित मामलों का निस्तारण मिशन मोड में करने के निर्देश दिये

Featured, उत्तराखंड
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राजस्व न्यायालयों के लम्बित मुकदमों का तथा दाखिल ख़ारिज के लम्बित मामलों का निस्तारण मिशन मोड में करने के निर्देश दिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजस्व न्यायालयों के लम्बित मुकदमों को विशेष अभियान के तहत और समयबद्धता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री ने राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली और कार्यों के निस्तारण की प्रगति में अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए अध्यक्ष राजस्व परिषद् को तत्काल समस्त राजस्व न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने आयुक्त एवं सचिव को नियमित पाक्षिक समीक्षा कर प्रगति से अवगत कराने के भी निर्देश दिये है। उल्लेखनीय है कि कृषि भूमि से सम्बन्धित विवादों जिनमें नामान्तरण अधिकारों की घोषणा, खेतों का बँटवारा, अवैध कब्जा हटाना आदि के त्वरित निस्तारण के लिए ही राजस्व न्यायालयों क...
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में प्राकृतिक कृषि उत्पादों की मांग बढ़ रही है। राज्य सरकार का प्रयास है कि इसका अधिक से अधिक लाभ राज्य के किसानों को मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में प्राकृतिक कृषि उत्पादों की मांग बढ़ रही है। राज्य सरकार का प्रयास है कि इसका अधिक से अधिक लाभ राज्य के किसानों को मिले।

Featured, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार अमित शाह की अध्यक्षता में प्राकृतिक कृषि एवं डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन से सम्बंधित कार्यक्रम पर आयोजित बैठक में नैनीताल क्लब से वर्चुअल प्रतिभाग किया बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं कृषि मंत्रियों द्वारा वर्चुअल प्रतिभाग किया गया। नैनीताल से वर्चुअल कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्राकृतिक कृषि से जुड़ी संभावनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज जैविक मंथन किया जा रहा है। इस मंथन से एक ऐसा अमृत प्राप्त होगा जो जैविक कृषि के क्षेत्र में संभावनाओं के नए द्वार खोलने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक दृष्टि से परम्परागत कृषि के लिए एक उपयुक्त राज्य है। उत्तराखण्ड जैव विविधताओं वाला प्रदेश है। जैव विविधता के कारण उत्तराखण्ड में जड़ी-बूटी और सुगन्धित पौध आदि ...
मुख्य सचिव के निर्देश : रैगुलर पुलिस में शामिल किए जाने हेतु जिन क्षेत्रों को तत्काल शामिल किए जाने की आवश्यकता है, उनके प्रस्ताव शीघ्र भेजे जाएं

मुख्य सचिव के निर्देश : रैगुलर पुलिस में शामिल किए जाने हेतु जिन क्षेत्रों को तत्काल शामिल किए जाने की आवश्यकता है, उनके प्रस्ताव शीघ्र भेजे जाएं

Uncategorized
मुख्य सचिव के निर्देश : रैगुलर पुलिस में शामिल किए जाने हेतु जिन क्षेत्रों को तत्काल शामिल किए जाने की आवश्यकता है, उनके प्रस्ताव शीघ्र भेजे जाएं..जिन क्षेत्रों में रैगुलर पुलिस के थाना, रिपोर्टिंग चौकी या एरिया एक्सपेंशन की आवश्यकता है, शीघ्र अतिशीघ्र प्रस्ताव भेज दिए जाएं। मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में प्रदेश के राजस्व क्षेत्रों को रैगुलर पुलिस को दिए जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की गई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि रैगुलर पुलिस में शामिल किए जाने हेतु जिन क्षेत्रों को तत्काल शामिल किए जाने की आवश्यकता है, उनके प्रस्ताव शीघ्र भेजे जाएं। जिन क्षेत्रों में रैगुलर पुलिस के थाना, रिपोर्टिंग चौकी या एरिया एक्सपेंशन की आवश्यकता है, शीघ्र अतिशीघ्र प्रस्ताव भेज दिए जाएं। उ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ   यहां से शुरू हुआ कुचक्रों का एक नया अध्याय…  खास रिपोर्ट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ यहां से शुरू हुआ कुचक्रों का एक नया अध्याय… खास रिपोर्ट

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
धामी राज में ईमानदार अधिकारियों का बढ़ा मान  भ्रष्ट और नाकारा अफसरों की सांसत में फंसी जान किसी भी प्रदेश के विकास को सुनिश्चित करने के लिए सरकार और अफसरशाही के बीच समन्वय होना एक बुनियादी आवश्यकता है। ये उत्तराखंड का सौभाग्य रहा कि प्रदेश गठन के बाद से राज्य को कई ऐसे अधिकारी मिले जो दिन-रात देवभूमि कि सेवा में समर्पित रहे। लेकिन जैसा कि अक्सर होता ही है, चिराग तले अंधेरा... वैसा ही उत्तराखंड में भी हुआ। ईमानदार और कर्मठ अधिकारियों के साथ साथ प्रदेश के खाते में कुछ ऐसे अधिकारी भी आए जिन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में कई कीर्तिमान बनाए। राजनीतिक संरक्षण प्राप्त इन अधिकारियों के लिए जन कल्याण से अधिक आवश्यक अपने आकाओं का कल्याण था। ऐसे अधिकारी उस दीमक की तरह थे जो उत्तराखंड जैसे युवा राज्य की आशाओं और आकांक्षाओं को भीतर ही भीतर खोखला कर रहे थे। ऐसे चुनिंदा अफसरों के कारण राज्य की पूरी ब्य...
मंगल रहा अमंगल: हादसों के बाद फुल एक्शन मोड में दिखे सीएम धामी रात पल-पल का अपडेट ले गुजारी, सुबह घटना स्थल पहुंच ली जानकारी..

मंगल रहा अमंगल: हादसों के बाद फुल एक्शन मोड में दिखे सीएम धामी रात पल-पल का अपडेट ले गुजारी, सुबह घटना स्थल पहुंच ली जानकारी..

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड
मंगल रहा अमंगल: हादसों के बाद फुल एक्शन मोड में दिखे सीएम धामी रात पल-पल का अपडेट ले गुजारी, सुबह घटना स्थल पहुंच ली जानकारी उत्तराखंड एक पर्वतीय राज्य है। यहां प्राकृतिक आपदाओं को आने से रोका नहीं जा सकता लेकिन आपदा या हादसे के बाद तत्परता दिखा कर इससे होने वाले नुकसान को कम जरूर किया जा सकता है। और ऐसा ही कर दिखाया है सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार का दिन उत्तराखंड के लिए कई मायनों में अमंगल रहा। शुरुआत उत्तरकाशी जिले में हिमस्खलन होने और इसके चपेट में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 41 सदस्यों के आने से हुई। द्रौपदी का डांडा चोटी का आरोहण कर लौट रहा ये दल अचानक आए बर्फीले तूफान की चपेट में आ गया। दूसरा हादसा पौड़ी गढ़वाल जिले के ग्राम सिमड़ी में एक बस के अनियंत्रित हो कर खाई में गिरने के कारण हुआ जिसमें अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है   इन दोनों हादसों ने सीएम धामी स...
धामी सरकार हमेशा किसानों के साथ:-रेखा आर्या

धामी सरकार हमेशा किसानों के साथ:-रेखा आर्या

Featured, उत्तराखंड
धामी सरकार हमेशा किसानों के साथ:-रेखा आर्या खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने किसानों के हित में कच्चा आढ़तियों के कार्य करने में आ रही दिक्कतों को लेकर विभागीय अधिकारियो को दिए आवश्यक निर्देश *मिलिंग, परिवहन और मजदूरी दरों के पुनःनिर्धारण के लिए किया जायेगा कमेटी का गठन-रेखा आर्या* *देहरादून*: खाद्य मंत्री रेखा आर्या को आज यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर कच्चा आढ़तियों ने धान खरीद में आ रही विभिन्न समस्यायो को लेकर ज्ञापन सौंपा! उन्होंने मंत्री रेखा आर्या को ज्ञापन सोपते हुए कहा कि खरीफ फसल की खरीद का सत्र एक अक्टूबर से शुरू हो चुका है लेकिन उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण वह कच्चे आढ़तीयों का कार्य नहीं कर सकते और परेशानियों के निस्तारण तक वह इसमें भागीदारी नहीं करेंगे! जिस पर मंत्री रेखा आर्या द्वारा उनसे कहा गया कि किसान भाइयों का अहित किसी भी कीमत पर नहीं होन...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कोटद्वार बेस अस्पताल में सिमड़ी, पौड़ी में हुई बस दुर्घटनाग्रस्त में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कोटद्वार बेस अस्पताल में सिमड़ी, पौड़ी में हुई बस दुर्घटनाग्रस्त में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना।

उत्तराखंड, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, ऊधम सिंह नगर, ऋषिकेश, कोटद्वार, खबर अपराध जगत से, गौ गुठियार, चमोली, चम्पावत, देहरादून, पहाड़ की बात, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कोटद्वार बेस अस्पताल में सिमड़ी, पौड़ी में हुई बस दुर्घटनाग्रस्त में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना।       इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कोटद्वार बेस अस्पताल में घायलों के परिवारजनों से मुलाकात कर कहा कि घायलों के ईलाज के लिये सरकार द्वारा पूरी व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती घायलों के बारे में डाक्टरों से पूरी जानकारी ली।   मुख्यमंत्री ने सिमड़ी, पौड़ी बस दुर्घटना में फर्स्ट रेस्पांडर के रूप में घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले आस-पास के ग्रामीण पहुँचे और उन्होंने घायलों को बाहर निकालने में मदद की। मुख्यमंत्री ने डीएम पौड़ी को निर्देशित किया है कि जिन ग्रामीणों ने आपदा की घड़ी में ...
पौङी जिले में बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दुर्घटना के बारे मे विस्तार से जानकारी ली

पौङी जिले में बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दुर्घटना के बारे मे विस्तार से जानकारी ली

उत्तराखंड, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, ऊधम सिंह नगर, ऋषिकेश, कोटद्वार, खबर अपराध जगत से, चमोली, चम्पावत, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, नैनीताल, पहाड़ की बात, पिथौरागढ़, पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार
पौङी जिले में बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दुर्घटना के बारे मे विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने डीएम पौङी से फोन पर बात कर उन्हें पूरी सतर्कता के साथ राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा कंट्रोल रूम के अधिकारीयों को हालात पर लगातार नजर बनाए रखने और जिले के अधिकारीयों से लगातार सम्पर्क में रहने के निर्देश दिये। कहा कि शासन स्तर से हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाए।   मुख्यमंत्री ने फोन पर विधायक लैंसडाउन से भी बात  की   मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी की घटना की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।   मुख्यमंत्री ने अपने कल के पूर्व प्रस्तावित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये हैं।...