Tuesday, February 24News That Matters

Month: August 2025

प्रभावित परिवारों को सीएम ने प्रदान किए 5-5 लाख के तत्कालिक सहायता धनराशि के चेक

प्रभावित परिवारों को सीएम ने प्रदान किए 5-5 लाख के तत्कालिक सहायता धनराशि के चेक

Uncategorized
  प्रभावित परिवारों को सीएम ने प्रदान किए 5-5 लाख के तत्कालिक सहायता धनराशि के चेक                       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चमोली जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्र थराली का दौरा किया और प्रभावितों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए राहत कार्यो की समीक्षा भी की।   मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों को 24x7 मोड पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार के स्तर पर राहत व बचाव कार्यों में कोई ...
नियमित प्रक्रिया के बाद प्रशासनिक अमले ने दिखाई सख्ती, विद्यालय परिसर में बनी अवैध मजार पर चला बुलडोज़र

नियमित प्रक्रिया के बाद प्रशासनिक अमले ने दिखाई सख्ती, विद्यालय परिसर में बनी अवैध मजार पर चला बुलडोज़र

Uncategorized
  नियमित प्रक्रिया के बाद प्रशासनिक अमले ने दिखाई सख्ती, विद्यालय परिसर में बनी अवैध मजार पर चला बुलडोज़र     देहरादून दिनांक 23 अगस्त 2025 (सू.वि), जिलाप्रशासन देहरादून ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर किए गए निर्माण को हटा दिया गया है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवादा परिसर में बनी अवैध निर्माण कर बनाई गई मजार को आज ध्वस्त कर दिया। जिला प्रशासन को शिकायत प्राप्त हुई थी कि स्कूल परिसर में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कर मजार बनाई गई है, जिससे बच्चों की पढ़ाई का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। इस मजार को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा जिला प्रशासन से आपत्ति दर्ज कराई गई थी, जिला प्रशासन ने मजार के संरचकों को नोटिस जारी किया। नियत प्रक्रिया के अंतर्गत आज नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से उक्त अ...
सीएम धामी ने थराली सहित सभी आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पूर्णत क्षतिग्रस्त मकानों हेतु ₹ 5 लाख की सहायता राशि तत्काल प्रभावितों को जारी करने के निर्देश दिए   

सीएम धामी ने थराली सहित सभी आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पूर्णत क्षतिग्रस्त मकानों हेतु ₹ 5 लाख की सहायता राशि तत्काल प्रभावितों को जारी करने के निर्देश दिए  

उत्तराखंड
सीएम धामी ने थराली सहित सभी आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पूर्णत क्षतिग्रस्त मकानों हेतु ₹ 5 लाख की सहायता राशि तत्काल प्रभावितों को जारी करने के निर्देश दिए   सीएम धामी ने शनिवार रात्रि आपदा परिचालन केंद्र देहरादून में थराली ( चमोली ) आपदा राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि पूर्णतः क्षतिग्रस्त मकानों हेतु ₹ 5 लाख की सहायता राशि तत्काल प्रभावितों को जारी की जाए | इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को भी ₹5 लाख की सहायता राशि तत्काल प्रदान करने के निर्देश दिए हैं | मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि स्याना चट्टी से पानी की निकासी की व्यवस्था जल्द से जल्द की जाए | मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि थराली में जो लोग बेघर हुए हैं तात्कालिक रूप से उनके लिए बेहतरीन व्यवस्था की जाए तथा इसके साथ ही पुनर्वास का काम भी तेजी से आर...
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने देवभूमि उत्तराखंड को खेल भूमि के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से ही वर्षों से बंद पड़ी इस हिमाद्रि आइस रिंक का जीर्णोद्धार कर इसे पुनः खिलाड़ियों के लिए समर्पित किया है   

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने देवभूमि उत्तराखंड को खेल भूमि के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से ही वर्षों से बंद पड़ी इस हिमाद्रि आइस रिंक का जीर्णोद्धार कर इसे पुनः खिलाड़ियों के लिए समर्पित किया है  

Uncategorized
  मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने देवभूमि उत्तराखंड को खेल भूमि के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से ही वर्षों से बंद पड़ी इस हिमाद्रि आइस रिंक का जीर्णोद्धार कर इसे पुनः खिलाड़ियों के लिए समर्पित किया है       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हिमाद्री आइस रिंक रजत जयंती खेल परिसर रायपुर, देहरादून में आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया" द्वारा आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2025 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया | मुख्यमंत्री ने थाईलैंड को एशियन ओपन शार्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की | मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देशभर से आए खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों का उत्तराखंड में स्वागत करते हुए कहा कि यह अत्यंत गर्व का विषय है कि भारत में प्रथम बार आयोजित हो रही शीतकालीन खेलों की इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियो...
थराली आपदा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल संज्ञान लिया और जिलाधिकारी को राहत-बचाव कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।   

थराली आपदा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल संज्ञान लिया और जिलाधिकारी को राहत-बचाव कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।  

उत्तराखंड
थराली आपदा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल संज्ञान लिया और जिलाधिकारी को राहत-बचाव कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।   बीती रात तहसील थराली के अन्तर्गत टुनरी गदेरे में पानी बढ़ने के कारण तहसील परिसर, चेपड़ो बाजार, कोटदीप बाजार और कुछ घरों में 1 से 2 फीट मलबा घुस गया और कुछ वाहन भी मलबे में दबे है। रा.उ.नि. थराली द्वारा बताया गया कि ग्राम संगवाड़ा में एक मकान में मलबा आने के कारण एक लड़की मलबे में दब गयी थी जिसके शव को डीडीआरएफ थराली के जवानों के द्वारा रेस्क्यू किया गया। इसके अलावा अतिवृष्टि के कारण ग्राम चेपड़ो में एक व्यक्ति लापता है जिसकी खोजबीन प्रशासन द्वारा की जा रही है। जिला प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर राहत-बचाव कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस बल की टीमें राहत बचाव क...
कानून की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी: सीएम धामी      

कानून की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी: सीएम धामी    

Uncategorized
  कानून की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी: सीएम धामी   पौड़ी जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया और एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने आज मृतक जितेंद्र कुमार के परिजनों से मिलकर उनको मामले में अब तक हुई कार्रवाई से अवगत कराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी परिजनों से फोन पर बातचीत कर गहरा दुःख व्यक्त किया और शोक संवेदनाएँ प्रकट करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानून की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस को मामले की गहन और तत्परता से जांच के निर्देश दिए। ज्ञात हो कि पौड़ी कोतवाली क्षेत्र में युवक जितेंद्र कुमार ने आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पूर्व, उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कुछ व्यक्तियों पर रुपये ठगने क...
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री को सभी आवश्यक सहायता का सकारात्मक आश्वासन दिया   

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री को सभी आवश्यक सहायता का सकारात्मक आश्वासन दिया  

Uncategorized
  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री को सभी आवश्यक सहायता का सकारात्मक आश्वासन दिया   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र सहित राज्य के विभिन्न भागों में हाल ही में आई आपदा व अतिवृष्टि के कारण सड़कों और पुलों को हुए भारी नुकसान की जानकारी केंद्रीय मंत्री को दी। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से धराली क्षेत्र में सड़कों और पुलों को हुए व्यापक नुकसान का उल्लेख करते हुए इनके शीघ्र मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए केंद्रीय सहयोग का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी अतिवृष्टि से प्रभावित सड़कों व पुलों की जानकारी साझा करते हुए इनके लिए भी केंद्र सरकार से शीघ्र सहायता प्रदान किए जाने की आवश्यकत...
डीएम सविन बंसल ने कहा – ‘‘प्रोजेक्ट उत्कर्ष’’ से बच्चों को शिक्षा के साथ खेल, कौशल विकास और महापुरुषों की प्रेरणादायी जीवनियाँ मिलेंगी      

डीएम सविन बंसल ने कहा – ‘‘प्रोजेक्ट उत्कर्ष’’ से बच्चों को शिक्षा के साथ खेल, कौशल विकास और महापुरुषों की प्रेरणादायी जीवनियाँ मिलेंगी    

Uncategorized
  डीएम सविन बंसल ने कहा – ‘‘प्रोजेक्ट उत्कर्ष’’ से बच्चों को शिक्षा के साथ खेल, कौशल विकास और महापुरुषों की प्रेरणादायी जीवनियाँ मिलेंगी     (सू.वि), जिलाधिकारी सविन बसंल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में  कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कोरवा (कालसी) तथा त्यूनी चकराता में भ्रमण के दौरान दिए गए निर्देर्शों के क्रम में अनुपालन तथा जिले में ‘‘प्राजेक्ट उत्कर्ष’’ की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी सहित समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखने के निर्देश दिए। वहीं स्कूलों में पुराने जर्जर भवन के निष्प्रोज्य कार्य में नाराजगी व्यक्त करते हुए आंगणन कराकर निष्प्रोज्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने फरवरी व जुलाई 2025 में विद्यालय के निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन में कृत कार्यवाही क...
चुनाव नजदीक आते ही हरक बनेंगे कांग्रेस की मुसीबत: महेंद्र भट्ट      

चुनाव नजदीक आते ही हरक बनेंगे कांग्रेस की मुसीबत: महेंद्र भट्ट    

उत्तराखंड
चुनाव नजदीक आते ही हरक बनेंगे कांग्रेस की मुसीबत: महेंद्र भट्ट     पार्टी प्रदेश प्रभारी मौजूदगी में मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसदों की संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें पंचायत चुनाव परिणामों, 27 के विधानसभा चुनाव और प्रदेश एवं जिला टीमों के गठन पर चर्चा हुई। इस दौरान सभी सांसदों ने पंचायत चुनाव में शानदार जीत में सरकार और संगठन के समन्वय और आपदा प्रबंधन को लेकर जमकर प्रशंसा की। दिल्ली में हुई इस बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने बताया कि प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट, सांसद श्री अजय भट्ट, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद श्री त्रिवेंद्र...
फूलचंद नारी शिल्प इंटर कॉलेज में श्री महंतइन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर      

फूलचंद नारी शिल्प इंटर कॉलेज में श्री महंतइन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर    

Uncategorized
  फूलचंद नारी शिल्प इंटर कॉलेज में श्री महंतइन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर   “स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन और उज्ज्वल भविष्य बसता है।” इसी उद्देश्य को साकार करते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने फूलचंद नारी शिल्प इंटर कॉलेज में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। इस अवसर पर 353 छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने स्वास्थ्य परामर्श और जांच सेवाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन में स्वास्थ्य के महत्व को और गहराई से समझा। फूलचंद नारी शिल्प इंटर कॉलेज में शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य मोना बाली ने किया। शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विभिन्न विभागों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने प्रतिभागियों को न केवल परामर्श दिया, बल्कि ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी आवश्यक जांचें भी पूरी तरह निःशुल्क कीं। साथ ही रोगियों को आवश्यकता अनुसार दवाइयाँ भी मुफ्त प्रदा...