Monday, September 21News That Matters

Month: September 2026

धामी के नेतृत्व में अपराधियों पर शिकंजा, ड्रग्स-गौकशी से जुड़े आरोपियों के अवैध निर्माण जमींदोज

धामी के नेतृत्व में अपराधियों पर शिकंजा, ड्रग्स-गौकशी से जुड़े आरोपियों के अवैध निर्माण जमींदोज

Uncategorized
धामी के नेतृत्व में अपराधियों पर शिकंजा, ड्रग्स-गौकशी से जुड़े आरोपियों के अवैध निर्माण जमींदोज     देहरादून: पछुवा देहरादून में खुशहालपुर क्षेत्र में धामी सरकार के बुलडोजरों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक मकानों को ध्वस्त कर दिया, ये मकान ,गो हत्या,ड्रग्स तस्करों के बताए गए है जिन्होंने सरकारी भूमि पर कब्जे कर अवैध निर्माण किए हुए थे। जिला अधिकारी आशीष चौहान के निर्देश पर एसडीएम विकास नगर विनोद कुमार की अगुवाई में भारी फोर्स के साथ खुशहालपुर में प्रशासनिक कार्रवाई शुरू की गई है। प्रशासन ने इन हिस्ट्रीशीटरों की संपति दस्तावेजों के विषय में पहले ही जांच पड़ताल कर नोटिस जारी कर दिये थे, सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जे करने वाले ज्यादातर आपराधिक प्रवृत्ति के लोग बाहरी राज्यों से आकर यहां अवैध रूप से बसे और गौ हत्या जैसे मामलों में जेल गए, इनमें से...
मुख्यमंत्री धामी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कलाकारों को किया सम्मानित, बोले- भगवान श्रीकृष्ण का कर्मयोग संदेश आज भी पूरी मानवता के लिए प्रासंगिक

मुख्यमंत्री धामी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कलाकारों को किया सम्मानित, बोले- भगवान श्रीकृष्ण का कर्मयोग संदेश आज भी पूरी मानवता के लिए प्रासंगिक

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कलाकारों को किया सम्मानित, बोले- भगवान श्रीकृष्ण का कर्मयोग संदेश आज भी पूरी मानवता के लिए प्रासंगिक   श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन, देहरादून में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराएं और धार्मिक विरासत समाज को अपनी जड़ों स...
देवभूमि की संत परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने की पहल को मुख्यमंत्री धामी ने सराहा

देवभूमि की संत परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने की पहल को मुख्यमंत्री धामी ने सराहा

Uncategorized
देवभूमि की संत परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने की पहल को मुख्यमंत्री धामी ने सराहा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल के सिनेमा हॉल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध संत एवं आध्यात्मिक विभूति श्री नीम करौली बाबा के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक श्री प्रदीप बत्रा सहित विभिन्न दायित्वधारी एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म देखने के बाद कहा कि भारत की संत परंपरा सदैव समाज को सत्य, सेवा, करुणा और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाती रही है। नीम करौली बाबा का जीवन भी इसी महान परंपरा का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि बाबा की भक्ति, मानव सेवा और सभी के प्रति प्रेम का संदेश आज ...
दिन ढले भी जारी रहती है सेहत की सेवा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इवनिंग ओपीडी को मिल रहा मरीजों का भरोसा

दिन ढले भी जारी रहती है सेहत की सेवा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इवनिंग ओपीडी को मिल रहा मरीजों का भरोसा

Uncategorized
दिन ढले भी जारी रहती है सेहत की सेवा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इवनिंग ओपीडी को मिल रहा मरीजों का भरोसा   देहरादून। भागदौड़ भरी जिंदगी में सबसे बड़ी चुनौती है—समय। नौकरी हो या कारोबार, दफ्तर हो या रोजमर्रा की जिम्मेदारियां, दिनभर की व्यस्तता के बीच अस्पताल जाकर डॉक्टर से परामर्श लेना कई लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब समय की यह परेशानी मरीजों के इलाज में बाधा नहीं बन रही है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इवनिंग ओपीडी ऐसे लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। दिन का काम खत्म होने के बाद भी जब शहर की रफ्तार जारी रहती है, उसी समय श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में मरीजों के लिए ओपीडी सेवाएं जारी रहती हैं। यही वजह है कि नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, कामकाजी महिलाओं और दिनभर व्यस्त रहने वाले लोगों के लिए यह सुविधा बेहद उपयोगी साबित हो रही है। अब मरीजों को डॉक्ट...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भव्य झांकियों, भजन-कीर्तन और दही-हांडी ने परिसर को किया कृष्णमय

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भव्य झांकियों, भजन-कीर्तन और दही-हांडी ने परिसर को किया कृष्णमय

Uncategorized
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भव्य झांकियों, भजन-कीर्तन और दही-हांडी ने परिसर को किया कृष्णमय     देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम गुरुवार को श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों, भजन-कीर्तन और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा विश्वविद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के हेलीपैड ग्राउंड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष रूप से सजाया गया था। आकर्षक सजावट और भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियों ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी छात्र-छात्राओं, फेकल्टी सदस्यों व स्टाफ को श्रीकृृष्ण जन्माष्टमी की...
नकल पर सख्ती, प्रतिभा को अवसर—मुख्यमंत्री धामी की नीति से पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

नकल पर सख्ती, प्रतिभा को अवसर—मुख्यमंत्री धामी की नीति से पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

उत्तराखंड
नकल पर सख्ती, प्रतिभा को अवसर—मुख्यमंत्री धामी की नीति से पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिसमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी एवं 13 गन्ना पर्यवेक्षक शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना युवाओं के परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। आज से वे उत्तराखण्ड सरकार का अभिन्न हिस्सा बनने के साथ ही जनसेवा की महत्वपूर्ण यात्रा प्रारंभ कर रहे हैं। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों से अपने ज्ञान,...
विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री धामी 

विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री धामी 

Uncategorized
विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में नवनिर्मित नगर वन ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पार्क परिसर में पौधरोपण करने के साथ ही पार्क का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर खटीमा क्षेत्र के विकास से संबंधित छह महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने नगर वन ऑक्सीजन पार्क का विस्तारीकरण करने, वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय को पार्क परिसर में स्थानांतरित करने, खटीमा में स्टेडियम का निर्माण करने, क्रियाशाला का निर्माण करने, सर्किट हाउस का निर्माण करने तथा वेंडिंग जोन विकसित करने की घोषणा की।   मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा की भौगोलिक स्थिति पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। व्यास वैली, पंचाचूली और आदि कैलाश की ओर जाने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं...
सीएम धामी ने देव की बीमारी को लेकर दिखाई संवेदनशीलता, डीएम समेत चिकित्सकों की टीम ने घर पहुंचकर किया परीक्षण

सीएम धामी ने देव की बीमारी को लेकर दिखाई संवेदनशीलता, डीएम समेत चिकित्सकों की टीम ने घर पहुंचकर किया परीक्षण

Uncategorized
सीएम धामी ने देव की बीमारी को लेकर दिखाई संवेदनशीलता, डीएम समेत चिकित्सकों की टीम ने घर पहुंचकर किया परीक्षण   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की संवेदनशील पहल से लोहियाहेड निवासी रवि शर्मा के 08 वर्षीय पुत्र देव के उपचार की राह आसान हुई है। मुख्यमंत्री ने बच्चे के समुचित उपचार के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा इलाज में आने वाले खर्च को वहन करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि गत दिवस मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी लोहियाहेड में स्थानीय व्यवसायी रवि शर्मा की दुकान पर पहुंचे थे और वहां उन्होंने टिक्की खाई थी। इस दौरान रवि शर्मा ने मुख्यमंत्री को अपने 08 वर्षीय पुत्र देव की बीमारी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उनका बेटा बचपन से ही गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहा है और उसके हाथ-पैर काम नहीं करते हैं। बच्चे का लंबे समय से उपचार कराया जा रहा ह...