श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को मिला प्रेरणा का मंच, विशेषज्ञों ने करियर चयन पर दी महत्वपूर्ण सलाह
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को मिला प्रेरणा का मंच, विशेषज्ञों ने करियर चयन पर दी महत्वपूर्ण सलाह
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय द्वारा सामाजिक दायित्व के अंतर्गत आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में दसवीं और बारहवीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज छात्रसंघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में 30 से अधिक स्कूलों के करीब 350 टॉपर्स को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी और आत्मविश्वास से खिल उठे।शनिवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, पटेल नगर कैंपस के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलदीप बुटोला, अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय खेल परिषद, एसजीआरआर विश...