Sunday, January 25News That Matters

Month: July 2025

उत्तराखण्ड एसटीएफ के सहयोग से संदिग्ध इन्स्टाग्राम आईडियों की लगातार की गयी मॉनीटरिंग   

उत्तराखण्ड एसटीएफ के सहयोग से संदिग्ध इन्स्टाग्राम आईडियों की लगातार की गयी मॉनीटरिंग  

Uncategorized
  उत्तराखण्ड एसटीएफ के सहयोग से संदिग्ध इन्स्टाग्राम आईडियों की लगातार की गयी मॉनीटरिंग   दिनांक: 17-07-25 को यू0पी0 ए0टी0एस0 द्वारा एसएसपी देहरादून से सम्पर्क कर गोपनीय सूचनाओं का आदान प्रदान किया गया था, जिसमें उनके द्वारा देहरादून में एक संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी साझा करते हुए आगरा में धर्मान्तरण रैकेट के सम्बन्ध मे दर्ज मुकदमे में शंकरपुर सहसपुर निवासी एक व्यक्ति अब्दुल रहमान को पूछताछ हेतु हिरासत में लेने तथा अभियोग से सम्बन्धित अन्य सूचनाओं को साझा किया गया था। उक्त सूचनाओं पर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल एसपी देहात के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर सूचनाएं एकत्रित की गई तथा कुछ संदिग्ध इन्टाग्राम आई०डी० की मॉनिटरिंग की गई थी। साथ ही एसटीएफ टीम को टैक्निकल सहयोग हेतु शामिल किया गया। उत्तराखण्ड से सम्बन्धित इन्टाग्र...
जिलाधिकारी  सविन बंसल  जिले के दुर्गम क्षेत्र चकराता  के निरीक्षण पर      

जिलाधिकारी  सविन बंसल  जिले के दुर्गम क्षेत्र चकराता  के निरीक्षण पर    

उत्तराखंड
  जिलाधिकारी  सविन बंसल  जिले के दुर्गम क्षेत्र चकराता  के निरीक्षण पर     मा0 मुख्य्मंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रेरणा एवं दिशा- निर्देश पर जनमानस को सुगम सुविधा प्रदान करने हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल ने शुक्रवार को मानसून में आपदा के दृष्टिगत विकासनगर से चकराता तक सडकों की स्थिति एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। जजरेट स्लोब स्टेबलाइजेशन कार्य हेतु वन भूमि हस्तांतरण, क्षतिपूर्ति का था पेंच; डीएम ने आपदा एक्ट में विशेष शक्ति का प्रयोग कर मौके पर ही जारी की अनुमति; लोनिवि को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। कालसी चकराता मोटर मार्ग पर जजरेट में खतरनाक बने स्लाइड जोन का निरीक्षण किया। यहां पर करीब 180 मीटर दायरे में पहाडी से लगातार भूस्खलन का मलबा सडक पर आ रहा है। जिससे बार बार सडक बाधित होती है। डीएम ने आपदा एक्ट के तहत वन भूमि अधिग्रहण की मौके प...
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून में मस्तिष्क की बीमारी का अत्याधुनिक इलाज मिडिल मेनिंजियल आर्टरी एम्बोलाइजेशन (MMAE)   

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून में मस्तिष्क की बीमारी का अत्याधुनिक इलाज मिडिल मेनिंजियल आर्टरी एम्बोलाइजेशन (MMAE)  

उत्तराखंड
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून में मस्तिष्क की बीमारी का अत्याधुनिक इलाज मिडिल मेनिंजियल आर्टरी एम्बोलाइजेशन (MMAE) देहरादून, जुलाई 2025: चिकित्सा विज्ञान की दिशा में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में दिमाग में खून का थक्का क्रोनिक सबड्यूरल हेमेटोमा (Chronic Subdural Hematoma) जमने की जटिल स्थिति का इलाज आधुनिकतम तकनीक मिडिल मेनिंजियल आर्टरी एम्बोलाइजेशन (MMAE) द्वारा किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. महेश रमोला के नेतृत्व में दो मरीजों पर इस नवीनतम तकनीक से सफल प्रोसीजर किए गए। यह प्रोसीजर पारंपरिक सर्जरी की तुलना में ज्यादा सुरक्षित और न्यूनतम इनवेसिव है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने इस सफलता पर चिकित्सकों की टीम को बधाई एवं शुभकाम...
सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में 1 लाख करोड़ से अधिक निवेश जमीन पर उतरा, निवेश उत्सव का आयोजन रुद्रपुर में      

सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में 1 लाख करोड़ से अधिक निवेश जमीन पर उतरा, निवेश उत्सव का आयोजन रुद्रपुर में    

Uncategorized
  सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में 1 लाख करोड़ से अधिक निवेश जमीन पर उतरा, निवेश उत्सव का आयोजन रुद्रपुर में   उत्तराखंड सरकार की ओर से दिसंबर 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान उद्योग समूहों के साथ हुए एमओयू अब जमीन पर उतर रहे हैं, इस आयोजन के बाद उत्तराखंड में अब तक एक लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश धरातल पर उतर चुका है। इसी मौके को एतिहासिक बनाने के लिए, राज्य सरकार की ओर से शनिवार को रुद्रपुर में उत्तराखंड निवेश उत्सव आयोजित किया जा रहा है। देश में पहली बार किसी राज्य सरकार द्वारा, निवेश के उपरांत इस तरह के आयोजन के जरिए निवेश की असल स्थिति जनता के सामने रखी जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में दोपहर 12 बजे से होने वाले इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे। जिसमें ...
मंत्री गणेश जोशी ने जिला स्तरीय अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित विभागों को समयबद्ध रूप से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए   

मंत्री गणेश जोशी ने जिला स्तरीय अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित विभागों को समयबद्ध रूप से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए  

Uncategorized
  मंत्री गणेश जोशी ने जिला स्तरीय अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित विभागों को समयबद्ध रूप से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए   प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री तथा जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने आज पंतनगर पहुंचकर आगामी 19 जुलाई को रुद्रपुर में आयोजित होने वाले उत्तराखंड निवेश उत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित विभागों को समयबद्ध रूप से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने बताया कि इस भव्य आयोजन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के दौरान ₹1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग की जाएगी, जिससे राज...
मुख्यमंत्री धामी ने ओम पुल में आयोजित कार्यक्रम में कावंडियों के पांव धोकर (प्रक्षालन) कावंडियों/शिव भक्तों का किया स्वागत किया।      

मुख्यमंत्री धामी ने ओम पुल में आयोजित कार्यक्रम में कावंडियों के पांव धोकर (प्रक्षालन) कावंडियों/शिव भक्तों का किया स्वागत किया।    

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने ओम पुल में आयोजित कार्यक्रम में कावंडियों के पांव धोकर (प्रक्षालन) कावंडियों/शिव भक्तों का किया स्वागत किया।     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुॅचकर ओम पुल के निकट गंगा घाट पर आयोजित प्रतिभाग किया तथा देशभर से आए शिवभक्त कांवड़ियों के चरण धोकर स्वागत किया व उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने आयोजित भजन सन्ध्या में भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि शिव भक्त कांवड़ियों का पैर पखार कर उनका आशीर्वाद लेने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने सफल आयोजन के लिए हरिद्वार पुलिस सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों, एचआरडीए को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जल अर्पित करने मात्र से ही भगवान शिव अपने सभी भक्तों की मनोकामनायें पूरी कर देते है, और श्रावण मास में तो भगवान शिव की भक्ति का प्रभाव अत्यधिक बढ़ जाता ...
छात्रवृत्ति पोर्टल में गड़बड़ी उजागर, सीएम धामी के निर्देश पर राज्यभर में जांच शुरू   

छात्रवृत्ति पोर्टल में गड़बड़ी उजागर, सीएम धामी के निर्देश पर राज्यभर में जांच शुरू  

उत्तराखंड
  छात्रवृत्ति पोर्टल में गड़बड़ी उजागर, सीएम धामी के निर्देश पर राज्यभर में जांच शुरू   सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल को कागजों में अल्पसंख्यक विद्यालय या मदरसा दर्शाकर केंद्रीय सरकार द्वारा पोषित विद्यालयों को दी जाने वाली छात्रवृति दिये जाने के प्रकरण की जानकारी होन पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गहनता से जांच करने के आदेश विशेष सचिव अल्प संख्यक कल्याण विभाग को दिए हैं। अब इस मामले की जांच विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण डॉ. पराग मधुकर धकाते द्वारा की जा रही है। जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले में 2021-2022 और 2022-2023 के राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर दर्ज किए अल्पसंख्यक छात्रवृति आवेदकों की प्रमाणिकता जांचने के लिए उधमसिंह नगर जिले के 796 बच्चों के दस्तावेजों की जानकारी मांगी गई थी। इनमें से 6 मदरसों/शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले 456 बच्चों के बारे...
बीते तीन साल में सीएम धामी के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। अब तक 200 से भी अधिक भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है         

बीते तीन साल में सीएम धामी के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। अब तक 200 से भी अधिक भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है      

Uncategorized
  बीते तीन साल में सीएम धामी के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। अब तक 200 से भी अधिक भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर भ्रष्टाचार के मामले में उत्तराखंड पेयजल निगम हल्द्वानी के प्रभारी मुख्य अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। संजय कुमार, निवासी काशीपुर ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया था कि वर्ष 2022 में सुजीत कुमार तत्कालीन अधीक्षण अभियंता निर्माण मंडल देहरादून ने उनकी फर्म को विभाग में काम दिलाने और पंजीकरण करवाने का आश्वासन दिया था। इसके बदले उन्होंने पाँच किस्तों में कुल ₹10 लाख रुपये, कथित रूप से श्री सुजीत कुमार के कहने पर ‘कुचु-पुचु इंटरप्राइजेज’ नामक फर्म के खाते में ट्रां...
हम देवभूमि उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त करते हुए, सुशासन की कार्य संस्कृति विकसित करना चाहते हैं:धामी         

हम देवभूमि उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त करते हुए, सुशासन की कार्य संस्कृति विकसित करना चाहते हैं:धामी      

Uncategorized
  हम देवभूमि उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त करते हुए, सुशासन की कार्य संस्कृति विकसित करना चाहते हैं:धामी     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजिलेंस को भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए खुली छूट प्रदान की हुई है। इसका असर, साल दर साल बढ़ते विजिलेंस ट्रैप और गिरफ्तारियों की संख्या में रूप में नजर आ रहा है। यही नहीं मजबूत साक्ष्य के आधार विजिलेंस गत साढ़े चार साल में 71 प्रतिशत मामलों में आरोपियों को कोर्ट से सजा दिलाने में कामयाब रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य का पदभार संभालते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस पर रुख साफ कर दिया था। इसका साफ असर विजिलेंस की कार्यवाही में नजर आ रहा है। बीते चार साल में बडे से बड़े आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आंकड़ों पर गौर करें तो राज्य में साल दर साल विजिलेंस ट्रैप और गिरफ्तारियों के साथ ही स...
हरेला पर्व पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश   

हरेला पर्व पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश  

उत्तराखंड
हरेला पर्व पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश देहरादून। उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति प्रेम के प्रतीक हरेला पर्व के अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू), देहरादून में हरेला पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के एनएसएस विंग द्वारा विशेष पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य प्रकृति संरक्षण और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। यह पौधारोपण अभियान दो प्रमुख स्थलों विश्वविद्यालय के कृषि क्षेत्र, पथरीबाग कैंपस और मातावाला बाग में संपन्न हुआ। इसमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, फैकल्टी सदस्यों, एनएसएस समन्वयकों, डीन एवं निदेशकों, मुख्य प्रॉक्टर तथा अन्य अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और हरेला पर्व को प्रकृति से जुड़ाव के रूप में मनाया। कृषि सं...