मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री जी ने उत्तराखंड राज्य को 2 लाख करोड़ से अधिक की योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है
*मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में किया प्रतिभाग।*
*व्यापारी वर्ग के बिना, विकसित राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती : मुख्यमंत्री।*
मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री जी ने उत्तराखंड राज्य को 2 लाख करोड़ से अधिक की योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून स्थित हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री ने व्यापारी सम्मेलन में सभी का स्वागत करते हुए सभी व्यापारी वर्ग से एक साथ मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि *व्यापारी वर्ग के बिना, विकसित राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती है।* उन्होंने कहा *व्यापार और व्यापारिक गतिविधियाँ राष्ट्रों की आर्थिक वृद्धि और समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।* उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि विकसित राष्ट्र के लिए आदरणीय मोदी जी...







