Wednesday, October 8News That Matters

Month: January 2025

केजरीवाल को दिल्ली की जनता को जवाब देना चाहिए कि आखिर कब यमुना साफ होगी : धामी   

केजरीवाल को दिल्ली की जनता को जवाब देना चाहिए कि आखिर कब यमुना साफ होगी : धामी  

उत्तराखंड
  केजरीवाल को दिल्ली की जनता को जवाब देना चाहिए कि आखिर कब यमुना साफ होगी : धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है कि उन्हें सरकार बदलनी है और यहां के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि जिस-जिस भी राज्य में जनता-जनार्दन ने डबल इंजन सरकार पर भरोसा जताया, वहां का तेजी से विकास हुआ है। हरियाणा, महाराष्ट्र और उत्तराखंड इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि 11 साल तक अरविंद केजरीवाल ने झूठी घोषणाएं कर जनता को ठगने का काम किया है। आज भी दिल्ली में यमुना प्रदूषित है। चुनाव के समय ही केजरीवाल ...
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा मैने गरीबी को काफी करीब से देखा है।   

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा मैने गरीबी को काफी करीब से देखा है।  

उत्तराखंड, देहरादून
  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा मैने गरीबी को काफी करीब से देखा है।     देहरादून, 31 जनवरी। सुबे के सैनिक कल्याण, कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने अपने जन्मदिवस को एक खास और प्रेरणादायक तरीके से मनाया। उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें उपहार वितरित किए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा मैने गरीबी को काफी करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि मेरा जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार यही है कि मैं बच्चों के बीच रहूं और जरूरतमंदों की सेवा कर सकूं। उन्होंने कहा कि सेवा ही मेरा संकल्प है और मेरा हमेशा प्रयास रहता है कि समाज के वंचित वर्ग के लिए कार्य करता रहूं। इस दौरान उन्होंने सभी का अपार स्नेह और जन्मदिवस की खुशी में शामिल होने वालों का भी आभार व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पथरिया पीर, बारीघाट और क...
एसजीआरआरयू एवम् लतिका राॅय फाउंडेशन के बीच एमओयू   

एसजीआरआरयू एवम् लतिका राॅय फाउंडेशन के बीच एमओयू  

Uncategorized
एसजीआरआरयू एवम् लतिका राॅय फाउंडेशन के बीच एमओयू देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के स्कूल आॅफ एजुकेशन एवम् लतिका राॅय फाउंडेशन के मध्य शुक्रवार को एमओयू साइन हुआ। समावेशी शिक्षा और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए दोनों संस्थान मिलकर कार्य करेंगे। एसजीआरआरयू की ओर से कुलसचिव डाॅ लोकेश गम्भीर एवम् लतिका रॉय फाउंडेशन की ओर से रूप विश्नोई ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। एमओयू के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए स्कूल आॅफ एजुकेशन की डीन प्रो. (डॉ) मालविका कांडपाल ने कहा कि एमओयू का उद्देश्य भावी शिक्षकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है। ं समावेशी शिक्षा में अनुसंधान को बढ़ावा देना एवम् शिक्षकों को विविध शिक्षार्थियों के साथ समन्वय स्थापित करना व आवश्यक कौशल से परि...
9 से 25 आयुवर्ग की लड़कियों को एपीवी वैक्सीन लगवानी चाहिए: डाॅ यामिनी कंसल   

9 से 25 आयुवर्ग की लड़कियों को एपीवी वैक्सीन लगवानी चाहिए: डाॅ यामिनी कंसल  

उत्तराखंड, देहरादून
  9 से 25 आयुवर्ग की लड़कियों को एपीवी वैक्सीन लगवानी चाहिए: डाॅ यामिनी कंसल देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर सर्वाइकल कैंसर जागरूकता पर अभियान चलाया गया। सर्वाइकल कैंसर जागरूकता माह (जनवरी) के अवसर पर पोस्टर एवम् स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में कनिष्क प्रथम रहे, स्लोगन प्रतियोगिता में ऋतिका नेगी अव्वल रहीं। प्रतियोगिता में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता थीम पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डाॅ अशोक नायक, प्राचार्य, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज,़ डाॅ अजय पंडिता, चिकित्सा अधीक्षक, डाॅ गौरव रतूड़ी, चिकित्सा अधीक्षक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, डाॅ अमित मैत्रेय ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि विश्व स...
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस पर बधाई देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी सहित कई बड़ी हस्तियां      

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस पर बधाई देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी सहित कई बड़ी हस्तियां    

उत्तराखंड
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस पर बधाई देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी सहित कई बड़ी हस्तियां   देहरादून, 31 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने जन्म दिवस के अवसर पर सर्व प्रथम अपनी माता जी का आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जन्म दिवस के उपलक्ष्य में डाट काली मंदिर पहुंचकर परिवार के सदस्यों के साथ विशेष पूजा अर्चना की और हवन यज्ञ कर मां काली का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना भी की। इस दौरान आयोजित भंडारे कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंदिर प्रांगण में प्रसाद भी वितरित किया। माता डाट काली मंदिर में आयोजित भंडारे में पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, प्रदेश म...
भ्रष्टचार के ब्रांड एंबेस्डर हैं केजरीवालः सीएम धामी   

भ्रष्टचार के ब्रांड एंबेस्डर हैं केजरीवालः सीएम धामी  

उत्तराखंड, देहरादून
भ्रष्टचार के ब्रांड एंबेस्डर हैं केजरीवालः सीएम धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमारबाग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रेखा गुप्ता के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि डबल इंजन सरकार वाले राज्यों में जहां तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं वहीं दिल्ली में भ्रष्टाचार के दलदल में गोते लगा रही आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा गरीब कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं को लागू तक नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार को सीढ़ी बनाकर सत्ता में आई आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस तक को पीछे छोड़ दिया। आज केजरीवाल भ्रष्टाचार के ब्रांड एंबेस्डर बन गए हैं और उनकी पार्टी घोटाला पार्टी। देश में यदि भ्रष्टाचार की कोई प्रतियोगिता हो तो उसमें केजरीवाल फस्ट आएंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने द...
इससे पहले बुजुर्ग एवं दिव्यांगजनों को डीएम कार्यालय के वाहनों से सम्बन्धित कार्यालयों में समस्या निस्तारण हेतु भेजा रहा था। 

इससे पहले बुजुर्ग एवं दिव्यांगजनों को डीएम कार्यालय के वाहनों से सम्बन्धित कार्यालयों में समस्या निस्तारण हेतु भेजा रहा था। 

Uncategorized
इससे पहले बुजुर्ग एवं दिव्यांगजनों को डीएम कार्यालय के वाहनों से सम्बन्धित कार्यालयों में समस्या निस्तारण हेतु भेजा रहा था।   (,जि.सू.का), जिलाधिकारी सविन बसंल ने जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम में आने वाले बुजुर्गों एवं दिव्यांगों को समस्या के निस्तारण हेतु अन्य कार्यालयों में परिवहन के लिए अभिनव पहल करते हुए इस कार्य के लिए एक समर्पित वाहन की व्यवस्था की गई है, जिसका कार्यादेश निर्गत किया गया है। अब जल्द ही एक वाहन मिलने जा रहा है जो बुजुर्ग एवं दिव्यांग को लिए परिवहन का कार्य करेगा। जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम में आने वाले बुजुर्ग, दिव्यांग एवं जरूरतमंद फरियादियों जिनकी शिकायतों/समस्याओं के निस्तारण हेतु अन्य विभागांे में सीनियर सिटीजन सेल, विकासभवन आदि के लिए परिवहन हेतु जिलाधिकारी अपने कार्यालय के वाहन से भेजते थे, अब डीएम ने इसके लिए एक समर्पित वाहन की व्यवस्था कर ...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केजरीवाल ने क्लीनिक, दवा खरीद, स्ट्रीट लाइट, बस खरीद और स्कूल, शराब हर सेक्टर में घोटाला किया। आप के केजरीवाल और मनीष सिसोदिया अब भी बेल पर बाहर हैं।      

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केजरीवाल ने क्लीनिक, दवा खरीद, स्ट्रीट लाइट, बस खरीद और स्कूल, शराब हर सेक्टर में घोटाला किया। आप के केजरीवाल और मनीष सिसोदिया अब भी बेल पर बाहर हैं।    

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केजरीवाल ने क्लीनिक, दवा खरीद, स्ट्रीट लाइट, बस खरीद और स्कूल, शराब हर सेक्टर में घोटाला किया। आप के केजरीवाल और मनीष सिसोदिया अब भी बेल पर बाहर हैं।     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के मोतीनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी श्री हरीश खुराना के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि झूठ बोलकर सत्ता में आई भ्रष्टाचारी एवं नाकारी आम आदमी पार्टी नहीं चाहती की दिल्ली की जनता को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में शुरू की गई केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। जहां पूरे देश में हर घर नल से जल अभियान के तहत देश के विभिन्न राज्यों में पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है वहीं दिल्ली में लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आज भी यहां की 40 प्रतिशत आबादी पानी खर...
मुख्यमंत्री ने झांकी के कलाकारों को दी 50-50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि   

मुख्यमंत्री ने झांकी के कलाकारों को दी 50-50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि  

उत्तराखंड, देहरादून
  मुख्यमंत्री ने झांकी के कलाकारों को दी 50-50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि गणतंत्र दिवस पर विभिन्न राज्यों की झांकियों में उत्तराखण्ड की “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” झांकी को तृतीय स्थान मिलने के बाद नई दिल्ली के उत्तराखण्ड निवास स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी और टीम लीडर/संयुक्त निदेशक सूचना श्री के.एस. चौहान सहित झांकी के कलाकारों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” झांकी को तृतीय पुरस्कार मिलना प्रदेश के लिये सम्मान की बात है। उन्होंने झांकी में शामिल सभी 16 कलाकारों को 50-50 हजार रुपये मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के अंतर्गत प्रदान करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की पसंद पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड की झांकी को तृतीय स्...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 27 सालों तक कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पर शासन किया लेकिन, किसी ने भी दिल्ली के समग्र विकास की बात नहीं की।   

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 27 सालों तक कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पर शासन किया लेकिन, किसी ने भी दिल्ली के समग्र विकास की बात नहीं की।  

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 27 सालों तक कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पर शासन किया लेकिन, किसी ने भी दिल्ली के समग्र विकास की बात नहीं की।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज से भाजपा प्रत्याशी श्री रविंद्र सिंह नेगी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दिल्ली में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि 27 सालों तक कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पर शासन किया लेकिन, किसी ने भी दिल्ली के समग्र विकास की बात नहीं की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जहां अंत्योदय को अपने जीवन का सिद्धांत मानकर सभी लोगों के हितों के लिए कार्य कर रहे हैं वहीं आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण को सिद्धांत मान...