Sunday, May 31News That Matters

Month: May 2026

उत्तराखंड को नई दिशा देने वाले नेतृत्व का नाम है धामी: नितिन नवीन

उत्तराखंड को नई दिशा देने वाले नेतृत्व का नाम है धामी: नितिन नवीन

Uncategorized
उत्तराखंड को नई दिशा देने वाले नेतृत्व का नाम है धामी: नितिन नवीन "विकसित भारत 2047 ट्रांसफॉर्मेटिव रोल ऑफ हायर एजुकेशन" विषय पर शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एक भव्य अकादमिक कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, विकसित भारत 2047 का सपना अब केवल सरकार का नहीं बल्कि समस्त 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प बन गया है। वहीं उन्होंने अपनी जन्मभूमि बिहार को ज्ञान और उत्तराखंड को ज्ञान एवं अध्यात्म का अद्भुत संगम बताया।कार्यक्रम का मुख्य विषय प्रधानमंत्री मोदीजी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में उच्च शिक्षा संस्थानों की भूमिका रहा। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, कौशल विकास तथा उद्यमिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाना होगा।मुख्य अतिथि के रूप में अपने संब...
उत्तराखंड की विकास और सांस्कृतिक यात्रा को नई दिशा दे रहे हैं धामी: नितिन नवीन

उत्तराखंड की विकास और सांस्कृतिक यात्रा को नई दिशा दे रहे हैं धामी: नितिन नवीन

Uncategorized
उत्तराखंड की विकास और सांस्कृतिक यात्रा को नई दिशा दे रहे हैं धामी: नितिन नवीन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शुक्रवार को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचकर विधिवत गंगा पूजन एवं भव्य गंगा आरती में सहभाग किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने मां गंगा से देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।परमार्थ निकेतन घाट पर आयोजित गंगा आरती के दौरान श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। वेद मंत्रों, भजन-कीर्तन और दीपों की अलौकिक छटा के बीच मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मां गंगा की आराधना कर प्रदेश की उन्नति, जनकल्याण एवं विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उपस्थित संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं ...
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के स्वागत में उत्तराखंड में दिखी संगठन और कार्यकर्ताओं की एकजुट ताकत

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के स्वागत में उत्तराखंड में दिखी संगठन और कार्यकर्ताओं की एकजुट ताकत

Uncategorized
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के स्वागत में उत्तराखंड में दिखी संगठन और कार्यकर्ताओं की एकजुट ताकत भाजपा परिवार ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन का प्रथम देवभूमि आगमन पर सीएम धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के नेतृत्व में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व स्वागत किया है। राज्य में अपने शीर्ष नेतृत्व की पहली संगठनात्मक यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता में भारी उत्साह दिखाई दिया। पारंपरिक एवं सांस्कृतिक परिधानों में महिलाओं, युवाओं और अन्य कार्यहर्ताओं ने पुष्पवर्षा और गगनभेदी नारों से स्वागत किया।प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने बताया कि ज्यौलीग्रांट हवाई अड्डे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट द्वारा पूरी राज्य इकाई की तरफ से गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। जिसके उपरांत वहां से ...
प्रतिभाओं को मंच और युवाओं को सम्मानजनक रोजगार दे रहा एसजीआरआर

प्रतिभाओं को मंच और युवाओं को सम्मानजनक रोजगार दे रहा एसजीआरआर

उत्तराखंड
प्रतिभाओं को मंच और युवाओं को सम्मानजनक रोजगार दे रहा एसजीआरआर देहरादून। उत्तर भारत के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मंच बने श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन में शिक्षक भर्ती चयन प्रक्रिया उत्साह और पारदर्शिता के साथ गतिमान है। मिशन के 100 से अधिक विद्यालयों के लिए आयोजित इस मेगा भर्ती अभियान में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। चार दिवसीय चयन प्रक्रिया 26 मई से आरम्भ हुुई और 29 मई तक चलेगी। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, तालाब शाखा परिसर इन दिनों प्रतिभाओं के संगम का गवाह बना हुआ है। गौरतलब है कि तालाब शाखा एसजीआरआर पब्लिक स्कूल श्रृंखला का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित संस्थान है। यहां प्रतिदिन 1,300 से अधिक अभ्यर्थी लिखित परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं। पूरे भर्ती अभियान में लगभग 5,500 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। चयन प्रक्रिया क...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सामूहिक प्रयासों का परिणाम है कि राज्य की जीडीपी में 7.23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है तथा प्रति व्यक्ति आय में 4.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सामूहिक प्रयासों का परिणाम है कि राज्य की जीडीपी में 7.23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है तथा प्रति व्यक्ति आय में 4.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सामूहिक प्रयासों का परिणाम है कि राज्य की जीडीपी में 7.23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है तथा प्रति व्यक्ति आय में 4.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह अल्मोड़ा के उदय शंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।इस वर्ष के लिए 32 संगठनों, व्यक्तियों, समूहों को उनके द्वारा किए गए नवाचारी एवं सतत पहलों के लिए सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय एसडीजी की वार्षिक रैंकिंग में 6 जनपदों को शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत विजेताओं को बधाई दी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसडीजी अचीवर्स अवार्ड समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह अवसर उन सभी व्यक्तित्वों और संस्थाओं को सम्मानित करने का...
मुख्यमंत्री धामी ने किसानों को खाद उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए

मुख्यमंत्री धामी ने किसानों को खाद उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने किसानों को खाद उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए।उन्होंने किसानों को खाद उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, गोविंद टम्टा,डॉ0 नवीन भट्ट,अमित कुमार पांडे,भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी,अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ उत्तम सिंह नेगी सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।...
जनहितकारी फैसलों और संवेदनशील कार्यशैली के लिए मशहूर डॉ. आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

जनहितकारी फैसलों और संवेदनशील कार्यशैली के लिए मशहूर डॉ. आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

उत्तराखंड
जनहितकारी फैसलों और संवेदनशील कार्यशैली के लिए मशहूर डॉ. आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम देहरादून जनपद में नए जिलाधिकारी के रूप में डॉ. आशीष चौहान ने कार्यभार संभाल लिया है, जबकि पूर्व जिलाधिकारी सविन बंसल का स्थानांतरण सचिवालय में किया गया है। सरकार द्वारा जारी तबादला सूची के बाद जहां सविन बंसल को अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने भावुक विदाई दी, वहीं अब जनपद की कमान ऐसे प्रशासनिक अधिकारी के हाथों में आई है, जिनकी पहचान भी जनकेंद्रित, संवेदनशील और नवाचार आधारित कार्यशैली के रूप में रही है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सितंबर 2024 से देहरादून में अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासन को आमजन के और करीब लाने का प्रयास किया। उनके कार्यकाल में कई ऐसी पहलें शुरू हुईं, जिन्होंने सीधे समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को राहत और नई दिशा देने का कार्य किया। बालिकाओं की शिक्षा और भविष्य को सुरक्षित करने...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि राज्य में शिक्षा के मंदिर स्थापित हों, जहां तय मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाए, न कि शिक्षा के नाम पर बच्चों को अलगाववादी मानसिकता की ओर धकेला जाए

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि राज्य में शिक्षा के मंदिर स्थापित हों, जहां तय मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाए, न कि शिक्षा के नाम पर बच्चों को अलगाववादी मानसिकता की ओर धकेला जाए

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि राज्य में शिक्षा के मंदिर स्थापित हों, जहां तय मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाए, न कि शिक्षा के नाम पर बच्चों को अलगाववादी मानसिकता की ओर धकेला जाए विकास खण्ड सभागार खटीमा में जन जन की सरकार, मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचायत व निकाय जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की आत्मा हमारे गांवों में बसती है और देश की वास्तविक प्रगति तभी संभव है जब हमारे गाँव और कस्बे सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने कहा कि यदि गांव विकसित होंगे, तो राज्य और राष्ट्र स्वतः ही विकास ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। यही कारण है कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अभूतपूर...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रीष्मकाल में पानी की व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रीष्मकाल में पानी की व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रीष्मकाल में पानी की व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश जनपद नैनीताल के भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी-काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए जनता को राहत पहुंचाने के लिए अधिकारी संवेदनशीलता से कार्य करें। इस दौरान पेयजल आपूर्ति, ग्रामीण सड़कों की स्थिति, विद्युत आपूर्ति एवं सिंचाई से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। मुख्यमंत्री ने पेयजल निगम को ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार टैंकरों की व्यवस्था करने तथा खराब नलकूपों एवं हैंडपंपों, को शीघ्र दुरुस्त ...
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता को ऐतिहासिक कदम बताया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता को ऐतिहासिक कदम बताया

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता को ऐतिहासिक कदम बताया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में श्री आनंद धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा निर्मित धर्मशाला के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा इस अवसर पर आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षत्रिय कलौता समाज ने सदैव अपने परिश्रम, साहस और संस्कारों के बल पर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि खेती, व्यापार, शिक्षा, समाज सेवा तथा देश की सुरक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में इस समाज के लोगों ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा अन्य सुरक्षा बलों में सेवाएं देकर समाज के वीर सपूत राष्ट्र की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ बना रहे हैं।...